World's Major Tribes GK Questions

World's Major Tribes GK Questions


विश्व की प्रमुख जनजातियां


प्रश्न=1- बुशमैन जनजाति का संबंध कौन सी प्रजाति से है 
【अ】नीग्रिटो ✔
【ब】मंगलाएड्स
【स】काकेशस
【द】australians

व्याख्या:- बुशमैन नाटे कद के होते हैं तथा नीग्रिटो प्रजाति के समरूप हैं।

प्रश्न=2- निम्न में से कौन सी जनजाति कालाहारी मरुस्थल में निवास नहीं करती है 
【अ】मुस्लिम
【ब】बसारवा
【स】रव्वी
【द】याकूत ✔

व्याख्या:- याकूत जनजाति ध्रुवीय व ठंडे प्रदेशों में निवास करती है
 
प्रश्न=3- विश्वत रेखिय सघन वनों में कौन सी जनजाति पाई जाती है  
【अ】एस्किमो
【ब】बुशमैन
【स】पिग्मी ✔
【द】बददु
 
प्रश्न=4- एस्किमो का शाब्दिक अर्थ क्या होता है  
【अ】पक्का मास खाने वाला
【ब】कच्चा मास खाने वाले ✔
【स】शराब पीने वाले
【द】सभी
 
प्रश्न= 5- इग्लू का संबंध किस जनजाति से हैं  
【अ】बुशमैन
【ब】पिग्मी
【स】एस्कीमो ✔
【द】भील
 
प्रश्न=6- एस्किमो जनजाति के लोग सील का शिकार किस हथियार से करते हैं  
【अ】माउपाक
【ब कयाक
【स】हारफुन ✔
【द】उमियाक
 
प्रश्न=7- एस्कीमो लोग किस मछली का शिकार सर्वाधिक करते हैं  
【अ】लेमिंग
【ब】व्हेल
【स】सील ✔
【द】वालरस
 
प्रश्न=8- एस्किमो द्वारा व्हेल मछली के शिकार के दौरान काम में ली जाने वाली नाव है  
【अ】स्लेज
【ब】कयाक
【स】उमियाक ✔
【द】हारफुन
 
प्रश्न=9- बर्फ पर चलने वाली स्लेज गाड़ी को कौन खींचते हैं  
【अ】कुत्ते
【ब】रेनडियर
【स】केवल ब
【द】 अ व ब दोनों ✔
 
प्रश्न=10- वर्तमान में एस्किमो द्वारा स्लेज के स्थान पर किस का प्रयोग बढ़ रहा है 
【अ】नाव
【ब】स्नो स्कूटर ✔
【स】समूर
【द】केवल स्लेज का हि उपयोग करते है
 
प्रश्न=11- बुशमैन जाति के लोग मुख्यतः कहां पाए जाते हैं  
【अ】कालाहारी मरुस्थल ✔
【ब】सहरा मरुस्थल
【स】थार मरुस्थल
【द】अंटार्टिका
 
प्रश्न=12- त्यामा क्या है 
【अ】एक टमाटर
【ब】एक पहनामा
【स】एक तरबूज ✔
【द】एक सब्जी
 
प्रश्न=13- अकाल के समय किस जनजाति की महिलाएं गर्भधारण करना बंद कर देती हैं  
【अ】पिग्मी
【ब】एस्किमो
【स】बुशमैन ✔
【द】गरासिया
 
प्रश्न=14- राजस्थान में पाई जाने वाली सर्वाधिक जनसंख्या वाली जनजाति कौन सी है  
【अ】गरासिया
【ब】भील
【स】मीणा ✔
【द】तम्बोली
 
प्रश्न=15- विश्व का सबसे बड़ा जनजातीय समूह कौन सा है  
【अ】भील
【ब】एस्किमो
【स】गौंड ✔
【द】बुशमैन

प्रश्न=16. निम्न में से असुमेलित है?
(अ) ध्रुवीय ठंडे प्रदेशों - एस्किमो सेमोड्स
(ब) विषुवत रेखीय सघन वनों में- पिग्मी सेमांग
(स) उष्ण व शुष्क कालाहारी मरुस्थल में- बुशमैन ✔
(द) समशीतोष्ण कटिबंधीय घास क्षेत्रों में - मसाई व बद्दू
 
