

अतिलघुतरात्मक (15 से 20 शब्द)
प्र 1. बायोपेटेंट क्या है?
उत्तर- जैविक पदार्थों और उससे व्युत्पन्न उत्पादों पर दिए जाने वाले पेटेंट बायोपेटेंट कहलाते हैं।
प्र 2. भौगोलिक सूचकांक व्यवस्था क्या है ?
उत्तर- यह वह संकेतक होता है जो किसी वस्तु या उत्पाद की उसके मूल भौगोलिक क्षेत्र से संबंध को प्रदर्शित करता है। इन उत्पादों के विशिष्ट विशेषताएं और प्रतिष्ठा भी इसी मूल क्षेत्र के कारण होती है।
प्र 3. बौद्धिक संपदा को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- ऐसे विचार आविष्कार या क्रियात्मक अभिव्यक्ति जो समाज हेतु लाभकारी हो तथा उनसे आय अर्जन की संभावनाओं हो, बौद्धिक संपदा कहलाती है।
प्र 4. सूचना के अधिकार से वर्णित सूचना को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- किसी भी प्रकार की सामग्री इसमें फाइल, दस्तावेज, विचार, सुझाव, मेमो, रिकॉर्ड, रिपोर्ट, विज्ञप्ति, आदेश, डाटा, ई-मेल, सर्कुलर तथा किसी भी निजी संस्था से संबंधित सूचना जिस तक कानून के माध्यम से किसी लोक अधिकारी पहुंच हो, सूचना के अन्तर्गत आती है।
प्र 5. स्पैम क्या है?
उत्तर- स्पैम अर्थात अनचाही ई-मेल। ई-मेल पर अवांछित पत्र जिनका दुरूपयोग विज्ञापनों हेतु किया जाता है स्पैम कहलाता है।
लघूतरात्मक (50 से 60 शब्द)
प्र 6. सूचना के अधिकार से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- सूचना का अधिकार का अर्थ लोक प्राधिकरण के पास या उसके नियंत्रण की सूचना की पंहुच के अधिकार से हैं। इसमें निम्न अधिकार सम्मिलित है-
उत्तर- सूचना के अधिकार अधिनियम के भाग 8 के अनुसार वे सूचनाएं निहित होती है जिन्हें देने के लिए सरकार बाध्य नहीं होती। इसमें निम्नलिखित है-
उत्तर - साइबर सुरक्षा से सूचना, उपस्कर, युक्तियों, कंप्यूटर संसाधन संसूचना युक्ति और इनमें युक्ति व भंडारित संसूचना को अप्राधिकृत पहुंच, उपयोग, प्रकटन, विच्छिन्न, उपांतरण या नाशन से संरक्षित करना अभिप्रेत है अर्थात सामान्य रूप से कंप्यूटर में ऑनलाइन या ऑफलाइन के रूप में संग्रहित सूचना की गोपनीयता की सुरक्षा से है।
प्र 9. क्या पेटेंट एक बौद्धिक संपदा है? पेटेंट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए । ( 150 शब्द )
उत्तर- आविष्कारर्ता द्वारा अपनी बुद्धि, पूंजी एवं श्रम से कतिपय नवीन एवं उपयोगी उत्पादों की रचना की जाती है या प्रक्रिया की खोज की जाती है। ऐसी रचनाएं या खोज आविष्कारकर्ता को पेटेंट अनुदित किए जाने के पश्चात उसकी अनन्य संपदा हो जाती है। ऐसा अविष्कारकर्ता पेटेंटी कहलाता है तथा उसका आविष्कार पर अनन्य सांपतिक अधिकार बौद्धिक संपदा अधिकार कहलाता है।
पेटेंट का उद्देश्य ( Purpose of patent )
Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )