Daily Current Affairs 31 December 2018

Daily Current Affairs 31 December 2018

दैनिक समसामयिक 31 दिसंबर 2018

प्रश्न-1. निम्न में से सही कथन का चयन करें ?
1- अंतरिक्ष में मानव मिशन सफल रहने के बाद चांद या अन्य ग्रह पर भी मानव मिशन भेजने मैं सहायता मिलेगी
2- इसरो के गगन यान मिशन में शामिल होने वाली एकमात्र महिला डॉक्टर ललिथंबिका है
3- ललिथंबिका का जन्म 1961 में महाराष्ट्र में हुआ
4- ललिथंबिका को लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी में शानदार प्रदर्शन के लिए एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है
(अ)- कथन 1, 2, 4 सही ✔
(ब)- कथन 1, 2, 3 सही
(स)- कथन 1, 3, 4 सही
(द)- कथन 2, 3, 4सही

व्याख्या➖  भारत के महत्वाकांक्षी गगन यान मिशन में 3 यात्रियों में 1 महिला यात्री को शामिल करने की मंजूरी दी इसमे 30 साल का अनुभव रखने वाली ललिथंबिका को शामिल किया गया है

ललिथंबिका का जीवन परिचय

इनका जन्म 1962 में केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ था इन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया

इसरो में जाने से पहले इन्होंने दो कॉलेजों में पढ़ाया है इसरो द्वारा फरवरी 2017 में पीएसएलवी के माध्यम से एक साथ 104 सैटेलाइट को सफल तरीके से लॉन्च कर इतिहास रचा था इस कार्य में भी ललितंबिका शामिल थी। ललिथंबिका को लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी में शानदार प्रदर्शन के लिए एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड भी मिल चुका है

1988 में इन्होंने तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर को जॉइन किया था यह एडवांस्ड लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट है इसी के साथ इसरो फरवरी तक स्वदेशी चंद्रयान- 2 लॉन्च कर सकता है साथ ही अगर अंतरिक्ष में यह मानव मिशन सफल रहा तो इसके बाद चांद और अन्य ग्रह पर भी मानव मिशन भेजने की राह मिलेगी साथ ही आने वाले समय में अंतरिक्ष पर्यटन बढ़ने की संभावना है यह परियोजना देश में शोध कार्यों को बढ़ावा देगी साथ ही देश को अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र की नई प्रौद्योगिकी तैयार करने में सहायता करेगी।

प्रश्न-2.. केंद्र सरकार के अंतर्गत काली निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा भदोही में कालीन मेले का आयोजन कब किया जाएगा ?

(अ)- मार्च 2019
(ब)- अगस्त 2019
(स)- सितंबर 2019
(द)- अक्टूबर 2019 ✔

व्याख्या➖ केंद्र सरकार के अंतर्गत कालीन निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा कालीन महिला अक्टूबर 2019 में भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में लगाया जाएगा केंद्र सरकार द्वारा इस स्थान पर जल्द ही एक होटल खोलने की संभावना है जिसे विदेश से आने वाले कालीन निर्यातक यहां रुक सके देश से कालीन के 10 हजार करोड़ रुपए के निर्यात में से अकेले उत्तर प्रदेश से 6000 करोड़ रुपए का लिंग का निर्यात होता है भदोही स्थान को टाउन ऑफ़ एक्सपर्ट एक्सीलेंस का दर्जा प्राप्त हुआ है

प्रश्न-3.. निम्न में से सही कथन का अध्ययन करें ?

  1. चीन में योग के प्रति लोकप्रियता को देखते हुए चीनी सरकार ने योग शिक्षा पर जोर देना प्रारंभ किया
  2. भारत और चीन के सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 2017 में यून्नान मिंजु यूनिवर्सिटी में पहला चीन इंडिया योग कॉलेज स्थापित किया गया था

उपरोक्त में से सही कथन है 

(अ)- कथन 1 और 2 दोनों सही ही
(ब)- कथन 1 सही ✔
(स)- कथन 2 सही
(द)- ना तो कथन 1 से ही ना ही कथन 2

व्याख्या➖ चीन में योग के प्रति लोकप्रियता को देखते हुए चीनी सरकार ने योग शिक्षा पर जोर देना प्रारंभ कर दिया भारत और चीन के सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 2015 में यून्नान मिंजू यूनिवर्सिटी में पहला चीन इंडिया योग कॉलेज स्थापित किया गया था

भारतीय योग की लोकप्रियता को देखते हुए चीन के इसी पहले कॉलेज में देशभर में 50 और ब्रांच खोलने की योजना बनाई जा रही है इसके तहत चीन इंडिया योग कॉलेज ने 29 दिसंबर 2018 को लीजिंग शहर में अपना पहला ब्रांच खोला इसके अतिरिक्त भविष्य में 100 टीचिंग और ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे साथ ही योग पर वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी

प्रश्न-4.. भारत ने किस स्थान से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि 6 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया ?

