Daily Current Affairs 05 December 2018

Daily Current Affairs 05 December 2018


दैनिक समसामयिकी


1. वर्ल्ड को ऑपरेटिव मॉनिटर रिपोर्ट 2018 में विश्व का सबसे बड़ा को ऑपरेटिव किसे घोषित किया गया ?
A कृभको भारत
B इफको भारत  ✔
C वास्को युगांडा
D लिथोहाउस को ऑपरेटिव फिलीपींस

इफको भारत को विश्व का सबसे बड़ा कोऑपरेटिव घोषित किया गया

2. यूनिसेफ की मातृत्व नवजात एवं बाल स्वास्थ्य हितकारको की बैठक की मेजबानी किस राष्ट्र द्वारा की जाएगी ?
A भारत  ✔
B श्रीलंका
C मालदीव
D इंडोनेशिया

दिसंबर 2018 में आयोजित होने वाली यूनिसेफ की मातृत्व नवजात एवं बाल स्वास्थ्य इतवार को की बैठक की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी

3. रणनीतिक नीति समूह एसपीजी का पुनर्गठन कब किया गया ?
A जनवरी 2018
B दिसंबर 2018
C नवंबर 2018
D अक्टूबर 2018 ✔

अक्टूबर 2018 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक हितों के मामलों में प्रधानमंत्री को सलाह देने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सहायता के लिए रणनीतिक नीति समूह एसपीजी जिसका गठन 1999 में किया गया उसका पुनर्गठन अक्टूबर 2018 में किया एसपीजी की अध्यक्षता पांचवी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की

4. हाल ही में‘सौरा जलनिधि’ योजना का शुभारंभ किस राज्य में किया गया ?
A. ओडिसा  ✔
B. कर्नाटक
C. बिहार
D. राजस्थान
 
व्याख्या:- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 30 अक्टूबर 2018 को ‘सौरा जलनिधि’ योजना का शुभारंभ किया. इस योजना का उद्देश्य किसानों द्वारा सिंचाई में सौर उर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।
 
5. भारत के पहले उल्लू महोत्सव का आयोजन कहां किया गया ?
A. पुणे  ✔
B. बंगलौर
C. नई दिल्ली
D. मुबई
 
व्याख्या:- 29-30 नवंबर 2018 को देश का पहला उल्लू महोत्सव महाराष्ट्र के पुणे में NGO एला फाऊंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।
 
6. हाल ही में हार्नबिल फेस्टिवल का उद्घाटन कहा किया गया ?
A.मिजोरम
B.नागालैंड  ✔
C.मणिपुर
D.सिक्किम
 
व्याख्या:- हाल ही में हार्नबिल फेस्टिवल के 19 वे संस्करण का उद्घाटन नागालैंड में 1दिसबंर को किया गया, यह आयोजन 10 दिसंबर तक जारी रहेगा।
 
7. दक्षिण एशिया क्षेत्रीय युवा शांति सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया ?
A दिल्ली ✔
B जयपुर
C बेगलुरू
D उदयपुर

तीन दिवसीय दक्षिण एशिया क्षेत्रीय युवा शांति सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली मे किया गया इस सम्मेलन का आयोजन महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती के अवसर पर किया गया इसका उद्घाटन महात्मा गांधी के पड़पोते कृष्णा जी कुलकर्णी ने किया

8. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?
A अनिल मणि भाई
B हरिशंकर
C अजीम प्रेमजी   ✔
D ए एम नायक

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम अध्यक्ष ए एम नायक को बनाया गया अजीम प्रेमजी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवलिएर डी ला लीजन डी’हॉनर से सम्मानित किया

9. जॉर्जिया की प्रथम महिला राष्ट्रपति किसको हराकर बनी ?
A ग्रीगोल वाशाद्जे
B सलोम जुराबिश्विली  ✔
C अलेका एर्मेक
D इरावाथम महादेवन

जॉर्जिया की प्रथम महिला राष्ट्रपति सलोम जुराबिश्विली ग्रीगोल वाशाद्जे को हराकर बनी अलेका एर्मेक स्लोवेनिया की प्रथम महिला सेना प्रमुख है नाटो सदस्य देश में प्रथम महिला सेना प्रमुख स्लोवेनिया की बनी है

इरावाथम महादेवन तमिलनाडु के प्रसिद्ध पुरालेखवेता थे जिनका हाल ही में निधन तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ है इनकी प्रसिद्ध तमिल दैनिक पत्रिका दिनमणि के संपादक थे

10. वैश्विक भूख सूचकांक 2018 में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ ?
A 80
B 97
C 100
D 103 ✔

