

02. राजस्थान के 70% से अधिक साक्षरता वाले जिलों की संख्या है- {A} 9 {B} 6 {C} 7 {D} 5 [B] ✔ ?विशेष- {1}कोटा-76.6% {2}जयपुर-75.5% {3}झुंझुनू-74.1% {4}सीकर-71.9% {5}अलवर-70.7% {6}भरतपुर-70.1%
03. भीलवाड़ा जिले में कोठारी नदी के पास टीले के उत्खनन से किस सभ्यता की जानकारी मिलती है ? {A} बालाथल {B} बागौर {C} बैराठ {D} आहड़ [B] ✔ ?विशेष-भीलवाड़ा जिला अंतर्गत बागौर कस्बा बनास नदी की सहायक नदी कोठारी नदी के बायें तट पर बसा हुआ है। यहां स्थित 'महासतियां के टीले' की खुदाई में 'मध्य पाषाणकालीन सभ्यता' के अवशेष विभिन्न स्तरों में मिले हैं। इस टीले का उत्खनन कार्य 1967-1969 में दक्कन कॉलेज, पूना के प्रो. वी.एन. मिश्रा एवं साउथ एशिया हीडलबर्ग (जर्मनी) के प्रो.एल.एस. लेशनिक द्वारा किया गया।
04. 1857 के विद्रोही नेता तांत्या टोपे दूसरी बार राजस्थान में किस क्षेत्र में सर्वप्रथम आए ? {A} जोधपुर {B} झालावाड़ {C} बांसवाड़ा {D} जयपुर [C] ✔ ?विशेष- दिसंबर,1857 में तात्या टोपे पुनः मेवाड़ (राजस्थान) आये तथा 11 दिसंबर 1857 को उनकी सेना ने बांसवाड़ा शहर पर अधिकार कर लिया।
05. 'पंछीड़ा' नामक लोकप्रिय गीत किस स्वतंत्रता सेनानी द्वारा रचित है ? {A} पं.हीरालाल शास्त्री {B} विजयसिंह पथिक {C} माणिक्यलाल वर्मा {D} जयनारायण व्यास [C] ✔
06. मत्स्य संघ को वृहत राजस्थान में किस समिति की सिफारिशों पर मिलाया गया ? {A} फजल अली समिति {B} व्यास समिति {C}शंकरराव देव समिति {D} वर्मा समिति [C] ✔
07. किस कछवाहा शासक की छतरी गैटोर की छतरियों में नहीं है ? {A} महाराजा माधोसिंह {B} सवाई जयसिंह {C} सवाई ईश्वरी सिंह {D} सवाई प्रताप सिंह [C] ✔ ?विशेष- गैटोर की छतरियां- जयपुर के शासकों का शाही श्मशान घाट। लेकिन सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी जयपुर के सिटी पैलेस परिसर में जय निवास उद्यान के कोने में स्थित है जो सवाई माधोसिंह ने बनवाई।
08. पाथल और पीथल, धरती धोरां री व लीलटांस जैसी राजस्थानी साहित्य के अमूल्य कृतियों के लेखक है- {A} मेघराज मुकुल {B} केसरी सिंह बारहठ {C} सूर्यमल मिश्रण {D} कन्हैयालाल सेठिया [D] ✔
09. राज्य के राजसी ठाठ-बाट सहित विशेष सुविधाओं से युक्त 'पैलेस ऑन व्हील्स' नामक शाही रेलगाड़ी का शुभारम्भ किस वर्ष किया गया ? {A} 1982 {B} 1978 {C} 1989 {D} 1993 [A] ✔
10. निम्न में से हड़प्पा का संबंध है- {A} कब्रिस्तान R-37 {B} गोदी {C} नर्तकी की मूर्ति {D} जुता हुआ खेत [A] ✔ ?विशेष- {१}कब्रिस्तान R-37-हड़प्पा {२}गोदी-लोथल(गुजरात) {३}नर्तकी की मूर्ति-मोहनजोदड़ो {४}जुता हुआ खेत-कालीबंगा(हनुमानगढ़)
