Category background
RAS GEOGRAPHY QUIZ 27

RAS GEOGRAPHY QUIZ 27

RAS GEOGRAPHY QUIZ 27

Q-1.. वर्तमान नगर पालिका प्रशासन का कौन सा कार्य मोर्य काल से जारी है?? A- नापतोल के बाटों का निरीक्षण B- वस्तुओं की कीमत निर्धारित करना C- जन्म और मृत्यु का पंजीकरण D- शिल्पकारों का संरक्षण

C-जन्म और मृत्यु का पंजीकरण( चाणक्य की अर्थशास्त्र के अनुसार मौर्यकाल में ही जन्म और मृत्यु का पंजीकरण करने की व्यवस्था थी )?✔

Q-2.. निम्न में से कौन सी नगरीय स्वशासन संस्था राजस्थान में अस्तित्व में नहीं है?? A- नगर पालिका B- नगर परिषद C- नगर निगम D- महानगर निगम

D-महा नगर निगम(महा  नगर निगमों की स्थापना महानगरों( बहुत बड़े शहरों) जैसे दिल्ली मुंबई कोलकाता चेन्नई बंगलोर अहमदाबाद हैदराबाद आदि स्थानों में की गई है )?✔

Q-3.. राजस्थान में राज्य मंत्री और संसदीय सचिव पद की व्यवस्था कब प्रारंभ की गई?? A- वित्तीय विधानसभा B- तृतीय विधानसभा C- चतुर्थ विधानसभा D- पंचम विधानसभा

C-चतुर्थ विधानसभा( राज्य में संसदीय सचिव का पद 1967 में मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के कार्यकाल में प्रारंभ हुआ था उनकी नियुक्ति और शपथ ग्रहण मुख्यमंत्री द्वारा ही करवाई जाती है) ?✔

Q-4.. निम्न में से कौन सा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र नहीं है?? A- टोंक सवाई- माधोपुर B- झालावाड-बॉरा C- जालौर -सिरोही D- प्रतापगढ़ -उदयपुर

D-प्रतापगढ़- उदयपुर(प्रतापगढ़ चित्तौड़गढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है जबकि उदयपुर अपना अलग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र )?✔

Q-5.. राज्य का कौन सा एकमात्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र जिसका विस्तार 4 जिलों में है?? A- नागौर B- अजमेर C- पाली D- राजसमंद

D-राजसमंद(राज्य संबंध लोकसभा क्षेत्र का विस्तार राज संबंध अजमेर नागौर और पाली जिले में है )?✔

Q-6.. राजस्थान व्यवस्थापिका( विधान मंडल) में कितने  सदन है?? A-  एक B- दो C- तीन D-चार

A-एक(राजस्थान विधानमंडल वर्तमान में एक सदनीय (केवल विधानसभा )है परंतु राज्य विधानसभा ने दूसरा सदन विधान परिषद के गठन हेतु प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है अतः संसद द्वारा प्रस्ताव पास किए जाने पर उस का गठन हो जाएगा ?✔

Q-7.. परिसीमन में किस जिले की विधानसभा सीटों की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि हुई?? A- जयपुर B- जोधपुर C- कोटा D- बीकानेर

A-जयपुर( परिसीमन आयोग द्वारा राज्य की विधानसभा व लोकसभा कर पुनर्सीमांकन किया इसके बाद जयपुर जिले में कुल 19 विधानसभा सीटें हो गई तथा दो लोकसभा सीटें )?✔

Q-8.. सबसे कम विधानसभा सीटों वाला जिला कौन सा है?? A- प्रतापगढ़ -जैसमेर B- धौलपुर -जैसलमेर C- प्रतापगढ़ -दोसा D- धौलपुर- दोसा

A-प्रतापगढ़- जैसलमेर(राजस्थान में सबसे कम विधानसभा सीटें प्रतापगढ़ और जैसलमेर जिले में है इन दोनों जिलों में मात्र 2-2 विधानसभा सीटें हैं इसके अलावा बूंदी और सिरोही मे 3-3 विधानसभा सीटें हैं )?✔

