Daily Current Affairs 27 October 2018

Daily Current Affairs 27 October 2018


करेंट अफेयर्स 27 अक्टूबर 2018


प्रश्न-1. किस केंद्रीय मंत्री ने अकादमी और अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना का वेब पोर्टल लॉन्च किया?
(अ)- प्रकाश जावेडकर✔
(ब)- राजनाथ सिंह
(स)- रामनाथ कोविंद
(द)- एम वेंकैया नायडू

व्याख्या➖ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर द्वारा 25 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली में अकादमी और अनुसंधान सहयोग संगठन योजना (स्पार्क) का वेब पोर्टल लांच किया गया इसका उद्देश्य भारतीय संस्थानों और विश्व के सर्वोत्तम संस्थानों के बीच अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग को सुगम बनाकर भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान परिदृश्य को बेहतर बनाना है

इस योजना के तहत 600 संयुक्त शोध प्रस्ताव 2 वर्षों के लिए दिए जाएंगे जिससे कक्षा संकाय में सर्वोत्तम माने जाने वाले भारतीय अनुसंधान समूह और विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालय के प्रख्यात अनुसंधान के बीच क्षेत्रों में से संबंधित उद्योग संभव किया जा सके जो विज्ञान की दृष्टि से अत्याधुनिक माने जाते हैं

वर्तमान सरकार द्वारा अगस्त 2018 में 418 करोड रुपए की कुल लागत से 31 मार्च 2020 तक कार्यान्वयन के लिए अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के संवर्धन के लिए योजना को मंजूरी दी थी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर स्पार्क के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय संबंध में कार्य संस्थान है

प्रश्न-2. महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी द्वारा भारतीय महिला राष्ट्रीय जैविक उत्सव का उद्घाटन कब किया जाएगा?
(अ)- 26 अक्टूबर 2018 ✔
(ब)- 27 अक्टूबर 2018
(स)- 28 अक्टूबर 2018
(द)- 29 अक्टूबर 2018

व्याख्या➖ सबर 2018 को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली में भारतीय महिला राष्ट्रीय उत्सव का उद्घाटन किया जाएगा उत्सव का मुख्य उद्देश्य जैविक संस्कृति को बढ़ावा देना और महिला जैविक किसानों तथा उद्यमियों को उत्साहित करना है यह देश का सबसे बड़ा जेविक उत्सव है

यह उत्सव 26 अक्टूबर से 4 नवंबर 2018 तक चलेगा जिसमें 26 राज्यों की जैविक वस्तु के उत्पाद और निर्माता भाग लेंगे लेह से कन्याकुमारी और कोहिमा से कच्छ तक की 500 से अधिक महिला उद्यमी एक साथ अपने जैविक उत्पादों को पेश करेगी इसमें चावल की 1200 किस्में होंगी

प्रश्न-3. 25 अक्टूबर 2018 को डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने परमाणु विद्युत स्वच्छ और सतत आपूर्ति उर्जा की और विषय पर कौन से परमाणु ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन किया?
(अ)- आठवें परमाणु ऊर्जा सम्मेलन
(ब)- दसवें परमाणु ऊर्जा सम्मेलन ✔
(स)- बारहवाँ परमाणु ऊर्जा सम्मेलन
(द)- तेरहवाँ परमाणु ऊर्जा सम्मेलन

व्याख्या➖ 25 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा 25 अक्टूबर 2018 को परमाणु विद्युत स्वच्छ और सतत आपूर्ति ऊर्जा की ओर विषय पर 10 व परमाणु ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन किया गया भारत में परमाणु कार्यक्रम का उपयोग शांतिपूर्ण करने के देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक डॉक्टर जी भाभा के विजन को सिद्ध कर दिखाया

मंत्रिमंडल ने भारत के स्वदेशी दाबित भारी पानी रियेक्टरो कि 10 इकाइयों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की वर्तमान सरकार ने परमाणु ऊर्जा विधेयक 2015 के माध्यम से परमाणु अधिनियम 1962 के अनुच्छेद में संशोधन किया इससे भारत की परमाणु विद्युत निगम को परमाणु विद्युत कार्यक्रम की कार्यक्रम की आवश्यकता पूरी करने के अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के साथ संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने में सहायता मिलेगी पहले परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम अधिकतर दक्षिण भारत के नाम है

