Current Affairs 01 December 2018

Current Affairs 01 December 2018


For Banking, Insurance, RBI, RAS, NET, B.ED, CTET, POLICE, High Court, Ras, Reet, Teacher, RPSC, Laboratory Assistants, Anganwadi Worker, Computer Grade IV, Sanganak, DSSSB, IAS, IPS, SSC CGL, IBPS, RRB NTPC, Exams


प्रश्न-1. दूसरे अंतरराष्ट्रीय अंबेडकर सम्मेलन का उद्घाटन किस स्थान पर किया गया ?

(अ)- बेंगलुरु
(ब)- जयपुर
(स)- नई दिल्ली ✔
(द)- महाराष्ट्र

व्याख्या➖ राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा संविधान दिवस के स्मृति उत्सव के तहत नई दिल्ली में दूसरे अंतरराष्ट्रीय अंबेडकर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया यह सम्मेलन फोरम ऑफ एससी एंड एसटी लेजिस्लेटर्स एंड पार्लियामेंटेरियंस और डॉक्टर अंबेडकर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा किया गया

प्रश्न-2. 3 दिसंबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर किसके द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को अधिकार संपन्न बनाने के उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे ?

(अ)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(ब)- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ✔
(स)- गृहमंत्री राजनाथ सिंह
(द)- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

व्याख्या➖ 3 दिसंबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को अधिकार संपन्न बनाने के उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे इस अवसर पर 56 व्यक्ति और 16 संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा

प्रश्न-3. 30 नवंबर 2018 को भारतीय प्रशासनिक सेवा के किस अधिकारी ने नई दिल्ली में राजस्व सचिव के पद भार पर कार्य ग्रहण किया?

(अ)- हसमुख अढिया
(ब)- सुनील कुमार गुप्ता
(स)- डॉक्टर अजय भूषण पांडे ✔
(द)- डॉक्टर प्रकाश चंद वाडेकर

व्याख्या➖ 30 नवंबर 2018 को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉक्टर अजय भूषण पांडे द्वारा नई दिल्ली में राजस्व सचिव का पदभार ग्रहण किया गया इन्होने हसमुख अढिया के स्थान पर यह पदभार संभाला डॉक्टर पांडे मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रमुख बने रहेंगे

डॉक्टर अजय भूषण पांडे द्वारा देशभर में आधार को स्थापित करने में प्रमुख भूमिका निभाई गई टैक्स जीडीपी अनुपात में सुधार करना जीएसटी के कार्यान्वयन को स्थिर करना बेहतर कर प्रशासन और कारोबार करने की आसानी के मद्देनजर कानूनों और प्रक्रियाओं को सरल बनाना तथा पारदर्शिता बढ़ाना इन का मुख्य उद्देश्य रहेगा

प्रश्न-4. भारत द्वारा किंबरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना ( के पीसीएस )की अध्यक्षता कब की जाएगी ?

(अ)- 1 दिसंबर 2018
(ब)- 1 जनवरी 2019 ✔
(स)- 1 मार्च 2019
(द)- 1 अप्रैल 2019

व्याख्या➖ बेल्जियम के ब्रसेल्स में 12 से 16 नवंबर 2018 तक आयोजित किंबरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना की पूर्ण बैठक में यूरोपीय संघ ने भारत को एक जनवरी 2019 से किंबरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना की अध्यक्षता सौंप दी है

इसका प्रतिनिधित्व भारत के वाणिज्य सचिव डॉ अनूप वधावन द्वारा किया गया भारत के पीसीएस का संस्थापक सदस्य है के पीसीएस का लक्ष्य विश्व के लगभग 99% हीरा व्यापार को विवाद से मुक्त करना है किंबरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना का अगला अंतर सत्रीय अधिवेशन भारत की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा 2019-20 की अवधि में बोत्सवाना और रूसी संघ के उपाध्यक्ष होंगे

प्रश्न-5.. डिजिटल इंडिया पर किस पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया गया ?

(अ)- डिजिटल राज्य
(ब)- राज्य की योजनाएं
(स)- भारतीय विकास
(द)- योजना ✔

व्याख्या➖ डिजिटल इंडिया पर 30 नवंबर 2018 को नई दिल्ली में योजना पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया गया डिजिटल इंडिया के माध्यम से भारत में व्यापक बदलाव लाने की असीम क्षमता है

योजना पत्रिका के अगले अंत में डेटा सुरक्षा के घन परिचर्चा विश्लेषण और डिजिटलीकरण के गोपनीयता पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की जाए उमंग प्लेटफार्म के माध्यम से सरकार द्वारा 307 सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं योजना विकास से जुड़ी हुई मासिक पत्रिका है जो सामाजिक आर्थिक मसलों पर केंद्रित है इसका प्रकाशन देश भर में 13 भाषाओं में किया जाता है

प्रश्न-6.. सीमा सड़क संगठन के मुख्य अभियंताओं का वार्षिक सम्मेलन नई दिल्ली में कब आयोजित किया गया ?

(अ)- 28 से 30 नवंबर 2018 ✔
(ब)- 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2018
(स)- 4 दिसंबर से 6 दिसंबर 2018
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं

व्याख्या➖ 28 से 30 नवंबर 2018 तक नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन के मुख्य अभियंताओं का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया इस अवसर पर सीमा सड़क संगठन तकनीकी पत्रिका ऊंची सड़के का विमोचन किया गया

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य बल और सर्वश्रेष्ठ सड़क ट्रॉफी प्रदान की गयी रक्षा मंत्रालय द्वारा सीमा सड़क संगठन को अधिक वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां दी गई हैं इस अवसर पर सीमा सड़क संगठन की भारत चीन सीमा सड़क और रोहतांग सुरंग परियोजना को समय पर पूरा करने के प्रयासों की सराहना की गई

प्रश्न-7. किस भारतीय अभिनेता व अभिनेत्री तथा निर्माता को 12वें एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया है?

