Types of Government Questions सरकार के प्रकार

Types of Government - Democracy and Dictatorship Questions


सरकार के प्रकार ( लोकतंत्र एवं अधिनायकतंत्र )


प्रश्न=01. "लोकतंत्र ऐसी सरकार है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का हिस्सा अथवा शेयर है।" कथन है-
(अ) प्रो. सीले
(ब) डायसी
(स) लास्की
(द) प्रो.सी.एफ. स्ट्रांग

(अ)

प्रश्न=02. "प्रजातंत्र का अभिप्राय ऐसी सरकार से है जो शासितों की सक्रिय स्वीकृति पर आधारित है।" कथन है-
(अ) प्रो. सीले
(ब) मीचेल्स
(स) लेविस
(द) प्रो.सी.एफ. स्ट्रांग

(द)

प्रश्न=03. किसके अनुसार- लोकतंत्र, "लुच्चे लफंग लोगों का अल्पतंत्र है।"
(अ) लेनिन
(ब) टेलिराँ
(स) टी.वी.स्मिथ
(द) प्रो. हर्नशा

(ब)

प्रश्न=04. लोकतंत्र के दोषों के संदर्भ में यह कथन है- "यदि हमें स्वर्ग प्राप्त नही हो सकता तो जब तक नरक से बचने के साधन हमारे हाथ में है तब तक निराश होना मूर्खता है।"
(अ) जी.डी. एच. कोल
(ब) हैराल्ड जे.लास्की
(स) टी.वी.स्मिथ
(द) सोलटाऊ

(स)

प्रश्न=05. तानाशाही शासन के संदर्भ में यह उक्ति- "शक्ति भ्रष्ट करती है और अमर्यादित शक्ति सम्पूर्ण रूप से भ्रष्ट करती है।" किसकी है ?
(अ) लॉर्ड एक्टन
(ब) लास्की
(स) लेनिन
(द) जे.एस. मिल

(अ)

प्रश्न=06. 'हे! अनादरणीय लोकतंत्र, मैं तुझे प्यार करता हूँ।' कथन है-
(अ) हॉब्सन
(ब) कारपेंटर
(स) जे.एस. मिल
(द) लॉर्ड ब्राइस

(ब)

प्रश्न=07. "राज्याध्यक्ष द्वारा गैर-कानूनी शक्ति प्राप्त करना ही अधिनायक तंत्र है।" यह कथन है-
(अ) लॉस्की
(ब) मैकाईवर
(स) फोर्ड
(द) सोलटाऊ

(स)

प्रश्न=08. "एक सबल मध्यम वर्ग लोकतंत्र की रीढ़ है।" यह कथन है-
(अ) टेलीरेंड
(ब) अरस्तु
(स) मैजिनी
(द) सीले

(ब)

प्रश्न=09. "प्रजातन्त्र अयोग्यता की उपासना है" कथन है-
(अ) सिगमंड न्यूमैन
(ब) मुसोलिनी
(स) बर्क
(द) हर्नशा

(ब)

प्रश्न=10. "कला और संस्कृति की प्रगति लोकतंत्र में ही सम्भव है" यह कथन है-
(अ) अब्राहम लिंकन
(ब) एच. जी.वेल्स
(स) लेकी
(द) बर्क

(स)

प्रश्न=11. निम्न में से किसने प्रत्यक्ष लोकतंत्र का समर्थन किया ?
(अ) एडम स्मिथ
(ब) मार्क्स
(स) हीगल
(द) रूसो

(द)

प्रश्न=12. निम्न में से किसने "शक्ति अभिजन" पद की रचना की ?
(अ) राबर्ट डहल
(ब) सी.राइट मिल्स
(स) कार्ल मार्क्स
(द) वी.पैरेटो

(ब)

प्रश्न=13. किसने लोकतंत्र को एक जीवन शैली के रूप मे परिभाषित किया ?
(अ) ब्राइस
(ब) लास्की
(स) लाॅक
(द) टी.वी.स्मिथ

(अ)

प्रश्न=14. निम्न में से किसने निर्देशित लोकतंत्र का समर्थन किया ?
(अ) रूसो
(ब) डी. टाकविले
(स) जय प्रकाश नारायण
(द) सुकर्णो

(द)

प्रश्न=15.राजनीतिक लोकतंत्र के समर्थन है ?
(अ) रूसो
(ब) डी. टाकविले
(स) एडवर्ड शिल्स
(द) सुकर्णो

(स)

प्रश्न=16. प्राचीनयुग में सिसली के शासक गैरीबाल्डी ने अधिनायकवाद लागू किया था ?
(अ) 1870
(ब) 1860
(स) 1850
(द) 1880

(ब)

प्रश्न=17. "अधिनायकवादी तन्त्र एक ऐसे व्यक्ति का शासन होता हैं जिसमे शासक का पद छल, कपट, हिंसा, बल आदि के द्वारा ही प्राप्त किया जाता हैं" उक्त कथन किसका हैं ?
(अ) डायसी
(ब) ब्राइस
(स) अल्फ्रेड कब्बन
(द) लॉक