(अ)- बेंगलुरु
(ब)- ओडिशा ✔
(स)- हरिकोटा
(द)- महाराष्ट्र

व्याख्या➖ 23 दिसंबर 2018 को भारत ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि 6 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया इस मिसाइल की रेंज 4000 किलोमीटर है और यह पूरे पाकिस्तान, चीन और इसके साथ ही यूरोप तक मार करने में सक्षम है इसके अतिरिक्त यह 1 टन वजन का परमाणु हत्यार भी ले जा सकती है

अग्नि 6 का डिजाइन Defense Research and Development Organization ने तैयार किया है इसका वजन 17000 किलोग्राम है और लंबाई 20 मीटर है उसका उपयोग स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड द्वारा किया जाएगा अग्नि 6 जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है इससे पूर्व इसी स्थान पर बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का भी सफल परीक्षण किया गया था

यह मिसाइल 5000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है अग्नि 5 सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है जिसे सो देश में ही विकसित किया गया था यह इसका सातवा परीक्षण है अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल इसकी लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है यह मिसाइल 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है

प्रश्न-5. निम्न में से सत्य कथन का चयन करें ?

(अ)- सऊदी अरब में 3000 भारतीय श्रमिक फंसे हुए हैं ✔
(ब)- सऊदी अरब में फंसे हुए भारतीय श्रमिकों में से 500 श्रमिक पंजाब के हैं
(स)- आप सरकार द्वारा इन श्रमिकों को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है
(द)- सऊदी अरब के हीरा व्यवसाई ने भारतीय श्रमिकों को नौकरी दी थी

व्याख्या➖ सऊदी अरब में लगभग 3000 भारतीय श्रमिक फंसे हुए हैं इन भारतीय श्रमिकों को वापस लाने के लिए भारत की केंद्र सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं इन भारतीय श्रमिक में से 1000 श्रमिक पंजाब राज्य से हैं इन श्रमिकों को सऊदी अरब की एक निर्माण कंपनी द्वारा नौकरी दी गई थी लेकिन वित्तीय नुकसान के कारण यह कंपनी बंद हो गई

भारतीय अधिकारियों द्वारा इस मिशन के लिए 13 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही जो भारतीय श्रमिक वहां रह रहे हैं उनके लिए आवासीय परमिट को नवीनीकृत करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही केंद्र सरकार द्वारा इन भारतीय श्रमिकों को वापस लाने के लिए टिकट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं

प्रश्न-6.. 28 दिसंबर 2018 को किस जांबाज आईपीएस अधिकारी का निधन हो गया ?

(अ)- मधुकर शर्मा
(ब)- मधुकर आर भट्ट
(स)- मधुकर आर शेट्टी ✔
(द)- महेंद्र रेड्डी

व्याख्या➖ 28 दिसंबर 2018 को जांबाज आईपीएस अधिकारी मधुकर आर शेट्टी का निधन हो गया। मधुकर आर शेट्टी कर्नाटक का डर के 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं इन्हें इनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के लिए जाना जाता है

यह 2 साल से केंद्र के डेपुटेशन पर हैदराबाद में पोस्टेड थे लोकायुक्त में रहते हुए उन्होंने कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जंग छिड़ी थी 1 जनवरी 2017 से इन्हें हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर पदस्थ किया गया था

प्रश्न-7.. निम्न में से असत्य कथन का चयन करें ?

(अ)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा पर 2021 करोड़ रुपए खर्च हुए
(ब)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 67 देशों की यात्राएं की गई ✔
(स)- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के विदेश दौरे पर कुल 1346 करोड रुपए खर्च हुए
(द)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई देशों की यात्रा से 10 देशो से भारत में सबसे ज्यादा पूंजी निवेश हुई है

व्याख्या➖ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने साढे 4 साल के कार्यकाल में 48 दोनों में कुल 55 देशों की यात्राएं की गई इनमें से कई देशों की यात्राएं दो से तीन बार भी की गई थी इन 55 देशों में से 10 देश ऐसे हैं जहां से भारत में सबसे ज्यादा पूंजी निवेश हुआ है प्रधानमंत्री द्वारा किए गए 55 देशों की यात्रा पर अब तक कुल 2021 करोड रुपए का खर्च हुआ है जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के 5 साल के कार्यकाल के विदेश दौरों पर 1346 करोड़ रुपए खर्च हुए थे

प्रश्न-8.. 29 दिसंबर 2018 से राज्य के किस शहर से अर्जेंटीना का भारत के साथ पहला साझेदारी दौरा प्रारंभ हो रहा है?

