Category background
RAS EXAM -ART & CULTURE  QUIZ  19

RAS EXAM -ART & CULTURE QUIZ 19

RAS EXAM -ART & CULTURE QUIZ 19

Q-1.. राजस्थान में "राइका" है?? A- परंपरागत घोड़े करता-  पोषणकर्ता B- परंपरागत ऊंट पालन-  पोषणकर्ता C- नदी व तालाबों में फसल पैदा करने वाला D- एक जनजातीय नृत्य

B-परंपरागत ऊंट पालन पोषण कर्ता (ऊटो को प्रशिक्षण देने वाला व्यक्ति फेरा कहलाते हैं  ऊंटों की देखभाल और परिचर्या करने वाले व्यक्ति  मारवाड़ में राइका और मेवाड़ में रेवारी कहलाते हैं )?✔

Q-2.. नदियों व तालाबों में फसल पैदा करने वाली जाति है?? A-कलबी B-कीर C-बारीदार D-लोधा

B-कीर(यह चावल, सिंघाड़ा,  ककड़ी, खरबूजा, तरबूज आदि की फसल करते हैं कीर जाति का यह मुख्य व्यवसाय है )?✔

Q-3.. हिंदू महीने का प्रारंभ पखवाडा है?? A-बुदी B-सुदी C-माघ D- इनमें से कोई नहीं

A-बुदी(इसे कृष्ण पक्ष कहते हैं हिंदू महीने का प्रारंभ  कृष्ण प्रथम से चैत्र अमावस्या को होता है) ?✔

Q-4 हिजरी सन् का अंतिम महीना होता है?? A- मोहर्रम B-रबी उलसानी C-जिलहिल D-जिल्काद

C-जिलहिल(हिजरी सन चंद्रमा पर आधारित होता है  इसका पहला महीना मोहर्रम  है  हिजरी सन की अवधि 360 दिन या कम होती है )?✔

Q-5.. जैन धर्म के किस त्यौहार को भाद्रपद शुक्ला त्रयोदशी से पूर्णमासी तक मनाया जाता है?? A-अष्टाह्लिका B-पड़वा ढोक C-सोलह कारण D-रत्नत्रय

D-रत्नत्रय(3 दिनों के इस त्यौहार में सम्यक दर्श,  सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र के स्वरूप पर प्रकाश डाला जाता है) ?✔

Q-6..चतरा चौथ का त्यौहार कब मनाया जाता है?? A-माघ कृष्ण चतुर्थी B-भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी C-कार्तिक कृष्ण चतुर्थी D-वैशाख शुक्ल चतुर्थी

B-भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी(इसे गणेश चतुर्थी  भी कहते हैं यह त्योहार बालकों का विशेष तो हार होता है इस दिन नवविवाहित युवकों को सिंजारा भेजा जाता है )?✔

Q-7..आड़ी,पाली,हीयाली आदि शब्द प्रचलित हैं?? A- विशेष क्षेत्र के लिए B- विशेष लोक कथाओं के लिए C- पहेली के लिए D- कृषि के लिए

C-पहेली के लिए(पहेली में बुद्धि चातुर्य और गुढार्थ यह दो प्रमुख तत्व होते हैं )?✔

Q-8.. सरल और सुबोध टीका को कहा जाता है?? A-टब्बा B-बालावबोध C-प्रकास D-मरस्या

B-बालावबोध (बालावबोध विस्तृत टीका है ,टब्बा अति संक्षिप्त शब्दार्थ रूप है )?✔

Q-9..एल. पी.टैसीटोरी संबंधित है?? A- चारण साहित्य से B- राजस्थानी चित्रकला से C- ग्रामीण ढांचागत विकास से D- राजस्थान के स्वतंत्रता आंदोलन से

A-चारण साहित्य से(चारण साहित्य पद्यमय,  वीर रसात्मक और श्रृंगार परक है चारण साहित्य की अधिकांश रचनाएं डिंगल भाषा में रचित है) ?✔

