भारत की प्रागैतिहासिक जातियाँ-Prehistoric tribes of India

Explore our comprehensive collection of subjects

भारत की प्रागैतिहासिक जातियाँ-

Prehistoric tribes of India

✍निटेग्रो-?

निटेग्रो भारत की प्रथम मानव जाति थी। जो मूलतःअफ्रीका से अरब-ईरान और बलुचिस्तान के रास्ते यहाँ आये जो भारत की प्राचीनतम जातियों में से एक है। अंडमान द्वीप समूह से इस जाती के कुछ अवशेष मिले हैं। ✍असम की नगा और ट्रावनकोर कोचीन की आदिम जातियों में निटेग्रो जाति की कुछ विशेषताएं परिलक्ष होती है। ✍निटेग्रो संभवतः कृषि-कर्म एवं पशुपालन तकनीक से अनभिज्ञ थे,शिकार करना ही उनके जीवन का मुख्य आधार था। ✍इस जाती का पूर्ण उन्मूलन प्रोटो-ऑस्ट्रेलियाड जाति द्वारा किया गया।

?प्रोटो-ऑस्ट्रेलियाड-? ✍यह जाति संभवतः फिलिस्तीन से भारत,बर्मा,मलाया, इंडोनेशिया,ऑस्ट्रलिया,इंडोचीन आदि स्थानों पर पहुँची। ✍भारत में रहने वाली कोल एवं मुंडा जातियों में प्रोटो-ऑस्ट्रेलियाड जाति के समान कुछ लक्षण दिखाई देते है। ✍आर्यों के आगमन के समय यह जाति पंजाब एवं उत्तरी तथा दक्षेणि भारत में निवास कर रही थी। *प्रोटो-ऑस्ट्रेलियाड समूह के लोग कृषि एवं पशु पालन से पूर्ण रूप से परिचत थे।

?मंगोलाएड? ✍यह जाति सिक्किम,असम,भूटान,भारतएवं बर्मा की सीमा पर वर्तमान में भी दिखाई देती है। ✍नाटे कद,चौडे सिर, चपटी नाक एवं दरार जैसी आँखे इनकी मुख्य विशेषताएँ है।

?द्रविड़? ✍ये पूर्वी भूमध्य सागर खण्ड की और से भारत आये,जिनकी तीन शाखाएँ थी तथा सभी द्रविड़ भाषा बोलते थे। ✍छोटा कद,छोटी नाक, बड़े सिर एवं काला रंग इनकी प्रमुख विशेषताएँ थी। ✍भारत में द्रविड़ के निवास स्थान पंजाब,सिंध,मालवा,महाराष्ट,गंगा-यमुना का दोआब,बंगाल एवं दक्सिन भारत थे ।

Leave a Reply