Current Legal Issues ( वर्तमान विधिक मुद्दे )

Current Legal Issues


( वर्तमान विधिक मुद्दे )


 

अतिलघुतरात्मक (15 से 20 शब्द)

प्र 1. बायोपेटेंट क्या है?

उत्तर- जैविक पदार्थों और उससे व्युत्पन्न उत्पादों पर दिए जाने वाले पेटेंट बायोपेटेंट कहलाते हैं।

प्र 2. भौगोलिक सूचकांक व्यवस्था क्या है ?

उत्तर- यह वह संकेतक होता है जो किसी वस्तु या उत्पाद की उसके मूल भौगोलिक क्षेत्र से संबंध को प्रदर्शित करता है। इन उत्पादों के विशिष्ट विशेषताएं और प्रतिष्ठा भी इसी मूल क्षेत्र के कारण होती है।

प्र 3. बौद्धिक संपदा को परिभाषित कीजिए।

उत्तर- ऐसे विचार आविष्कार या क्रियात्मक अभिव्यक्ति जो समाज हेतु लाभकारी हो तथा उनसे आय अर्जन की संभावनाओं हो, बौद्धिक संपदा कहलाती है।

प्र 4. सूचना के अधिकार से वर्णित सूचना को परिभाषित कीजिए।

उत्तर- किसी भी प्रकार की सामग्री इसमें फाइल, दस्तावेज, विचार, सुझाव, मेमो, रिकॉर्ड, रिपोर्ट, विज्ञप्ति, आदेश, डाटा, ई-मेल, सर्कुलर तथा किसी भी निजी संस्था से संबंधित सूचना जिस तक कानून के माध्यम से किसी लोक अधिकारी पहुंच हो, सूचना के अन्तर्गत आती है।

प्र 5. स्पैम क्या है?

उत्तर- स्पैम अर्थात अनचाही ई-मेल। ई-मेल पर अवांछित पत्र जिनका दुरूपयोग विज्ञापनों हेतु किया जाता है स्पैम कहलाता है।

लघूतरात्मक (50 से 60 शब्द)

प्र 6. सूचना के अधिकार से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर- सूचना का अधिकार का अर्थ लोक प्राधिकरण के पास या उसके नियंत्रण की सूचना की पंहुच के अधिकार से हैं। इसमें निम्न अधिकार सम्मिलित है-

  1. कार्यों, दस्तावेजों, अभिलेखों का निरीक्षण करना।

  2. दस्तावेजों या अभिलेखों की प्रमाणित प्रति लिपियां या सारांश लेना।

  3. सामग्री के प्रमाणित नमूने लेना।

  4. यदि सूचना कंप्यूटर व अन्य तरीके से रखी गई है तो डिस्केट्स, फ्लोपीज, टेप्स के रूप में सूचना प्राप्त करना।


प्र 7. क्या नागरिकों को सभी प्रकार की सूचनाएं मिल सकती है ।( 80 शब्द)

उत्तर- सूचना के अधिकार अधिनियम के भाग 8 के अनुसार वे सूचनाएं निहित होती है जिन्हें देने के लिए सरकार बाध्य नहीं होती। इसमें निम्नलिखित है-

  1. ऐसी सूचना जिसे देने से देश की प्रभुता, अखंडता, सुरक्षा रणनीति, राष्ट्रीय हित को नुकसान हो तथा विदेशी संबंधों पर प्रतिकूल असर पडता हो।

  2. जिससे संसद या विधानमंडल के विशेषाधिकार भंग होते है।

  3. जिस पर न्यायालय या अन्य प्राधिकरण ने रोक लगा रखी हो।

  4. जो अपराध के लिए उकसाती हो।

  5. जिससे किसी तीसरे पक्षकार की प्रतियोगी स्थिति को हानि हो।

  6. जो पुलिस या सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विश्वास में दी गई सूचना के स्रोत को उजागर करती हो।

  7. व्यक्तिगत सूचना जिसका किसी लोकहित से संबंध ना हो।

  8. सूचना जो किसी व्यक्ति को उसके विश्वसनीय संबंधों से उपलब्ध हुई हो।

  9. जो सूचना किसी विदेशी सरकार से विश्वास में प्राप्त हुई हो।

  10. कैबिनेट के कागजात।


प्र 8. साइबर सुरक्षा क्या है ? टिप्पणी करे।

उत्तर - साइबर सुरक्षा से सूचना, उपस्कर, युक्तियों, कंप्यूटर संसाधन संसूचना युक्ति और इनमें युक्ति व भंडारित संसूचना को अप्राधिकृत पहुंच, उपयोग, प्रकटन, विच्छिन्न, उपांतरण या नाशन से संरक्षित करना अभिप्रेत है अर्थात सामान्य रूप से कंप्यूटर में ऑनलाइन या ऑफलाइन के रूप में संग्रहित सूचना की गोपनीयता की सुरक्षा से है।

प्र 9. क्या पेटेंट एक बौद्धिक संपदा है? पेटेंट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए । ( 150 शब्द )

उत्तर- आविष्कारर्ता द्वारा अपनी बुद्धि, पूंजी एवं श्रम से कतिपय नवीन एवं उपयोगी उत्पादों की रचना की जाती है या प्रक्रिया की खोज की जाती है। ऐसी रचनाएं या खोज आविष्कारकर्ता को पेटेंट अनुदित किए जाने के पश्चात उसकी अनन्य संपदा हो जाती है। ऐसा अविष्कारकर्ता पेटेंटी कहलाता है तथा उसका आविष्कार पर अनन्य सांपतिक अधिकार बौद्धिक संपदा अधिकार कहलाता है।

पेटेंट का उद्देश्य ( Purpose of patent )

  1. अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और अविष्कार की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना।

  2. आविष्कारकर्ता को उसके नवीन और उपयोगी आविष्कार के लिए पुरस्कृत करना।

  3. आविष्कारकर्ता को उसके अविष्कारों का वाणिज्यिक उपयोग करने का एकाधिकार प्रदान करते हुए संरक्षण प्रदान करना।

  4. उद्योगों को अनुसंधान एवं विकास की प्रक्रिया तीव्र करने के लिए प्रेरित करना।

  5. आविष्कार और आगे के आविष्कारों का मार्ग प्रशस्त करते हुए आविष्कार को गतिशील बनाए रखना।

  6. माल या सेवाओं के उत्पादन में नवीन प्रक्रिया एवं तरीकों को प्रयोग में लाते हुए राष्ट्र की उत्पादन क्षमता में गुणात्मक एवं मात्रात्मक वृद्धि करना।

  7. राष्ट्र की औद्योगिक प्रगति में सहायता देना और लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाना।

  8. वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना।


 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

राजपाल जी, P K Nagauri


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website