Q-9.. राज्य में भाजपा को पहली बार स्पष्ट बहुमत किस विधानसभा मे मिला ?? A-नवीं B-छठी C-बारहवीं D-चौदहवीं

C-बारहवीं(राजस्थान विधानसभा मे भारतीय जनता पार्टी को पहली बार स्पष्ट बहुमत वर्ष 2003 की 12वी विधानसभा चुनावों में मिला था जब पार्टी में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में 200 सीटों में से 120 सीटों पर विजय प्राप्त की थी )?✔

Q-10.. चौदवी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कितने सदस्य हैं?? A- 20 B- 21 C- 24 D- 25

C-24(दिसंबर 2013 में हुए  चौदहवीं  विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के मात्र 21 सदस्य थे लेकिन सितंबर 2014 में हुए उपचुनावों में कांग्रेस को 3 सीटें और मिल गई तो  पार्टी के कुल 24 सदस्य हो गए )?✔

Q-11.. एक व्यक्ति अधिकतम कितनी बार विधानसभा का अध्यक्ष बन सकता है?? A- एक बार B- दो बार C- तीन बार D- कई बार

D- कई बार(संविधान के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष बनने के अवसरों की सीमा निर्धारित नहीं है जितनी बार उसे सदस्य चुने वह उतनी बार विधानसभा का अध्यक्ष बन सकता है 1 व्यक्ति के निर्धारित शर्ते  पूरी करने पर सदस्यों द्वारा कितनी बार अध्यक्ष सुना जा सकता है )?✔

Q-12.. राज्य में संभागीय प्रशासन का मुखिया कौन होता है?? A-  संभागीय आयुक्त B- जिलाधीशों की समिति C- मुख्य सचिव D- प्रभारी मंत्री

Aसंभागीय आयुक्त(संभाग स्तर पर संभागीय आयुक्त प्रशासनिक प्रमुख होता है जो विभिन्न जिलों के प्रशासन के मध्य समन्वय  बनाए रखने का कार्य करता है ?✔

Q-13.. जिलाधीश जब राजस्व वसूली का कार्य करता है तो उसे क्या कहते हैं?? A- मजिस्ट्रेट B- विकास अधिकारी C- कलेक्टर D- रिटर्निंग ऑफिसर

C-कलेक्टर(जिले में भू राजस्व की वसूली करने के उद्देश्य से कलेक्टर का पद सृजित किया गया था अतः  जिलाधीश को इसी कारण से कलेक्टर कहते हैं )?✔

Q-14..  प्रशासनिक दृष्टि से निम्न में सबसे छोटी इकाई कौन सी है?? A- जिला B- तहसील C- खंड D- पंचायत समिति

B-तहसील( प्रशासनिक दृष्टि से राज्य को संभागों में संभाग के जिलों में जिले को तहसीलों में विभाजित किया गया है  जिसका प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार होता है तहसीलदार द्वारा तहसील क्षेत्र में सिविल नायक कार्यों की देखरेख का कार्य नहीं किया जाता है )?✔

Q-15.. निम्न में से असत्य कथन कौन सा है?? A- राजस्थान सशस्त्र दल का गठन 19 अगस्त 1950 को हुआ B- मेवाड़ भील कोर का गठन 1910 में खेरवाड़ा( उदयपुर) में किया गया C- राजस्थान पुलिस का गठन जयपुर में 1948 में हुआ D- राजस्थान पुलिस अकादमी की स्थापना जयपुर में 1975 में की गई

B-मेवाड़ भील कोर का गठन 1910 में खेरवाड़ा (उदयपुर) में किया गया(मेवाड़ भील कोर का गठन 25 जनवरी 1841 को खेरवाड़ा  में किया गया था 25 जनवरी 2013 को इसका 172वां स्थापना दिवस मनाया गया )?✔

Q-16.. कौन सी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है?? A- पार्वती B- ईरी C-चाप D-सोम

A-पार्वती(आरी नदी जाखम की सहायक नदी है और चाप और सोम माही की सहायक नदी है यह सभी नदी गुजरात में खंभात की खाड़ी में गिरती है जबकि पार्वती नदी बंगाल की खाड़ी में जाती है यह चंबल की सहायक नदी है )?✔