व्याख्या:- विश्व की प्रमुख जनजातियां

  1. ध्रुवीय व ठंडे प्रदेशों के निवासी - एस्किमो सेमोयर्ड्स जनजाति

  2. विषुवत रेखीय सघन वनों की निवासी - पिग्मी सेमांग सकाई जनजाति

  3. उष्ण शुष्क कालाहारी मरुस्थल के निवासी- बुशमैन जनजाति

  4. उष्ण कटिबंधीय घास क्षेत्र के निवासी- मसाई व बद्दू जनजाति

  5. समशीतोष्ण कटिबंधीय घास क्षेत्रों के निवासी - खीरगिज जनजाति

  6. दुर्गम पहाड़ी व पठारी क्षेत्र के निवासी - भील गोंड संथाल मीणा नागा व अन्य जनजाति


प्रश्न=17. एस्किमो जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?
(अ) नीग्रिटो
(ब) मांगोलाइट्स ✔
(स) काकेशस
(द) ऑस्ट्रे लाइंस
 
व्याख्या:- एस्किमो जनजाति मंगोल प्रजाति से संबंधित है एस्किमो का चेहरा- सपाट व चौड़ा, त्वचा का रंग पीलापन लिए भूरा, बाल - भद्दे व काले, कद - मजला, नाक - चपटी, आँखें - गहरी कत्थई तिरछी होती है इनका जबड़ा भारी, मुंह - चौड़ा तथा दांत सफेद व मजबूत होते हैं शरीर हष्ट - पुस्ट पुट्ठे माशल होते हैं

प्रश्न=18. विस्तृत टुंड्रा प्रदेश में निवास करने वाले लोगों को किस नाम से जाना जाता है ?
(अ) एस्किमो ✔
(ब) स्कैंडिनेविया
(स) लैप्स
(द) सेमोयड्स याकूत
 
व्याख्या:- एस्किमो जनजाति प्रारंभ से ही आर्कटिक व टुंड्रा प्रदेशों तक ही सीमित है इस क्षेत्र मैं अलास्का से लेकर बेरिंग जलडमरूमध्य तक इनका विस्तार हैं यह अलास्का कनाडा ग्रीनलैंड उत्तरी साइबेरिया क्षेत्र में रहते हैं विस्तृत टुंड्रा प्रदेश में निवास करने वाले लोगों को उत्तरी कनाडा व ग्रीनलैंड में एस्किमो स्कैंडिनेविया मे लैप्स तथा उत्तरी साइबेरिया में सेमोयर्डस, याकूत ,चुकची व तुंग नाम से जाना जाता है

प्रश्न=19. एस्किमो जनजाति अपने हथियार हारफुन से मछली का शिकार करते हैं इसे किस नाम से जाना जाता है?
(अ) माऊपाक ✔
(ब) ईतूरपार्क
(स) उत्तोक
(द) मुकलुक्स
 
व्याख्या:- एस्किमो अपने हथियार हारफुन से सील मछली का शिकार करते हैं इसे माऊपाक कहते हैं माऊपाक जिसका शाब्दिक अर्थ "प्रतीक्षा करना" होता है शिकार की दूसरी विधि ईतुरपाक है जिसके अंतर्गत शिकारियों द्वारा दो छिद्र बनाए जाते हैं एक क्षेत्र में एक व्यक्ति सील को चारा डाल कर बुलाता है तथा दूसरे छिद्र में दूसरा व्यक्ति संकेत मिलते ही हारफुन से शिकार कर लेता है सील मछली न केवल भोजन प्रदान करती हैं वरन जलाने के लिए इंधन भी देती है सील की चर्बी अन्य जीवो की चर्बी की तुलना में तुरंत अधिक देर तक जलती है और ताप भी अधिक देती है

प्रश्न=20. एस्किमो जनजाति द्वारा बसंत कालीन आखेट को कहा जाता है?
(अ) उतोक ✔
(ब) माउपाक
(स)इतुरपाक
(द) कार्मिक
 
