Daily Current Affairs 31 October 2018

Daily Current Affairs 31 October 2018


विश्व , भारत, राजस्थान समसामयिकी for IAS, IPS, SSC CGL, IBPS, RRB NTPC, Bank, Insurance, RBI, MPSC, RAS, NET, B.ED, CTET, AIRFORCE, RAILWAY, POLICE, High Court, Ras, Reet, Teacher, UPPSC, MPPSC, RPSC, DSSSB, IES/ ISS exams 


1. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे प्रदूषित शहर है ?

(अ)- दिल्ली ✔
(ब)- कानपुर
(स)- गुरूग्राम
(द)- मुंबई

व्याख्या➖ विश्व स्वास्थ्य संगठन की ग्लोबल रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में है और भारत दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है भारत के अंदर दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर की श्रेणी में आता है उसके बाद कानपुर दूसरे और गुरुग्राम तीसरे नंबर पर दुनिया के सबसे प्रदूषित देश भारत में हर साल 2000000 से ज्यादा लोगों की मृत्यु प्रदूषित हवा के कारण होती है विश्व में प्रदूषित हवा से होने वाली हर 4 मौत में से एक भारत के नाम दर्ज की जा रही है

2. 29 अक्टूबर 2018 को किस देश की चांसलर द्वारा घोषणा की गई कि अपने कार्यकाल के समाप्त होने पर 2021 में चांसलर के पद को त्याग देंगे?

(अ)- इटली चांसलर द्वारा
(ब)- जर्मन चांसलर द्वारा ✔
(स)- फ्रांस चांसलर द्वारा
(द)- मलेशिया चांसलर द्वारा

व्याख्या➖ 29 अक्टूबर 2018 को जर्मन चांसलर द्वारा घोषणा की गई कि 2021 में अपने कार्यकाल के समाप्त होने पर वह चांसलर का पद एंजेला मर्केलछोड़ देंगे इसका मुख्य कारण जर्मनी में जारी राजनीतिक संकट और क्षेत्रीय चुनाव में हार से गठबंधन के ढुलमुल स्थिति के कारण वह जर्मन चांसलर पद को त्याग देंगी एंजेला मर्केल 13 साल से जर्मनी की चांसलर है वह सबसे पहली बार 2005 में इस पद पर कार्यरत हुई थी 14 मार्च 2014 को वह चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनी थी एंजेला मर्केल ने 1989 में क्रांति के प्रभाव स्वरूप जर्मनी सरकार की उप-प्रवक्ता के रूप में संक्षिप्त सेवा की

3. भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अच्छे और दोबारा अपनाने योग्य व्यवहार और नवाचारओं पर पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किस स्थान पर किया गया?

(अ)- राजस्थान की जयपुर शहर में
(ब)- महाराष्ट्र के पुणे में
(स)- गुजरात के अहमदाबाद में नगर में
(द)- असम के काजीरंगा में ✔

व्याख्या➖ केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा द्वारा असम के काजीरंगा में भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अच्छे और दोबारा अपनाने योग्य मेवाड़ा और नवाचार ओं विषय पर 5 वे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर से विषय पर कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया गया स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सर का नवाचार दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है रिफॉर्म परफॉर्म और ट्रांसफार्म का मंत्र दिया जा रहा है

4. भारतीय नौसेना का नौका प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिणी पूरे विश्व की समुद्री यात्रा करने के बाद स्वदेश वापसी कब की गई?

