Daily Current Affairs 17 April 2019 : नवीनतम समसामयिकी

Daily Current Affairs 17 April 2019


नवीनतम समसामयिकी


1. World Press Photo Award 2019 किसे मिला है ?
A The Brave Ones
B bond of brothers
C Crying Girl on the Border ✔
D Bleached bee fruit

2. जर्मनी में हुए कोलोन बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में किस ने स्वर्ण पदक जीता ?
A पिंकी रानी
B मीना कुमारी ✔
C साक्षी
D अरविंद

व्याख्या- कोलोन इन बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भारत में कुल 5 पदक जीते

3. 4th एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेशन कॉन्क्लेव के दौरान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2019 से किसे सम्मानित किया गया?
A डाॅ जी सतीश रेड्डी
B डाॅ अनिल कॉल
C डाॅ ए के सिंह✔
D None of these

4. निम्नलिखित में से किसने my cricle ऐप लॉन्च किया ?
A Bharti Airtel ✔
B Reliance
C महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
D Google

5. पोइला बैसाख किस राज्य से संबंधित है ?

[A] उड़ीसा
[B] केरल
[C] पंजाब
[D] पश्चिम बंगाल ✔ 

व्याख्या- पश्चिम बंगाल में बंगाली नव वर्ष के पहले दिन को पोइला बैसाखी के रूप में जाना जाता है यह पूर्वी भारत में एक राज्य है जो हिमालय में बंगाल की खाड़ी के बीच स्थित है। इसकी राजधानी कोलकाता है

6. 2018 के लिए "सरस्वती सम्मान" पुरस्कार किसे दिया गया है ?

[A] सितांशु यशसचंद्र
[B] पद्मा सचदेव
[C] मनोज दास
[D] के सिवा रेड्डी ✔

व्याख्या- हाल ही में 2018 की सरस्वती सम्मान की घोषणा की गई है । इस सम्मान के लिए तेलुगु भाषा के कवि के. सिवा रेड्डी को चुना गया है
यह पुरस्कार इन्हें Pakkaki ottigilite Poem के लिए दिया जाएगा। सरस्वती सम्मान की स्थापना के. के. बिड़ला फाउंडेशन के द्वारा 1991 में की गई थी
यह पुरस्कार किसी भी भारतीय भाषा में अच्छे साहित्य काम के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार ऐसी रचना के लिए दिया जाता है जो 10 सालों के भीतर प्रकाशित हुई हो। 2017 के लिए यह पुरस्कार गुजराती कवि सितांशु यशसचंद्र को उनके काव्य संग्रह "बखार" के लिए दिया गया था।

7. हाल ही में समुद्र में फैले तेल को खाने वाले बैक्टीरिया की खोज किस सागर में की गई है ?

[A] अटलांटिक महासागर
[B] हिंद महासागर
[C] प्रशांत महासागर ✔
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं 

व्याख्या- हाल ही में वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसे बैक्टीरिया की खोज की है जो समुद्र की सतह पर फैले तेल का उपभोग कर समुद्री प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा।  लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ एंगोलियां के वैज्ञानिक जोनाथन टॉड ने बताया कि यह रिचर्स प्रशांत महासागर के सबसे गहरे क्षेत्र मारियाना ट्रेंच में की गई है।

हालांकि इससे पहले भारतीय मूल के वैज्ञानिक आनंद मोहन चक्रवर्ती ने स्यूडोमोनास नामक बैक्टीरिया को अनुवांशिक संवर्धन के द्वारा तैयार किया था। यह बैक्टीरिया भी समुद्र की सतह पर फैले प्रदूषण को कम करने में मदद करता है। हालांकि इन बैक्टीरियाओं का प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली रेल की क्षेत्र में पाया जाना काफी खतरनाक सिद्ध हो सकता है।

8. हाल ही में संपन्न हुए चाइनीस ग्रैंड प्रिक्स फार्मूला वन रेस में किस फॉर्मूला वन ड्राइवर ने प्रथम स्थान हासिल किया है ?