वैश्विक भूख सूचकांक 2018 में भारत के लगातार पिछले 4 वर्षों से रैंक में गिरावट दर्ज की गई और 2017 में 100 वे स्थान से 2018 में 103 स्थान पर भारत खिसक गया वैश्विक भूख सूचकांक का यह 13वां संस्करण था वैश्विक भूख सूचकांक जारी करने वाली संस्था कंसर्न वर्ल्डवाइड तथा वर्ल्ड हंगरलाइफ है सर्वोच्च स्थान(प्रथम) पाने वाला देश बेलारूस और अंतिम स्थान (119)पर मध्य अफ्रीकी गणराज्य है

11. देश का पहला वैश्विक कौशल पार्क ग्लोबल स्किल पार्क कहां स्थापित किया जायेगा ?
A भावनगर(गुजरात)
B दिल्ली
C जयपुर (raj)
D भोपाल (mp) ✔

भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक के साथ मिलकर भारत का प्रथम वैश्विक कौशल पार्क मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थापित करने का फैसला किया जिसका उद्देश्य राज्य में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रणाली की गुणवत्ता बेहतर करना और अधिक कुशल श्रम बल सर्जित करना है

12. प्रथम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन कहां किया जाएगा ?
A गंगानगर ✔
B जयपुर
C जोधपुर
D उदयपुर

गंगानगर राजस्थान में जनवरी 2019 में पांच दिवसीय प्रथम अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्व भर के फिल्म निर्माता भाग लेंगे

13. हाल ही में किसे निशानेबाजी के सर्वोच्च सम्मान ‘द ब्लू क्रॉस’ से सम्मानित किया गया ?

A. नीरज चोपड़ा
B. अभिनव बिंद्रा ✔
C. अमनप्रित सिंह
D. इनमें से कोई नहीं

व्याख्या - हाल ही में अभिनव बिंद्रा को निशानेबाजी के सर्वोच्च सम्मान ‘द ब्लू क्रॉस’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ (आईएसएसएफ) द्वारा प्रदान किया गया.।

14. भारतीय और अमेरिकी वायुसेना के बीच ‘एक्स कोप इंडिया- 2018’ हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन कहां किया जा रहा है ?

A. असम
B. पश्चिम बंगाल ✔
C. मिजोरम
D. जयपुर

व्याख्या - भारतीय और अमेरिकी वायुसेना के बीच ‘एक्स कोप इंडिया- 2018’ हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल में में 3 दिसम्बर से 14 दिसंबर 2018 तक आयोजित किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना एवं अमेरिकी वायुसेना के बीच आयोजित ‘एक्स कोप इंडिया-18’ द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास की श्रृंखला का चौथा संस्करण है जो भारत में आयोजित किया जा रहा है।

15. भारत का पहला मकई महोत्‍सव किस राज्‍य में शुरू हुआ था ?

A. मध्य प्रदेश ✔
B. उत्तर प्रदेश
C. बिहार
D. राजस्थान

व्याख्या - भारत का पहला मकई महोत्‍सव मध्य प्रदेश राज्‍य में छिंदवाड़ा जिले में सितंबर माह में आयोजित किया गया।मध्य प्रदेश भारत के सबसे बड़े मकई उत्पादक राज्यों में से एक है, छिंदवाड़ा सर्वाधिक मक्का उत्पादक जिला है.।

16. विश्व का सबसे लंबा पुल हाल ही में चर्चा का विषय बना यह किस देश में बनाया गया है ?

A. चीन ✔
B. अमेरिका
C. जापान
D. थाईलैंड

व्याख्या - चीन समुंदर पर विश्व के सबसे लंबे पुल का निर्माण किया है हांगकांग को मकाऊ और झुहेई शहर से जोडने वाले इस 55 किलोमीटर लम्बे समुद्री पुल का चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अक्टूबर 2018 को झुहेई (दक्षिणी ग्वांगदोंग प्रांत) में उदघाटन किया 24 अक्टूबर 2018 को इसे यातायात के लिए खोल दिया गया।

इस पुल के निर्माण से हांगकांग तथा झुहेई के मध्य की दूरी 3:40 घण्टे से घटकर मात्र 30 मिनट रह गई है।

17. भारत सरकार ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामले से निपटने और इसे रोकने के लिए कानूनी एवं संस्थागत ढांचे को मजबूती देने के उद्देश्य से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक मंत्री समूह का गठन कब किया गया ?