(अ)- 29 अक्टूबर 2018 को
(ब)- 30 अक्टूबर 2018 को ✔
(स)- 31 अक्टूबर 2018 को
(द)- 1 नवंबर 2018 को

व्याख्या➖ 30 अक्टूबर 2018 को भारतीय नौसेना का 9 का प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तारांगिनी पूरे विश्व की 7 माह की समुद्री यात्रा करने के बाद वापस कोच्चि स्थित नौसेना बेस पर स्वदेश लौट आया लोकायन अट्ठारह नामक इस समुद्री यात्रा को कोच्चि से 10 अप्रैल 2018 को रवाना किया गया था 13 देशों के 15 बंदरगाह पर भारत की विभिन्न संस्कृति को प्रदूषित करने के साथ-साथ जहाज ने बड़े गर्व से ध्वज को प्रदूषित किया

कोच्चि के लिए अपनी स्वदेश वापसी यात्रा से पहले अरब सागर लाल सागर सुएज नहर भूमध्य सागर जिब्राल्टर की खाड़ी उत्तरी अटलांटिक महासागर विश्व के की खाड़ी इंग्लिश चैनल और उत्तरी सागर होते हुए नार्वे तक गया इस जहाज ने फ्रांस के बोर्ड एक्स में आयोजित री फेस्टिवल टेलर स्विफ्ट रेगट्टा के समापन समारोह में भाग लिया

इसने टाँल शिप्स रेसेज यूरोप 2018 में भी भाग लिया आईएनएस तरंगिणी 3 मस्तूल वाला जहाज जो कुल मिलाकर 20 नौकाओं का वहन करता है यह जहाज भारतीय नौसेना की प्रथम नौका प्रशिक्षण जहाज है 11 नवंबर 1997 को इसका जिला उत्तरण किया गया था जहाज में अब तक दुनियाभर के महासागरों में 220000 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय की है

5. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए चार निरीक्षण जहाजों की सप्लाई के लिए किस कंपनी के साथ करार पर हस्ताक्षर किए गए?

(अ)- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
(ब)- हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
(स)- कोची शिपयार्ड लिमिटेड
(द)- गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड कोलकाता ✔

व्याख्या➖ भारतीय नौसेना द्वारा प्रस्ताव के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के चार शिपयार्ड को अप्रैल 2016 में दिए गए थे जिसमें सबसे कम राशि की बोली लगाने वाले सफल कंपनी को यह प्रस्ताव दिया गया है 30 अक्टूबर 2018 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के उपयोग के लिए चार निरीक्षण जहाज की डिजाइन निर्माण और सप्लाई के लिए कोलकाता के गार्डन रीच शिवबिल्डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड के साथ हस्ताक्षर किए

इस्क्रा पर रक्षा मंत्रालय के द्वारा रवि कांत दौर जी आर ए एस ई कोलकाता की ओर से निदेशक कोमोडोर एस नैय्यर आई एन ने हस्ताक्षर किए रक्षा क्षेत्र की या सार्वजनिक कंपनी देश की जंगी जहाज बनाने वाली प्रमुख कंपनी है इस कंपनी ने 1960 में अपनी स्थापना के बाद सबसे अधिक संख्या में लड़ाकू जहाज दिए हैं इस कंपनी ने 98 लड़ाकू जहाज बनाए हैं

यह चारों जहाज अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक उपकरण और सेंस रोग से लेंस होंगे इन जहाजों के डिजाइन और निर्माण में यह कंपनी मेक इन इंडिया पर को प्रमाणित करेगी इन चारों जहाजों का आदेश मुल्ले 2435.15 करोड़ रुपए है

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर कब रवाना हुए?

(अ)- 25 अक्टूबर 2018
(ब)- 26 अक्टूबर 2018
(स)- 27 अक्टूबर 2018 ✔
(द)- 28 अक्टूबर 2018

व्याख्या➖ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्टूबर 2018 को भारत से जापान यात्रा के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत जापान वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने हेतु जापान गए प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बार भी मुलाकात है इन दोनों के बीच पहली मुलाकात सितंबर 2014 में हुई थी

7. 28 अक्टूबर 2018 को विदेश मंत्री किन दो देशों की चार दिवसीय यात्रा पर गई है?

