अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति के सिद्धांत Question-02

प्रश्न =1 हैंस माॅर्गेन्थाॅऊ के यथार्थवादी विचार की कितनी मान्यताऐ है ?
(अ) 4
(ब) 6✔
(स) 8
(द) 10

?व्याख्यान= यथार्थवाद के सैद्धांतिक रूप का प्रतिपादन  माॅर्गेन्थाॅऊ ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक "पालिटिक्स अमंग नेशन्स" में किया ।

प्रश्न =2 प्रमुख यथार्थवादी विचारक ?
(अ) कौटिल्य , मैकियावली
(ब) (आधुनिक यथार्थवादी) ई एच कार
(स) रोनाल्ड नेबूर , निकोलस स्पाइकमैन , जाॅर्ज केनन
(द) उपरोक्त सभी ✔

प्रश्न =3 1959 में काॅप्लान ने अपनी अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था के 6 माॅडल को प्रस्तुत किया । इन 6 मे से भविष्य 4 भविष्य के माॅडल थे लेकिन उनकी भविष्यवाणी सटीक सिद्ध नहीं हुई । अतः उन्होंने कितने माॅडल को और विकसित किया ?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 4✔
(द) 5

प्रश्न =4 1959 में काॅप्लान ने अपनी अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था के 6 माॅडल को प्रस्तुत किया । इन 6 मे से भविष्य 4 भविष्य के माॅडल थे लेकिन उनकी भविष्यवाणी सटीक सिद्ध नहीं हुई । अतः उन्होंने  फिर माॅडल को और विकसित किया जिसमें शामिल नहीं है ?
(अ) अति शिथल द्विध्रुवीय निकाय
(ब) देतांत माॅडल
(स) अस्थाई गुटकर्ता निकाय
(द) जीरो सम गेम ✔

प्रश्न =5 power and Interdependence" (1977),
"Power and Governance in a Partially Globalized World"(2002),
"After Hegemony: Cooperation and Discord in the World political Economy" (1984) or
"Transnational Relations and World politics" (1972) नामक रचनाऐ किसकी है ?
(अ) वाॅलरस्टीन
(ब) अर्नेस्ट बी हाॅर्स
(स) राॅबर्ट ओवेन कोहन व जोसेफ एस नाई ✔
(द) कोई नहीं

? व्याख्यान = उपरोक्त सभी पुस्तकें राॅबर्ट ओवेन कोहन व जोसेफ एस नाई ने मिलकर लिखी है  जो अत्यधिक प्रसिद्ध है ।

प्रश्न =6 निम्न में से कौनसा सिद्धांत अन्तर्राष्ट्रीय संबंधो में यथार्थवादी सिद्धांत द्वारा समर्थित नहीं है ?
(अ) अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था में प्रधान कर्ता सम्प्रभु राज्य है ।
(ब) राज्य राष्ट्रीयकर्ता हैं , जो अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसरण में लगे हैं ।
(स) प्रत्येक राज्य का अधिभावी लक्ष्य इसकी अपनी सुरक्षा और अस्तित्व हैं ।
(द) राज्य का अस्तित्व सहयोग की कार्यनीतियां अपनाने से सर्वोत्कृत तथा सुनिश्चित होता है।✔

?व्याख्यान=अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति के यथार्थवादी सिद्धांत का मानना है कि अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में राज्य का अस्तित्व सहयोग से नही अपितू प्रतिस्पर्द्धा पर आधारित होता है । विश्व में राजनीति राज्य एक प्रमुख अभिकर्ता है अन्य कोई सर्वश्रेष्ठ सत्ता या विश्व सरकार नही है इसके प्रमुख समर्थक हैं - हाॅब्स , मैकियावली , माॅर्गेन्थाॅऊ।

प्रश्न =7 "राजनीति शक्ति के लिए संघर्ष है।" यह किसका कथन है ?
(अ) नामन डी पाथर
(ब) राॅबर्ट डहल
(स) माॅर्गेन्थाॅऊ ✔
(द) कौटिल्य

?व्याख्यान= यथार्थवाद के सैद्धांतिक रूप का प्रतिपादन  माॅर्गेन्थाॅऊ ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक "पालिटिक्स अमंग नेशन्स" में किया । माॅर्गेन्थाॅऊ ने अपने माॅडल में शक्ति पर मुख्य बल दिया और "अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति को शक्ति के लिए संघर्ष" कहा है ।