11. अशोक के समय पाटलिपुत्र में कौन-सी बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया ? {A} पहली {B} दूसरी {C} तीसरी {D} चौथी [C] ✔
12. किस अभिलेख में सर्वप्रथम सती प्रथा के बारे में कहा गया कि गोपराज नामक सेनापति की स्त्री सती हुई ? {A} एरण अभिलेख {B} मंदसौर अभिलेख {C} विलसड़ अभिलेख {D} प्रयाग स्तंभ लेख [A] ✔
13. त्रिसत्तात्मक संघर्ष के दौरान राष्ट्रकूटों ने उत्तर भारत पर बार-बार इस कारण आक्रमण किए, क्योंकि वह चाहते थे कि- {A} कन्नौज पर अपने पर प्रभुत्व की स्थापना करके उत्तर एवं दक्षिण दोनों पर शासन करने वाले प्रथम दक्षिण भारतीय राजवंश के रूप में वे गौरव अर्जित करना चाहते थे। {B} राष्ट्रकूटों द्वारा गुजरात अभियान के दौरान प्रतिहार वत्सराज ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया था, उसका वे प्रतिशोध लेना चाहते थे। {C} नर्मदा के उत्तर में राष्ट्रकूटों के प्रभाव-क्षेत्र की स्थापना के लिए वे गुर्जर प्रतिहारों की शक्ति को दुर्बल करना चाहते थे। {D} वे गुर्जर प्रतिहारों को इस कारण शक्तिशाली नहीं होना देना चाहते थे, जिससे कि वह राष्ट्रकूट साम्राज्य के लिए खतरा ना बन जाए। [C] ✔
14. अकबर ने 1573 ई. के आसपास महाराणा प्रताप को अधीनता में लाने हेतू दूत भेजे। उनका सही क्रम है- 【1】मानसिंह 【2】जलाल खां 【3】टोडरमल 【4】भगवंतदास कूट:- {A} 1, 2, 3, 4 {B} 2, 1, 4, 3 {C} 3, 2, 1, 4 {D} 4, 3, 2, 1 [B] ✔
15. सुभाष चंद्र बोस ने 'आधुनिक राष्ट्रीय आंदोलन का आध्यात्मिक पिता' किसे कहा ? {A} अरविंद घोष को {B} दयानंद सरस्वती को {C} विवेकानंद को {D} महात्मा गांधी को [C] ✔
16. भारतीय संविधान के कौन से अध्याय को अधिकार पत्र (मैग्नाकार्टा) कहा जाता है ? {A} भाग-3 {B} भाग-4 {C} भाग-2 {D} भाग-1 [A] ✔
17. भारत में न्यायपालिका है- {A} केंद्र का विषय {B} राज्य का विषय {C} एकीकृत एवं अविभाज्य {D} उपरोक्त में से कोई नहीं [C] ✔
18. कार्डीलेरा- {A} पठारों का समूह है। {B} पर्वतीय श्रृंखलाओं का समूह है। {C} द्वीपों का समूह है। {D} नदी वेदिकाओं का समूह है। [B] ✔
19. एक शिक्षक विद्यार्थियों से कह रहा है कि वह अपना गृहकार्य दिखाएं। फ़्लैण्डर्स के अनुसार आप इस व्यवहार को क्या मानेंगे ? {A} आदेश देना {B} निवेदन करना {C} निर्देश देना {D} समझाइश करना [C] ✔
20. कक्षा में सहायक सामग्री का उपयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बिंदु है- {A} सहायक सामग्री पूरे समय तक प्रदर्शित किया जाय। {B} सहायक सामग्री निर्धारित समय पर दिखा कर हटा ली जाय। {C} सहायक सामग्री प्रकरण से संबंधित हो। {D} सहायक सामग्री देखने में सुंदर हो। [B] ✔