

क्या आप UPSC या RPSC RAS Mains परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? मुख्य परीक्षा में सफलता का मुख्य आधार अवधारणात्मक स्पष्टता और सटीक उत्तर-लेखन शैली (Answer Writing) है। RAS Mains Paper-3 (व्यवहार/मनोविज्ञान) एवं UPSC GS-IV के लिए अधिगम, स्मृति, अभिप्रेरणा और विस्मरण बेहद महत्वपूर्ण विषय हैं। इस विशेष ब्लॉग पोस्ट में परीक्षा के नए पैटर्न को ध्यान में रखते हुए 50-60 शब्द (लघूत्तरात्मक) एवं 100-150 शब्द (निबन्धात्मक) सीमा वाले प्रामाणिक मॉडल प्रश्न-उत्तर तैयार किए गए हैं। यह नोट्स आपकी उत्तर-लेखन कला को निखारने और मुख्य परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने में अत्यंत मददगार सिद्ध होंगे।

उत्तर: मनोवैज्ञानिक एन. एल. मन (N.L. Mann) के अनुसार— "सीखना व्यवहार का अपेक्षाकृत स्थायी एवं प्रगतिशील रूपांतरण है, जो अभ्यास, प्रशिक्षण या अनुभव के परिणामस्वरूप किसी विशेष क्रिया में परिलक्षित होता है।"
मुख्य विशेषताएँ:
उत्तर: संवेदी स्मृति, स्मृति तंत्र की प्रारंभिक अवस्था है जो ज्ञानेंद्रियों (आंख, कान, त्वचा आदि) के माध्यम से प्राप्त उद्दीपकों की सूचनाओं को अत्यंत कम समय (1 सेकंड या उससे भी कम) के लिए उनके मूल रूप में बनाए रखती है।
विशेषता: यह केवल प्राथमिक स्तर की संवेदी छाप (Sensory Impression) होती है। यदि इस पर ध्यान केंद्रित न किया जाए, तो सूचना तुरंत लोप हो जाती है।
उत्तर: जे. पी. गिलफोर्ड के अनुसार— "अभिप्रेरक (Motive) एक विशेष आंतरिक, शारीरिक या मनोवैज्ञानिक दशा या कारक है, जो किसी व्यक्ति को किसी क्रिया को आरंभ करने, उसे दिशा देने तथा निरंतर जारी रखने की प्रवृत्ति प्रदान करता है।"
सार: यह वह आंतरिक बल (Internal Force) है जो व्यक्ति को लक्ष्य-निर्देशित व्यवहार करने हेतु प्रेरित करता है।
उत्तर: अब्राहम मैस्लो ने मानव अभिप्रेरकों को निम्न से उच्च क्रम में 5 स्तरों में वर्गीकृत किया है:
उत्तर: अभिप्रेरणा का संज्ञानात्मक सिद्धांत टॉलमैन (Tolman) एवं लेविन (Lewin) के अध्ययनों पर आधारित है। यह मानता है कि व्यवहार का मुख्य स्रोत संज्ञान (Cognition/सोच व समझ) है।
उत्तर: संवेगात्मक बुद्धिमत्ता स्वयं के एवं दूसरों के संवेगों को पहचानने, समझने तथा उन्हें प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की क्षमता है।
प्रशासनिक उपयोगिता:
उत्तर: अभिवृत्ति (Attitude): यह किसी व्यक्ति, वस्तु या विचार के प्रति मूल्यांकनपरक सकारात्मक या नकारात्मक मनोभाव (मनोवृत्ति) है। यह मुख्य रूप से अर्जित (Learned) होती है और व्यवहार को दिशा प्रदान करती है।
अभिक्षमता (Aptitude): यह किसी विशिष्ट कौशल या ज्ञान (जैसे- गणितीय, प्रशासनिक या तकनीकी) को सीखने और अर्जित करने की अंतर्निहित क्षमता या क्षमता-संभाव्यता (Potential) है।
सार: अभिक्षमता कार्य करने की क्षमता दर्शाती है, जबकि अभिवृत्ति कार्य के प्रति दृष्टिकोण तय करती है।
उत्तर: मुख्य कारक:
प्रबंधन के उपाय:
उत्तर: अल्बर्ट बांडुरा द्वारा प्रतिपादित इस सिद्धांत के अनुसार, मनुष्य का व्यवहार केवल प्रत्यक्ष अनुभवों से ही नहीं, बल्कि दूसरों (मॉडल/रोल मॉडल) के व्यवहार का अवलोकन (Observation) एवं अनुकरण करके भी सीखता है।
महत्व:
उत्तर: मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति की वह मनोवैज्ञानिक स्थिति है जिसमें वह जीवन के तनावों का सामना करते हुए अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग कर सकता है।
कार्यकुशलता पर प्रभाव:
उत्तर: विस्मरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति पूर्व में सीखी गई सामग्री या अनुभवों को पुनःस्मरण या पहचान करने में असमर्थ हो जाता है। इसके मुख्य कारणों को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है:
1. जैविक/दैहिक कारण:
मस्तिष्क क्षति एवं बीमारी: मस्तिष्क में चोट, एम्नेशिया (Amnesia) या गंभीर बीमारियों के कारण तंत्रिका कोशिकाओं (Neurons) को नुकसान पहुँचने पर जैविक विस्मरण होता है।
2. मनोवैज्ञानिक कारण:
निष्कर्ष: विस्मरण केवल एक नकारात्मक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मस्तिष्क को अनावश्यक सूचनाओं के अति-भार से बचाने का एक स्वाभाविक तंत्र भी है।
उत्तर: स्मृति का एकल स्मृति मॉडल (प्रक्रमण स्तर उपागम) वर्ष 1972 में क्रेक एवं लॉकहार्ट (Craik & Lockhart) द्वारा प्रतिपादित किया गया था।