A. 24 अक्टूबर 2018 ✔
B. 25 अक्टूबर 2018
C. 23 अक्टूबर 2018
D. 20 अक्टूबर 2018

व्याख्या - कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए मंत्री समूह मौजूदा प्रावधानों की प्रभावी क्रियान्वयन और मौजूदा कानून इस तथा संस्थागत दांतों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कार्रवाई में सिफारिश करेगा।

मंत्री समूह के सदस्य हैं- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी।

रक्षा मंत्री ने श्रीमती निर्मला सीतारमण और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी।

कार्य स्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने और यौन शोषण की शिकायतों के प्रभावी निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न कानून एक प्रमुख कानून है, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक इलेक्ट्रॉनिक शिकायत पेटिका लॉन्च की है जिससे महिलाएं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं

सी बॉक्स में शिकायत एक बार जमा हो गई तो वह मामले में कार्यवाही करने के अधिकार वाली आथोरिटी के पास सीधे जाती है ऐसी व्यवस्था की जा रही है ताकि शिकायतों पर नियमित निरीक्षण किया जा सके मंत्री समूह अपने गठन के 3 महीनों के भीतर महिलाओं की सुरक्षा के मौजूद प्रावधानों उन्हें और अधिक मजबूत करने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की जांच करेगा।

18. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण का शुभारंभ कहां से किया ?

A. बीकानेर
B. जयपुर ✔
C. जोधपुर
D. उदयपुर

व्याख्या - संपूर्ण देश में जल संचय की मिसाल बन चुके मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में 3 अक्टूबर 2018 को शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पीएचईडी की मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशाला को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग की नेशनल वॉटर इंडेक्स रिपोर्ट में इस अभियान का विशेष उल्लेख किया गया है तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस अभियान को देश के अन्य प्रदेशों में भी लागू करने की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के पूर्व गत तीन चरणों की शुभारंभ तिथि-

  1. प्रथम चरण- 27 जनवरी 2016

  2. द्वितीय चरण 9 दिसंबर 2016

  3. तृतीय चरण 9 दिसंबर 2017


मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का मूल उद्देश्य वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेज कर गांवों को जल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना। प्रदेश के इस महत्वपूर्ण अभियान को दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने यहां आरंभ किया है।

19. 18जून ,2018 के मध्य 18वे अंतर्राष्ट्रीय ICT  सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा
【A】 काठमांडू ✔ 
【B】 वियना
【C】चीन
【D】जर्मनी

17-18, जून 2018 के मध्य ' 18 वा अंतरराष्ट्रीय ict सम्मेलन' 2018 काठमांडू नेपाल में आयोजित किया जाएगा इस दो दिवस सम्मेलन मुख्य विषय  -'' Theme: sustainable Development Goals for Smart society " है

इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ कंप्यूटर एसोसिएशन नेपाल द्वारा किया जाएगा। जापान, चीन ,कोरिया ,भारत ,और नेपाल के ict उपयोगकर्ता प्रशिक्षकों,पेशेवरों, प्रोफेसर विशेषज्ञों औऱ शोधकर्ता सहित लगभग 500 प्रतिभागी सम्मेलन में भाग लिया।

20. हाल ही में विश्व सीमा शुल्क संगठन का उपाध्यक्ष किस देश को बनाया गया है
【A】 मैसूर
【B】 भारत ✔ 
【C】 पाकिस्तान
【D】 इनमें से कोई नहीं

भारत को 2 वर्ष के लिए विशेष सीमा शुल्क संगठन ने एशिया प्रशांत क्षेत्र से उपाध्यक्ष चुना गया है। भारत का कार्यकाल जुलाई ,2018 से जून 2020, तक रहेगा।

21. निम्न कथनों पर विचार करें
1-माटुंगा (मुंबई) देश का पहला 'ऑल वुमन स्टेशन' बना।
2- गांधीनगर रेलवे स्टेशन( जयपुर )देश का दूसरा 'ऑल वुमन रेलवे स्टेशन' 19 फरवरी 2018 को बना
3- भारतीय रेलवे मैंनलाइन श्रेणी में गांधीनगर रेलवे स्टेशन पूर्णतः महिला कर्मचारी द्वारा संचालित प्रथम रेलवे स्टेशन है

【A】केवल 1
【B】केवल 2
【C】1 व 2
【D】1,2 व 3 सभी✔ 

जयपुर का गांधीनगर रेलवे स्टेशन देश का दूसरा 'ओल वुमेंन रेलवे स्टेशन ' 19 फरवरी 2018 को बना। इससे पूर्व मुंबई के माटुंगा को 'आँल वुमन स्टेशन 'बनाया गया था, लेकिन वह सब अर्बन (उप नगरिया) रेलवे स्टेशन हैं।

उत्तर -पश्चिम रेलवे ने अनोखा प्रयास करते हुए स्टेशन मास्टर इंजीनियर, टिकट क्लर्क, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, फ्लैग इंडिकेटर ,प्वाइंटस मैंन और गेटमैन तक के सभी पदों पर महिलाओं की जिम्मेदारी सौंपी है भारतीय रेलवे मैंन लाइन श्रेणी में गांधीनगर पूर्णता महिला कर्मचारी द्वारा संचालित प्रथम रेलवे स्टेशन है

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

SGGP TEAM


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website