प्रश्नोत्तर विधि से व्याकरण सीखो(Learn grammar in Q & A method)

प्रश्नोत्तर विधि से व्याकरण सीखो


(Learn grammar in Q & A method)


Q:  भाषा क्या है? या भाषा किसे कहते हैं ?
A: भाषा भावनाओ और विचारो का आदानप्रदान( communicate) करने का माध्यम (medium) है।

Q:  भाषा की सबसे छोटी इकाई क्या है ?
A: अक्षर या वर्ण।

Q:  अक्षर या वर्ण किसे कहते हैं ?
A: भाषा की सबसे छोटी इकाई को अक्षर या वर्ण कहते  हैं।

Q:  मात्रा किसे कहते हैं ?
A: प्रत्येक व्यंजन के लिए एक विशेष चिन्ह (symbol) बना है जिसे मात्रा कहते हैं।

Q:  शब्द  किसे कहते हैं ?
A: अनेक प्रकार के स्वर ,व्यंजन और मात्राओं के अर्थपूर्ण(meaningful)  समूह(group ) को शब्द कहते हैं। इसे अर्थपूर्ण  ध्वनि समूह(group of sounds) भी कहते हैं।

Q:  वाक्य किसे कहते हैं ?
A: शब्दों के अर्थपूर्ण समूह को वाक्य कहते हैं।

Q:  व्याकरण किसे कहते हैं ?
A: भाषा को  शुद्धरूप से बोलने लिखने और पढ़ने के नियमों को व्याकरण कहते हैं। या भाषा को एक प्रणाली(system) मैं  बाँधने(tie)  वाली कड़ी(joint) को व्याकरण कहते हैं।

Q:  मात्रा किसे कहते हैं
A: प्रत्येक व्यंजन के लिए एक विशेष चिन्ह (symbol) बना है जिसे मात्रा कहते हैं।

Q:  हिंदी वर्णमाला किसे कहते हैं?
A:  हिंदी भाषा के वर्ण या अक्षरो का विशेष क्रम  (special sequence) वर्णमाला कहलाता है।

Q: वाक्य किसे कहते हैं ?
A:  शब्दों के  सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं।

भाषा

Q:  भाषा शब्द किस भाषा से लिया गया है ? (origin of word  भाषा)
A:  संस्कृत।

Q:  संस्कृत के किस शब्द से भाषा शब्द लिया गया है
A:  भाष।

Q:  भारत की राष्ट्र भाषा क्या है?
A:  हिंदी।

??अक्षर या वर्ण??

Q:  हिंदी वर्णमाला में कुल (total) कितने वर्ण हैं ?
A:  ५२ /52

Q:  हिंदी वर्णमाला में कितने स्वर हैं ?
A:  १३ /13

अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अः ऋ

Q:  हिंदी वर्णमाला में कितने व्यंजन हैं?
A:  33 /३३ --

क  ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण (ड़, ढ़) त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह

Q:  हिंदी वर्णमाला में कितने संयुक्त व्यंजन हैं ?
A:  ३ /3

Q:  कौन से व्यंजन, संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं।
A:  जहाँ भी दो अथवा दो से अधिक व्यंजन मिल जाते हैं वे संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं। ये दो-दो व्यंजनों से मिलकर बने हैं। जैसे-
क्ष=क्+ष अक्षर, ज्ञ=ज्+ञ ज्ञान, त्र=त्+र

Q:  हिंदी वर्णमाला में कितने अन्य स्वर  हैं ?
A:  3 /३ -  ॠ ऌ ॡ  लेकिन इनका प्रयोग अधिकतर नहीं होता है।

हिंदी  लिपि

Q:  हिंदी लिपि को क्या कहते हैं ?
A:  हिंदी लिपि को देवनागरी लिपि कहते हैं।

Q:  हिंदी लिपि को देवनागरी लिपि क्यों कहते हैं ?
A:  भारत को देवों की भूमि कहा जाता है इसलिए हिंदी की लिपि को देवनागरी लिपि कहते हैं।

शब्द

Q:  शब्द कितने प्रकार के होते हैं ?
A:  शब्द 2 प्रकार के होते हैं।

Q:  इनके प्रकार बताओ ?
A:  विकारी (declinable)  और अविकारी शब्द (indeclinable)।

Q:  विकारी और अविकारी शब्द क्या हैं ?
A:  जिन शब्दों का रूप बदल जाता है वो विकारी शब्द (declinable) कहलाते हैं। जिनका रूप नहीं बदलता वो  अविकारी शब्द (indeclinable) कहलाते हैं।

Q:  विकारी शब्द (declinable) कौन से हैं ?
A:  संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया आदि।

Q:  अविकारी शब्द (indeclinable)कौन से हैं ?
A:  क्रियाविशेषण (adverb), सम्बन्धबोधक (preposition or post preposition ), समुच्चयबोधक (conjunction)  व  विस्मयादिबोधक (interjection)

Q:  वाक्य कितने प्रकार के शब्दों से बनता है ?
A:  वाक्य ऊपर लिखे सभी आठ प्रकार के विकारी (declinable) और अविकारी शब्दो(indeclinable) से बनता है। 

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website