यह मॉडल एटकिंसन और शिफरीन (Atkinson-Shiffrin) के बहु-भंडार (Multi-store) मॉडल को चुनौती देता है। एटकिंसन के अनुसार सूचनाएं संवेदी, अल्पकालिक और दीर्घकालिक भंडारों में स्थानांतरित होती हैं, जबकि क्रेक और लॉकहार्ट का मानना है कि स्मृति का कोई अलग-अलग डिब्बा या भंडार नहीं होता, बल्कि स्मृति केवल एक ही भंडार (Single Store) है।
मुख्य बिंदु:
उत्तर: अर्जित वैयक्तिक अभिप्रेरक वे प्रेरक हैं जो व्यक्ति जन्मजात न लाकर, समाज में रहते हुए अपने अनुभवों, अंतःक्रियाओं और वातावरण के माध्यम से सीखता या अर्जित करता है।
प्रमुख अर्जित वैयक्तिक अभिप्रेरक:
उत्तर: अभिवृत्ति का निर्माण: अभिवृत्ति का निर्माण जन्मजात न होकर मुख्य रूप से सामाजिककरण एवं अनुभवों की प्रक्रिया से होता है:
लोक सेवा में सकारात्मक अभिवृत्ति विकसित करने के उपाय:
निष्कर्ष: सकारात्मक अभिवृत्ति लोक सेवा की रीढ़ है, जो केवल कार्य निष्पादन ही नहीं बल्कि सुशासन की स्थापना को भी सुनिश्चित करती है।
उत्तर: व्यक्तित्व के प्रमुख निर्धारक:
कुशल प्रशासक के व्यक्तित्व के अनिवार्य गुण:
सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी (Integrity): नैतिक मूल्यों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और भ्रष्टाचार-मुक्त आचरण।
उच्च संवेगात्मक बुद्धिमत्ता: तनावपूर्ण एवं दबाव वाली स्थितियों में संयम तथा जन-सामान्य के प्रति सहानुभूति (Empathy)।
निर्णयन क्षमता (Decision Making): बिना पक्षपात के त्वरित, तार्किक और निष्पक्ष निर्णय लेने का कौशल।
प्रभावी संचार एवं नेतृत्व: विविध वर्ग के लोगों से जुड़ने तथा टीम को अभिप्रेरित (Motivate) करने की क्षमता।
अनुकूलनशीलता (Adaptability): नए नियमों, तकनीकों (ई-गवर्नेंस) एवं बदलती सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप ढलने का गुण।
निष्कर्ष: एक उत्कृष्ट प्रशासक का व्यक्तित्व केवल बौद्धिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि उच्च नैतिक मूल्यों और सुदृढ़ संवेगात्मक संतुलन का समावेश होता है।
उत्तर: व्यवहार पर प्रभाव: कार्यस्थल पर अत्यधिक तनाव एवं कुंठा अधिकारी के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। इससे निर्णय लेने में त्रुटियां, चिड़चिड़ापन, उत्पादकता में कमी, सहकर्मियों के साथ टकराव तथा जन-संवाद में कठोरता जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। बर्नआउट (Burnout) की स्थिति प्रशासनिक दक्षता को समाप्त कर देती है।
तनाव प्रबंधन की मनोवैज्ञानिक विधियां:
संज्ञानात्मक पुनर्रचना (Cognitive Restructuring): नकारात्मक एवं निराशावादी विचारों को पहचानकर उन्हें सकारात्मक तथा व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रतिस्थापित करना।
माइंडफुलनेस एवं ध्यान: ध्यान (Meditation) और प्राणायाम से मस्तिष्क को शांत रखना तथा वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करना।
समय एवं कार्य प्राथमिकीकरण: 'आयजनहावर मैट्रिक्स' जैसी तकनीकों का उपयोग कर अति-आवश्यक व सामान्य कार्यों को विभाजित करना ताकि कार्यभार का संतुलन बना रहे।
सामाजिक समर्थन (Social Support): परिवार, मित्रों तथा परामर्शदाताओं (Counselors) के साथ संवाद स्थापित कर मानसिक बोझ को कम करना।
निष्कर्ष: प्रशासनिक सफलता हेतु अधिकारियों का मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अनिवार्य है; अतः व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक दोनों स्तरों पर तनाव प्रबंधन की व्यवस्था होनी चाहिए।
विशेष आभार (Special Thanks): इस प्रश्नोत्तरी/सामग्री को तैयार करने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सम्मानित लेखकगण — श्री पी. के. नागौरी जी एवं SGGP Team का हम सहृदय धन्यवाद करते हैं।
आपकी RAS व UPSC Mains की यह तैयारी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूए! आपको यह पोस्ट व प्रश्न-उत्तर कैसे लगे? अपने विचार व सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर शेयर करें और इसे अपने साथी अभ्यर्थियों के साथ साझा करें। यदि आप और भी उपयोगी Quizzes देना चाहते हैं, तो अभी 9015746713 पर WhatsApp मैसेज करें। निरंतर अभ्यास करते रहें और लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें!