Category background
RAS GEOGRAPHY QUIZ 15

RAS GEOGRAPHY QUIZ 15

RAS GEOGRAPHY QUIZ 15

Q-1..तपागच्छ क्या है ?? (A)-  भीमा शाह का दिलवाड़ा का एक मंदिर (B)- कपिल मुनि का प्रसिद्ध योगासन (C)- उदयपुर में स्थित प्राकृतिक उष्ण जल स्त्रोत (D)- आचार्य जगच्चंद्रसूरी की शिष्य परंपरा

D- आचार्य जगच्चंद्र सूरी की शिष्य परंपरा?✔

Q-2.. बांगड़ का धणी किसे कहा जाता है?? (A)- माल खेत जी (B)- कमरुद्दीन शाह (C)- नवाब रुहेल खॉ (D)- बाबा शक्कर बार पीर

D- बाबा शक्कर बार पीर?✔

Q-3.. जैन समाज का संबोधि धाम किस जिले में है?? (A)- जैसलमेर (B)- जालौर (C)- जोधपुर (D)- बीकानेर

C- जोधपुर?✔

Q-4.. पदमा पीर की छतरी किस जिले में स्थित है?? (A)- बूंदी (B)- झालावाड (C)- बॉरा (D)- कोटा

D- कोटा?✔

Q-5.. सूफियों की कादरिया शाखा के जन्मदाता सैयद सैफुद्दीन अब्दुल वहाब की दरगाह किस जिले में स्थित है?? (A)- अलवर (B)- जयपुर (C)- नागौर (D)- झुंझुनू

C- नागौर?✔

Q-6.. पाली जिले में नाणा स्टेशन के निकट गौतमेश्वर में गौतमेश्वर (भूरिया बाबा) का मेला कब भरता है?? (A)- 8 से 10 फरवरी (B)- 13 अप्रैल से 15 मई (C)- जनवरी माह में (D)- इनमें से कोई नहीं

B- 13 अप्रैल से 15 मई?✔

Q-7.. खुदाबख्श बाबा की प्राचीन दरगाह पाली के किस क्षेत्र में स्थित है?? (A)- सिरियारी (B)- देसूरी (C)- सादड़ी (D)- बाली

C- सादड़ी?✔

Q-8.. सवाई माधोपुर जिले का कौन सा मेला पशु रोगों से लाभ के लिए चमत्कारी देवता का मेला है?? (A)- जगदीश मेला (B)- कल्याण जी का मेला (C)- हीरामन का मेला (D)- चारभुजा नाथ का मेला

C- हीरामन का मेला?✔

Q-9.. पुलानी एकादशी का मेला कहां भरता है?? (A)- टोडारायसिंह (B)- डिग्गी (C)- देवली (D)- उनियारा

B- डिग्गी?✔

Q-10.. डिग्गी मालपुरा के कल्याण जी मंदिर को मुस्लिम धर्मावलंबी किस नाम से पुकारते हैं?? (A)- पीर मस्तान (B)- श्याम बाबा (C)-कलंह पीर (D)- गुलाब कलंदर

C-कलंह पीर?✔

Q-11.. महासतियां क्या है?? (A)- महाराणा प्रताप की छतरी (B)- मेवाड़ महाराणाओं का श्मशान स्थल (C)- यहां जोधपुर के ढाई साके हुए थे (D)- जयपुर के महाराजाओं की छतरी

B- मेवाड़ महाराणाओं का श्मशान स्थल?✔

Q-12.. राज्य के किस मंदिर में पत्थर के बैलों की मूर्तियां चढ़ाई जाती है?? (A)- गोसण जी बावजी मंदिर सराडा (उदयपुर) (B)- सांवलिया जी मंडफिया (चित्तौड़गढ़) (C)- केसरिया नाथ जी सब देव (उदयपुर) (D)- कंसुआ का शिव मंदिर (कोटा)

A-गोसण जी बावजी मंदिर सराड़ा( उदयपुर)?✔

Q-13.. निम्न में से कौन सा महल उदयपुर की  बाँसदरा पहाड़ी पर स्थित है?? (A)- जगमंदिर पैलेस (B)- चावंड के महल (C)- सज्जन गढ़ पैलेस (D)- सिटी पैलेस

C- सज्जन गढ़ पैलेस?✔

Q-14.. किशनगढ़ के किस किले के आंतरिक भाग को  जीवरक्खा महल कहते हैं?? (A)- केसरगढ़ (B)-  केहरी गढ़ (C)- किशनगढ़ दुर्गा (D)- उपरोक्त में से कोई नहीं

B-केहरीगढ?✔

Q-15.. पुष्कर में रत्नागिरी पर्वत पर स्थित ब्रह्मा जी की पत्नी मां सावित्री के मंदिर में कब मेला भरता है?? (A)- वैशाख पूर्णिमा (B)- वैशाख पंचमी (C)- श्रावण तृतीया (D)- भाद्रपद शुक्ला सप्तमी

