Current Affairs 12 July 2019

Current Affairs 12 July 2019


नवीनतम समसामयिकी 2019


Q.1 हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2019-20 विधानसभा में किसने प्रस्तुत किया?
A. सीपी जोशी
B. अशोक गहलोत 
C. सचिन पायलट
D. निर्मला सीतारमण

Answer- B✔
व्याख्या- राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2019-20 विधानसभा में अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत किया गया।  राजस्थान का वर्ष 2019-20 का परिवर्तित बजट 10 जुलाई को विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। वहीं भारत का बजट 2019-20 निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

निर्मला सीतारमन भारत की पूर्णकालिक पहली महिला वित्त मंत्री है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है ओर वित्त मंत्री का मंत्रालय भी अशोक गहलोत के पास है।

परीक्षा दृष्टि से महत्त्वपूर्ण:-

  • राजस्थान विधानसभा:- भारतीय राज्य राजस्थान में सदनीय विधान मंडल है।

  • यह राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित है।

  • विधानसभा सदस्यों अर्थात विधायकों का चुनाव सीधे जनता करती है।

  • वर्तमान में विधायक संख्या 200 है। अभी से जल्दी भंग ना किया जाए तो इसका समय अंतराल 5 वर्ष है।

  • राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष:- सीपी जोशी है।

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री:- श्री अशोक गहलोत

  • विपक्ष के नेता:- गुलाबचंद कटारिया, भारतीय जनता पार्टी


Q.2 राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 का बजट कितने करोड़ का पेश किया गया है ?
A. 2.11 लाख
B. 2.33 लाख 
C. 3.22 लाख
D. 3.11 लाख

Answer- B✔
व्याख्या- 10 जुलाई को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 2019-20 का बजट पेश किया गया।  इस बार का बजट 2.33 लाख करोड़ का पेश किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 लाख 32 हजार 944 करोड़ 1 लाख रुपये का बजट पेश किया गया है। इसमे 27 हजार 14 करोड़ 97 लाख का राजस्व घाटा है। 32 हजार 678 करोड़ 34 लाख का राजकोषीय घाटा है।

Q.3 AIFF पुरुष वर्ग में “footballer of the year 2019” किसे चुना गया है ?
A. संदेश जिगन
B. सुनील छेत्री 
C. महावीर सिंह
D. अनिरुद्ध थापा

Answer- B✔
व्याख्या- भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री को AIFF पुरुष वर्ग में “footballer of the year 2019” चुना गया है।  सुनील छेत्री ने यह खिताब रिकॉर्ड 6वीं बार जीता है।
सुनील छेत्री ने भारत के लिए सबसे अधिक 109 मैच खेले हैं।  सुनील छेत्री के नाम 70 अंतर्राष्ट्रीय गोल हैं, वे मौजूदा समय में सक्रिय फुटबॉलरों में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल करने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
अन्य जानकारी:-
महिलाओं मे यह फ़ुटबॉल खिलाड़ी आशालता देवी ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ अवार्ड्स में शीर्ष सम्मान हासिल किया।
विकास कार्यक्रम – जम्मू और कश्मीर फुटबॉल संघ।
सर्वश्रेष्ठ रेफरी – आर वेंकटेश।
सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी – जोसेफ टोनी।
उभरती हुई महिला फुटबॉलर 2018-19 – डंगमेई ग्रेस।
उभरते हुए पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर- अब्दुल सहल।

Q.4 राजस्थान में रंग मल्हार- 2019 का आयोजन कब किया जाएगा ?
A. 21 जुलाई💐
B. 20 जुलाई
C. 18 जुलाई
D. 15 जुलाई

Answer- A✔
व्याख्या- राजस्थान के चित्रकारों द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला रंगो और कूँची का पर्व रंग मल्हार 2019 का आयोजन 21 जुलाई को किया जाएगा। रंग मल्हार की शुरुआत वर्ष 2009 में प्रदेश के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय की मूल संकल्पना से की गई थी। इस वर्ष की कीमत बिजनी रखा गया है।  जबकि वर्ष 2018 की थीम लालटेन रखा गया था।

Q.5 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां पर नवीन पशु चिकित्सा केंद्र एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है ?
A. जयपुर
B. जैलसमेर
C. जोधपुर 
D. बीकानेर

Answer- C✔
व्याख्या- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के जोधपुर में रन पशु चिकित्सा केंद्र एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। यह घोषणा 10 जुलाई को राजस्थान बजट 2019-20 में की गई।
परिक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण:-
जोधपुर:- जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है।
स्थापना:- जोधपुर की स्थापना राव जोधा ने 1459 ईस्वी में की थी।

Q.6 विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है ?
A. 14 जून
B. 11 जुलाई  
C. 7 जुलाई
D. 9 सिंतबर

