Samanya Gyan Logo

Explore Your Path to Success

Prepare for your future with our comprehensive collection of exams and test series designed to help you achieve excellence.

SIMPLIFICATION QUIZ 02

Mathematics- Simplification (सरलीकरण)


यदि पद  VBODMAS  हमें बताता है कि यदि किसी प्रश्न में कोष्ठक, ‘का’, भाग, गुणा जोड़ और घटाव रहे तो सर्वप्रथम किसे  हल करना चाहिए |

इस पद के अक्षरों का पूर्ण अर्थ

V --------> Vineculum (रेखा कोष्ठक)
B --------> Brackets (कोष्ठक)
O--------> of (का)
D -------> Division (भाग)
M -------> Multiplication (गुणा)
A -------> Addition (जोड़)
S -------> Subtraction (घटाव)

अर्थात् किसी प्रश्न में सबसे पहले रेखा कोष्ठक को हल किया जाता है। फिर उसके बाद क्रमश:कोष्ठक, ‘का’, भाग, गुणा, जोड़, और अंत में घटाव का हल किया जाता है।
कोष्ठक भी तीन प्रकार का होता है।
# छोटा कोष्ठक              ()
# मध्यम कोष्ठक           {}
# बड़ा कोष्ठक               [ ]

नोट:- इन कोष्ठकों में भी सबसे पहले छोटा कोष्ठक हल किया जाता है, फिर मध्यम कोष्ठक को और अंत में बड़ा कोष्ठक को।

Q 1: 10-[6+{2-(4-1-2+3)}]
A. 6
B. 8
C. 1
D. 2

A✔
हल      ?= 10-[6+{2-(7-3)}]
= 10-[ 6+{2-4}]
= 10-[6-2]
= 10-4= 6

Q2 :  18+(44-13)-35÷7=?
A. 40
B. 84
C. 44
D. 56

C✔
हल:   ?= 18+31-35÷7
= 18+31-5
= 49-5
= 44

TYPE-1.   TRICK
जब प्रश्न में '=' चिन्ह के एक तरफ ' %' हो तथा दूसरे तरफ यह न हो तो जिस तरफ ' %' नही है उस तरफ के संख्या को 100 से गुणा करें अर्थात् संख्या के दायी तरफ दो शुन्य (00)रख दें और तब प्रश्नवाचक चिन्ह(?)  का मान ज्ञात करें।

Q 3:-   ? का 35%= 63
A. 180
B. 210
C. 120
D. 150

A✔
हल :- ?*35= 6300
या, ?= 6300/35= 180

Q 4:- 1275= ?का 25/4
A. 21000
B. 22400
C. 18000
D. 20400

D✔
हल :- 1275*100=?*25/4
इसलिए ?= 1275*100*4/25
= 20400

TYPE -2 TRICK
जब प्रश्न में (=) के दोनो तरफ % हो तो प्रश्न से को %पूरी तरह से हटा दें और शेष संख्याओं को हल कर '?' का मान ज्ञात करें।

Q 5:  8.8 का 25%= 2.2 का ? %
A. 110
B. 1000
C. 100
D. 10

C✔
हल : 8.8*25=2.2*?
इसलिए ?= 8.8*25/2.2
=100

Q 6:- 30 का 40%= 60 का ?%
A. 15
B. 18
C. 22
D. 20

D✔
हल : 30*40=60*?
या, ?= 30*40/60
=20

Type 3  trick (  "^"  का मतलब घात (power) )

(a+b)^2 =a^2 + b^2+ 2ab

Q.7 - 0.75 x 0.75 + 0.25 x 0.25 + 2 x 0.25 x 0.75 को सरल कीजिए ?

A. 0.50
B. 1
C. 2
D. 4

B✔
हल- 0.75 x 0.75 + 0.25 x 0.25 + 2 x 0.25 x 0.75
यदि a =0.75 , b =0.25
= ( a^2 + b^2+ 2ab )
= (a+b)^2
= ( 0.75 + 0.25 )^2
= (1)^2 =1

Type 4  trick (  "^"  का मतलब घात (power) )

( a - b )^2 =a^2 + b^2 - 2ab

Q.8 - 1.43 x 1.43 + 0.43 x 0.43 - 0.86 x 1.43 को सरल कीजिए ?

A. 3
B. 1
C. 2
D. 4

B✔
हल- 1.43 x 1.43 + 0.43 x 0.43 - 0.86 x 1.43
= 1.43 x 1.43 + 0.43 x 0.43 - 2 × 0.43 x 1.43

यदि a =1.43 , b =0.43
= ( a^2 + b^2- 2ab )
= (a - b)^2
= ( 1.43- 0.43 )^2
= (1)^2 =1

Type 5  trick
{ (a + b)^2  + (a - b)^2 } / (a^2 + b^2)  =  2

Q.9-   8 { (164 + 64)^2  + (164 - 64)^2 } / (164^2 + 64^2)  =  ?

A. 40
B. 16
C. 24
D. 20

B✔
हल- 8 { (164 + 64)^2  + (164 - 64)^2 } / (164^2 + 64^2)

यदि a= 164 , b= 64
= 8 × 2 = 16

Type 6 trick
{ ( a +  b )^2 -( a - b )^2 } / ab  =  4

Q. 10  =  { (6.25 + 5.25 )^2  - (6.25 - 5.25 )^2 } / 6.25×5.25 को हल कीजिये

A. 2
B. 4
C. 16
D. 1

B✔
हल -  { (6.25 + 5.25 )^2  - (6.25 - 5.25 )^2 } / 6.25×5.25
यदि a= 6.25 ,b= 5.25
तो सूत्र से
{ ( a +  b )^2 -( a - b )^2 } / ab  =  4