दबाव क्षेत्र एवं पवन परिसंचरण

भूगोल : दबाव क्षेत्र एवं पवन परिसंचरण


Geography : Pressure Area and Wind Circulation


Que 1. भयंकर पचासा कहते हैं
A 50 डिग्री दक्षिणी अक्षांश
B 50 डिग्री उत्तरी अक्षांश को
C दोनों
D केवल बी

(A)✔

Que 2. उपोष्ण कटिबंधीय उच्च वायुदाब पेटी की विशेषता है
A वर्षभर उच्च तापमान
B उच्च वायुदाब
C दोनों
D कोई नहीं

(C)✔

Que 3. संवहनीय वर्षा का मुख्य कारण है
A व्यापारिक पवने
B स्थानीय पवने
C दो नो
D कोई नहीं

(A)✔

Que 4. अश्व अक्षांश कहते हैं
A 30 डिग्री से 35 डिग्री अक्षांश को
B 60 से 65 डिग्री अक्षांश को
C 65 से 90 डिग्री अक्षांश को
D कोई नहीं

(A)✔

प्रश्न=5. वायुदाब मापी यंत्र का निर्माण किसने किया था?
(अ) टॉरिसेली
(ब) गोबेट
(स) पेनि सेलिंग
(द) बैलट

(अ)✔
व्याख्या:- 1643 में टॉरिसेली नामक वैज्ञानिक द्वारा वायुदाब मापी का निर्माण किया गया जो कि पारे पर वायु के दाब तथा दंड नुमा नली में इसके चढ़ने के आधार पर निर्मित किया गया

प्रश्न=6. धरातलीय क्षेत्र से ऊंचाई की ओर जाने पर प्रति 180 मीटर की ऊंचाई पर कितने मिली बार वायुदाब में कमी आती है ?
(अ) 15 मिली बार
(ब) 27 मिली बार
(स) 34 मिली बार
(द) 37 मिली बार

(स)✔
व्याख्या:- पृथ्वी सतह का औसत वायुदाब 1013.25 मिली बार है यह औसत वायुदाब समुद्र तल 0 मीटर ऊंचाई पर वह 45 डिग्री अक्षांशीय क्षेत्र में 15 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर आकलीत होता है धरातलीय क्षेत्र से ऊंचाई की ओर जाने पर प्रति 180 मीटर प्रति 600 फुट की ऊंचाई पर 34 मिली बार वायुदाब में कमी आती जाती है

प्रश्न=7. उच्च समदाब रेखा से निम्न समदाब रेखा की ओर दाब - प्रवण ढाल को कहा जाता है ?
(अ) बैरोमीट्रिक ढलान
(ब) गतिमान ढलान
(स) एंटीबायोटिक ढलान
(द) हेडली ढलान

(अ)✔
व्याख्या:- उच्च दाब में न्यून की दाब प्रवणता बल के परिणामतया हवाएं संचालित होती है यह हवाओं का संचलन समदाब रेखाएं / आइसोबार के लंबवत / समकोण पर होता है समदाब रेखाएं जितनी अधिक पास - पास होती है दाब प्रवणता उतना ही प्रबल होता है इस प्रकार उच्च समदाब रेखा से निम्न समदाब रेखा की ओर दाब - प्रवण ढाल को बैरोमीट्रिक ढलान कहा जाता है

प्रश्न=8. न्यूनतम वायुदाब कहां पर दर्ज किया गया था ?
(अ) अगाता
(ब) रूस
(स) गुआम
(द) साइबेरिया

(स)✔
व्याख्या:- अभी तक सर्वाधिक वायुदाब 1968 में अगाता (रूस) में दर्ज किया गया है 1083.8 मिलीबार और न्यूनतम वायुदाब गुआम (मेरीना द्वीप) प्रशांत महासागर मैं 1979 ई. में दर्ज किया गया है जो - 870 मिलीबार है

प्रश्न=9. समताप रेखाएं से संबंधित सत्य कथन है ?
(अ) समान तापमान वाले स्थानों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा जिसमें ऊंचाई के प्रभाव को नजरअंदाज कर देते हैं
(ब) जिस्म काल में समताप रेखाएं का झुकाव स्थल (महाद्वीप) से जल (महासागर) की ओर विषुवत रेखा या निम्न अक्षांशओं की ओर होता है
(स) शीत काल में समताप रेखाओं का झुकाव महासागर से महाद्वीप की ओर आने पर विषुवत रेखा या निम्न अक्षांश की ओर होता है
(द) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं

(द)✔
व्याख्या:- समताप रेखा - समान तापमान वाले स्थानों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा जिसमें ऊंचाई के प्रभाव को नजरअंदाज कर देते हैं

ग्रीष्म काल में समताप रेखाओं का झुकाव स्थल (महाद्वीप) से जल (महासागर) की ओर विषुवत रेखा या निम्न अक्षांश की ओर होता है

