Daily Current Affairs 25th May 2019

Daily Current Affairs 25th May 2019


नवीनतम समसामयिकी


Q 1. इंडोनेशिया का राष्ट्रपति पुनः किसे चुना गया है ?

  1. जोको विदोदो 

  2. जुसुफ काला

  3. सुहार्तो

  4. कोई नहीं


Ans - A

व्याख्या :- जोको विदोदो को पुनः इंडोनेशिया का राष्ट्रपति चुना गया है। पिछले माह हुए राष्ट्रपति चुनावों में जोको विदोदो को 55.5% मत मिले। उनके मुख्य प्रतिद्वंदी पूर्व जनरल प्रबोवो सुबियांतो थे। जोको विदोदो जोको विदोदो इन्डोनेशियाई राजनेता हैं, उनका जन्म 21 जून, 1961

Q 2. हाल ही मे किसने पाकिस्तान को फाइटर जेट सौंप दिया ?
A. चीन 
B. भारत
C. रुस
D. जापान

Ans - A

व्याख्या:- चीन ने इस्लामाबाद को पहला ओवर-शेड्यूल्ड बहु-कार्य JF-17 फाइटर जेट सौंप दिया है। यह दोनों देशों के बीच विमान के विकास एवं निर्माण के लिए एक दशक पहले की गई परियोजना का हिस्सा है। चीन और पाकिस्तान ने एक दशक पहले एकल-इंजन वाले हल्के JF-17 जेट का संयुक्त विकास एवं निर्माण शुरू किया था।

Q.3 हाल ही मे किसको हुरुन आर्ट लिस्ट में पहला स्थान मिला ?
A. अनीश रसीद
B. अनीश कपूर 
C. अनस कपूर
D. रसीद अनस

Ans - B

व्याख्या:- 168.25 करोड़ की बिक्री के साथ, समकालीन मूर्तिकार अनीश कपूर हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट के पहले संस्करण में शीर्ष पर रहे।
उनके बाद कलाकार अकबर पद्मसी और कृष्ण खन्ना हैं, जिनकी कृतियाँ क्रमशः 45.84 करोड़ और 9.48 करोड़ में बिकीं।

Q.4 VVPAT का इस्तेमाल पहली बार कब किया गया
A. 2009
B. 2011
C. 2013
D.  2015

Ans - C
व्याख्या:- नागालैंड की नोकसेन विधानसभा में किया गया।

Q.5 17 वी लोकसभा चुनाव में कितनी महिला सांसद चुनी गई हैं ?

A. 77
B. 78
C. 79
D. 80

Ans - B
व्याख्या:- 78 पुरे देश मे कुल 716 महिलाओं ने लोकसभा चुनाव के मेदान मे थी । वही 16वी लोकसभा मे 62 महिला सांसद थी। 9वीं लोकसभा में महिला सासंदों की संख्या सबसे कम थी।

Q.6 पहली लोकसभा की तुलना मे अब तक कितने % महिलाओं का प्रतिनिधित्व सांसद मे बड़ा है ?
A. 3%
B. 4%
C. 5%
D. 6%

Ans - C

Q.7 वर्तमान में मार्बल या संगमरमर ग्रेनाइट पर कितने फ़ीसदी जीएसटी लगाया जा रहा है
A. 12%
B. 2.8 प्रतिशत
C. 5%
D. 2.5%  

Ans - D
व्याख्या:- 1 जनवरी 2018 से मार्बल पर 2.5 फिसदी जीएसटी लगाया जा रहा है

Q.8 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के विस्तार के फलस्वरूप देश के कुल कितने जिलों में अभियान चलाया जा रहा है
A. 875 जिले
B. 814 जिले
C. 714 जिले 
D. 900 जिले

Ans - C

Q. 9 हाल ही मे राजस्थान सरकार ने कौन से क्लीनिकों को फिर से शुरु किया ?
A. उज्जवल क्लीनिक
B. उजाला क्लीनिक✅
C. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय
D. उपरोक्त सभी

Ans - B
व्याख्या:- राजस्थान सरकार ने उजाला क्लीनिकों को फिर से शुरु किया। राजस्थान सरकार किशोरों के लिए शुरु की गई ‘उजाला क्लीनिक’ को फिर से चालू करने जा रही है।
यह अन्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य योजनाओं के साथ समन्वय सुनिश्चित करने हेतु युवाओं को परामर्श देने के लिए सहकर्मी शिक्षकों की नियुक्ति करेगा। उज्जला क्लीनिक राज्य के 10 जिलों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यकम के तहत संचालित हैं।

Q. 10 हाल ही मे नासा द्वारा कितने छिपे हुए ग्रहों की खोज की गई ?
A. 12
B. 15
C. 16
D. 18✅

Ans - D
व्याख्या:- नासा द्वारा 18 छिपे हुए ग्रहों की खोज की गई। जर्मन वैज्ञानिकों ने सौरमंडल से परे पृथ्वी के आकार के 18 ग्रहों की खोज की है।वैज्ञानिकों ने नासा के केपलर डेटा के एक हिस्से का पुनः विश्लेषण किया है, जिसमें उनके द्वारा विकसित नई विधि का उपयोग किया गया है।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM


1 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website