(अ)- कतर और सऊदी अरब
(ब)- कुवैत और सऊदी अरब
(स)- कतर और कुवैत ✔
(द)- कतर और अफगानिस्तान

व्याख्या➖ 28 अक्टूबर 2018 को भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों कतर और कुबेर की चार दिवसीय यात्रा पर गई है विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी यात्रा के पहले चरण में 28 अक्टूबर को कतर पहुंच गई यह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहली कतर यात्रा है यहां विदेश मंत्री द्वारा कतर के उप प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी से मुलाकात की जाएगी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास के दौरान दोहा में भारतीय समुदाय से भी वार्तालाप करेगी इसके पश्चात अपने द्वितीय चरण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कुवैत यात्रा पर जाएंगे जहां भारत और इस देश का नजदीकी दोस्ताना द्विपक्षीय संबंध है

8. 25 अक्टूबर 2018 को किस देश की सूचना मंत्री द्वारा चीन की मदद से 2022 में पहली बार अपने देश से मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा?

(अ)- भारत
(ब)- पाकिस्तान ✔
(स)- रूस
(द)- जर्मनी

व्याख्या➖ 25 अक्टूबर 2018 को पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली चीन यात्रा से पहले घोषणा की गई कि पाकिस्तान चीन की मदद से 2022 में पहली बार किसी पाकिस्तानी को अंतरिक्ष में भेजेगा इस योजना को मंजूरी 25 अक्टूबर 2018 को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुई संघीय मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई

पाकिस्तान अंतरिक्ष एवं बाह्य वातावरण शोध आयोग और एक चीनी कंपनी के बीच इस मामले पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं इस अंतरिक्ष यात्रा से पहले पाकिस्तानी चीनी प्रक्षेपण यान की मदद से 2 उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में भेजा था इन दोनों उपग्रह का निर्माण पाकिस्तान में किया गया था

चीन ने 2003 में पहली बार अपने किसी अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजा था जिसके साथ रूस और अमेरिका के बाद चीन स्वतंत्र रूप से मानव युक्त अंतरिक्ष उड़ान पूरा करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया था

9. 28 अक्टूबर 2018 को ट्रॉपिकल ट्रंप नाम से प्रसिद्ध बोलसोनारो को किस देश का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया?

(अ)- जर्मनी
(ब)- श्रीलंका
(स)- मलेशिया
(द)- ब्राज़ील ✔

व्याख्या➖ 28 अक्टूबर 2018 को सेना के पूर्व कैप्टन जेयर बोलसोनारो जोकि ट्रॉपिकल ट्रंप नाम से प्रसिद्ध है जिन्होंने भ्रष्टाचार अपराध और अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत के खिलाफ मतदाताओं के आक्रोश को अपने पक्ष में करने में सफलता प्राप्त की को ब्राजील का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया

99.99 प्रतिशत मत पत्रों की गणना के घोषित अधिकारिक नतीजों के अनुसार विवादास्पद निर्वाचित राष्ट्रपति बोलसानारो को 55.13 प्रतिशत मत प्राप्त हुए जबकि इन के वामपंथी प्रतिद्वंदी फर्नांडो हदाद को 44.87% मत मिले बोलसोनारो ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में 1 जनवरी को अपना पद संभालेंगे

10. 29 अक्टूबर 2018 को भ्रष्टाचार के मामले में किस देश की पूर्व प्रधानमंत्री को 7 साल की सजा सुनाई गई?

(अ)- बांग्लादेश✔
(ब)- मलेशिया
(स)- अफगानिस्तान
(द)- श्री लंका

व्याख्या➖ 29 अक्टूबर 2018 को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई इससे पहले भी एक अनाथालय के धन के गबन से जुड़े मामले में फरवरी 2018 में उन्हें दोषी करार करते हुए सजा सुनाई गई थी खालिदा जिया को उनके पति और देश के दिगंत राष्ट्रपति जियाउर रहमान के नाम पर स्थापित एक चैरिटेबल ट्रस्ट के धन का गबन करने से जुड़ा है

जिया खालिदा ने अन्य तीन लोगों के सहयोग से अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए ट्रस्ट के लिए अज्ञात स्त्रोतों से $375000 एकत्रित किए भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने जिया चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला 2011 में दर्ज किया था

11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की प्रतिनिधि स्तर की वार्ता मैं भारत जापान 75 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा की अदला-बदली समझौते पर साइन कब किए गए?

(अ)- 28 अक्टूबर 2018
(ब)- 29 अक्टूबर 2018 ✔
(स)- 30 अक्टूबर 2018
(द)- 31 अक्टूबर 2018

व्याख्या➖ 29 अक्टूबर 2018 को भारत जापान 75 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा की अदला-बदली समझौते पर जापान की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के दौरान किया गया

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने भारत प्रशांत क्षेत्र में स्थिति विपक्षी क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दे पर चर्चा की मुद्रा की अदला बदली के समझौते के द्वारा रुपए की विनिमय दर और पूंजी बाजारों में बढ़ी स्थिरता बनाए रखने में सहयोग प्राप्त होगा इस समझौते से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होगा

12. प्रधानमंत्री ने अपनी किसी यात्रा के दौरान मेक इन इंडिया सेमिनार को संबोधित किया?

(अ)- फ्रांस
(ब)- जर्मनी
(स)- जापान ✔
(द)- अफगानिस्तान

व्याख्या➖ 29 अक्टूबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जापान यात्रा के दौरान जापान की राजधानी टोक्यो में मेक इन इंडिया सेमिनार को संबोधित किया इसी के साथ अफ्रीका में भारत जापान साझेदारी और डिजिटल भागीदारी पर एक संगोष्ठी को संबोधित किया

केंद्र सरकार ने कारोबार में सुगमता बढ़ाने के साथ-साथ देश के नागरिकों के लिए जीवन यापन में संलिप्त सुनिश्चित करने पर अपना पूर्ण ध्यान केंद्रित कर रखा है भारत में कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं में जापान के एक साझेदार होने के सहयोग से भारत ने पिछले 4 वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है

13. देश के किस राज्य में देश के सबसे बड़े शुष्क गोदी की आधारशिला रखी जाएगी?

(अ)- आंध्र प्रदेश
(ब)- पश्चिम बंगाल
(स)- केरल ✔
(द)- झारखंड

व्याख्या➖ 30 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय जहाजरानी सड़क परिवहन तथा राजमार्ग जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री पीनरई विजयन द्वारा केरल के कोच्चि शहर में देश के सबसे बड़े शुष्क गोदी की आधारशिला रखी जाएगी।

देश के सबसे बड़े शुष्क गोदी की आधारशिला सागर माला कार्यक्रम के अंतर्गत मेक इन इंडिया को गति प्रदान करने और वैश्विक जहाज निर्माण में भारत का हिस्सा 2% बढ़ाने के उद्देश्य से रखी जाएगी भारत वर्तमान समय में विश्व जहाज निर्माण बाजार में 0.66% स्थान रखता है वर्तमान समय में कोच्चि शिपयार्ड में दो शुष्क गोदी हैं

एक गोदी का इस्तेमाल मुख्य रूप से 255 मीटर× 43×9 मीटर आकार तथा 110000 डीडब्ल्यूडी क्षमता के जहाज निर्माण में किया जाता है जबकि दूसरे गोदी का उपयोग 270×45×12 मीटर आकार 125000 डीडब्ल्यूडी के जहाज की मरम्मत में किया जाता है नया शुष्क गोदी 1799 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है यह 310 मीटर लंबा 75 मीटर चौड़ा और 13 मीटर गहरा तथा 9.5 मीटर शुष्कता का होगा इसका उपयोग जहाज निर्माण और मरम्मत दोनों के कार्यों के लिए किया जा सकता है