[A] सबेस्टियन वीटल
[B] चार्ल्स लैक्मर्क
[C] लुईस हैमिल्टन ✔
[D] वॉल्टेरी बॉयस 

व्याख्या- इस बार की चाइनीज ग्रैंड प्रिक्स में मर्सिडीज के फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। हैमिल्टन ने 30 बार चाइनीज ग्रैंड प्रिक्स किसको जीता है। हैमिल्टन ने अपनी ही टीम के वोल्टरी बॉयस को 6.5 सेकेंड के अंतर से पिछे छोड़ते हुए रेस अपने नाम की है।

इस देश में फेरारी के सबेस्टियन विटल को तीसरा व रेड बुल के मैक्स वेर्सटाप्पेन को चौथी रैंक हासिल हुई है। अभी तक हैमिल्टन 75 रेस अपने कैरियर में जीत चुके है।

9. राजस्थान पुलिस दिवस कब मनाया जाता है ?
A 15 april
B 16 april  ✔
C 14 april
D 17 april

व्याख्या - राजस्थान पुलिस भारत के राजस्थान  राज्य की नागरिक सेवा है। राजस्थान पुलिस का ध्येय "अपराधियोँ में डर, आमजन में विश्वास" है इसका मुख्यालय जयपुर में स्थित है राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस 16 अप्रैल को मनाया जाता है राजस्थान पुलिस का प्रतीक चिन्ह विजय स्तम्भ है राजस्थान पुलिस की स्थापना 16 अप्रैल 1951 को हुई

10. हिंडन हवाई अड्डा कहाँ स्थित है ?

【A】उत्तर प्रदेश ✔
【B】मध्यप्रदेश
【C】गुजरात
【D】महाराष्ट्र

व्याख्या:- यह एयपोर्ट हाल ही में खबरों में है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंडन एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के उद्घाटन को चिह्नित करने के लिए पट्टिका का अनावरण किया और हाल ही में गाजियाबाद में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियोंको प्रमाण पत्र वितरित किए।

11. हाल ही मे नासा के वार्षिक " Human Rover Challenge" मे कितनी भारतीय टीमों ने पुरस्कार जीते?
【A】2 टीमो ने
【B】3 टीमों ने ✔
【C】10 टीमों ने
【D】100 टीमों ने

व्याख्या:- अमेरिकी अंतरिक्ष एंजेसी NASA के "वार्षिक ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज " मे 3 भारतीय टीमों ने पुरस्कार जीता है। जिसमे करीब 100 टीमों ने भाग लिया था। इस चैलेंज के तहत हाई स्कूल तथा कालेज के छात्रों को चांद और मंगल ग्रह पर भविष्य के अभियानों के लिए रोवर निर्मित करने तथा उनका निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया जाता हैं।

12. हाल ही में निर्भया मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है जिसका वजन कितने किलोग्राम है?
1. 10000 kg
2. 20000 kg
3. 90000 kg
4. 15000 kg ✔

13. हाल ही में विश्व ग्लोबल वॉटर समिट का आयोजन किस शहर में किया गया?
A. पेरिस
B. मॉस्को
C. लंदन  ✔
D. बर्लिन 

14. हाल ही में, केलिफोर्निया में दुनिया के सबसे बड़े विमान ने पहली बार उड़ान भरी, जिसका विमान का नाम है ?

[A] Marcoland
[B] Stratolaunch ✔
[C] Skyture
[D] Skyhour 

व्याख्या- हाल ही में, दुनिया के सबसे बड़े विमान ने 13 अप्रैल 2019 को केलिफोर्निया में परीक्षण के लिये पहली बार उड़ान भरी । इसका परीक्षण करीब ढाई घण्टे तक मोजावे रेगिस्तान के ऊपर किया गया । इस विमान का निर्माण अंकरिक्ष में रॉकेट ले जाने ओर वहाँ उसे छोड़ने के लिये किया गया है।

Stratolaunch नामक दुनिया के सबसे विशाल विमान ने पहली बार उड़ान भरी इस तरह से यह अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने वाला पहला विमान बन गया। इस विमान को Stratolaunch नामक कंपनी ने बनाया है। इस कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनियों में से एक माइकोसॉफ्ट के सह- संस्थापक पाल एलन ने साल 2011 में बनाया था। इस विमान को वास्तव में सेटेलाईट के लॉन्च पैड के रूप तैयार किया गया है। इस विमान का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में सेटेलाइट को छोड़ने से पहले 10 किलोमीटर तक उड़ान है।

15. बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेत्रहीनों के लिए खासतौर पर बने सिक्के जारी किए, ये सिक्के कितने रुपये मूल्यवर्ग के है
A. 5 रुपये
B. 10 रुपये
C. 20 रुपये
D. उर्पयुक्त सभी ✔

व्याख्या- नई shrinkhla (शृंखला ) 1, 2, 5, 10 तथा 20 रुपये के सिक्के जारी किए इनका उत्पादन केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन सिक्यूरिटी प्रिंटिंग एंड मींटिंग कॉर्पेरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया यह नए सिक्के दृष्टिबाधित लोगों के लिए मैत्रीपूर्ण हैं, इस सिक्को को छू कर वे सिक्के के मूल्य आदि का पता लगाया जाता हैं

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website