अम्ल और क्षार

Explore our comprehensive collection of subjects

Acids And Alkalis (अम्ल और क्षार)

प्रश्न-1 लाइकेन से निष्कर्षित अम्ल क्षारक सूचक का नाम बताइए। A. लिटमस ✔ B. ऐसिड C. A और B दोनों D. हरित लवण

लिटमस जल में घुलनशील विभिन्न रंजकों का एक मिश्रण होता है जो (थैलोफाइटा )समूह के 'लिचेन' नामक पौधे से निकाला जाता है।इन्हें अम्ल-क्षारक सूचक या कभी-कभी वेफवल सूचक कहते हैं।

प्रश्न-2 फिनोल्फथेलीन किस प्रकृति के विलयन में गुलाबी रंग देता है? A. क्षारकीय प्रकृति के विलयन में। ✔ B. अम्लीय प्रकृति के विलयन में। C. A और B दोनों D. अम्लीय प्रकृति के ठोस में।

प्रश्न-3 क्षार द्वारा लिटमस पत्र के रंग में क्या परिवर्तन किया जाता है? A. नीले लिटमस को लाल B. लाल लिटमस को नीला ✔ C. नीले लिटमस को काला D. हरे लिटमस को लाल

(अम्ल, नीले लिटमस को लाल कर देते हैं)

प्रश्न-4 प्रबल अम्ल व दुर्बल क्षारों से बने लवण का pH  कितना होता है? A. 4 से कम B. 5 से कम C. 6 से कम D. 7 से कम ✔

संकेत- अम्ल या क्षार में से जो भी प्रबल होगा, लवण की प्रकृति भी उसी के अनुरूप अम्लीय या क्षारीय होगी। प्रबल अम्ल व प्रबल क्षार से बनने वाला लवण उदासीन प्रकृति प्रदर्शित करता है।

प्रश्न-5 अम्ल, धातुओं से क्रिया कर कौनसी गैस देते हैं ? A. नाइट्रोजन गैस B. हीलियम गैस C. हाइड्रोजन गैस ✔ D. ऑक्सीजन गैस

प्रश्न-6 शुष्क HCl गैस, शुष्क लिटमस पत्र के रंग को किस कारण परिवर्तित नहीं करती ? A. क्षार के अभाव में B. लवण के अभाव में C. वायु के अभाव में D. जल के अभाव में ✔

शुष्क हाइड्रोक्लोरिक गैस शुष्क लिटमस पत्र के रंग को नहीं बदलती क्योंकि जल की अनुपस्थिति में HCl गैस अम्लीय व्यवहार प्रदर्शित नहीं करती। शुष्क अवस्था में HCl गैस H+(aq) आयन नहीं देती !

प्रश्न-7 सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या है ? A. प्रबल क्षारक ✔ B. प्रबल अम्ल C. A और B सम्मिलित D. उपरोक्त कोई नहीँ

प्रश्न-8 किसी विलयन का pH जिसका अर्थ है- - "पुसांस"? किस भाषा का शब्द है ? A. बंगाली B. हिंदी C. फ्रेंच D. जर्मन ✔

पुसांस एक जर्मन शब्द जिसका अर्थ है शक्ति

प्रश्न-9 प्लास्टर ऑफ़ पेरिस बनाने के लिए प्रयुक्त कच्चे माल का नाम है :- A. जिप्सम✔ B. प्लेस्टिक C. काँच D. उपर्युक्त कोई नही

जिप्सम को जब 373 केल्विन ताप पर गरम किया जाता है। तो क्रिस्टलन जल का 3/4 भाग निकल जाता है और प्लास्टर ऑफ़ पेरिस (CaSO4.1/2H2O ) बनता है।

प्रश्न-10 क्रिस्टलन जल के कारण (CuSO4.5H2O) किस रंग का होता है ? A. पीले B. नीले ✔ C. लाल D. हरे

जल के वे अणु जो लवण क्रिस्टल की संरचना का भाग बनाते हैं, क्रिस्टलन जल कहलाते है।

प्रश्न-11 टांकिकाम्ल (बोरिक अम्ल, H3BO3) को सर्वप्रथम किस ई. में निर्मित किया ? A. 1802 ई. B. 1602 ई. C. 1502 ई. D. 1702 ई. ✔

होमबर्ग ने 1702 ई. में सर्वप्रथम इसे सुहागे पर गन्धकाम्ल की क्रिया द्वारा निर्मित किया।

प्रश्न-12 "सीसा और इस्पात पर सांद्र अम्ल की कोई क्रिया नहीं होती-" कथन है :-- A. सत्य ✔ B. असत्य

इसी कारण अम्ल के निर्माण में तथा अम्ल को रखने के लिए सीसा तथा इस्पात के पात्र प्रयुक्त होते हैं।

प्रश्न-13 चीटीं के डंक में पाए जाने वाले अम्ल का नाम बताइए। A. मैथेनोइक अम्ल B. लेक्टिक अम्ल C. फार्मिक अम्ल D. A और C दोनों ✔

प्रश्न-14 ताजे दूध का pH = 6 होता है किस अम्ल के बनने से यह घट जाता है ? A. अग्र लिखित कोई नहीँ B. एसिटिक C. लैक्टिक ✔ D. B और C दोनों

दही बनने पर लैक्टिक अम्ल बनने के कारण pH 6 से कम हो जाता है।

प्रश्न-15 HCl, HNO3 आदि यौगिक जलीय विलयन में.......आयन देते हैं ! A. H+ ✔ B. H- C. C+ D. C-

HCl, HNO3 आदि यौगिक जलीय विलयन में हाइड्रोजन धनायन (H+) आयन देते हैं अतः वे अम्लों की श्रेणी में रखे जाते हैं जबकि एल्कोहल व ग्लूकोज में हाइड्रोजन होते हुए भी इन्हे अम्लों की श्रेणी में नहीं रखा जाता है

Leave a Reply