प्रश्न =8 नव उदारवादी ने सर्वाधिक बल किस पर दिया ?
(अ) संघर्ष की अपरिहार्यता पर
(ब) गैर राज्यकर्ताओ की भूमिका का महत्व
(स) द्वि ध्रुवीय विश्व में शक्ति तथा राष्ट्रीय हित का महत्व
(द) राज्यों के बीच संघर्ष को कम करने में अन्तर्राष्ट्रीय संस्थानों का महत्व ✔

प्रश्न =9 निर्भरता सिद्धांत किनके बीच निकट सहयोग पर बल दिया ?
(अ) उन्नत एवं तृतीय विश्व देशों के बीच
(ब) तृतीय विश्व के देशो के बीच ✔
(स) एक क्षेत्र के देशो के बीच
(द) उन्नत देशो के बीच

?व्याख्यान=तृतीय विश्व के देशो के नव उपनिवेशवादी तरीकों से शोषण करने के तरीके के जबाब में निर्भरता सिद्धांत उभरकर सामने आया।

प्रश्न =10 निम्न में से कौनसा अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में यथार्थवाद से अभिज्ञात मूल तत्व नही है ?
(अ) राज्यवाद
(ब) शक्ति
(स) दूरदर्शिता
(द) आर्थिक- परस्पर-निर्भरता ✔

?व्याख्यान= यथार्थवादियों का मूल बिन्दु शक्ति हैं तथा इनका मानना है कि राष्ट्रों के मध्य संघर्ष ही सच्चाई है । राज्यवाद तथा स्वयं की सहायता शक्ति के बल पर ही की जा सकती है ।

प्रश्न =11 खेल सिद्धांत का निम्न में से कौन प्रवर्तक है?
(अ) मार्टन सुबिक ✔
(ब) कार्ल ड्यूश
(स) पायर एवं पार्केन्स
(द) जोसफ फ्रेकलिन

?व्याख्यान= माॅर्टन सुबिक खेल सिद्धांत से कार्ल ड्यूश संचार सिद्धांत से जोसफ फ्रेकलिन निणर्य निमार्ण सिद्धांत से सम्बन्धित है ।

प्रश्न =12 निम्न मे से कौनसा सिद्धांतकार अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में नव यथार्थवाद से सम्बद्ध हैं ?
(अ) केनेथ वाल्ट्ज✔
(ब) हैस माॅगेन्थाऊ
(स) रीनहोल्ड नीबर
(द) जाॅन रग्गी

?व्याख्यान= 'केनेथ वाल्ट्ज' अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में नव यथार्थवाद से सम्बद्ध हैं।

प्रश्न =13 निम्न में से कौन अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों के व्यवस्था सिद्धांत से सम्बद्ध हैं ?
(अ) मार्टन कैपलान✔
(ब) ए हैकर
(स) राॅबर्ट ओवेन कोहन
(द) अर्नेस्ट बी हाॅर्स

?व्याख्यान= माॅर्टन कैपलान ने अपने व्यवस्था सिद्धांत में 6 प्रतिमानों का उल्लेख किया है ।
( 1959 में काॅप्लान ने अपनी अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था के 6 माॅडल को प्रस्तुत किया । इन 6 मे से भविष्य 4 भविष्य के माॅडल थे लेकिन उनकी भविष्यवाणी सटीक सिद्ध नहीं हुई । अतः उन्होंने 4 माॅडल को और विकसित किया )

प्रश्न =14 राजनीतिक यथार्थवादी निम्न में से किसकी स्वायतता का समर्थन करता है ?
(अ) सामाजिक क्षेत्र
(ब) राजनीतिक क्षेत्र ✔
(स) राष्ट्रीय क्षेत्र
(द) अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र

प्रश्न =15  कोहन तथा नाई के अनुसार विश्व अर्थव्यवस्था के अन्तर्राष्ट्रीयकरण के परिणाम स्वरूप प्रमुख औद्योगिक राज्यों का ढांचा बना है ?
(अ) जटिल अन्योन्याश्रितता का✔
(ब) जटिल निर्भरता का
(स) निर्भरता का
(द) अन्योयाश्रय का

?व्याख्यान=(राॅबर्ट ओवेन कोहन व जोसेफ एस नाई ने 1970 के दशक के अंत में 'जटिल अन्योन्याश्रितता' का सिद्धांत प्रस्तुत किया और ) आज सम्पूर्ण विश्व राजनीतिक अर्थव्यवस्था से संचालित हो रही है । इसके परिणाम स्वरूप विभिन्न राज्य एक दूसरे पर अन्योन्याश्रित हो गए हैं । 



0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website