

Q2.किसी विद्यालय में छात्रों और छात्राओं की संख्याओं का योग 150 है। यदि छात्रों की संख्या x हो तो छात्राओं की संख्या विद्यार्थियों की कुल संख्या का x% हो जाती है, छात्रों की संख्या है ― A. 80 B. 50 C. 40 D. 60 ✔
Q3.किसी संख्या में पहले 20% की वृद्धि की गई और फिर 10% की कमी की गई। शुद्ध प्रतिशत वृद्धि या कमी ज्ञात कीजिए। A. 10% वृद्धि B. 10% कमी C. 8% वृद्धि ✔ D. 8% कमी
Q4.यदि किसी विद्यालय में 70% विद्यार्थी लड़के हैं और लड़कियों की संख्या 504 हैं, तो तो लड़कों की संख्या है ― A. 1176 ✔ B. 1008 C. 1208 D. 3024
Q5.नये बजट में, मिट्टी के तेल का मूल्य 25% बढ़ गया। कोई व्यक्ति मिट्टी के तेल की खपत में कितने प्रतिशत की कमी करे कि उसका इस मद में व्यय न बढ़े? A. 20% ✔ B. 25% C. 50% D. 40%
Q6.दो घनात्मक संख्याओं का गुणनफल 11520 है और उनका भागफल 9/5 है। दोनों संख्याओं का अंतर ज्ञात कीजिये? A. 60 B. 64 ✔ C. 74 D. 70
Q7.दो घनात्मक संख्याओं का गुणनफल 2500 है। यदि एक संख्या दूसरी संख्या की चार गुनी है, तो दोनों संख्याओं का योग है – A. 25 B. 125 ✔ C. 225 D. 250
Q8.13 का वह सबसे छोटा गुणज जिसे 4, 5, 6, 7 और 8 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 2 शेष बचता है - A. 2520 B. 742 C. 2522 ✔ D. 840
Q9.दो संख्याओं का ल.स. 1920 और उनका म.स. 16 है। यदि एक संख्या 128 हो, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए? A. 240 ✔ B. 204 C. 280 D. 320
Q10.तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों की संख्याओं का अनुपात 2 : 3 : 5 है। प्रत्येक कक्षा में 40 विद्यार्थी बढ़ा दिए जाने पर यह अनुपात 4 : 5 : 7 हो जाता है प्रारंभ में कुल विद्यार्थियों की संख्या थी ― A. 100 B. 180 C. 200✔ D. 400