Q-17.. राजस्थान के पश्चिमी रेगिस्तान विभाग में प्रवाहित होने वाली नदी कौन सी है?? A- मोरेन B-  सागी C- डाई D-सेई

B-सागी( यह जालौर में जसवंतपुरा की पहाड़ियों से निकलकर बाड़मेर जिले में लूनी नदी में मिलती है )?✔

Q-18..  सीरोजम मिट्टी राज्य के किन-किन क्षेत्रों में प्रमुख रूप से पाई जाती है?? A- प्रतापगढ़ ,बांसवाड़ा, डूंगरपुर B- अजमेर, जयपुर, पाली, नागौर C- सीकर, झुंझुनू ,चूरु ,पाली, नागौर ,जालौर D- बूँदी,  झालावाड़,बॉरा, कोटा

C-सीकर ,झुंझुनू ,चूरू ,पाली, नागौर ,जालौर(सीरोजम या धूसर  मरुस्थलीय मिट्टी (भूरी रेतीली मिट्टी )राज्य में अरावली पर्वत श्रंखला के पश्चिमी भाग में निकटवर्ती क्षेत्रों सीकर, झुंझुनू, चूरु ,नागौर ,पाली और जालौर में बहुतायत से मिलती है  अरावली के पश्चिम में रेत के छोटे  टीलों वाले भाग में पाए जाने के कारण यह धूसर  मरुस्थलीय मिट्टी कहलाती है)?✔

Q-19.. राजस्थान के पूर्वी मैदानी भाग में मिट्टी की उर्वरता बने रहने का कारण क्या है?? A- प्रतिवर्ष नवीन जलोढ़ मृदा का जमाव B- नियमित सिंचाई C- ऊसर और  रैह भूमि का सुधार D- अच्छी वर्षा

A-प्रतिवर्ष नवीन जलोढ़ मृदा का जमाव( नदी द्वारा प्रतिवर्ष लाई गई नवीन जलोढ़ मृदा में पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं इस मिट्टी में नाइट्रोजन, कार्बनिक  अम्ल  और ह्यूमस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो मृदा की ऊपरी परत पर इस मिट्टी का जमाव होता है तो मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है जलोढ़़ मिट्टी नदी नालों के किनारे और उनके प्रवाह क्षेत्र में पाई जाती है )?✔

Q-20.. राज्य के पश्चिमी मरू  भू-भाग में मिट्टी अपरदन को रोकने का  सर्वोपयुक्त उपाय क्या है?? A- चारागाहों का विकास B- मेड बंदी C- मैदानी क्षेत्रों में वृक्षों की पट्टियां लगाना D- फसल चक्र अपना नाम

C-मैदानी क्षेत्रों में वृक्षों की पट्टियॉ लगाना(रेगिस्तानी भूमि में बीच-बीच में वृक्षों की पट्टियॉ लगाने से वायु की अबाध गति मे अवरोध उत्पन्न होता है जिसे मिट्टी के एक स्थान से दूसरे स्थान पर उड़कर जाने की मात्रा कम हो जाती है अत:मिट्टी अपरदन को कम किया जा सकता है) ?✔

Q-21..राज्य के किस क्षेत्र में वर्षा में  अधिक परिवर्तनशीलता दृष्टिगोचर होती है?? A- आबू खंड प्रदेश B- मरुस्थलीय प्रदेश C- शेखावाटी प्रदेश D- चंबल बेसिन

B-मरुस्थलीय प्रदेश( राज्य के पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र में अधिकांश वर्षा कम होती है लेकिन कभी-कभी अत्यधिक वर्षा हो जाती है जैसे बाड़मेर में कवास में अत्यधिक वर्षा के कारण कई महीनों तक आठ- आठ फीट पानी भरा रहता है ?✔

Q-22.. राज्य को दो असमान जलवायु वाले क्षेत्रों में विभाजित करने वाली 50 सेमी सम वर्षा रेखा कहां से गुजरती है?? A- अरावली के सहारे सहारे B- अरावली के लंबवत C- उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व की ओर D- इनमें से कोई नहीं

