STENO EXAM OLD PAPER 07

STENO EXAM OLD PAPER 07


*Question:1. कौनसा शब्द अर्थ की दृष्टि से ' अंक ' से संबद्ध नहीं है*
A. भाग्य
B. चिह्न
C. गोद
D. शब्द
*Answer: D*



*Question:2. कौनसा शब्द अर्थ की दृष्टि से ' कर ' से संबद्ध नहीं है*
A. किरण
B. प्रखर
C. सूँड़
D. हाथ

*Answer: B*



*Question:3. इनमें से कौनसा शब्द अर्थ की दृष्टि से द्विज से संबद्ध नहीं है*
A. पक्षी
B. दॅात
C. भास्कर
D. ब्राह्मण
*Answer: C*



*Question:4. इनमें से कौनसा शब्द अनेकार्थक शब्द  'जलज' से संबद्ध नहीं है*
A. मोती
B. हंस
C. शंख
D. कमल
*Answer: B*



*Question:5. ' गणतंत्र ' का विलोम शब्द क्या होगा*
A. लोकतंत्र
B. स्वतंत्र
C. निजतंत्र
D. राजतंत्र
*Answer: D*



*Question:6. ' सदाचारी ' का विलोम शब्द क्या होगा*
A. दुराचारी
B. पाखंडी
C. दुष्ट
D. भ्रष्टाचारी
*Answer: A*



*Question:7. इनमें से कौनसा विलोम - युग्म सही है*
A. आशा - हताशा
B. जय - अजय
C. अंतरंग - बहिरंग
D. अज्ञ - अल्पज्ञ
*Answer: C*



*Question:8. इनमें से कौनसा विलोम- युग्म सही नहीं है*
A. सम्पत्ति - विपत्ति
B. इष्ट - अनिष्ट
C. उर्वर - ऊसर
D. अचल - अविचल
*Answer: D*



*Question:9. ' सत्कार ' का विलोम शब्द क्या होगा*
A. अपमान
B. तिरस्कार
C. निरादर
D. अनादर
*Answer: B*



*Question:10. कौनसा शब्द ' नदी ' का पर्यायवाची नहीं है*
A. सरिता
B. तरंगिणी
C. तरणी
D. निर्झरिणी
*Answer: C*



*Question:11. इनमें से कौनसा शब्द ' पत्थर ' का पर्यायवाची नहीं है*
A. भूधर
B. पाषाण
C. ग्रावा
D. अश्म
*Answer: A*



*Question:12. इनमें से कौनसा शब्द ' अग्नि' का पर्यायवाची नहीं है*
A. पावक
B. वैश्वानर
C. कृशानु
D. अनिल
*Answer: D*



*Question:13. इनमें से ब्रहमा का पर्यायवाची शब्द कौनसा है*
A. चक्रपाणि
B. विरंचि
C. गंगाधर
D. त्रिलोचन
*Answer: B*



*Question:14. इनमें से किस शब्द में ' ल' प्रत्यय है*
A. गरल
B. अमल
C. विमल
D. कमल
*Answer: A*



*Question:15. इनमें से किस शब्द में प्रत्यय नहीं है*
A. सौतेला
B. बाशिन्दा
C. खिदमत
D. इन्सानियत
*Answer: C*

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website