मानव-अभिवृद्धि एवं विकास की प्रक्रिया QUESTION

मानव-अभिवृद्धि एवं विकास की प्रक्रिया QUESTION


1. अभिवृद्धि शब्द का प्रयोग किया जाता हैं, कुछ सीमा तक -
A  शारीरिक विकास के लिए  ✔
B  मानसिक विकास के लिए  
C  सामाजिक विकास के लिए 
D  इन सभी के लिए 

2. विकास के समबन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन गलत हैं -
A  यह परिपक्वता तक चलता हैं ✔
B  यह सतत् प्रक्रिया हैं 
C  यह परिवर्तनों का प्रगतिशील क्रम हैं  
D  यह जन्म पूर्व अवस्था में भी होता हैं  

3. कोल एवं ब्रूस ने विकास की अवस्थाओं का वर्गीकरण करते हुऐ प्रारम्भिक किशोरावस्था में बालिका की आयु कब से कब तक बताई हैं -
A  12 से 15
B  12 से 14 ✔
C  11 से 14
D  11 से 16

4. सामान्य रूप से अभिवृद्धि शब्द का प्रयोग शरीर और उसके अंगों के भार और आकार में वृद्धि के लिए किया जाता हैं l इस वृद्धि को नापा और तोला जा सकता हैं l अभिवृद्धि के सम्बन्ध में उपरोक्त परिभाषा दी हैं -
A  डगलस एवं हॉलैण्ड़
B  हरलॉक
C  सोरेन्सन ✔
D  गैरिसन

5. कितने वर्ष का शिशु कहानी सुनते समय उससे सम्बन्धित चित्रों को पुस्तक में देखना पसन्द करता हैं -
A  दो वर्ष का
B  तीन वर्ष का
C  चार वर्ष का
D  पाँच वर्ष का ✔

6. बाल्यावस्था में व्यक्तित्व होता हैं -
A  अन्तर्मुखी
B  बहिर्मुखी ✔
C  उभयमुखी
D  उपरोक्त सभी l

7. किसने लिखा हैं, बाल्यावस्था वह समय हैं जब व्यक्ति के आधारभूत दृष्टिकोणों, मूल्यों और आदर्शों का बहुत सीमा तक निर्माण होता हैं -
A  स्ट्रेंग ने
B  कॉलेसनिक ने
C  ब्लेयर, जोन्स व सिम्पसन ने ✔
D  किलपैट्रिक ने  

8. किशोरावस्था की विशेषताओं को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करने वाला एक शब्द हैं -
A development
B Adjustment
C  Change ✔
D  अस्थिरता 

9. स्टेनले हॉल की अपनी प्रसिद्ध पुस्तक, जिसमें उसने किशोरावस्था का विस्तृत खाका खींचा, का नाम हैं -
A. Nature Of Adolescents
B. Adolescence ✔
C. Development In Adolescence
D. Developmentel Psychology

10. जिस प्रकार एक ऋतु का आगमन दूसरी ऋतु के अन्त में होता हैं, पर जिस प्रकार पहली ऋतु में ही दूसरी ऋतु के आगमन के चिन्ह दिखाई देने लगते हैं, उसी प्रकार बाल्यावस्था और किशोरावस्था एक-दूसरे से सम्बन्धित रहती हैं l किसका कथन हैं -
A  स्टेनले हॉल
B   किंग ✔
C  थॉर्नडाइक
D  हालिंगवर्थ l

11. शारीरिक विकास ( Physical development) की गति किस अवस्था में बहुत कम हो जाती हैं -
A  भ्रूणावस्था में
B  बाल्यावस्था में ✔
C  शैशवावस्था में
D  किशोरावस्था में l

12. पूरी बाल्यावस्था (6 से 12 वर्ष तक में) बालक की लम्बाई में वृद्धि होती हैं -
A.  1-2 इंच
B.  2-3 इंच ✔
C.  2-4 इंच
D.  3-5 इंच l

13. जैसे-जैसे शिशु प्रतिदिन, प्रति मास, प्रति वर्ष बढ़ता जाता हैं, वैसे-वैसे उसकी शक्तियों में परिवर्तन होता जाता हैं l" किसने कहा हैं -
A  हरलॉक ने
B  सोरेन्सन ने ✔
C  क्रो एंड क्रो ने
D  थॉर्नडाइक ने l

14. किसने लिखा हैं, समाजीकरण की प्रक्रिया दूसरे व्यक्तियों के साथ शिशु के प्रथम सम्पर्क से आरम्भ होती हैं और आजीवन चलती रहती हैं"-
A  सॉरे एवं टेलफॉर्ड ने ✔
B  हरलॉक ने
C  सोरेन्सन ने
D  रॉस ने  

15. क्रो एंड क्रो के अनुसार किस अवस्था में बालकों में नैतिकता की सामान्य धारणाओं या नैतिक सिद्धान्तों के कुछ ज्ञान का विकास हो जाता हैं"-
A  गर्भावस्था में 
B  शैशवावस्था में 
C  बाल्यावस्था में  ✔
D  किशोरावस्था में 

16. गुड एंड हैट के अनुसार कितने वर्ष तक का बालक अपने जीवन का आधा विकास प्राप्त कर लेता हैं -
A  दो वर्ष तक का
B  तीन वर्ष तक का ✔
C  चार वर्ष तक का
D  पाँच वर्ष तक का l

17. निम्न लिखित में से शैशवावस्था की विशेषता नहीं हैं -
A  अंतर्मुखी व्यवहार
B  संवेगों का प्रदर्शन
C  अनुकरण द्वारा अधिगम
D  सृजनात्मकता का विकास✔

18. निम्न में से कौनसा नाम किशोरावस्था से सम्बन्धित नहीं हैं -
A  गैंग एज (टोली की उम्र) ✔
B  आत्म चेतना की अवस्था
C  कल्पना बाहुल्य काल
D  चहुँमुँखी विकास की अवस्था l

19. किस अवस्था में बालक दो वस्तुओं के बीच अंतर करना, तुलना करना, गणना करना और पलट कर सोचना सीख जाता हैं -
A  दो से चार वर्ष की अवस्था में 
B  तीन से आठ वर्ष की अवस्था में 
C  पाँच से ग्यारह वर्ष की अवस्था में  
D  सात से बारह वर्ष की अवस्था में ✔

20. किशोरावस्था एक नया जन्म हैं, इसमें उच्चतर और श्रेष्ठतर मानव विशेषताओं का जन्म होता हैं, यह कथन देने वाले हैं -
A  हरलॉक
B  वैलेन्टाइन
C  स्टेनले हॉल ✔
D  कॉलसनिक 

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website