A-अरावली के सहारे सहारे( 50 सेमी सम वर्षा रेखा अरावली के सहारे सहारे दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर जाती है इसके पश्चिम में वर्षा की न्यूनता, सूखा,आद्रता की कमी,वनस्पति की न्यूनता, अधिक तापांतर और कम जनसंख्या घनत्व इसकी विशेषताएं पाई जाती है )?✔

Q-23.. राजस्थान में सर्वाधिक क्षेत्र पर निम्नलिखित में से किस का विस्तार है?? A- पर्वतीय क्षेत्र B- दलदली क्षेत्र का C- पठारी क्षेत्र का D- मैदानी क्षेत्र का

D-मैदानी क्षेत्र का(राजस्थान के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 9 प्रतिशत पर मध्यवर्ती पहाड़ी भाग है और 7% पर दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग है शेष  भू- भाग मैदानी है जिसमें 61% मरुस्थलीय और 23 प्रतिशत पर पूर्वी मैदानी क्षेत्र है )?✔

Q-24.. राजस्थान का निम्न में से कौन सा विभाग अंत:प्रवाह प्रणाली का क्षेत्र नहीं है?? A- घग्घर का मैदान B- शेखावाटी क्षेत्र C- छप्पन का मैदान D- लूनी बेसिन

C-छप्पन का मैदान( 56 के मैदान में प्रवाहित  होने वाली नदियां माही  सोम,जाखम,ईरी,चाप आदि का जल माही नदी के माध्यम से अरब सागर में गिरता है तो यह क्षेत्र अंत: प्रवाह प्रणाली का क्षेत्र नहीं है )?✔

Q-25.. अक्षांशीय स्थिति के अनुसार राजस्थान के कौन से जिले उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है?? A- बांसवाड़ा B- उदयपुर,डूंगरपुर C- कोटा,चित्तौड़गढ़ D- कोटा,सवाई माधोपुर

A- बांसवाड़ा(कर्क रेखा बांसवाड़ा जिले के मध्य से होकर गुजरती है अत: बांसवाड़ा जिला उष्णकटिबंध में स्थित है )?✔

Q-26.. भारत में क्रमशः सर्वाधिक बाजरा उत्पादक राज्य हैं?? A-  राजस्थान -हरियाणा B- राजस्थान -गुजरात C- राजस्थान -उत्तर प्रदेश D- राजस्थान- पंजाब

B-राजस्थान- गुजरात( बाजरे की जन्म भूमि अफ्रिका को माना जाता है जो खरीफ  की फसल में बोया  जाने वाला शुष्क जलवायु का पौधा है जिस की बुवाई जुलाई और  कटाई  सितंबर में की जाती है बाजरा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है बाजरे में जोगिया रोग और ग्रीन ईयर रोग होता है  बाजरे को राजस्थान का गौरव भी कहा जाता है )?✔

Q-27.. संसार की सबसे बड़ी मांस मंडी शिकांगो किस महाद्वीप में है?? A- एशिया B- यूरोप C- उत्तरी अमेरिका D- दक्षिणी अमेरिका

C-उत्तरी अमेरिका(विश्व की सबसे बड़ी मांस मंडी के अलावा विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री न्यूयार्क, कनाडा का अखबारी काग,  प्रेयरीज  घास के मैदान,  विश्व का क्षेत्रफल में दूसरा बड़ा देश कनाडा, संसार की सबसे लंबी सड़क और सेर लॉरेंस नदी और ग्रेट लेक्स का जल मार्ग  उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में है) ?✔

Q-28.. गर्म जल धारा का प्रवाह किस ओर होता है?? A- ध्रुवों से भूमध्य रेखा की और B- भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर C- भूमध्य रेखा से पूर्वी गोलार्ध में D- विषुवत रेखा से पश्चिमी गोलार्ध में

B-भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर(एक निश्चित दिशा में बहुत लंबी दूरी तक जल की राशि के  प्रवाह को महासागरीय धाराएं कहते हैं गर्म जलधाराएं भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर बहती है ठंडी जलधाराएं ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर बहती है )?✔

