HINDI SAHITYA QUESTION 36
1. "बच्चन बिहार आएगा तो मैं उसको गोली मार दूँगा", ऐसा कहा---
A. बालकृष्ण शर्मा नवीन
B. दिनकर
C. रामवृक्ष बेनीपुरी✔
D. बनारसी दास चतुर्वेदी
2. किस प्रसिद्ध उपन्यास को कतिपय विद्वानों ने 'असंतोष का खटराग' और 'महाऊब का महाउपन्यास' की संज्ञा दी?
A. कुरु कुरु स्वाहा
B. रागदरबारी✔
C. कितने पाकिस्तान
D. ज़िंदगीनामा
3. हंस पत्रिका का नामकरण करने का श्रेय किस विद्वान को जाता है
A. प्रेमचन्द
B. दुलारेभार्गव
C. रूपनारायण पांडेय
D. जयशंकर प्रसाद✔
4. मतवाला सप्ताह के किस दिन प्रकाशित हुआ करता था
A. सोमवार
B. बुधवार
C. गुरुवार
D. शनिवार✔
5. मृदुला गर्ग को उनके किस उपन्यास के लिए गिरफ्तार किया गया था
A. मिल जुल मन
B. मैं और मैं
C. कठगुलाब
D. चितकोबरा✔
6. छायावादियों को प्रवासी कवि की संज्ञा प्रदान की
A. रामचन्द्रशुक्ल
B. नगेन्द्र
C. दिनकर✔
D. नन्ददुलारे वाजपेयी
7. कण्हपा के गुरु कौन थे ?
A. सरहपा
B. कुक्कुरिपा
C. लुइपा
D. जलंधरपा✔
8. काव्य हेतु कितने माने गये है
A. 3✔
B. 4
C. 5
D. 6
9. भरत मुनि के अनुसार रस-गुण-दोष-अलंकारों का सही क्रम है
A. 8-10-10-4✔
B. 8-8-16-4
C. 9-10-16-3
D. 8-10-20-4
10. देवकी नंदन खत्री का उपन्यास चन्द्रकान्ता सन्तति कितने भागों में प्रकाशित हुआ
A. 16
B. 21
C. 24✔
D. 26
11. काव्य लक्षण का प्रारम्भ होता है
A. भामह से✔
B. मम्मट से
C. विश्वनाथ से
D. जगन्नाथ से
12. अपने-अपने पिंजरे किसकी कृति है
A. ओमप्रकाश वाल्मीकि
B. सूरजपाल चौहान
C. मोहनदास नैमिषारण्य✔
D. रमानाथ अवस्थी
13. बहुत उड़ लिए अम्बर मे अब तो धरती पर उतरो"छायावाद की अलोचना मे लिखी गई पँक्तिया है?
A. नामवर सिंह
B. मुकुटधर पांडे
C. पदमसिंह शर्मा "कमलेश"✔
D. रामधारी सिंह "दिनकर"
14. किस विद्वान ने मिश्रबन्धु विनोद को 'बडा भारी कवित्त संग्रह' या 'प्रकांड कविवृत संग्रह' कहकर उल्लेख किया
A. नगेन्द्र
B. शुक्ल जी✔
C. म प्र द्विवेदी
D. ह प्र द्विवेदी
15. किसने ये कहा कि " अभिधा उतम काव्य है ?
A. कुमारिल भट्ट
B. भामह
C. विश्वनाथ
D. देव✔
16. प्रेमचदं के बाद हिन्दी कहानी को नवीन आयाम किसने प्रदान किया
A. जैनेन्द्र✔
B. यशपाल
C. मोहन राकेश
D. राजेन्द्र यादव
17. किसने इन्दुमति को मौलिक कहानी न मानकर शेक्सपीयर के नाटक टेम्पेस्ट का छायानुवाद माना है
A. बच्चन सिह
B. राजेन्द्र यादव✔
C. हजारी प्रसाद
D. नामवर सिह
18. शेक्सपिअर के नाटक मर्चेंट ऑफ़ वेनिस का भारतेंदु ने किस नाम से अनुवाद किया?
1नहुष
2 प्रबोध चन्द्रोदय
3 दुर्लभ बन्धु✔
4 भारत दुर्दशा
19. आहुति कहानी संग्रह के लेखक?
1अगेय
2 जैनेंद्र
3 यसपाल
4 इलाचन्द्र जोशी✔
20. काव्य की आत्मा किसे कहॉ जाता है --
(A) रस✔
(B) अलंकार
(C) छंद
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
21. भरतमुनि के रससूत्र में निम्नलिखित मे से किसका उल्लेख नही है ?
(A) स्थायी भाव✔
(B) विभाव
(C) अनुभाव
(D) व्यभिचारी भाव
22. वृन्दावनलाल वर्मा का नाटक "निस्तार" संबंधित है-
अ) कृषक समस्या से
ब) नारी समस्या से✔
स) हरिजन समस्या से
द) राजनीतिक दलबंद समस्या से
23. शकुंतला" नाटक से सम्बन्धित असत्य कथन कौनसा है -
अ) यह खडी बोली का प्रथम नाटक है
ब) इसके लेखक राजा लक्ष्मणसिंह है
स) यह एक मौलिक नाटक है✔
द) यह नाटक 1863 ई में लिखा गया
24. पन्ना धाय के अलौकिक त्याग का ऐतिहासिक वृत्त लेकर रचित नाटक "राजमुकुट" के लेखक है -
अ) गोविन्दवल्लभ पंत✔
ब) उदयशंकर भट्ट
स) रुद्रदत्त शर्मा
द) गंगाप्रसाद गुप्त
25. उपेन्द्र नाथ अश्क पहले नाटककार है जिन्होंनें हिन्दी नाटक को रोमांच के कटघरे से निकालकर आधुनिक भावबोध के साथ जोडा।" कथन किस आलोचक का है-
अ) डा राम कुमार वर्मा
ब) रामविलास शर्मा✔
स) डा नगेन्द्र
द) नंददुलारे वाजपेयी