Daily Current Affairs 06 December 2018

Daily Current Affairs 06 December 2018


दैनिक समसामयिकी


1. वर्ल्ड कप तीरंदाजी में किसने अपने व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक जीता ?
A रजत चौहान
B अभिषेक वर्मा
C सौरभ शर्मा
D दीपिका कुमारी ✔

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की में आयोजित तीरंदाजी विश्वकप के फाइनल में कास्य पदक अपने नाम किया इस प्रतियोगिता में भारत ने दो कास्य सहित एक रजत कुल 3 पदक जीते तीरंदाजी वर्ल्ड कप2018 सैमसन शहर तुर्की में आयोजित किया गया

2. चतुर्थ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2018 का आयोजन कहां हुआ ?
A गोवा
B बैग्लुरु
C दिल्ली
D लखनऊ ✔

चतुर्थ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 5- 8 अक्टूबर 2018 को किया गया जिसका उद्घाटन रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया जिसका मुख्य विषय परिवर्तन के लिए विज्ञान था

अब तक भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

  • प्रथम आईआईटी नई दिल्ली में 4 से 8 दिसंबर 2015

  • द्वितीय सी एस आई आर राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला नई दिल्ली में 7 से 11 दिसंबर 2016

  • तृतीय आईआईटी चेन्नई एवं अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई में 13 से 16 अक्टूबर 2017


3. राज्य में कितनी नई खाद्य प्रयोगशालाओं का शुभारंभ 24 सितंबर 2018 को किया गया ?
A 11
B 7
C 4 ✔
D 2

व्याख्या - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने स्टेट इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर प्रांगण से राज्य में 4 नए खाद्य प्रयोगशाला बीकानेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, चुरु में स्थापित करने का शुभारंभ 24 सितंबर 2018 को किया

राज्य में पूर्व जयपुर अजमेर उदयपुर जोधपुर अलवर कोटा एवं जालौर में 7 खाद्य प्रयोगशाला में संचालित है अब प्रदेश में कुल 11 खाद्य प्रयोगशाला हो गई है

4. हाल ही में किसने अंतर्राष्‍ट्रीय कृषि प्रौद्योगि की और व्‍यापार मेले 2018 का उद्घाटन किया ?

A.रामनाथ कोविंद ✔
B. नरेंद्र मोदी
C. वैंकेया नायडू
D. निर्मला सीतारमण

व्याख्या - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्‍ट्रीय कृषि प्रौद्योगि की और व्‍यापार मेले 2018 का उद्घाटन किया।

इस वर्ष मेले का विषय है-कृषि में प्रौद्योगिकी: किसानों की आय बढ़ाना, ब्रिटेन मेले का साझीदार देश है। कनाडा और चीन विशेष आमंत्रित देशों में हैं।

5. किस भारतीय शख्सियत को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवलिएर डी ला लीजन डी’हॉनर से सम्मानित किया गया ?

A.अनिल अंबानी
B.मुकेश अंबानी
C.अजीज प्रेमजी ✔
D. सुनील प्रेमजी

व्याख्या - भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी को फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवलिएर डी ला लीजन डी’हॉनर से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान भारत में आईटी उद्योग के विकास तथा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन व अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा किये गये सामाजिक कार्य के लिए प्रदान किया गया।
यह फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, यह सम्मान किसी भी देश के नागरिक को फ्रांस की उत्कृष्ठ सेवा के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी।

6. हाल में पुरालेखवेत्ता इरावाथम महादेवन का निधन हुआ, वे किस राज्य से सम्बंधित थे ?

A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. तमिलनाडु ✔

व्याख्या - इरावाथम महादेवन प्रसिद्ध पुरालेखवेत्ता थे। वे पद्मश्री से सम्मानित थे। उनका निधन 88 वर्ष की आयु में तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ।
वे तमिल दैनिक पत्रिका “दिनमणि” के संपादक भी थे। उन्हें सिन्धु घाटी सभ्यता में पुरालेख में विशेषज्ञता तथा तमिल-ब्राह्मी पुरालेख के समझने में सफलता प्राप्त की थी।

7. बीते दिनों विलियम गोल्डमैन का निधन हुआ वे किस देश के निवासी थे 

A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. यूनाइटेड किंगडम
D. संयुक्त राज्य अमेरिका ✔ 
 
विलियम गोल्डमैन ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अमेरिका निवासी थे उनका निधन 16 नवंबर 2018 को हुआ

8. भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2018 का आयोजन किस शहर में किया गया
A. जयपुर
B. पणजी ✔
C. लखनऊ
D. चंडीगढ़

भारत का 49वा फिल्म महोत्सव गोवा की राजधानी पणजी में शुरू हुआ इस वर्ष फिल्म महोत्सव की थीम 'न्यू इंडिया' है इस महोत्सव में खेल इतिहास एक्शन तथा खेल जैसी विभिन्न श्रेणी की फिल्में शामिल है फिल्म महोत्सव में झारखंड पार्टनर राज्य है और इजरायल फोकस देश है