(अ)- जयपुर
(ब)- जोधपुर ✔
(स)- बीकानेर
(द)- उदयपुर

व्याख्या➖ राजस्थान के जोधपुर शहर से 29 दिसंबर 2018 से अर्जेंटीना का भारत के साथ पहला साझेदारी दौरा प्रारंभ हो रहा है अर्जेंटीना तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई जिनका ए ए पी अर्जेंटीना और स्टार्स पोलो की टीम का अभियान 29 दिसंबर को जोधपुर से शुरू होगा अर्जेंटीना टीम की तरफ से एसोसिएशन के अध्यक्ष एक्स्ट्राडा अगुवाई करेंगे जबकि भारतीय टीम की ओर से अनुभवी खिलाड़ी कर्नल रवी राठौर।

यह दौरा एसजे पेगासस स्पोर्ट्स फाउंडेशन के फाउंडर संजय जिंदल और ला पेगासस पोलो द्वारा आयोजित किया जा रहा है इसमें पहला मेंच जोधपुर में खेला जाएगा जबकि दो मैच दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में खेले जाएंगे तीसरे मैच के पहले 11 जनवरी को गुड़गांव में लापरवाह अपोलो सेंटर में अर्जेंटीना के राजदूत डेनियल चूबरु की मौजूदगी में मेहमान टीम मेजबान के साथ अर्जेंटीना एंबेसेडर पोलो कब खेलेगी साथ ही भविष्य में दोनों देशों के भी इस तरह के और अधिक दौरे आयोजित किए जा सकेंगे

प्रश्न-9.. 29 दिसंबर 2018 को किस देश ने भूकंप के झटके महसूस किए?

(अ)- इंडोनेशिया
(ब)- फिलीपींस ✔
(स)- जर्काता
(द)- मलेशिया

व्याख्या➖ 29 दिसंबर 2018 को फिलीपींस देश में 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। दक्षिण फिलिपिंस के मिंडानाओ पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे हालांकि इस भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी कर दी साथ ही फिलिपिंस ने लोगों को बीच और समुद्र के तटिय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी

प्रश्न-10.. किन राज्यों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा की तर्ज पर अखिल भारतीय चिकित्सा सेवा का सृजन करने के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति जताई?

(अ)- मिजोरम केरल
(ब)- सिक्किम केरल
(स)- मिजोरम अंडमान निकोबार ✔
(द)- अंडमान निकोबार और केरल

व्याख्या➖ मिजोरम और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा की तर्ज पर अखिल भारतीय चिकित्सा सेवा का सृजन करने के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति जताई जबकि केरल और सिक्किम ने इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया वर्तमान समय तक आधा दर्जन राज्य ने इस प्रस्ताव पर अपनी राय भी है

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में मानव शक्ति की जरूरतों से निपटने के लिए अन्य देशों के उत्कृष्ट तरीकों को लागू करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव लाने का अनुरोध किया है 28 दिसंबर 2018 को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अखिल भारतीय चिकित्सा सेवा का सृजन करने की जरूरत का अध्ययन हेतु इस मामले को केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा की केडर समीक्षा के लिए गठित समिति के पास भेज दिया गया है

प्रश्न-11.. निम्न कथन पर विचार कीजिए ?
1- 27 दिसंबर 2018 को हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूर्ण
2- हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में 26000 करोड रुपए की विकास परियोजनाएं क्रियान्वित
(अ)- कथन 1 सही
(ब)- कथन 2 सही
(स)- कथन 1 और 2 सही ✔
(द)- ना तो कथन 1 सही ना ही कथन 2

व्याख्या➖ 27 दिसंबर 2018 को हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूर्ण इस सरकार का नेतृत्व जय राम ठाकुर द्वारा किया जा रहा है इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन आभार रैली को संबोधित किया गया वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में ₹26000करोड़ की विकास परियोजनाएं क्रियान्वित हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल जगत प्रकाश नड्डा भी उपस्थित थे वहीं इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश के 1 साल के कार्यकाल को निकम्मा दिवस के रूप में मनाया

प्रश्न-12.. निम्न में से सही कथन का चयन कीजिए ?
1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 6 जनवरी 2019 से प्रचार-प्रसार किया जाएगा
2- लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार-प्रसार को केरल के पत्तनमथिट्टा से शुरू किया जाएगा
3- श्रीधरन पिल्लई केरल में भाजपा के एकमात्र विधायक है
4- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल के पत्तनमथिट्टा आना एक सामान्य कारण माना जा रहा है
(अ)- कथन 1, 2, 3सही ✔
(ब)- कथन 2, 3, 4 सही
(स)- कथन 1, 3, 4 सही
(द)- कथन 1, 2, 3, 4 सही