Q-10.. बीकानेर नरेश डूंगर सिंह की महारानी जिसे संगीत कला  से विशेष अनुराग था इनके द्वारा रचित सो रचनाओं की पांडुलिपि बीकानेर के गोविंद लाल गोस्वामी के पास थी?? A-चंद्रकला B-कमलावती C-नरूकीणी D-रूपा बढारण

C-नरूकीणी?✔

Q-11..कैवायमाता का मन्दिर स्थित है ?? A-बिलाड़ा(जौधपुर) B-किणसरिया(नागौर) C-गौरखाणा(नागौर) D-आसपुर(डूँगरपुर)

B-किणसरिया(नागौर)--यह मंदिर नागौर जिले के मकराना और पर्वतसर के बीच त्रिकोण पर अरावली पर्वतमाला से परिवेष्टित  कीणसरिया गांव में स्थित है किणसरिया गांव का पुराना नाम सिणहाडिया  था ?✔

Q-12..जिकड़ी एंव हुरंगो का आयोजन किस अवसर पर किया जाता है ?? A-होली B-मृत्यु C-पुत्र जन्म D-वसंत पंचमी

A-होली( वह महिलाऐ जिनके पति प्रदेश में रहते हैं इस दिन वह  उनके आने की प्रतीक्षा करती है इस घड़ी में इसका आयोजन किया जाता है )?✔

Q-13..कोवड़ा  राड़ होली मनाई जाती है?? A- अजमेर में B- बीकानेर में C- जैसलमेर में D- जोधपुर में

A-अजमेर में(भिनाय- अजमेर में मनाई जाती है जिसमें महिलाएं रंग से भरे कोड़ों से पुरुषों को मारती है और पुरुष उन पर रंग का पानी डालकर अपना बचाव करते हैं) ?✔

Q-14.. भारतीय लोक कला मंडल उदयपुर के संग्रहालय में प्रदर्शित बंदरवाल का निर्माण किसने करवाया?? A- दुर्गा दास B- मेहराब खॉ C- भगवानलाल D- जमुनालाल अग्रवाल

C-भगवान लाल(यह बंदरवाल साटन के कपड़े से बनी है  फूंदो- शक्करपालों वाली यह  पिरामिड बंदरवाल अपने ढंग की अनूठी बंदरवाल है) ?✔

Q-15..विरध है,एक?? A- आभूषण B- वस्त्र C- हस्तशिल्प D- रिवाज

D-रिवाज (मुस्लिम समाज में गर्भवती स्त्री के सातवें महीने में  नये घड़ो  में पानी भरकर फातिया पढ़ा  जाना विरध  भरना  कहलाता है)  ?✔

Q-16.. ब्रिटिश काल में राजस्थान में प्रचलित वेशभूषा ब्रीचेस को पहना  जाता था?? A- हाथों पर B- सिर ढकने हेतु C- पैरों में चूड़ीदार पायजामा के रूप में D- सिर पर स्कार्फ़  के रूप में

C-पैरों में चूड़ीदार पायजामा के रूप में(मारवाड़ और मेवाड़ में राजपूत वर्ग के लोगों में इस ड्रेस का प्रचलन है )?✔

Q-17.. निम्न में असत्य है?? A-बाहुसंगार- हाथों का आभूषण B-सूतड़ौ-  हाथों का आभूषण C-बटण-  पैर का आभूषण D-बिजायठ- बाँह पर  धारण करने वाला आभूषण

C-बटण -पैर का आभूषण (बटण गले का आभूषण होता है ?✔

Q-18.."ढाबी व जोड़" उपकरण संबंधित है?? A- कोटा डोरिया बुनाई से B-  फड़ चित्रण से C- पेंच  वर्क से D- काष्ठ  पर नक्काशी