लेकिन अब परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम हरियाणा,गोरखपुर में स्थापित की जाने की प्रक्रिया है। कैगा परमाणु विद्युत स्टेशन में दाबित भारी पानी रियेक्टरों के बाधारहित ढंग से 895 दिन काम करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। वर्तमान में भारत में परमाणु ऊर्जा का 3% हिस्सा है जबकि वैश्विक औसत 10% का है

प्रश्न-4. गृहमंत्री राजनाथ सिंह किन दो देशों की सीमा पुलिस की 57 वी स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए?
(अ)- भारत चीन सीमा
(ब)- भारत अफगानिस्तान सीमा
(स)- भारत बांग्लादेश सीमा
(द)- भारत तिब्बत सीमा✔

व्याख्या➖ केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह 25 अक्टूबर 2018 को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 39 वीं बटालियन के लखन वाली शिविर में भारत में तिब्बत सीमा पुलिस के 57 वें स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने 9000 फीट से 18000 फीट की ऊंचाई पर कठिन परिस्थितियों में सीमा की रक्षा करने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया

यह भारत चीन सीमा की रक्षा नहीं करती बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा मैं भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को हिमालय पुत्र या हिमवीर की संज्ञा दी जाती है क्योंकि यह 45 डिग्री सेल्सियस कम तापमान और ऑक्सीजन के अभाव में भी अपने कर्तव्य को पूरा करते हैं

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 57 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक उत्तम जीवन रक्षा पदक 5 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का 5 पुलिस पदक उल्लेखनीय सराहनीय सेवा के लिए 23 पुलिस पदक और एक जीवन रक्षक पदक प्रदान किया गया

प्रश्न-5. राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2018 का उद्घाटन कब किया गया?
(अ)- 23 अक्टूबर 2018
(ब)- 24 अक्टूबर 2018
(स)- 25 अक्टूबर 2018 ✔
(द)- 26 अक्टूबर 2018

व्याख्या➖ 25 अक्टूबर 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2018 का उद्घाटन किया गया सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास की रोकथाम आधुनिकरण महिला सशक्तिकरण वनवासी कल्याण और प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन संबंधी विषय पर चर्चा की गई आर्य समाज पर्यावरण सुरक्षा के लिए सौर तथा ऊर्जा के अन्य वैकल्पिक स्रोतों को प्रोत्साहन देने के लिए भी कार्य करेगा

आर्य समाज की लगभग 10000 इकाइयां पूरी दुनिया में कल्याणकारी गतिविधियां चला रहे हैं आर्य समाज में नैतिकता आधारित आधुनिक शिक्षा के प्रसार में अभूतपूर्व योगदान दिया 2024 मे स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती का आयोजन किया जाएगा इसी के साथ 2025 में आर्य समाज की 150वीं जयंती मनाई जाएगी

स्वामी दयानंद सरस्वती ने जाति आस्था और वर्ग आधारित सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने पर महत्वपूर्ण योगदान दिया इन्होंने आत्म सम्मान और पुनर्जागरण का मार्ग दिखाया और सामाजिक व आध्यात्मिक सुधार के लिए भी योद्धा बने

प्रश्न 6. किस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ओर से 200 गाय भेंट के जिनके पास कोई गाय नहीं थी
【A】 गिरीका योजना ✔
【B】 कागुटा योजना
【C】 बिग योजना
【D】AवB दोनों

व्याख्या➖ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा यात्रा के दौरान जूनोसाइड मेमोरियल का दौरा किया और 'गिरीका योजना' के तहत भारत की ओर से 200 गाय भेंट की जिनके पास एक भी गाय नहीं थी यह कार्यक्रम रूबरू आदर्श ग्राम में आयोजित किया गया

गिरीका (प्रति परिवार एक गाय) रवाड़ा के राष्ट्रपति पोल कागमें द्वारा व्यक्तिगत तौर पर शुरू की गई रवाड़ा की एक राष्ट्रीय समाजिक सुरक्षा योजना है ,जिसके तहत एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को सम्मान स्वरूप गायें भेट की जाती है , प्रधानमंत्री ने 24 जुलाई को अपनी यात्रा के दौरान रवांडा में किगली कन्वर्सेशन सेंटर में भारत रवांडा बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया

प्रश्न 7. विराट कोहली ने एक देश को छोड़कर सभी देशों में टेस्ट मैच में शतक बनाया है वह कोनसा देश है जहाँ उन्होंने कोई टेस्ट शतक नही लगाया है ?
【A】श्री लंका
【 b】अस्ट्रिलिया
【C】न्यूजीलैंड
【d】 बांग्लादेश ✔ 