शीत काल में समताप रेखा का झुकाव महासागर से महाद्वीप की ओर आने पर विषुवत रेखा या निम्न अक्षांश की ओर होता है

प्रश्न=10. किस गोलार्द्ध में टैगा व टुंड्रा प्रदेश नहीं पाए जाते ?
(अ) उत्तरी गोलार्ध
(ब) पूर्वी गोलार्ध
(स) पश्चिमी गोलार्ध
(द) दक्षिणी गोलार्ध

(द)✔
व्याख्या:- दक्षिणी गोलार्ध में टैगा व टुंड्रा प्रदेश नहीं पाए जाते है

प्रश्न=11. उष्णकटिबंधीय चक्रवात किन अक्षांश के मध्य नहीं पाए जाते हैं ?
(अ) 8 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 8 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के मध्य
(ब) 5 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 5 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के मध्य
(स) 9 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 9 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के मध्य
(द) 12 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 12 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के मध्य

(अ)✔
व्याख्या:- कोरियॉलिस प्रभाव फ्रेंच गणितज्ञ व खगोल विज्ञानी कोरलियस धारा पृथ्वी घूर्णन गति के आधार पर 1835 में इसे ज्ञात किया गया था इनके द्वारा व्युत्पन्न सूत्र (अक्षांश a कोरिलियास प्रभाव) में कोरियॉलिस प्रभाव के लिए ज्या वक्र का प्रयोग किया गया इसी कारण विषुवत रेखीय क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नहीं होते अर्थात उष्ण कटिबंध चक्रवात 8° उत्तरी अक्षांश से 8° दक्षिणी अक्षांश के मध्य नहीं पाए जाते हैं

प्रश्न=12. विषुवत रेखीय न्यून वायुदाब पेटी को कहा जाता है ?
(अ) डोलड्रम / प्रशांत मंडल
(ब) अश्व अक्षांश
(स) गत्यात्मक अभिसरण
(द) ऊपरी पछुआ पवन

(अ)✔
व्याख्या:- विषुवत रेखीय न्यून वायुदाब पेटी
इस पेटी को डोलड्रम / प्रशांत मंडल भी कहा जाता है यह 5 डिग्री उत्तरी अक्षांश 5 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के मध्य या पेटी स्थित है यह एक ताप निम्न वायुदाब पेटी मानी जाती है और सामान्यतया सभी वैज्ञानिक के अनुसार यह प्रशांत / शांत हवाओं का क्षेत्र क्योंकि यहां वायु का क्षितिज संचरण नहीं माना जाता है परंतु फ्लोन नामक वैज्ञानिक के अनुसार यह विषुवत रेखीय पछुआ पवनों का क्षेत्र होता है

प्रश्न=13. उपासना उच्च वायुदाब पेटी की उत्पत्ति से संबंधित सत्य कथन है?
(अ) पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण उत्पन्न कोरियॉलिस प्रभाव तथा दाब प्रवण बल
(ब) ऊपरी उठती वायु का लगातार ठंडा होना
(स) उच्च अक्षांश की ओर ऊपरी वायुमंडल में जाने पर और अधिक ठंडा होना
(द) उपरोक्त सभी कथन सत्य है

(द)✔
व्याख्या:- उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटी- यह पेटी 30 डिग्री से 35 डिग्री अक्षांश के मध्य वायु भार के कारण नावों को डूबने से बचाने के लिए इन घोड़ों को सागर में फेंक देते हैं इस आधार पर इन अक्षांश क्षेत्र को अश्व अक्षांश कहां गया इस पेटी की उत्पत्ति निम्न कारण है- 1 पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण उत्पन्न कोरियॉलिस प्रभाव तथा दाब प्रवण बल तथा दो कारणों से ठंडी व भारी होती वायु
2 ऊपरी उठती वायु का लगातार ठंडा होना 3 उच्च अक्षांश की ओर ऊपरी वायुमंडल में जाने पर और अधिक ठंडा होना

प्रश्न=14. सतह पर "व्यापारिक पवन" तथा ऊपरी वायुमंडल में प्रति व्यापारिक पवन / ऊपरी पछुआ पवन के कारण निर्मित "वायु परिसंचरण" कहलाता है?
(अ) हेडले कोश
(ब) फेरल कोश
(स) ध्रुवीय कोश
(द) उपोष्ण कोश

(अ)✔
व्याख्या:- सतह पर "व्यापारिक पवन" तथा ऊपरी वायुमंडल में प्रति व्यापारिक पवन भाग ऊपरी पछुआ पवन के कारण निर्मित "वायु परिसंचरण हेडली कोष" कहलाता है

प्रश्न=15.सर्वाधिक घर्षण बल प्रभावी होता है?
(अ) स्थलीय भागों पर
(ब) सागरीय सतह पर
(स) ध्रुवी भागो पर
(द) भूमध्य रेखा पर