Q-29.. पृथ्वी पर किसी स्थान विशेष का सूर्य की स्थिति से परिकलित समय क्या कहलाता है?? A- प्रमाणिक समय B- अनुमानित समय C- स्थानीय समय D- प्रामाणिक समय

C-स्थानीय समय(पृथ्वी पर सूर्य की स्थिति के अनुसार माना गया समय स्थानीय समय कहलाता है  अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर आधारित समय प्रामाणिक या मानक समय कहलाता है )?✔

Q-30.. महाद्वीप विस्थापन सिद्धांत किसने दिया था?? A- वैगनर B- लोथियन ग्रान C-होम्स D-डेली

A-वैगनर(महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत वैगनर ने दिया था जबकि महाद्वीपों और महासागरों की उत्पत्ति की व्याख्या करने हेतु चतुष्फलकीय  सिद्धांत लोथियम ग्रान   ने  दिया था और विश्व के एकमात्र भूखंड जिसे पेंजिया के नाम से जाना जाता है परमियन काल में अस्तित्व में आया )?✔

Q-31.. अक्षांश और देशांतर रेखाओं का निर्धारण कब किया गया है?? A- 1856 B- 1884 C- 1895 D- 1984

B-1884(अक्षांश और देशांतर रेखाओं का निर्धारण 1884 में लंदन में किया गया था अक्षांश और देशांतर रेखाओं के जाल को ग्रिड करते हैं दो अक्षांशों के बीच की दूरी 111 किलोमीटर होती है )?✔

Q-32..  पंजाब में  क्षारीय मिट्टी किस नाम से जानी जाती है?? A-ऊसर B-रोकर C-धोकर D-कल्लर

B-रोकर(पंजाब में क्षारीय मिट्टी को रोकर के नाम से जानते हैं जबकि उत्तरी भारत में  क्षारीय मिट्टी को ऊसर  कल्लर ,बंजर के नाम से जानते हैं दक्षिण भारत में  क्षारीय  मिट्टी  को चोपन, क्षार, चौडू  के नाम से जानते हैं मिट्टी की  क्षारीयता को समाप्त करने के लिए मिट्टी में रॉक फॉस्फेट डाला जाता है तो अम्लीयता को समाप्त करने के लिए जिप्सम डाला जाता है )?✔

Q-33..सांगपो  के नाम से भारत की कौन सी नदी जानी जाती है?? A- ब्रम्हपुत्र B- गंगा C- कावेरी D- कृष्णा

A-ब्रम्हपुत्र(ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत के कैलाश पर्वत के निकट मांगजॉग  झील से हुआ है तिब्बत के पठारी इलाके में यह नदी यालूंग  सांगपो के नाम से जानी जाती है तो अरुणाचल प्रदेश में सियांग  और  विहांग  के नाम से जानी जाती है )?✔

Q-34.. भारत की ऐसी कौन सी फसल है जिसका आयात और निर्यात दोनों किया जाता है?? A- चावल B- कपास C- गन्ना D- मक्का

B-कपास(कपास भारत की ऐसी फसल है जिसका आयात और निर्यात दोनों किया जाता है कपास को सफेद  सोना कहते है तो भारत की मूल फसल  गन्ना है काली मिट्टी इसके लिए उपयुक्त है )?✔

Q-35..अलमाटी  बांध किस नदी पर स्थित है?? A- गोदावरी B- कृष्णा C- नर्मदा D- दामोदर

B- कृष्णा(अलमाटी बांध कृष्णा नदी पर बनाया गया है कृष्णा नदी महाबलेश्वर के समीप घाट  पहाड़ से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है कृष्णा नदी  1400 किलोमीटर  लंबी है यह गोदावरी के बाद दक्षिण भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है आंध्र प्रदेश की नागार्जुन सागर परियोजना (केरल और आंध्र प्रदेश की संयुक्त परियोजना) इस नदी पर स्थित है यह महाराष्ट्र ,कर्नाटक, केरल, तेलंगाना ,आंध्र प्रदेश में बहती  है )?✔

Leave a Reply