D- भाद्रपद शुक्ला सप्तमी?✔

Q-16.. द्वितीय रामदेवरा या मिनी रामदेवरा के नाम से कौनसा स्थल प्रसिद्ध है?? (A)- आनंदपोल (B)- चूलगिरी (C)- बेगू (D)- खुंडियास धाम

D- खुंडियास धाम?✔

Q-17..  अजमेर में तारागढ़ पहाड़ी पर चौहान सम्राट पृथ्वीराज तृतीय का स्मारक राष्ट्र को कब समर्पित किया गया?? (A)- 13 जनवरी 1996 (B)- 5 मार्च 1996 (C)- 9 जनवरी 1998 (D)- 10 जनवरी 1997

A- 13 जनवरी 1996?✔

Q-18.. पग बावड़ी बाड़मेर में कहां स्थित है?? (A)- सिवाना (B)- जसोल (C)- मोकलसर (D)- बालोतरा

C- मोकलसर?✔

Q-19.. भरतपुर में बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों के बने गंगा मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?? (A)- ब्रजेंद्र सिंह (B)- सूरजमल  सिंह (C)- पुखराज सिह (D)- बलवंत सिंह

D- बलवंत सिंह?✔

Q-20.. कामा भरतपुर में वैष्णव के कौनसे आराध्यदेव का प्रसिद्ध मंदिर है?? (A)- चंद्र प्रभुजी (B)- कृष्ण चंद्र जी (C)- गोकुल चंद्र जी (D)- गोगा जी

C- गोकुल चंद्र जी?✔

Q-21.. ईटो से निर्मित गुप्त काल का मंदिर निम्न में से किस स्थान से मिला है?? (A)- भूमरा (B) - नागौद (C)- कानपुर (D)-  तिगवां

C- कानपुर?✔

Q-22.. गुप्त काल में सर्वाधिक विकास हुआ?? (A)- संस्कृत साहित्य (B)- संगीत कला (C)- मूर्तिकला (D)- युद्ध कौशल

A- संस्कृत साहित्य?✔

Q-23..  चोल कलाकार कल्पना में महान और साज सज्जा के जोहरी थे यह कथन इतिहास के किस विद्वान का है?? (A)- फर्ग्युसन (B)- कर्नल टॉड (C)- डॉ आर पी त्रिपाठी (D)- डॉ ईश्वरी प्रसाद

A- फर्ग्यूसन?✔

Q-24.. निम्न में से किसने समुद्री मार्ग से यात्रा कर भारत में सूफी मत का प्रचार किया था?? (A)- 10 वीं सदी-अलमंसूर (B)- 8 वीं सदी अल हज्जाज (C)- 12 वीं सदी शेख जलालुद्दीन सुर्ख (D)- 12 वीं सदी निजामुद्दीन औलिया

A-10वीं सदी-अलमंसूर?✔

Q-25.. निम्न में से किस सूफी संप्रदाय ने योग क्रिया को अपनाया था?? (A)- चिश्तिया (B)- सूहराबर्दी (C)- कादरी (D)- सतारी

D-सत्तारी?✔

Q-26.. भारतीय चिंतन जगत में?? (A)- अनात्मवाद का प्रवेश इस्लाम का ही शुभ परिणाम है (B)- रहस्यवाद का प्रवेश इस्लाम का यह शुभ परिणाम (C)- छायावाद का प्रवेश इस्लाम का शुभ परिणाम है (D)- अनेकांत का प्रवेश इस्लाम का ही शुभ परिणाम है

B- रहस्यवाद का प्रवेश इस्लाम का ही शुभ परिणाम है?✔

Q-27.. जहांगीर ने निम्न में से किस चित्रकार को ईरान के शाह के यहां छाया चित्र बनाने के लिए भेजा था?? (A)- दसवंत (B)- विशन दास (C)- उस्ताद मंसूर (D)- अबुल हसन

B- विशन दास?✔

Q-28.. शिवाजी पर निम्न में से किस संत का सर्वाधिक प्रभाव था?? (A)- एकनाथ (B)- नामदेव (C)- वामन पंडित (D)- तुकाराम

D- तुकाराम?✔

Q-29.. सबसे पहले राज्याभिषेक की परंपरा कब प्रारंभ हुई?? (A)- उत्तर वैदिक काल (B)-  ऋग्वैदिक काल (C)- महाकाव्य (D)- सूत्र काल

A- उत्तर वैदिक काल?✔

Q-30.. शिव के पंच रूपों में कौन नहीं है?? (A)- ईशान (B)- कामदेव (C) -घोर (D)- गणेश, कार्तिकेय

D- गणेश ,कार्तिकेय(शिव के पञ्च रूपों में ईशान , तत्पुरुष, घोर, कामदेव और सद्योजात सम्मिलित है  ईशान शिव का मस्तक है , तत्पुरुष- मुख  घोर-हृदय, कामदेव -गुहा अंग और  सद्योजात- पैर है  इनके पांच कार्य भी हैं सृष्टि (उद्भव), पालनहार ,तिरोभाव, आवरण  और प्रसाद (अनुग्रह )?✔

Leave a Reply