(स)

प्रश्न=18. लोकतांत्रिक शांति का सिद्धांत मूलतः किस दार्शनिक के विचारों पर आधारित हैं ?
(अ) स्मिथ
(ब) हेबरमास
(स) रॉजर्स
(द) इमेनुअल कांट

(द)

प्रश्न=19. 'टू लाइफ एन्ड टाइम ऑफ लिबरल डेमोक्रेसी' पुस्तक के लेखक है ?
(अ) सारटोरी
(ब) मैक्फर्सन
(स) कांट
(द) शुम्पीटर

(ब)

प्रश्न=20. "इंग्लैंड केवल चुनावो के दिन ही स्वतंत्र होता है" यह कथन किसका हैं ?
(अ) रूसो
(ब) लॉक
(स) प्लेटों
(द) अरस्तू

(अ)

प्रश्न=21. प्रत्यक्ष लोकतंत्र की ढाल किसे कहा जाता हैं ?
(अ) रिकॉल
(ब) प्लेबिसाइट
(स) रेफरेंडम
(द) इनिशिएटिव

(स)

प्रश्न=22. निम्न में से किस देश का संविधान विकसित संविधान है ?
(अ) ब्रिटेन
(ब) भारत
(स) सोवियत रूस
(द) संयुक्त राज्य अमेरिका

(अ)

प्रश्न=23. यह किसका कथन है- "कठोर और नमनीय संविधानों में अंतर प्रकार का नहीं बल्कि मात्रा का है।"
(अ) गार्नर
(ब) फाइनर
(स) लास्की
(द) लावेल

(ब)

प्रश्न=24. अध्यक्षात्मक व्यवस्था में मंत्रिमंडल किसके प्रति उत्तरदायी होता है ?
(अ) सीनेट
(ब) प्रतिनिधि सभा
(स) संविधान
(द) राष्ट्रपति

(द)

प्रश्न=25. भारतीय संविधान के अनुसार भारत एक-
(अ) राज्यों का संघ है
(ब) संघीय राज्य है
(स) संघात्मक विशेषताओं के साथ एकात्मक राज्य हैं
(द) आंशिक रूप से संघात्मक तथा आंशिक रूप से एकात्मक राज्य है

(अ)

प्रश्न=26. एक सच्ची संघात्मक प्रणाली का अर्थ क्या है ?
(अ) सतहीन केंद्र वशक्तिशाली राज्य
(ब) शक्तिहीन केंद्र व शक्तिहीन राज्य
(स) एकल न्यायिक व्यवस्था
(द) केंद्र और राज्यों के बीच संतुलन

(द)

प्रश्न=27. प्रजातन्त्र के सम्बन्ध में "अब्राहम लिंकन" की परिभाषा किससे मिलती जुलती है ?
अ) क्लीआॅन
ब) सिसेरों
स) बर्टण्ड रसेल
द) रूसो

(अ)

प्रश्न=28. "घूसखोरी और भ्रष्टाचार लोकतंत्र की सामान्य बुराइयों मानी जाती है" यह कथन है ?
अ) डॉ आशीर्वादम
ब) गार्नर
स) ब्राइस
द) सी डी बर्न्स

(अ)

प्रश्न=29. मुसोलिनी के बारे यह कथन किसका है- "अपने लोगों को हिंसा और घृणा का पाठ पढ़ाकर उसी फसल को काटा जिसे उसने बोया था।"
अ) डॉ आशीर्वादम
ब) प्रो स्ट्रांग
स) एबनस्टीन
द) रूसो

(स)

प्रश्न=30. "धनिकों का धन और निर्धनो की निर्धनता लोकतंत्र को भ्रष्ट कर देते है।" यह कथन किसका है ?
(अ) होब्सन
(ब) कार्ल मार्क्स
(स) लॉर्ड ब्राइस
(द) जे.एस.मिल

(अ)

प्रश्न=31. किसने राज्यो का वर्गीकरण गणतंत्र, जनतंत्र , कुलीनतंत्र तथा राजतन्त्र में किया है ?
(अ) बोंदा
(ब) मोन्टेस्क्यू
(स) लॉक
(द) लॉस्की

(ब)

प्रश्न=32. किसने ' Third wave of Democracy ' का वर्णन किया है ?
(अ) राबर्ट डहल
(ब) सी.बी.मैकफर्सन
(स) सैमुअल पी हंटिंगटन
(द) अब्राहम लिंकन

(स)

प्रश्न=33. किसने दल विहीन लोकतंत्र का विचार किया ?
(अ) राममनोहर लोहिया
(ब) महात्मा गांधी
(स) अरविंदो घोष
(द) जयप्रकाश नारायण

(द)

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

मनीष जी शर्मा, Bharat Singh ji bhilwara, अनुराधा जी राय, इंद्रा जी जोधपुर, राकेश जी सैन, मुकेश पारीक ओसियां


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website