A-कोटा डोरिया बुनाई से (कोटा डोरिया का कार्य कोटा जिले के कैथुन क्षेत्र  में किया जाता है) ?✔

Q-19.. जालौर का कौन सा गांव जनता धोती के लिए प्रसिद्ध है?? A- गुढा  बालोतान B- रानीवाड़ा C- सियाली D- नसौली

A-गुढा बालोतान (जालौर के लेटा और गुढ़ा बालोतान गांव की खेसले  की दरी पट्टियां और जनता धोती प्रसिद्ध है ?✔

Q-20.. मांडणा लोक कलाकृति में सर्वाधिक प्रचलित मांडणा है?? A- टोकरी B- बिंदिया C- स्वास्तिक D- हाथ

C- स्वास्तिक  (स्वास्तिक सबसे छोटा मांडना चिह्न  होता है  यह गणेश जी का प्रतिक है स्वास्तिक  के अतिरिक्त पदचिह्न मांडने का सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है )?✔

Q-21.. मुश्तर बाई का संबंध है?? A- जोधपुर से B- करौली से C-  कोटा से D- बीकानेर से

B-करौली से ( मुश्तर बाई नौटंकी विद्या में राज्य की पहली महिला कलाकार है इनका जन्म 1918 में हिंडौन सिटी करौली में हुआ था) ?✔

Q-22.."कागी"गान(नाक से गायन) क लिए प्रसिद्ध रुकमा की जाति से संबंधित है  ?? A-लंगा B-मांगणियार C-सहरिया D-गरासिया

B-मांगणियार (बाड़मेर जिले के रामसर गांव की रुकमा--मांगणियार जाति की पहली है सी महिला है जो सार्वजनिक रूप से जाती है )?✔

Q-23.. जैन शैली का चितेरा कहलाता है?? A- कैलाश चंद्र शर्मा B- आर. वी. गौतम C- अर्जुन प्रजापति D- जानकीलाल भांड

A-कैलाश चंद शर्मा (अर्जुन लाल प्रजापति-पत्थरों के चितेरे,जानकीलाल भांड- मंकी मैन ,आर.वी. गौतम-अमूर्त  शैली का चितेरा) ?✔

Q-24. यह वक्तव्य किसका है ,इंसान पहले इंसान ,फिर हिंदू या मुसलमान?? A- आचार्य श्री B- आचार्य महावीर प्रसाद C- आचार्य तुलसी D- आचार्य जगन्नाथ

C-आचार्य तुलसी ?✔

Q-25.. घनश्याम दास बिड़ला कौन थे?? A- उद्योगपति B- स्वतंत्रता सेनानी C- प्रसिद्ध साहित्यकार D- (A) और (B) दोनों

D-(A) और (B) दोनों (घनश्याम दास बिरला ने भारत की आजादी के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए कांग्रेस और अंय संस्थाओं को दिए इनका जन्म पिलानी में हुआ था इन्होने हिंदुस्तान टाइम्स प्रकाशन समूह की स्थापना की इन्होंने प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी वी रमन जो की  अपने शोध कार्य करने के लिए आर्थिक तंगी से परेशान हो रहे थे उन्हें इन्होने ₹20000 प्रयोगशाला की स्थापना के लिए दिए ?✔

Q-26.. संस्कृति कला और वास्तुकला में स्पष्ट होने वाले परंपरागत ज्ञान का वह संगठित रूप है जो परंपरा के द्वारा संरक्षित होकर मानव समूह की विशेषता बन जाता है यह किसने कहा था?? A- श्रीनिवासन B-श्री जवाहर लाल नेहरु ने C- रेडफील्ड ने D-कार्ल मार्क्स ने

C-रेडफील्ड ने?✔

Q-27..पूर्व मध्यकालीन स्मृति है ?? A-याज्ञवल्क्य स्मृति B-नारद स्मृति C-विष्णु स्मृति D-देवल स्मृति