9. भारत में शिक्षा दिवस किस स्वतंत्रता सेनानी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है
A. Jawaharlal Nehru
B. Maulana Abul Kalam Azad ✔
C. JB kripalani
D. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

11 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की स्मृति में मनाया जाता है  राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की स्थापना 2008 में की गई थी

10. 8 वीं राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किस शहर में हुआ
A. शिमला
B. रांची ✔ 
C. कानपुर
D. पटना

19 नवंबर को वीं राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन का शुभारंभ झारखंड के रांची शहर में किया गया  यह महिला पुलिस की समस्याओं पर विचार विमर्श करने के लिए एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का संगठन है

11. विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है
A. 17 नवंबर
B. 18 नवंबर
C. 19 नवंबर ✔
D. 20 नवंबर

19 नवंबर को विश्व भर में विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है विश्व शौचालय दिवस का उद्देश्य लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए जागरूक करना है विश्व 2018 के विश्व शौचालय दिवस की थीम ' नेचुरल बेस्ट सॉल्यूशन ' है

12. 18 वे एशियाई खेल 2018 में महिला एकल में किस भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता है
A. अंकिता छापे
B. जानवी राठौड़
C. अंकिता रैना ✔
D. तनु गर्ग

भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना 23 aug. 2018 को जकार्ता एशियाई खेलों में चीन देश के सुई (shui)जांग(shangh) खिलाफ महिला एकल सेमीफाइनल में 4-6,6-7 से हराकर कांस्य पदक जीता

13. 10 जून 2018 को भारत की पहली स्वदेश निर्मित लंबी दूरी की आर्टिलरी गन 'धनुष' का सफल परीक्षण कहां किया गया
A. पोखरण ( राजस्थान ) ✔
B. जयपुर ( राजस्थान )
C. धुनेर गांव ( राजस्थान )
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

14. बाढ़ का पानी निकालने के लिए दुनिया में पहली बार किस देश मे जमीन के अंदर बनी 6 किमी लंबी सुरंग बनाई गई है

A.जापान  ✔
B. चीन
C. थाइलैंड
D. अमरीका

व्याख्या - जापान की राजधानी को बाढ़ से बचाने के लिए 6.3 किमी लंबी अंडरग्राउंड सुरंग बनाई गई है। पानी की निकासी के लिए बनाया गया यह दुनिया का पहला सिस्टम है। सुरंग धंसे नहीं, इसके लिए 500 टन के पिलर भी खड़े किए गए हैं। सुरंग बनाने में 2 अरब डॉलर ( करीब 14 हजार करोड़ रुपए ) का खर्च आया 14 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई सुरंग, इसमें 70 मीटर ऊंचे 5 टैंक भी । टैंक इतने ऊंचे कि इसमें स्पेस शटल भी समा जाए  

15. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने सन्यास लिया तीनों फॉर्मेट से ?

A. सचिन तेंदुलकर
B. गौतम गंभीर  ✔
C. आशीष नेहरा
D. महेंद्र सिंह धोनी

व्याख्या - गौतम गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने ट्वीट कर इसका ऐलान किया। गंभीर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में राजकोट में खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 9 से 13 नवंबर तक खेले गए उस टेस्ट की पहली पारी में 29 रन बनाए थे, जबकि दूसरी में शून्य पर आउट हो गए थे।

गंभीर ने भारत की ओर से 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगंभीर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 2016 में खेला था उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 10324 रन बनाए गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स 2012 और 2014 में आईपीएल चैम्पियन बनी

16. 6 फरवरी 2018 को प्रदेश की किस महिला तैराक ने 47 किलोमीटर तैरकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाली महिला है  
A.अवनि चतुर्वेदी
B. सुरभि मिश्रा
C. गौरवी सिंघवी ✔
D. राजयोगिनी दादा जनकी

व्याख्या- उदयपुर की 15 वर्षीय गौरवी सिंघवी ने जुहू बीच से गेट वे ऑफ इंडिया तक ओपन स्विमिंग में 47 किलोमीटर तैरकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा उन्होंने यह दूरी 9 घंटे 22 मिनट 45 सेकंड में तय की जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है और इससे पहले भी उनका एक रिकॉर्ड रह चुका है

17. एशियाई खेल में किसी खिलाड़ी को सबसे मूल्यवान खिलाड़ी ( MVP - Most Valuable Player ) घोषित किया है।
(अ) ईरी यूकी
(ब) विनेश फोगाट
(स) सुन पेईयुआन
(द) रिकाको इकी ✔

व्याख्या:- जापान की युवा तैराक रिकाको इकी को 18 वे एशियाई खेल का सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी घोषित किया गया है। इस खिलाड़ी ने 2018 के एशियाई से खेलों में 6 स्वर्ण तथा 2 रजत पदक को सहित कुल 8 पदक जीते। एशियाई खेलों के इतिहास में रीकाको यह सम्मान पाने वाली पहली महिला एथलीट है।