व्याख्या➖ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत 6 जनवरी को केरल के पत्तनमथिट्टा से की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पतन मथुरा आना एक कूटनीतिक कारण माना जा रहा है क्योंकि इसी जिले में सबरीमाला मंदिर स्थित है यहां पर कुछ समय पूर्व मंदिर में 10 से 50 वर्ष तक की महिलाओं के प्रवेश पर रोक थी

जिसे 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हटा दिया गया सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ केरल में भाजपा के एकमात्र विधायक और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्रीधरन पिल्लई ने पुरातन पंथियो को गोल बंद कर एक शानदार प्रदर्शन किया था और रथ यात्रा निकाली यह सब गतिविधियां बीजेपी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रही है श्रीधरन पिल्लई केरल की 140 विधानसभा सीटों पर भाजपा के एकमात्र विधायक हैं

प्रश्न-13.. निम्न में से सही कथन का चयन करें ?
1- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने पास 7 विभाग रखे गए
2- उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पास 5विभाग रखे गए
3- राजस्थान सरकार द्वारा 24 दिसंबर 2018 को विभागों की सूची जारी की गई
4- राजस्थान सरकार में अब तक कुल 25 मंत्रियों द्वारा शपथ ली गई

(अ)- कथन 1, 2, 3 सही
(ब)- कथन 1, 4 सही
(स)- कथन 2, 4 सही ✔
(द)-कथन1, 2, 3, 4सही

व्याख्या➖ 26 दिसंबर 2018 को राजस्थान सरकार द्वारा विभागों की सूची जारी की गई जिसमें 9 विभागों की जिम्मेदारी राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और 5 विभागों की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट को दी गई
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास निम्न विभाग है- वित्त विभाग, आबकारी विभाग, आयोजना विभाग, नीति आयोजना विभाग, कार्मिक विभाग ,सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो ,राज्य प्रौद्योगिकी और संचार विभाग व गृह मामलात और न्याय विभाग हैं

दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पास- सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, व सांख्यिकी विभाग हैं वर्तमान राज्य सरकार द्वारा 24 दिसंबर 2018 को 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों सहित 23 मंत्री को शपथ दिलाई गई थी वर्तमान समय में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित कुल 25 मंत्रियों द्वारा शपथ ली गई है

प्रश्न-14.. 27 दिसंबर 2018 को किस राज्य में एक नौसैन्य बेस में एक हादसा हुआ जिसमें नेवी के दो जवानों की मृत्यु हो गई?

(अ)- गोवा राज्य में
(ब)- केरल राज्य में ✔
(स)- पश्चिम बंगाल राज्य में
(द)- महाराष्ट्र राज्य में

व्याख्या➖ 27 दिसंबर 2018 को केरल के कोच्चि में नौसैन्य बेस (नेवल कमांड)मे एक हादसा हुआ जिसमें नेवी के दो जवानों की मौत हो गई यह हादसा 2 सैनिकों पर एयरक्राफ्ट हैंगर गिरने से हुआ

प्रश्न-15.. किस देश ने दुनिया में ह्वेल मछलियों का अवैध शिकार रोकने के लिए गठित इंटरनेशनल ह्वेलिंग कमीशन से अपने आप को अलग करने का निर्णय लिया?

(अ)- चीन
(ब)- जापान✔
(स)- मलेशिया
(द)- फ्रांस

व्याख्या➖ जापान देश ने दुनिया में ह्वेल मछलियों का अवैध शिकार रोकने के लिए गठित इंटरनेशनल ह्वेलिंग कमिशन से अपने आप को अलग करने और वर्ष 2019 में जुलाई महीने से व्यवसायिक रूप से इसका शिकार करने का फैसला किया। ह्वेल कमिशन से अलग होने के बाद जापान में ह्वैल शिकारी देश के समुद्र तटों पर फिर से शिकार कर सकेंगे

लेकिन जापान अंटार्कटिक में वैज्ञानिक अनुसंधान के नाम पर ह्वेलों का शिकार नहीं कर पाएगा जापान के द्वारा व्हेल मछली का फिश से शिकार करने के कारण जापान आइसलैंड और नार्वे जैसे देशों में शामिल हो गया है जो ह्वेल कमीशन के प्रतिबंधों का खुलेआम उल्लंघन करता है जापान के अनुसार ह्वैल का शिकार करना उनकी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है ह्वेल कमीशन से अलग होकर जापान आने वाली पीढ़ियों के लिए इस परंपरा को जीवित रखना चाहता है

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

MAMTA SHARMA KOTA 

Daily Current Affairs 31 December 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top