(अ)- संजय लीला भंसाली व शिल्पा शेट्टी
(ब)- शाहरुख खान व ट्विकल खन्ना
(स)- नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नंदिता दास ✔
(द)- आमिर खान व शबाना आज़मी

व्याख्या➖ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फिल्म अभिनेत्री व निर्माता नंदिता दास को 12वे एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया है समारोह का आयोजन ब्रिसबेन में किया गया था नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्मों में उनके अभिनय के लिए व नंदिता दास को एशिया प्रशांत क्षेत्र में फिल्मों में उपलब्धि के लिए एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया

प्रश्न-8. 30 नवंबर 2018 को किस देश के पूर्व राष्ट्रपति का निधन हुआ है जो कि उस देश के सबसे उम्रदराज जीवित राष्ट्रपति थे ?

(अ)- अमेरिका ✔
(ब)- ब्रिटेन
(स)- चीन
(द)- फ्रांस

व्याख्या➖ 30 नवंबर 2018 को 94 वर्ष की आयु में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश का निधन हो गया यह रक्त में संक्रमण के रोग से पीड़ित थे इनके निधन के काल तक बुश अमेरिका के सबसे उम्रदराज जीवित राष्ट्रपति थे

प्रश्न-9. 30 नवंबर 2018 से किस देश में 13वे G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत की गई ?

(अ)- इंडोनेशिया
(ब)- जापान
(स)- मलेशिया
(द)- अर्जेंटीना✔

व्याख्या➖ 30 नवंबर 2018 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में  13वे G 20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत की गई भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं इस बैठक में भारत जापान और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें वैश्विक और बहुपक्षीय हितों के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही भारत ने हिंद प्रशांत क्षेत्र को साझा आर्थिक वृद्धि वाला क्षेत्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया

प्रश्न-10. नवंबर 2018 तक कितने करोड़ रुपए का जीएसटी राजस्व एकत्रित हुआ ?

(अ)- 82000 करोड रुपए
(ब)- 89000 करोड रुपए
(स)- 95000 करोड रुपए
(द)- 97000 करोड रुपए ✔

व्याख्या➖ नवंबर 2018 मे केंद्र और राज्य सरकारों को वस्तु व सेवा कर ( जीएसटी ) 97000 करोड रुपए से अधिक का राजस्व संग्रह हुआ, अक्टूबर माह के लिए 30 नवंबर 2018 तक कुल मिलाकर 69.6 जीएसटीआर 3b रिटर्न दाखिल किए गए थे

प्रश्न-11.. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 13वें अंतर राष्ट्रीय कृषि मेले CII AGRO TECH INDIA 2018 का उद्घाटन कब किया गया ?

(अ)- 30 नवंबर 2018
(ब)- 1 दिसंबर 2018 ✔
(स)- 2 दिसंबर 2018
(द)- 28 नवंबर 2018

व्याख्या➖ 1 दिसंबर 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा चंडीगढ़ में भारतीय उद्योग परिसंघ CII द्वारा आयोजित 13वें अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेले AGRO TECH INDIA 2018 का उद्घाटन किया गया AGRO TECH INDIA 2018 ऐसी विशिष्ट भागीदारी को बढ़ावा देगा जिससे भारत के किसान लाभान्वित होंगे

प्रश्न-12. योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच 10 वर्ष के अंदर नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बनवाने की घोषणा कब की गई ?

(अ)- 28 नवंबर 2018
(ब)- 29 नवंबर 2018
(स)- 30 नवंबर 2018 ✔
(द)- 1 दिसंबर 2018

व्याख्या➖ 30 नवंबर 2018 को झारखंड राज्य में पहली बार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कृषि और खाद्य शिखर सम्मेलन के दौरान बाबा रामदेव द्वारा गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच 1000 एकड़ भूमि पर अगले 10 सालों के अंदर नालंदा तथा तक्षशिला जैसे विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की गई जहां दुनियाभर से छात्र सर्वोत्तम शिक्षा के लिए आ सकेंगे इन की परिकल्पना के अनुसार यह विश्वविद्यालय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक होगा

प्रश्न-13.. भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा नौसेना के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन के लिए रिकवरी वाहन सहित 3000 करोड़ रुपए मूल्य की सैन्य खरीद को मंजूरी कब दी गई?

(अ)- 1 दिसंबर 2018 ✔
(ब)- 28 नवम्बर 2018
(स)- 26 नवम्बर 2018
(द)- 30 नवम्बर 2018

व्याख्या➖ 1 दिसंबर 2018 को रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के दो स्टेल्थ फ्रीगेट के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और सेना के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन के लिए बख्तरबंद रिकवरी वाहन सहित 3000 करोड़ रुपए मूल्य की सैन्य खरीद को मंजूरी दी स्टेल्थ फ्रीगेट रडार की नजर में पकड़ नहीं आने वाले युद्धपोत हैं

प्रश्न-14. अर्जेंटीना में आयोजित 13वें जी-20 शिखर सम्मेलन में किन तीन देशों के बीच लगभग 12 साल बाद दूसरी त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित हुई?

(अ)- ऑस्ट्रेलिया अमेरिका भारत
(ब)- चीन भारत अमेरिका
(स)- अमेरिका रूस फ्रांस
(द)- भारत रूस चीन ✔

व्याख्या➖ 30 नवंबर 2018 को भारत चीन और रूस के प्रधानमंत्री के बीच 12 साल बाद दूसरे त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

MAMTA SHARMA KOTA 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website