18. हाल ही में किस प्रदेश के उच्च न्यायालय ने राज्य में गायों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु स्वयं को इसका वैधानिक अभिभावक नियुक्त किया है।
(अ) उत्तराखंड  ✔
(ब) हरियाणा
(स) उत्तर प्रदेश
(द) केरल

व्याख्या:- हाल ही में उतराखंड प्रदेश के उच्च न्यायालय ने राज्य में गायों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु स्वयं को इसका वैधानिक अभिभावक नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के लिए 31 दिशा निर्देश जारी किए हैं।

इसके तहत प्रत्येक 25 गांवों पर एक गौशाला का निर्माण और ऐसे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है जो पशु को खुला छोड़ देते हैं। न्यायालय ने गौ हत्या करने वालों के साथ ही उन लोगों पर भी पशुधन क्रुरता (रोकथाम) अधिनियम 1960 और उत्तराखंड गाय वंशज संरक्षण अधिनियम 2007 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है, जो अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय का यह निर्णय लैटिन सिद्धांत "पेरेंस पैट्री" से प्रेरित है जिसका अर्थ है "देश का अभिभावक" होता है।

19. दिसंबर 2018 को राजस्थान में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
(अ) 200
(ब) 199 ✔
(स) 210
(द) 225

व्याख्या :- राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों की बजाय 199 सीटों पर चुनाव होंगे। अलवर जिले की विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने से उस विधानसभा सीट के चुनाव स्थगित कर दिये गये हैं।

राजस्थान विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 7 दिसम्बर, 2018 को समाप्त होंगे तथा 11 दिसम्बर, 2018 को मतगणना की जायेगी। प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल 20 जनवरी, 2019 को समाप्त होगा। प्रदेश में लगभग 4.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

प्रदेश में 51,976 पोलिंग स्टेशन तैयार किए गए हैं जो कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 14.25 प्रतिशत अधिक हैं।

20. गर्भवती महिला प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत कितने रूपये की हकदार हैं।

अ 5000
ब 6000 ✔
स 9000
द 12000

21. भारत के नए वित् सचिव किसे बनाया गया ?

A. हँसमुख अधिया
B. अजय शर्मा
C. विकास शर्मा
D. अजय नारायण झा ✔

व्याख्या - हाल ही में 1982 बेच के I AS अफसर 59 वर्षिय मणिपुर - त्रिपुरा केडर के अधिकारी अजय नारायण झा को 1981 बेच के गुजरात केडर के IAS अधिकारी हँसमुख अधिया की जगह लगे जो 30 नवम्बर को रिटायर हुवे थे

22. भारत और रूस की वायु सेना के बिच युद्धाभ्यास "एवी इंद्रा " राजस्थान के किस जिले में होगा ?

A. जोधपुर ✔
B. जयपुर
C. बीकानेर
D. बाड़मेर

व्याख्या - 10 से 22 दिसम्बर के बिच भारत और रूस की वायु सेना का युद्धाभ्यास होगा ,, जोधपुर के अलावा पोकरण फायरिंग रेंज व् उत्तरलाई बेस में भी होगा ,, यह अभ्यास का दूसरा फेज है पहला फेज 17 से 28 सितम्बर में रूस के लिपेटस्क में हुआ था ,, हर दो साल में एक बार होता है ,, इसकी सुरुआत 2014 में हुई थी ज्ञान्तव्य हे की इसी साल यूपी में बबीना में भारत और रूस की मिल्ट्री के बिच नियमित सयुक्त युद्धाभ्यास " इंद्र 2018 हुआ था

23. निम्न में से गलत कथन है ?

A. भारत का सबसे वजनी संचार उपग्रह जीसेट -11 है
B. जो भारत के प्रक्षेपण स्थल से उड़ान भरेगा ✔
C. जीसेट 11 भारत का तीसरा उपग्रह हे
D. भारत अपना चौथा जीसेट 20 अगले वर्ष लांच करेगा

व्याख्या - भारत अब तक कुल 3 जी सेट उपग्रह लॉन्च कर चुका है पूर्व में जीसैट 19 व जीसैट 29 का प्रक्षेपण हो चुका है जीसैट 11 तीसरा उपग्रह है जो भारत का अब तक का सबसे वजनी ( 5854.5 k g) संचार उपग्रह है

जिसे फ्रेंच गुयाना के कोरु प्रक्षेपण स्थल से भारतीय समय अनुसार मंगलवार रात 2.07 बचे उड़ान भरेगा ,, इसका प्रक्षेपण यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी रॉकेट एलियन -5 विए -246 से किया जाएगा ,, इसरो के पूर्व निदेशक डॉक्टर एम अनादुरे के अनुसार जीसैट 11 डिजिटल क्रांति लाएगा इस उपग्रह की मदद से देश में कहीं भी संचार स्थापित किया जा सकेगा

यह देश को 15 साल तक सेवाऐ देगा चारों के प्रक्षेपण के बाद 100 GBPS की रफ्तार से इंटरनेट सेवा मिलेगी

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )


SGGP TEAM


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website