महामारी पर निबंध | Essay on Pandemic

महामारी शब्द स्वयं में एक विनाश लीला की संपूर्ण कहानी लिए हुए हैं।

"कितने खौफनाक मंजर है यहां तबाही के, घुटने टूटे है सुपर शक्ति की तानाशाही के।


किसका है यह पाप अधम जीवन ज्यों हुआ अशुभकारी है। चारो और महामारी है।।"



महामारी क्या है-


जब कोई बीमारी छुआछूत से फैलने लगती है,तो उसे महामारी कहा जाता है ।यह पूरे विश्व में धीरे-धीरे पैर पसारती  है। और इस पर नियंत्रण बहुत मुश्किल होता है।

WHO की भूमिका-

किसी भी बीमारी को महामारी घोषित करने का अभी कोई तय मापदंड नहीं है ,लेकिन जब कोई बीमारी एक स्थान से दूसरे स्थान, राज्य में, देश में, तथा संपूर्ण विश्व में फैल जाती है तब WHO इसे महामारी घोषित करता है ।

किसी भी बीमारी को महामारी घोषित करना है या नहीं करना किस समय करना है यह डब्ल्यूएचओ निर्धारित करता है

विश्व में तहलका मचा देने वाली अब तक की मुख्य महामारियां

  • 1918 का स्पेनिश फ्लू

  • जस्टिसियन प्लेग

  • HIV एड्स

  • द ब्लैक डेथ

  • तीसरी प्लेग महामारी

  • ऐशियन फ्लू

  • हैजा, तपेदिक, चेचक

  • स्वाइन फ्लू

  • Covid-19


इन सभी महामारियों ने विश्व में बहुत तहलका मचाया। कोविड-19 महामारी  ने वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व में तबाही मचाई हुई है

महामारी आने पर होने वाले नुकसान-


"कैसी यह महामारी चली धुन थम गई संसार की। पहले थी अब दिखती नहीं रौनके बाजार की।।


हर ओर सन्नाटा यहां, हर रोज बढ़ते फासले, हर रोज मौते बढ़ती, बढ़ते मौत के काफिले,


कैसी ये महामारी चली धुन थम गई संसार की"


किसी महामारी के आने पर होने वाले नुकसान का शब्दों में आकलन करना मुश्किल है।

  1. इससे होने वाली जनहानि की भरपाई करना मुमकिन नहीं है।

  2. महामारी आने पर किसी भी देश की अर्थव्यवस्था चरमरा जाती है, लोग बेरोजगार हो जाते हैं जो लोग महामारी से नहीं मरते वे रोजगार के अभाव में और भूख से मर जाते हैं।

  3. बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, पढ़ाई का नुकसान होता है। वर्तमान समय में ऑनलाइन शिक्षा एक विकल्प है, परंतु आज भी दूरदराज के गांवों तक नेटवर्क की उपलब्धता नहीं होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न होता है।

  4. आम जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है, सभी को भय के साये में जीना पडता है।


महामारी कैसे खत्म होती है-


महामारियां वायरस, बैक्टीरिया जनित होती है, वर्षों पहले फैली महामारियों के वायरस आज भी हमारे बीच में मौजूद है, परंतु हमारे शरीर में उन रोगों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न हो चुकी है।

  1. किसी भी महामारी से लड़ने का सबसे महत्वपूर्ण हथियार स्वस्थ शरीर है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनसे हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है

  2. प्रकृति से जुड़ाव होना चाहिए, नियमित योग प्राणायाम करना चाहिए ।

  3. देश का हेल्थ इन्फ्राट्रक्चर मजबूत होना चाहिए

  4. इनके रोकथाम के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है।

  5. विपरीत परिस्थितियों मे घबराना नहीं चाहिए, ऐसी परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए।


यह भी पढ़े - बिहार में आपदा : एक चुनौती | Esaay in Hindi

उपसंहार


"हे दयानिधे अब रथ रोको, क्या प्रलय की तैयारी है!


यह बिना शस्त्र का युद्ध है जो, महाभारत से भी भारी है"


कोई भी महामारी आने पर बहुत तबाही मचाती है,आवश्यक है कि हम पहले से ही तैयार रहें, शरीर को स्वस्थ रखें तथा प्रकृति का दोहन न करें। सरकारों को देश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत रखना चाहिए।

वर्तमान समय में देश में कोरोनावायरस भारी तबाही मचा रहा है ,सरकारों को अब इस महामारी से सबक लेना चाहिए तथा आने वाले समय के लिए तैयार रहना चाहिए जिससे हमारे भावी पीढ़ियों को इस तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

हमारे द्वारा Updated Notes & Test जरुर पढ़े - 



Especially thanks to - आकांक्षा शर्मा जिला बूंदी

आपको हमारे द्वारा महामारी (Pandemic) पर लिखा गया निबंध कैसा लगा आप Comments करके जरूर बताये, आपको हमारा प्रयास एक अच्छा लगा हो तो इसे अपने whatsapp friends & Group, Facebook, Instagram, telegram और twitter आदि पर जरूर शेयर करे, हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है - धन्यवाद

1 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website