व्याकरण 02(Vyakaran 02)

व्याकरण 02(Vyakaran 02)


प्रश्न =1."बंध्या" का विलोम होगा ?
(अ)उर्वर
(ब) उर्वरा☑
(स) उर्वरक
(द)ऊसर


प्रश्न =2. किस क्रम में तद्भव शब्द है ?
(अ) अनार्य
(ब)अक्षर
(स)अंगुष्ठ
(द) उबटन☑

प्रश्न =3. नीचे दिए गए शब्दों में प्रत्यय युक्त शब्द का चयन कीजिए ?
(अ)चौमासा
(ब)चौराहा  ☑
(स)चाटुकारिता
(द)चौकोर

प्रश्न =4.'उन्नतावनत'में कौन सा समास है ? (अ)अव्ययीभाव
(ब)तत्पुरुष
(स) द्वंद्व ☑
(द) बहुव्रीहि

प्रश्न =5 बचपन और जवानी के बीच की अवस्था?
(अ) नवयुवा
(ब) नवोढ़ा
(स) वय:संधिव्☑
(द) युवा

प्रश्न =6 अनुनासिक का सम्बन्ध होता है?
(अ) केवल नाक से
(ब) केवल मुँह से
(स) नाक और मुँह दोनों☑
(द) इनमे से कोई नही

प्रश्न =7 निम्न में कौन अयोगवाह है?
(अ) अल्पप्राण
(ब) महाप्राण
(स) विसर्ग☑
(द) स्वर

प्रश्न =8 निम्न में से अविकारी है?
(अ) संज्ञा
(ब) सर्वनाम
(स) विशेषण
(द) क्रिया विशेषण☑

प्रश्न =9 विवाह में सोनू,मोनु और में जायेंगे?
(अ) सरल वाक्य☑
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) मिश्र वाक्य
(द) कठिन वाक्य

प्रश्न =10 जिस वाक्य में एक मुख्य क्रिया होती है,उसे क्या कहते है?
(अ) जटिल वाक्य
(ब) साधारण वाक्य☑
(स) मिश्र वाक्य
(द) संयुक्त वाक्य

प्रश्न =11 गजभर की छाती होना?
(अ) चौड़ी छाती होना
(ब) गर्व से फूलना उठना☑
(स) प्रसन्न हो उठना
(द) घमंड दिखाना

प्रश्न =12 समाप्त कर देना?
(अ) पानी फेर देना☑
(ब)  पानी भरना
(स) पानी पानी होना
(द) पानी में आग लगाना

प्रश्न =13 किस समूह के सभी शब्द "बादल"के पर्याय है?
(अ) नीरद,जलद, वारिद☑
(ब) क्षीरनिधि,वारिदी,अंभोज
(स) वारिवाह, जलधि,नीरज
(द) अम्बुद, तोयद, वारिज

प्रश्न =14 शर्माजी पुत्र के साथ आये है?
(अ) सपुत्र☑
(ब) सुपुत्र
(स) स्वपुत्र
(द) सत्पुत्र

प्रश्न =15 कु उपसर्ग नही है?
(अ) कुरूप
(ब) कुफल
(स) कुसुम☑
(द) कुमार्ग

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website