(अ)✔
व्याख्या:- घर्षण बल वह बल होता है जो न्यून वायुदाब रेखाओं से उच्च वायुदाब रेखाओं की ओर अर्थात दाब प्रवण बल के विरोध में कार्य करता है यह बल भी समदाब रेखाओं के समकोण पर कार्यशील रहता है जितना प्रबल दाब प्रबल बाल होता है उतना ही तीव्र घर्षण बल कार्य करता है इसलिए स्थलीय भागों पर यह सागरीय सतह की अपेक्षा अधिक प्रभावी होता है

प्रश्न=16. निम्न में से बॉयज बैलट के नियम से संबंधित है?
(अ) यह नियम वायुदाब व कोरियॉलिस प्रभाव के मध्य संबंध स्थापित करता है
(ब) यह उत्तरी गोलार्ध में विक्षेपित वायु के बाई न्यून दाब तथा दाई और उच्च दाब केंद्र होता है
(स) दक्षिण गोलार्ध में विक्षिप्त वायु की दाईं और न्यून दाब तथा बाई और उच्च वायुदाब केंद्र स्थित होता है
(द) उपरोक्त सभी

(द)✔

प्रश्न=17. कितने डिग्री अक्षांश में महाद्वीपों के पश्चिम भागों पर मरुस्थल पाए जाते हैं?
(अ) 25 - 30 डिग्री अक्षांश में
(ब) 30 - 35 डिग्री अक्षांश में
(स) 40 - 45 डिग्री अक्षांश में
(द) 40 - 55 डिग्री अक्षांश में

(अ)✔
व्याख्या:- व्यापारिक पवनें पूर्व से पश्चिम की ओर संचालित होते हुए महासागरों से आद्रता धारण कर महाद्वीपों के पूर्वी भागों पर वर्षा करती है जोकि क्रमशः महाद्वीपों के पश्चिम की ओर जाते हुए कम होती है इसी कारण 25 - 30 डिग्री अक्षांशओं में महाद्वीपों के पश्चिमी भागों पर मरुस्थल पाए जाते हैं

प्रश्न=18. जल समीर कितने बजे तक प्रबल होता हैं?
(अ) 10:00 बजे दोपहर
(ब) 12:00 बजे दोपहर
(स) 2:00 बजे दोपहर
(द) 4:00 बजे दोपहर

(स)✔
व्याख्या:- दिन के समय सागर से स्थल भाग की ओर चलने वाली हवाओं में जल समीर कहलाती है प्रातकाल लगभग 10:00 बजे से प्रारंभ होकर यह दोपहर 2:00 बजे तक प्रबल होती है उसके पश्चात यह मंद हो जाती है

प्रश्न=19. निम्न में से गर्म पवन हैं ?
(अ) लेवेस
(ब) बोरा
(स) बुरान
(द) मेस्ट्रो

(अ)✔
व्याख्या:- लेवेस यह एक गर्म पवन है जो आरवेरीयाई या स्पेन में सहारा से भूमध्य सागर को पार करने वाली हवा है

प्रश्न=20. हबूब स्थानीय पवन कहां चलती है?
(अ) सूडान में
(ब) उत्तरी अमेरिका में
(स) स्विजरलैंड में
(द) इटली में

(अ)✔
व्याख्या:- हबूब सूडान में चलने वाली गर्म हवा हैं

प्रश्न=21. कौनसी हवा स्थानीय डेयरी फार्मिंग के लिए महत्वपूर्ण होती है और अंगूर फसल को जल्दी पकाने में योगदान करती है?
(अ) फोन
(ब) चिनूक
(स) काराकोरम
(द) ब्लैक रोलर

(अ)✔
व्याख्या:- फोन हवाएं गर्म हवाएं होती है इन हवाओं के कारण अल्पस के उत्तरी ढालो पर हीम पिघलने के चारागाह बन जाते हैं जो कि स्थानीय डेयरी फार्मिंग के लिए महत्वपूर्ण होते हैं यह हवाएं स्थानीय अंगूर फसल को जल्दी पकाने में योगदान प्रदान करती है

प्रश्न=22. मिस्ट्रल कहां की हवा?
(अ) साइबेरिया की ठंडी हवा
(ब) फ्रांस की राइन नदी घाटी की हवा
(स) अर्जेंटीना में चलने वाली ठंडी हवा
(द) उत्तरी इटली की ठंडी हवा

(ब)✔

प्रश्न=23. उत्तरी इटली की ठंडी हवा है?
(अ) मेंस्ट्रेल
(ब) मिस्ट्रल
(स) मेस्ट्रो
(द) ब्रिक फील्ड

(अ)✔

प्रश्न=24. पेम्पिरो किस देश में चलने वाली ठंडी हवा है?
(अ) साइबेरिया
(ब) अर्जेंटीना
(स) फ्रांस
(द) उत्तरी अमेरिका

(ब)✔

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

लालशंकर पटेल डूंगरपुर, धर्मवीर शर्मा अलवर


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website