D-देवल स्मृति (इसे मूलतः विधी विषयक नहीं माना जाता क्योंकि इसमें उन हिंदुओं को पुनः हिंदू धर्म में शामिल करने का विधान था जिन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था )?✔

Q-28..रूक्म है,एक?? A-आभूषण B-पदवी C-कर का प्रकार D-लोक गीत

A-आभूषण (ऋग्वैदिक काल मे गले मे पहने जाने वाले स्वर्णहार को रूक्म कहा गया) ?✔

Q-29.. किस यज्ञ में पशु और सूरा की आहुति दी जाती है?? A-वाजपेय यज्ञ B-अग्निहोतृ यज्ञ C-सौत्रामणि यज्ञ D-राजसूय यज्ञ

C-सौत्रामणि यज्ञ (इस शब्द की उत्पत्ति सुत्रामन (एक अच्छा रक्षक) शब्द से हुई है जो इंद्र की एक उपाधी है इस यज्ञ में पशु और सूरा की आहुति दी जाती है )?✔

Q-30.. महाभारत का तमिल में सर्वप्रथम अनुवाद किसने किया था?? A- रामास्वामी नायकर B- पेरून्देवनार C- अल्लाउद्दीन नुसरत शाह D- इनमें से कोई नहीं

B-पेरून्देवनार ( महाभारत को तमिल भाषा में सर्वप्रथम भारतम् नाम से जाना जाता है ,अलाउद्दीन नुसरत शाह ने बंगला भाषा में महाभारत का अनुवाद किया था ) ?✔

Q-31.. किस कवित्री को गीत शैली की कविता की देवी का सम्मान दिया गया?? A- रबिया B- मीराबाई C- लता मंगेशकर D- अल्लाह जिला बाई

B-मीराबाई (मीराबाई हिंदी व संस्कृत की  विद्वता  से पूर्ण एक जन्मजात कवित्री थी उनके उपासना पूर्ण गीतों में 16वीं शताब्दी की भारत की संस्कृति की छवि झलकती है इन हितों  के कारण ही है यह सम्मान दिया गया है )?✔

Q-32.. मोहम्मद आदिल शाह का मकबरा स्थित है?? A- इलाहाबाद B- जोधपुर C- बीजापुर D- मुंबई

C- बीजापुर (बीजापुर- कर्नाटक में यह मकबरा स्थित है इसे गोल गुंबज के नाम से भी जाना जाता है जो की एक प्रसिद्ध इमारत है इसका निर्माण कार्य काबुल के वास्तुकार याकुत  द्वारा 1656 में किया गया था यह विश्व के सबसे बड़े एक कक्षीय  मकबरों में से एक है) ?✔

Q-33.. फारसी साहित्य में मुख्य स्थान प्राप्त था?? A- ऐतिहासिक पुस्तकों को B- आत्मकथाओं को C- साहित्यिक पुस्तकों को D-(A) और (B) दोनों को

D-(A)और (B) दोनों को ?✔

Q-34.. संस्कृत के प्रसिद्ध ग्रंथ भानु चंद्र चरित्र की रचना की थी?? A- सिद्धचंद उपाध्याय ने B- जगन्नाथ ने C- पदम सुंदर ने D- आचार्य कविंद्र ने

A-सिद्ध चंद्र उपाध्याय ने ?✔

Q-35.. सुविख्यात कोहिनूर हीरा किस खान से निकाला गया था?? A- गोकुलपुर B- गोलकुंडा C- गोविंदगढ़ D- इनमें से कोई नहीं

B-गोलकुंडा(कोहिनूर हीरा गोलकुंडा की खान से निकाला गया था यह खान आंध्र प्रदेश में स्थित है यह विश्व की सबसे प्राचीन खानों में से एक है  कोहिनूर इसका अर्थ है आभा या रोशनी का पर्वत, यह 105 कैरेट का हीरा है )?✔

Leave a Reply