Answer- B✔
व्याख्या- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालक परिषद (यूएनडीपी) द्वारा साल 1989 से इसकी शुरुआत की गयी थी।इस दिवस का उद्देश्य समय-समय पर प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य देख-रेख की माँग, बच्चों के स्वास्थ्य तथा गरीबी को घटाने के विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिसंबर 1990 में प्रस्ताव 45/216 पारित करके प्रत्येक साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

Q.7 बजट 2019- 20 में ऊर्जा विभाग के लिए कुल कितने करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है ?
A. 30170 करोड़  
B. 20920 करोड़
C. 10220करोड़
D. 8920करोड़

Answer- A✔
व्याख्या- राजस्थान बजट 2019 में 30170 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है ऊर्जा के लिए

Q.8 प्रदेश की किस चिकित्सालय में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी ?
A. नागौर 
B. बीकानेर
C. जोधपुर
D. पाली

Answer- A✔
व्याख्या- बजट 2019- 20 में राजकीय चिकित्सालय कुचामन सिटी नागौर में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी

Q.9 प्रदेश के किस जिले में राजस्थान लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन करने की घोषणा बजट 2019-20 में हुई है ? 
A. जोधपुर
B. कोटा
C. उदयपुर
D. जयपुर💐

Answer- D✔
व्याख्या- इस हेतु आयोजन समिति का गठन किया जाएगा इसके लिए 2 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है

Q.10 हाल ही में “उत्कर्ष 2022” की शुरुआत किसके द्वारा की गई ?
A. आरबीआई द्वारा 
B. नीति आयोग द्वारा
C. वित्त आयोग द्वारा
D. प्रधानमंत्री द्वारा

Answer- A✔ 

Q.11 अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी "रेड हैट" का अधिग्रहण किस कंपनी द्वारा किया गया ?
A. Microsoft
B. Amazon
C. Facebook
D. IBM 

Answer- D✔ 

Q. 12 किस देश के द्वारा 2020 से हवाई जहाजों के टिकटों पर ग्रीन टैक्स लगाया जाएगा ?
A. भारत
B. फ्रांस 
C. अमेरिका
D. चीन

Answer- B✔ 

Q.13 हाल ही में प्रदेश के किस महिला ने मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता है
A. सुमन चौहान
B. वर्षा राव 
C. विनीता पुनिया
D. गौरी सावंत

Answer- B✔ 

Q.14 हाल ही में किस देश ने फीफा महिला विश्व कप 2019 जीत लिया
A. जापान
B. फ्रांस
C. अमेरिका 
D. नीदरलैंड

Answer- C✔ 

Q.15 किस देश से आयात होने वाले सामान पर 200% सीमा शुल्क लगाने हेतु प्रस्ताव राज्यसभा में पारित कर दिया है?
a. पाकिस्तान 
b. बांग्लादेश
c. अमेरिका
d. चीन

Answer- A✔ 

Q.16 किस कम्पनी द्वारा भारत में पहली बार इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया गया?
a. Maruti Suzuki
b. Hyundai 
c.  निसान
d.  बीएमडब्

Answer- B✔ 

Q. 17  दुनिया का पहला रोबोटिक हाथ भारत के किस IIT के प्रोफेसर साहब ने बनाया है  

उत्तर : - IIT कानपुर के प्रोफेसर साहब आशीष दता और केएस वेंकटेश ने दुनिया का पहला रोबोटिक एक्सोस्केलेटन हाथ बनाया है। परीक्षण पूरा कर किया जा चुका है। इसका इस्तेमाल लकवाग्रस्त मरीज कर सकेंगे। एक्सोस्केलेटन को रोगी अपने हाथ पर पहन सकता हैं। यह काम करने के लिए मस्तिष्क कम्प्यूटर इंटरफेस की मदद से मस्तिष्क संकेतो का उपयोग करता है। डिवाइस की कीमत 15 हजार रुपये हैं।

Q. 18 किस राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय ने एक ऐसा रेफ्रिजरेटर तैयार किया है, जिसमें कूलिंग के लिए हाइड्रोकार्बन की बजाय एलपीजी का इस्तेमाल किया जा सकेगा ? 
उत्तर :- राजकीय अभियंत्रिकी महाविद्यालय भरतपुर। इसके इस्तेमाल से पर्यावरण सुरक्षा के साथ बिजली भी बचेगी। 200 लीटर क्षमता के रेफ्रिजरेटर का मॉडल तैयार किया गया है। 10 डिग्री तक कूलिंग प्राप्त की गई इसके परीक्षण के दौरान। 200 लीटर के रेफ्रिजरेटर में कूलिंग क्षमता बढ़ाई जाएगी अब।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator  

SGGP TEAM


1 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website