Daily Current Affairs 1 July 2019

Daily Current Affairs 1 July 2019


नवीनतम समसामयिकी 2019


Q.1 हाल ही में राजस्थान के किस व्यक्ति को राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है ?
A. अयान मोती
B. रणदीप सिंह कोली
C. दौलतराम माल्या
D. गोपीनाथ

Answer - C ✔
व्याख्या:-
 राजस्थान के आर्किटेक्ट दौलतराम माल्या को राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। इनका संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है। माल्या को निर्धन बच्चों की शिक्षा सहायता और समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया है।


Q.2 निम्नलिखित में से किस महिला को राजस्थान गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया ह?
A. भारती पीपलवा 
B. अनिता राय
C. सुनीता सिंह
D. श्वेता मोदी

Answer - A ✔
व्याख्या:-
राजस्थान की भारती पीपलवा को राजस्थान गौरव रत्न से सम्मानित किया गया है। इनका संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है। इनको या समान समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। उनको यह सम्मान एक कार्यक्रम के तहत प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया है।


Q.3 हाल ही में राजस्थान की किस महिला को मिसेज इंडिया दिवास अर्थ का खिताब जीता है?
A. सुमन राव
B. योगिता शर्मा
C. अनुपमा सोनी
D. प्रेरणा श्रीवास्तव💐

Answer - D ✔
व्याख्या:-
हाल ही में प्रेरणा श्रीवास्तव ने मिसेज इंडिया दिवस अर्थ का खिताब जीता है। हाल ही में गोवा में हुए ब्यूटी पेजेंट कॉन्टेस्ट में जयपुर की प्रेरणा श्रीवास्तव ने खिताब जीता है। इसमें संपूर्ण भारत की महिलाओं ने भाग लिया था। राजस्थान की प्रेरणा श्रीवास्तव का संबंध जयपुर जिले से है।


Q. 4 जल शक्ति अभियान कब से शुरू किया गया है ?  

उत्तर -: केंद्रीय कार्मिक ओर प्रशिक्षण मन्त्रालय की ओर से जल की कमी वाले 255 जिलों में वर्षा जल संचयन सरक्षण के लिए 1 जुलाई से यह अभियान शुरू किया गया है।  इसे अंतरिक्ष, पेट्रोलियम, रक्षा क्षेत्रों के सचिव रैंक के आइएएस अधिकारियों की ओर से समन्वित किया जाएगा।
अभियान को दक्षिण पश्चिमी मानसून के दौरान वर्षा प्राप्त करने वाले राज्यों में 1 जुलाई एवं उत्तर-पूर्वी मानसून से वर्षा प्राप्त करने वाले राज्यों में 1 अक्टूबर से संचालित किया जाएगा।

Q. 5 बम्बल रोबोट हैं ?

उत्तर :- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यह रोबोट अपनी स्वयं की शक्ति से उड़ान भरने वाला पहला एस्ट्रोबी रोबोट बन गया है। यह एक प्री-फ्लाइंग रोबोट सिस्टम हैं, जो शोधकर्ताओं को शून्य गुरुत्वाकर्षण में नई तकनीकों के परीक्षण करने ओर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात अंतरिक्ष यात्रियों के साथ नियमित काम करने में मदद कर सकेगा।

Q.6 जीरो डे हैं ?

उत्तर :- जीरो डे का अर्थ है उस दिन से है जब शहर के सभी नलों से पानी आना बंद हो जाएगा ओर शहर में जल की किल्लत होगी । तब जल उपलब्धता की वैकल्पिक व्यवस्था करनी होती हैं। कुछ इसी तरह की स्थिति चेन्नई में भी सामने आ रही हैं। शिमला तथा उडूपी मंगलुरु शहर जल्द ही जल संकट के कारण जीरो डे का सामना कर सकते हैं।

Q. 7 भारत पहली बार कब जी - 20 सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है ?

उत्तर :- वर्ष 2022 में। ओसाका ( जापान ) में 14 वे जी - 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 28-29 जून को हुआ। इस समुह में 19 देश व यूरोपीय संघ शामिल हैं।

Important Current Affairs 2019


‘राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन’ (National Film Heritage Mission- NFHM)

राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन देश की सिनेमाई विरासत को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिये सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इस मिशन को वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से फिल्‍मों की करीब डेढ़ लाख रीलों का संरक्षण तथा लगभग 3500 फिल्‍मों का डिजिटलीकरणकरना है।

18 वे एशियाई खेलों में राजस्थान


18 वे एशियाई खेलों में प्रदेश के 13 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया इनमें से आठ खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते हैं|

1. रजत चौहान- भारत की तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड टीम (अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, अमन सैनी ) ने रजत पदक अपने नाम किया जिसमें राजस्थान के जयपुर से रजत चौहान भी शामिल हैं!

2. अपूर्वी चंदेला- भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला एवं रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता अपूर्वी चंदेला का यह एशियाई खेलों में पहला पदक है!

3. ओम प्रकाश- स्वर्ण सिंह, दद्दू भोकनाल व ओमप्रकाश तथा सुखबीर सिंह की चौकड़ी ने एशियाई खेलों में नौकायन स्कल्स स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक दिलवाया दिया इनमें से ओमप्रकाश राजस्थान के झुंझुनू के निवासी हैं!

4. जितेंद्र सिंह भाटी- बाड़मेर जिले की निवासी जितेन सिंह एशियाई खेलों की घुड़सवारी टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे!

5. राजू लाल चौधरी और दीपक हुड्डा- एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता पुरुष टीम में राजस्थान पुलिस के राजू लाल चौधरी और दीपक हुड्डा शामिल थे

6. शालिनी पाठक और मनप्रीत कौर- एशियाई खेलों की महिलाओं की कबड्डी स्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफलता प्राप्त की महिलाओं की इस टीम में राजस्थान पुलिस की 2 महिला खिलाड़ी शालिनी पाठक और मनप्रीत कौर शामिल थी

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator  

SGGP TEAM 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website