Current Affairs 4 July 2019

Current Affairs 4 July 2019


नवीनतम समसामयिकी 2019


Q.1 हाल ही में भारतीय श्रद्धालुओं हेतु खोला गया 500 साल पुराना गुरुद्वारा बाबे-दी-बेर कहा अवस्थित हैं ?
A. सियालकोट,लाहौर पाकिस्तान
B. भटिंडा, पंजाब
C. बिहार
D. दिल्ली

Answer - A ✔
व्याख्या:-
पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के सियालकोट में स्थित गुरूद्वारे को भारतीय श्रद्धालुओं के लिए गवर्नर मुहम्मद सरवर के निर्देश पर खोल दिया गया। लाहौर से 140किलोमीटर दूर सियालकोट शहर में स्थित हैं।


इस गुरद्वारे को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की याद में उनके अनुयायी सरदार नत्था सिंह ने बनवाया था। 16 वी सदी में कश्मीर यात्रा से सियालकोट लोटे गुरु नानक देव ने एक बेर के पेड़ के नीचे कुछ देर विश्राम किया था।

Q.2 राजस्थान में 20 वी पशु गणना के अनुसार राजस्थान में राज्य पशु ऊंट में कितने प्रतिशत की कमी आई है ?
A. 5.30%
B. 4.98%
C. 35.75% 
D. 13.96%

Answer - C ✔
व्याख्या:-
 20 वी पशु गणना के अनुसार राजस्थान में राज्य पशु ऊंट मे 35.75% की कमी आई है।  वहीं इसके साथ देश में सबसे अधिक पाई जाने वाली भेड़ में 13.96% और बकरी मे 4.98% की कमी हुई है।  राजस्थान में पशुओं की गणना हर 5 वर्ष में की जाती है। इससे पहले 2012 में 19वी पशु गणना की गई थी।


19वीं पशुगणना के अनुसार प्रदेश में 577.32 लाख पशुधन थे। जो देश के पशुओं का 11.27% था।  20 वी पशु गणना के अनुसार गाय में 3.14% और भैंस मे 5.30% की वृद्धि दर्ज की गई है। राजस्थान में पशु गणना के दौरान गधे में सबसे अधिक 71.54% कमी दर्ज की गई।
गधे के बाद खच्चर में भी सबसे अधिक कमी दर्ज की गई है।

Q.3 ताकतवर पासपोर्ट की रेैंकिग मे भारत कोनसे नंबर पर है 
A. 84वें
B. 85वें
C. 86वें 
D. 87वें

Answer - C ✔
व्याख्या:-
हेनरी पासपोर्ट -2019 की ताजा रैंकिग में दो एशियाई देशों जापान और सिंगापुर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।भारत इस सूची में 86वें स्थान पर हैं ।


Q.4 हाल ही में राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति बसंत कुमार बिरला का निधन हो गया है इनका संबंध है राजस्थान के किस जिले से है ?
A. सीकर
B. झुंझुनू 
C. चूरू
D. जयपुर

Answer - B ✔
व्याख्या:-
3 जुलाई को राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति बसंत कुमार बिरला का लंबी बीमारी के चलते मुंबई में निधन हो गया है। राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी शहर में रहने वाले थे। इनके द्वारा ग्रामीण बच्चों को तकनीकी शिक्षा जोड़ने के लिए बीटीटीआई और बीकेबीआईईटी की स्थापना की गई थी।


Q.5 हाल ही में राजस्थान के किस व्यक्ति को बेस्ट एनोरेक्टल सर्जन ऑफ राजस्थान अवार्ड से सम्मानित किया गया है ?
A. डॉ महेश साहू
B. डॉ एमके जैन
C. डॉक्टर दिनेश शाह 
D. डॉ राजीव शुक्ला

Answer - C ✔
व्याख्या:-
हाल ही में राजस्थान के डॉक्टर दिनेश शाह को बेस्ट एनोरेक्टल सर्जन ऑफ राजस्थान अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम तथा दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में दी ज्वैल फ्रैतंरिटी ऑफ मेडिकल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

डॉ दिनेश शाह का सबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है। इनको यह अवार्ड जयपुर में राजमेडिकोन 2019 कांफ्रेंस के दौरान दिया गया था।

Q.6 राजस्थान का कौनसा जैविक उद्यान हाथी सफारी की सौगात देने वाला राज्य का पहला जैविक उद्यान बन गया है ?
A. केवलादेव अभयारण्य
B. तालछापर
C. आकल वुड जैविक उद्यान
D. नाहरगढ़ जैविक उद्यान 

Answer - D ✔
व्याख्या:-
हाल ही में राजस्थान का नाहरगढ़ जैविक उद्यान हाथी की सफारी की सौगात देने वाला पहला जैविक उद्यान बन गया है। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में इससे पहले लॉयन सफारी की शुरुआत की गई थी। वन विभाग ने सैलानियों को लुभाने के लिए हाल ही में हाथी की सफारी की शुरुआत की है।

जून 2016 में रामनिवास बाग चिड़ियाघर या जयपुर चिड़ियाघर को नाहरगढ़ जैविक पार्क स्थानांतरित कर दिया गया है। पार्क का निर्माण वर्ष 2013 में शुरू हुआ और मार्च 2016 में पूरा किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसका उद्घाटन किया था।

Q.7 7 वें वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर गठित हुई सामंत कमेटी का हाल ही में कौन सी बार कार्यकाल बढ़ाया गया है?
A. 8 वी बार
B. 7 वी बार 
C. 6 वी बार
D. 5 वी बार

Answer - B ✔
व्याख्या:-
सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर गठित डीसी सामंत कमेटी गोहद सरकार ने सातवीं बार कार्यकाल बढ़ाया गया है।

अब राजस्थान की गहलोत सरकार ने समिति को 31 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 23 फरवरी 2017 को 3 माह के लिए डीसी सामंत कमेटी का गठन किया गया था।

समिति का कार्यकाल 30 जून 2019 को खत्म हो गया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी डीसी सामंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित हुई।इनमे डीके मित्तल तथा एमपी दीक्षित सदस्य बनाए गए थे।

Q.8 कुआलालंपुर में आयोजित चौथी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी मैं डॉक्टर सुमन सेम को सर्वोत्तम शिक्षक पुरस्कार दिया गया है इनका संबंध राजस्थान के जिले से है?
A. बीकानेर
B. अजमेर
C. जयपुर 
D. जोधपुर

Answer - C ✔
व्याख्या:-
 कुआलालंपुर में आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी मैं डॉक्टर सुमन सैन को सर्वोत्तम शिक्षक पुरस्कार दिया गया है। इनका संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है। यार सम्मान मानव विकास एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।

जयपुर:-  गुलाबी शहर 1727 ईसवी मैं महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय(आमेर के राजा) द्वारा स्थापित किया गया था।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator  

SGGP TEAM ( सोनू कुमार राजपूत बीका श्रीगंगानगर )


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website