HINDI SAHITYA QUESTION 49

Explore our comprehensive collection of subjects

HINDI SAHITYA QUESTION 49

प्रश्न 1. हिंदी वर्णमाला में स्वरों व व्यजनों की संख्या क्रमशः है- अ 11 स्वर व 33 व्यंजन ब 13 स्वर व 33 व्यंजन स 11 स्वर व 35 व्यंजन द 13 स्वर व 35 व्यंजन अ) 11 स्वर व 33 व्यंजन✅

प्रश्न 2 अपभ्रंश के आठ स्वरों के पश्चात् हिंदी में किन दो नये स्वरों विकास हुआ है ? अ) उ,ए ब) ई,ऐ स) ए,ओ द) ऐ,औ द) ऐ,औ✔✅

प्रश्न 3. देशज शब्द नहीं है- अ) खिडकी ब) बूट स) पाग द) रीगडा ब) बूट✔✅

प्रश्न 4. तत्सम शब्द है- अ) सतसई ब) सेठ स) सरसों द)वर्षा द) वर्षा✔✅

प्रश्न 5. 'तुम्हें धोखा नहीं देना चाहिए था।' वाक्य में धोखा शब्द है- अ) गुणवाचक विशेषण ब) भाववाचक संज्ञा स) परिमाण वाचक विशेषण द) कोई नहीं ब) भाववाचक संज्ञा✔✅

प्रश्न 6.  'उसके सपनों का सौदागर आया है।' वाक्य में सपनों शब्द में संज्ञा है-

अ) जातिवाचक ब) भाववाचक स) व्यक्ति वाचक द)कोई नही अ) जातिवाचक संज्ञा✔✅

प्रश्न 7. कौनसा शब्द अव्यय है- अ) परंतु ब) दुधारु स) पंजाबी द) चल अ) परंतु✔✅

प्रश्न 8. रावणार्यनुज किसका पर्यायवाची है- अ) लक्ष्मण ब) सुमित्रा नंदन पंत स) श्री राम द)  अ व ब दोनों द) अ व ब दोनों✔✅

प्रश्न 9. 'गुरुजी को प्रणाम।' वाक्य में गुरुजी शब्द में कारक है- अ) कर्ता ब) कर्म स) करण द) संप्रदान द) संप्रदान✔✅

प्रश्न 10. विसर्ग संधि का उदाहरण नहीं है- अ) नीरव ब) निर्दय स) निडर द) नीरोग स) निडर✔✅

प्रश्न 11. "घोडा चढणो सीखाया, भाभी! किसडे काम।" पंक्ति में ये शब्द किसने, किससे कहे ? अ) ननद ने भाभी से ब) जिठाणी ने भाभी से स) देवर ने भाभी से द) देवरानी ने भाभी से द) देवरानी ने भाभी से✔✅

प्रश्न 12. कहानी के सजीव संचालक होते हैं- अ)कथानक व प्रसंग ब) पात्र स) संवाद द) भाषागत शैली ब) कहानी के पात्र✔✅

प्रश्न 13. "हूँ , सभी झूठे हैं।तुम्ही एक सच्चे हो।" अपने पति बाबू रामजीदास से यह वाक्य कहते समय रामेश्वरी के मन में क्या भाव थे ? अ) झुंझलाहट व क्रोध ब) व्यंग्य स) भय द) निराशा अ) झुंझलाहट व क्रोध✔✅

प्रश्न 14. राजा रंतिदेव क्यों विख्यात हैं ? अ) दानशीलता के लिए ब) वीरता के लिए स) भक्ति भाव के लिए द) अतिथि सत्कार के लिए द) अतिथि सत्कार के लिए✔✅

प्रश्न 15. कालचक्र में 'संवत्सर' को क्या कहा गया है ? अ)नववर्ष ब) कालरूप स)यज्ञरूप द) जीवरूप स) यज्ञरूप✔✅

प्रश्न 16. 'हिंदी कोविद रत्नमाला' के लेखक कौन हैं ? अ) आ. शुक्ल ब) डॉ. नगेंद्र स)रामकुमार वर्मा द) श्याम सुंदर दास द) श्याम सुंदर दास✔✅

प्रश्न 17. असंगत छाँटिए- अ) द्वैतवाद - मध्वाचार्य ब) अद्वैतवाद - शंकराचार्य स) द्वैताद्वैतवाद - निंबार्काचार्य द) शुद्धाद्वैतवाद - रामानुजाचार्य द) शुद्धाद्वैतवाद - रामानुजाचार्य✔✅

प्रश्न 18. 'जुगलमान चरित्र' के रचनाकार कौन है ? अ) कृष्ण दास ब) कुम्भनदास स) परमानंददास द) नंददास अ) कृष्ण दास✔✅

प्रश्न 19. अष्टछाप के किस कवि का संबंध राजस्थान से रहा है ? अ) छीत स्वामी ब) परमानंद दास स) कृष्ण दास द) गोविन्द स्वामी द) गोविंद स्वामी✔✅

प्रश्न 20. तदीय समाज के संस्थापक कौन थे ? अ) केशव चंद्र सेन ब) भारतेंदु हरिश्चंद्र स) रत्नाकर द) जयसिंह नीरज ब) भारतेंदु हरिश्चंद्र✔✅

प्रश्न 21. ब्रजभाषा का स्वर्ण काल कहलाता है- अ) आदिकाल ब) भक्तिकाल स) रीतिकाल द) छायावाद काल स) रीतिकाल✔✅

प्रश्न 22. 'कुवलयानंद' के रचयिता कौन हैं ? अ) उद्योतन सुरी ब) अप्पय दीक्षित स) राजशेखर द) कृष्ण भट्ट ब) अप्पय दीक्षित✔✅

प्रश्न 23. सॉनेट छंद के लिए प्रसिद्ध है- अ) त्रिलोचन शास्त्री ब) श्री कांत वर्मा स) श्मशेर बहादुर द) नागार्जुन अ) त्रिलोचन शास्त्री✔✅

प्रश्न 24. काव्यप्रकाश के रचनाकार हैं- अ) भामह ब) मम्मट स) दण्डी द) वामन ब) मम्मट✔✅

प्रश्न 25. रीति को "रीतिरात्मा काव्यस्य।" कहकर किसने पुकारा है ? अ) दण्डी ब) भामह स) मम्मट द) वामन द) वामन✔✅

Leave a Reply