व्याख्या:- एस्किमो जनजाति बसंत काल में मार्च से सील मछली श्वास लेने हेतु बाहर आकर धूप सेकने लगती है उनका शिकार किया जाता है इस बसंत कालीन आखेट को उतोक कहते हैं यह शिकारी कुत्तों की मदद से सील मछलियों का शिकार करते हैं इस ऋतु में चमड़े से बनी नाव को परिवहन के लिए काम में लेते हैं जिसे कयाक कहते हैं

प्रश्न=21. एस्किमो जनजाति के वस्त्र मुख्यतः किस खाल से बने होते हैं?
(अ) ध्रुवीय भालू की
(ब) कैरीबौ की ✔
(स) उन के कपड़ों से
(द) तीनियाक के
 
व्याख्या:- एस्किमो के वस्त्र मुख्यतः केरिबो की खाल से बने होते हैं यह सील मछली की खाल की अपेक्षा अधिक गर्म एवं हल्के होते हैं ध्रुवीय भालू की समूर से भी वस्त्र बनाए जाते हैं वस्त्र बनाने का कार्य स्त्रियां करती है स्त्री व पुरुष दोनों के वस्त्र एक समान होते हैं एस्किमो जर्सीनुमा वस्त्र जिसे तीमियांक कहते हैं तिमियाक के ऊपर पहने जाने वाले कपड़े को अनोहाक कहते हे

प्रश्न=22. निम्न में से सही नहीं है ?
(अ) क्याक- चमड़े से बनी एक प्रकार की नाव
(ब) उमियाक- बड़ी नाव जो व्हेल मछली के शिकार के दौरान काम में ली जाती हे
(स) हारफुन- सील मछलियों के शिकार के लिए प्रयुक्त 5 मीटर लंबा धनुष ✔
(द) स्लेज- बर्फ पर चलने वाली पहिए विहीन गाड़ी

व्याख्या:- कयाक:- चमड़े से बनी एक प्रकार के नाव जो 5 मीटर लंबे तथा 1.5 मीटर चौड़ी होती है
उमियाक:- बड़ी नाव जो व्हेल मछली के शिकार के दौरान काम में ली जाती है
हारफुन:- सील मछलियों के शिकार के लिए प्रयुक्त 1.2 से 1.5 मीटर लंबा भालानुमा हथियार जो रस्सी से बंधा होता है
स्लेज:- बर्फ पर चलने वाली पहिए विहीन गाड़ी जिसे कुत्ते व रेनडियर खींचते हैं

प्रश्न=23. एस्किमो द्वारा बोली जाने वाली भाषा का नाम है ?
(अ) सेल्यूट
(ब) ऐल्यूट ✔
(स) पेलिज
(द) श्योक
 
व्याख्या:- एस्किमो लोग जादू टोना में भी विश्वास रखते हैं यह एस्किमो - ऐल्यूट भाषा बोलते हैं कठोर शीत ऋतु में भोजन की कमी होने पर बूढ़े व अशक्त व्यक्ति आत्महत्या करते हैं

प्रश्न=24. बुशमैन जनजाति का संबंध कौन सी प्रजाति से है ?
(अ) नीग्रिटो ✔
(ब) मंगोलॉयड
(स) काकेशस
(द) ऑस्ट्रे लाइट्स
 
व्याख्या:- बुशमैन लोग नाटे कद के होते हैं तथा नीग्रिटो प्रजाति के समरूप हैं इनके जबड़े तथा मोटे होंठ बाहर निकले हुए नहीं होते हैं इनकी आंखें चौड़ी नहीं होती है इनके नितंब बहुत भारी होते हैं यह मुख्यतः आखेटक व खाद्य संग्रह जनजाति होती है

प्रश्न=25. बुशमैन जनजाति का निवास क्षेत्र अधिकतर कौन से महाद्वीप में होता है?
(अ) उत्तरी अमेरिका
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) अफ्रीका ✔
(द) यूरोप
 