व्याख्या➖ विराट कोहली ने बांग्ला देश टेस्ट में अभी तक एक भी शतक नई लगाया.अभी तक उन्होंने वहां एक ही टेस्ट मैच खेला

प्रश्न 8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने नील कुरिंजी नामक पौधे के संरक्षण के लिए योजना की घोषणा की?
【A】उडीसा
【B】तमिलनाडु ✔
【C】चीन
【D】बगांल

व्याख्या➖ तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में नीलकुरिंजी नामक पौधे के संरक्षण के लिए योजना की घोषणा की, यह पौधा 12 वर्षों में एक बार खिलता है।  हाल ही में सरकार को इस पौधे के फूलों की व्यापारिक बिक्री की शिकायतें मिली थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

यह एक किस्म का उष्णकटिबंधीय पौधा है। यह पौधा पश्चिमी घाट के शोला वन में पाया जाता है। पूर्वी घाट में यह पौधा शेवरॉय पहाड़ियों में पाया जाता है।  यह पौधा केरल में अनामलाई हिल्स और अगाली हिल्स तथा कर्नाटक के संदुरु हिल्स में पाया जाता है।

इस पौधे की लम्बाई 30 से 60 सेंटीमीटर होती है। यह पौधा 1300 से 2400 मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों पर उगता है। नीलकुरिंजी के फूल बैंगनी-नीले रंग के होते हैं, इसमें 12 वर्षों में एक बार ही फूल खिलते हैं। इन फूलों के कारण ही पश्चिमी घाट की नीलगिरी पहाड़ियों को नीला पर्वत कहा जाता है।

यह एक दुर्लभ किस्म का पौधा है, यह पश्चिम घाट के अतिरिक्त विश्व के किसी दूसरे हिस्से में नहीं उगता। यह पौधा संकटग्रस्त पौधों की प्रजाति में शामिल है।

प्रश्न 9. राजस्थान बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग में 19 नवंबर से 2 दिसंबर तक किस के मध्य युद्ध अभ्यास होगा ?
A. भारत - रूस
B. भारत अमेरिका ✔
C. भारत जापान
D. भारत चीन

व्याख्या - राजस्थान के बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग में 19 नवंबर से 2 दिसंबर तक भारत और अमेरिका की थल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास होगा जिसका नाम वज्र प्रहार है अगले साल भारत और अमरीका की तीनों सेना है देश के पूर्वी तट पर संयुक्त युद्धाभ्यास करेगी जो रूस के बाद भारत का किसी भी देश के साथ पहली ट्राई सर्विस एक्सरसाइज होगी ,,

1 नवंबर से 14 नवंबर तक धर्म गार्जियन नामक युद्धाभ्यास भारत और जापान के बीच मिजोरम के वारंगटे स्थित काउंटर इनसरजेंशी वारफेयर स्कूल में होगा ,,गोरखा राइफल भाग लेगी इसमें। रूस भारत का संयुक्त युद्धाभ्यास इंद्र 2018 यूपी के बबीना में 16 नवंबर से 29 नवंबर तक होगा,, इसमें रूस की मेकेनाइज्ड इन्फेंट्री शामिल होगी।

सिंगापुर के साथ तोपखाने का युद्धाभ्यास अग्नि वारियर नवंबर के दूसरे पखवाड़े में होगा चीन के साथ हैंड इन हैंड चीन के चेंगदू में होगा जो पिछले वर्ष सिक्किम मैं डोकलाम विवाद के कारण स्थगित हो गया था

प्रश्न 10.श्रीवल्लभ व्यास कौन थे?
【A】बॉलीवुड अभिनेता ✔
【B】सगीतकार
【C】कमेटी अध्यक्ष
【D】प्रसिद्ध डॉक्टर

व्याख्या -श्रीवल्लभ व्यास बॉलीवुड अभिनेता थे इन्होनें केतन मेहता की सरदार, वेलकम टू सजनपुर, सरफरोश, लगान, बंटी और बबली, चांदनी बार आदि फिल्मों में अभिनय किया था
इन्होने आहट, सीआईडी, कैप्टन व्योम जैसे सीरियल में काम किया है हाल ही में इनका निधन हो गया है|

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

MAMTA SHARMA KOTA AND SGGP TEAM


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website