यह शुष्क गोदी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से लैस होगा इसमें जल शोधन यंत्र और ग्रीन बेल्ट विकास व्यवस्था होगी यह परियोजना मई 2021 तक पूरी हो जाएगी इसमें 2000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे इस अवसर पर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन के लिए सीएसएल द्वारा निर्मित 500 यात्री क्षमता वाले दो जहाज भी लॉन्च किए जाएंगे नितिन गडकरी द्वारा केरल में कन्नूर जिले के थलसेरी उनके ईरनहोली में आयोजित कार्यक्रम में 1557 करोड रुपए की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी

14. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा गंगा नदी पर कोलकाता से वाराणसी तक खाद्य पदार्थ क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पेप्सिको के कंटेनर कार्गो की धुलाई का कार्य कब से शुरू किया गया?

(अ)- 30 अक्टूबर 2018 ✔
(ब)- 31 अक्टूबर 2018
(स)- 1 नवंबर 2018
(द)- 4 नवंबर 2018

व्याख्या➖ 30 अक्टूबर 2018 से भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा गंगा नदी पर कोलकाता से वाराणसी तक खाद्य एवं पेय पदार्थ क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पेप्सिको के 16 कंटेनर कार्गो की धुलाई की जाएगी देश की आजादी के बाद अंतर्देशीय जहाज पर भारत की पहली कंटेनर आवाज आई होगी

पेप्सीको( इंडिया) एमवी आरएन टैगोर नामक जहाज के माध्यम से खाद्य एवं इसने पदार्थों से भरे 16 कंटेनरो की ढुलाई करेगा यह जहाज 9 से 10 दिनों में वाराणसी पहुंचेगा एमवी आरएन टैगोर जहाज अपनी वापसी यात्रा के दौरान इफको के उर्वरक की ढुलाई करेगा जिसकी खरीदारी इलाहाबाद के निकट स्थित इस के फूल पूर संयंत्र में की जाएगी

15. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर द्वारा बेहतर तरीकों और सफल प्रयास विषय पर दो दिवसीय सीसीटीएनएस सम्मेलन का उद्घाटन कब किया गया?

(अ)- 28 अक्टूबर 2018
(ब)- 25 अक्टूबर 2018
(स)- 30 अक्टूबर 2018
(द)- 29 अक्टूबर 2018 ✔

व्याख्या➖ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर द्वारा 29 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली में बेहतर तरीकों और सफल प्रयास विषय पर दो दिवसीय सीसीटीएनएस सम्मेलन का उद्घाटन किया गया इसका आयोजन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो एनसीआरबी की ओर से किया गया भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सीसीटीएन प्रणाली और इससे जुड़ी प्रौद्योगिकी अपराधियों का पता लगाने और उनसे जुड़ी सूचनाएं तेजी से हासिल करने में सहयोग करेंगे

वर्तमान समय में देश के 15655 थानों में से 14749 थाने और 7931 अति महत्व ले कार्यालयों में से 6649 कार्यालय को सीसीटीएनएस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है इनमें से बिहार के थानों को छोड़कर अन्य सभी थाने सीसीटीएन के माध्यम से एंड डीसी को नियमित रूप से अपना डाटा भेज रहे हैं सीसीटीएन प्रणाली से नहीं जोड़ने वाले 1000 थानों में से 894 थाने बिहार के हैं

35 राज्य और संघ शासित प्रदेशों ने अपना सिटीजन पोर्टल शुरू किया है जिसके माध्यम से लोग किराएदार ओ घरेलू नौकरों की पहचान घरेलू नौकरों से संबंधित जानकारी तथा शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं सीसीटीएन के माध्यम से अमेरिका के ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम के आवेदकों के अपराधिक रिकॉर्ड भी एनसीआरबी सीसीटीएन प्रणाली के माध्यम से जांच कर सकता है

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

Mamta Sharma Kota


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website