व्याख्या:- बुसमेंन लोगों का निवास क्षेत्र अफ्रीका महाद्वीप में 18 डिग्री दक्षिणी अक्षांश से 24 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के मध्य बेचुआनालैंड मे स्थित है पशु जनित भोजन की आपूर्ति में यह प्रदेश अधिक घनी है आज बुशमैन मुख्यतः कालाहारी मरुस्थल और दक्षिणी पश्चिमी अफ्रीका के उपोष्ण घास के मैदानी भागों में फैले हैं यह दक्षिण अफ्रीका बोत्सवाना नामीबिया व अंगोला देशों में निवास करते हैं कालाहारी मरुस्थल का धरातल उबड़ खाबड़ है यहां की जलवायु अर्द्ध उष्णकटिबंधीय है

प्रश्न=26. कौनसी सी जनजाति के लोग जंतुओं की बोली की नकल करने में निपुण होते हैं ?
(अ) एस्किमो
(ब) बुशमैन ✔
(स) भील
(द) गौंड
 
व्याख्या:- बुशमैन जनजाति मूल रूप से आखेटक है यह तीर कमान वह भाले से शिकार करते हैं बड़े शिकार को जाल में फंसाने के लिए विभिन्न तरीके काम में लेते हैं यह शिकार को कीचड़ में घशाकर फंदो में फंसाकर गड्ढों में गिराकर व विषाक्त जल पिलाकर मारते हैं प्रत्येक परिवार अपना भोजन प्राप्त करता है यह लोग जंतुओं की बोली कि नकल करने में निपुण होते हैं

प्रश्न=27. शुतुरमुर्ग के अंडे के खोल को बर्तन व आभूषण के लिए कौन सी जनजाति प्रयोग करती है ?
(अ) एस्किमो
(ब) बुशमैन ✔
(स) पिग्मी
(द) भील
 
व्याख्या:- बुशमैन जनजातियों के पास बर्तन बहुत कम होते हैं शुतुरमुर्ग के अंडे का उपयोग जल रखने व आभूषण बनाने में करते हैं हिरण की खाल की थैली व लकड़ी के प्याले अन्य बर्तन है

प्रश्न=28. शबरी का संबंध किस जनजाति से है?
(अ) भील ✔
(ब) संथाल
(स) गोंड
(द) बुशमैन
 
व्याख्या:- रामायण काल में श्री राम को शबरी ने सीता की खोज के दौरान दंडकारण्य वन में बेर खिलाए थे इसका संबंध भील जनजाति से है इसीलिए कर्नल टॉड ने कहा है कि मेवाड़ राज्य की अरावली पर्वत श्रेणियों में रहने वाले लोग हैं उन्होंने महाराणा प्रताप की अकबर के विरुद्ध युद्ध में मदद की थी

प्रश्न=29. भीलो द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में की जाने वाली झूमिंग कृषि को कहते हैं?
(अ) चीमाता ✔
(ब) दजिया
(स) भादरा
(द) चोखा
 
व्याख्या:- पहाड़ी क्षेत्रों की झूमिंग कृषि को चीमाता तथा मैदानी भाग में की जाने वाली कृषि को दजिया कहते हैं लगभग 80% भील कृषि कार्य करते हैं

प्रश्न=30. विश्व का सबसे बड़ा जनजाति समूह है ?
(अ) भील
(ब) गोंड ✔
(स) संथाल
(द) बुशमैन
 
व्याख्या:- गोंड विश्व का सबसे बड़ा जनजाति संभव है भारतीय प्रायद्वीप पर निवास करने वाली जनजातियों को गोंड कहा जाता है गोंड शब्द की उत्पत्ति खोंडा से हुई है जिसका अर्थ है पहाड़ी

प्रश्न=31. दीपा तथा पेंडा कृषि निम्न में से किस जनजाति द्वारा की जाती है?
(अ) भील
(ब) संथाल
(स) गोंड ✔
(द) बुशमैन
 
व्याख्या:- दीप्पा कृषि झूमिंग कृषि का एक प्रकार है जिसमें भूमि पर 2 से 3 वर्ष की खेती करने के बाद उसे पढ़त छोड़ दिया जाता है और पेंडा कृषि मध्य प्रदेश के बस्तर में तीव्र पहाड़ी ढालो पर सीडी दार खेतों पर की जाती है दोनों का संबंध गोंड जनजाति से है


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

लालशंकर पटेल डूंगरपुर, धर्मवीर शर्मा अलवर, कालूराम मालवीय पाली, विजयपाल बधाल


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website