

02. निम्नलिखित मौर्य शासकों पर विचार कीजिए- 【1】अशोक 【2】दशरथ 【3】बृहद्रथ 【4】कुणाल इनमें किसकी उपाधि 'देवनामप्रिय' थी ? {A} केवल 1 की {B} 1, 2 और 3 की {C} 1 और 2 की {D}उपर्युक्त सभी की [C] ✔
03. हर्ष व चालुक्य शासक पुलकेशन द्वितीय के मध्य युद्ध किस नदी तट पर लड़ा गया ? {A} गंगा {B} गोदावरी {C} पदमा {D} नर्मदा [D] ✔ ?विषेश-हर्ष व वातापी (बादामी) के चालुक्य नरेश पुलकेशन द्वितीय के मध्य नर्मदा नदी पर 630 से 634 ई. के मध्य युद्ध हुआ। इसमें पुलकेशन विजयी हुआ और उसने हर्ष के राज्य की दक्षिणी सीमाओं को नर्मदा नदी के तट तक सीमित कर दिया। पुलकेशन द्वितीय ऐहोल अभिलेख (634 ई.) व हैदराबाद दानपत्र उसकी इस विजय का वर्णन करते हैं।
04. किस प्रसिद्ध संत को गौरी ने 'सुल्तान उल हिंद' (भारत का आध्यात्मिक गुरु) की उपाधि से विभूषित किया ? {A} निजामुद्दीन औलिया {B} ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती {C} शेख बहाउद्दीन जकारिया {D}शेख हमीदुद्दीन नागौरी [B] ✔
05. भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान निम्नलिखित देशी रियासतों को ब्रिटिश शासन में मिलाया गया- 【1】झाँसी 【2】सम्बलपुर 【3】सतारा उपर्युक्त का ब्रिटिश शासन द्वारा इनके समामेलन का सही कालक्रम है- {A} 1-2-3 {B} 1-3-2 {C} 3-2-1 {D} 3-1-2 [C] ✔ ?विशेष-{१}सतारा-1848 ई. {२}सम्बलपुर-1850 ई. {३} झाँसी-1853 ई.
06. राज्य/केंद्रीय मंत्रिपरिषद अपने पद पर कार्यशील रह सकती है जब तक कि- {A} उसे लोकसभा/विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त हो। {B} उसे राज्यसभा/विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त हो। {C} उसे राष्ट्रपति/राज्यपाल का विश्वास प्राप्त हो। {D} उसे जब तक जनता का विश्वास प्राप्त हो। [A] ✔
07. ग्राम पंचायत के अध्यक्ष (सरपंच) का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है ? {A} ग्राम सभा द्वारा निर्वाचित पंचों द्वारा अपने में से {B} ग्राम पंचायत क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा {C} गांव के सभी नागरिकों द्वारा प्रत्यक्ष रुप से {D} उपरोक्त में से कोई नहीं [B] ✔ ?विशेष-सरपंच (ग्राम पंचायत का अध्यक्ष) का चुनाव तो पंजीकृत मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा होता है परन्तु उपसरपंच का चुनाव निर्वाचित पंचों द्वारा अपने में से ही (अप्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा) किया जाता है।
08. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 【1】लक्षद्वीप के महाद्वीपीय शेल्फ प्रवाल भित्तियों के कारण उत्पन्न हुए। 【2】पश्चिमी तट के महाद्वीपीय शेल्फ भ्रंशन और निमज्जन के कारण है। उपरोक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं- {A} केवल 1 {B} केवल 2 {C} 1 और 2 दोनों {D} न तो 1 और न ही 2 [C] ✔
09. जॉर्डन नदी के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही है ? 【1】यह एक दरार तल के नीचे (रिफ्ट वैली) में बहती है। 【2】यह समुद्र तल के नीचे बहती है। 【3】यह भूमध्य सागर में गिरती है। 【4】यह गैलिली के सागर से होकर बहती है। कूट:- {A} 2, 3 और 4 {B} 1, 3 और 4 {C} 1, 2 और 4 {D} 1, 2 और 3 [C] ✔
10. निम्नलिखित पर विचार कीजिए- 【1】जम्मू पहाड़ियां 【2】मिकिर पहाड़ियां 【3】जास्कर पर्वतमाला उपरोक्त युग्मों में किस/किन में वर्षा 100 सेंटीमीटर से अधिक होती है ? {A} 1 और 2 {B} केवल 2 {C} 1 और 3 {D} 1, 2 और 3 [B] ✔
11. राजस्थान में जस्ते का गलाई संयंत्र किस स्थान पर है ? 【1】देबारी 【2】रामपुरा-आगूचा 【3】चंदेरिया 【4】जावर एवं चंदेरिया कूट:- {A} 1, 2, 3 और 4 {B} 1 और 2 {C} 1, 2 और 3 {D} 1 और 3 [D] ✔
12. वीर विनोद किसके द्वारा रचित कृति है ? {A} कविराज श्यामलदास {B} नागरीदास {C} कृपाल सिंह शेखावत {D} रसिक दास [A] ✔
13. संरचना की दृष्टि से राजस्थान के भौतिक स्वरूप देश के निम्नलिखित मे से किन भौतिक स्वरूपो के अंतर्गत आते हैं ? 【1】 उत्तर का वृहत् मैदान 【2】 उत्तरी पर्वतीय प्रदेश 【3】तटीय मैदान 【4】 प्रायद्वीपीय पठारी भाग कूट:- {A} 1 व 2 {B} 1,2 व 4 {C} 1 व 4 {D} 1,3, व 4 [C] ✔
14. विश्व पर्यावरण दिवस 26 जून 2016 को जयपुर में आयोजित समारोह में उदयपुर के किस व्यक्ति को राज्य स्तरीय राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2015 प्रदान किया गया ? {A} सत्यनारायण जोशी {B} दारा सिंह राणावत {C} सूरत सिंह पुनिया {D} गोपाल पोरवाल [D] ✔
15. उपआर्द्र जलवायु क्षेत्र है- {A} पूर्वी मैदानी भाग {B} अरावली पर्वतिय प्रदेश {C} द. पूर्वी पठारी भाग {D} लूनी बेसिन [B] ✔
16. चैत्र शुक्ला एकादशी को आयोजित होने वाला सेवड़िया पशु मेला कहां आयोजित होता है- {A} धौलपुर {B} सिरोही {C} जालौर {D} बारां [C] ✔
17. वृहद् राजस्थान (चतुर्थ चरण) में कितनी रियासतें व ठिकाने क्रमश: थे ? {A} 13 व 1 {B} कोई नहीं {C} 14 व 1 {D} 14 व 2 [D] ✔
18. गुरु गोविंद सिंह जयंती कब मनाई जाती है ? {A} पौष शुक्ल सप्तमी {B} पौष कृष्ण सप्तमी {C} माघ शुक्ल सप्तमी {D} माघ कृष्ण सप्तमी [A] ✔
19. कक्षा-कक्ष में शिक्षक द्वारा शिक्षार्थियों की मनः स्थिति का निर्माण कब किया जाना लाभदायक है ? {A} अध्यापन प्रारंभ करने से पूर्व {B} अध्यापन समाप्ति पर {C} मूल्यांकन के समय {D} उपरोक्त में से कोई नहीं [A] ✔
20. चिंतन की प्रक्रिया में व्यक्ति.........के माध्यम से स्वयं से बातचीत करता है- {A} प्रत्यय {B} प्रतिमा {C} संकेत {D} भाषा [D] ✔