देश के पांच सबसे ऊंचे तिरंगे​

देश के पांच सबसे ऊंचे तिरंगे​


रांची- 293 फीट
23 जनवरी 2016 रक्षामंत्री Manohar parrikarने आज यहाँ रांची के पहाड़ी मंदिर पर भारत का सबसे बड़ा और ऊंचा तिरंगा लहराया. यह तिरंगा भारत का सबसे बड़ा झंडा है. Netaji Subhash Chandra Bose के जन्मदिन पर भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर पहाड़ी मंदिर के नीचे से बटन दबा कर तिरंगा फहराया. तिरंगा जमीन से 493 फीट की ऊंचाई पर है़. पहाड़ी मंदिर पर इसे 293 फीट लंबे पोल पर लगाया गया है़.


हैदराबाद- 291 फीट
देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया। यह तिरंगा राजधानी हैदराबाद में Hussain Sagar Lake के किनारे लगाया गया है। इसकी ऊंचाई करीब 291 फुट है। इस तिरंगा का आकार 108*72 है। बताया गया है कि देश के दूसरे सबसे ऊंचे तिरंगे को लगाने में करीब 3 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

रायपुर- 269 फीट
रायपुर के Marine drive में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा 269 फीट ऊंचे पोल पर फहराया गया है, इससे पहले रांची में जमीन से 493 फीट की ऊंचाई पर झंडा फहराया गया था लेकिन तेज हवा के चलते 10 दिन में 5 बार फटने की वजह से दो दिन पहले उसे उतार लिया गया था।

फरीदाबाद- 250 फीट
फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा 3 मार्च, 2015 को फहराया गया। इस तिरंगे को फहराने के साथ ही इसका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। यह तिरंगा फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट की तरफ से फहराया गया, जो कुतुब मीनार (72 मीटर या 237 फीट) से भी ऊंचा है।

दिल्ली- 207 फीट
10 मार्च 2014 को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया 60 फुट चौड़े और 90 फुट लंबे तिरंगे को 207 फुट ऊंचे पोल पर कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने फहराया। झंडे का वजन 35 किलोग्राम है।
21 फीट लंबाई और 14 फीट चौड़ाई के झंडे पूरे देश में केवल तीन किलों के ऊपर फहराए जाते हैं… मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित किला उनमें से एक है। इसके अतरिक्त कर्नाटक का नारगुंड किले और महाराष्ट्र का पनहाला किले पर भी सबसे लम्बे झंडे को फहराया जाता है। भारत में सालाना लगभग चार करोड़ झंडे बिकते हैं। भारत में सबसे बड़ा झंडा (6.3 by 4.2 मी.) राज्य प्रशासनिक मुख्यालय, महाराष्ट्र के मंत्रालय भवन से फहराया जाता है।

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website