Samanya Gyan Logo
Background

Master Uttar Pradesh Political Administration ( उत्तर प्रदेश राजनीतिक प्रशासन )

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials for comprehensive exam preparation.

Uttar Pradesh Political Administration


उत्तर प्रदेश राजनीतिक प्रशासन 


 

अप्रैल 1935 में ब्रिटिश राज्य के समय संयुक्त प्रांत के नाम से इसका गठन किया गया था एवं 26 जनवरी 1950 को इसका नाम संयुक्त प्रांत से बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।

1858 तक इसकी राजधानी आगरा थी फिर 1858 - 1921 तक इलाहाबाद रही और 1921 से आज तक लखनऊ है। वर्ष 1921 में यहां विधान परिषद का गठन किया गया।

9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश का विभाजन हुआ तथा 13 जिले अलग करके एक पृथक राज्य उत्तरांचल (2007 में नाम बदलकर उत्तराखंड किया गया) बनाया गया।

राज्य विधान सभा का प्रथम गठन 1937 में किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में उत्तर प्रदेश के 8 जिले सम्मिलित हैं यह हैं मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, शामली व मुजफ्फरनगर।

प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 14.16 करोड़ (जनवरी 2016 में) है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रथम सभापति श्री चंद्रभाल थे।

नारायण दत्त तिवारी एकमात्र ऐसे राजनेता रहे जिन्होंने उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद को भी सुशोभित किया। प्रदेश में सबसे कम विधानसभा सीटों वाले जिले क्रमशः चित्रकूट महोबा तथा श्रावस्ती (प्रत्येक में 2 सीट) है।

चौधरी चरण सिंह एवं विश्वनाथ प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्हें भारत के प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। मोहम्मद शफी कुरैशी उत्तर प्रदेश के दो बार कार्यवाहक राज्यपाल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री बनारसी दास एवं श्रीपति मिश्रा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार है 17वी विधानसभा में नेता विपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी (समाजवादी पार्टी) हैं।

वर्तमान में (सातवें) लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री संजय मिश्रा (31.01.2016 से) हैं। प्रदेश में प्रथम बार राष्ट्रपति शासन 25.02.1968 से 25.07.1969 तक रहा था। सर्वाधिक बार विधानसभा अध्यक्ष श्री आत्माराम गोविंद खेर व केसरीनाथ त्रिपाठी (3-3 बार) बने हैं।

विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या : 404 (403 निर्वाचित, 01 मनोनीत )

प्रशासनिक इकाइयां ( Administrative units )



  • जिलों की संख्या : 75

  • मंडलों की संख्या : 18 (18वा अलीगढ़)

  • नगरों एवं नगर समूह की संख्या : 915

  • आर्थिक संभाग क्षेत्र : 4

  • ग्राम पंचायत : 59073

  • तहसील : 342

  • नगर पंचायत : 438

  • नगर पालिका परिषद : 193

  • नगर निगम : 16

  • आबाद ग्राम : 97814

  • कुल ग्राम 106774


 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

अनुराग शुक्ला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Reply