Economy of Rajasthan Questions-2

Economy of Rajasthan Questions-2


राजस्थान की अर्थव्यवस्था


Economy Questions for  IAS, IPS, SSC CGL, IBPS, RRB NTPC, Bank, Insurance, RBI, MPSC, RAS Pre and Mains Exam, NET, B.ED, CTET, AIRFORCE, RAILWAY, POLICE, High Court, Ras, Reet, Teacher, UPPSC, MPPSC, RPSC, DSSSB, IES/ ISS exams.


 

प्र 1. सेवा क्षेत्र में किसे सम्मिलित किया जाता है?

उत्तर- सेवा क्षेत्र में व्यापार,होटल,पर्यटन,I.T., बैंकिंग/बीमा,आवास और वैधानिक व्यापारिक सेवाएं आदि को सम्मिलित किया जाता है।

प्र 2. राज्य में मार्च 2017 तक सड़कों की लंबाई कितनी आंंकी गई ?

उत्तर- राज्य में 31 मार्च 2017 तक सड़कों की लंबाई 2,26,853•86 किलोमीटर आंकी गई।

प्र 3. हेरिटेज होटल ?

उत्तर- हेरीटेज होटल उस किले,महल या हवेली को कहते हैं,जो 75 वर्ष से अधिक समय से अस्तित्व में है,और जिसका उपयोग अब होटल के रूप में किया जा रहा है। तथा जो 1950 से पहले बने हैं।

प्र 4. पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल (PPP) का उपयोग विकास के लिए किन क्षेत्रों में किया जा सकता है ?

उत्तर- शहरी आधारढांचा, औद्योगिक आधारढांचा, शिक्षा व स्वास्थ्य,सड़क और पर्यटन आदि के विकास के लिए पीपीपी मॉडल का प्रयोग किया जा रहा है।

प्र 5. राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ( RSRTC ) ?

उत्तर- राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की स्थापना 1964 में एक वैधानिक निगम के रूप में की गई।

कार्य- राज्य में सड़क परिवहन सेवा को कार्यकुशल और किफायती रूप प्रदान करना तथा परिवहन सुविधाओं का विस्तार करना।

लघूतरात्मक ( 50 से 60 शब्द )


प्र 6. राजस्थान में 'मानव विकास के लिए राज्य योजनाओं के सुदृढ़ीकरण प्रोजेक्ट" का विवेचन कीजिए

उत्तर- योजना आयोग, भारत सरकार, यूएनडीपी तथा राज्य सरकार के परस्पर सहयोग से यह प्रोजेक्ट प्रारंभ किया गया। इसके तीन प्रमुख भाग रखे गये।

  1. राज्य के मानवीय विकास रिपोर्टों के आधार पर सरकारी हस्तक्षेप के क्षेत्रों का चयन करना।

  2. राज्य की सांख्यिकीय व्यवस्था को सुदृढ़ करना

  3. राज्य स्तर पर मानवीय विकास की वित्तीय व्यवस्था के लिए आवश्यक स्रोतों व साधनों की पहचान करना


प्र 7. राजस्थान की चर्चित 3 शाही ट्रेनों के नाम बताते हुए उनकी विशेषताओं का उल्लेख कीजिए

उत्तर- 1. पैलेस ऑन व्हील्स- इस शाही रेल को ट्रैवल मैगजीन कोन्डेनास्ट की ओर से विश्व की 10 बेहतरीन शाही रेलों में चौथा स्थान दिया गया।

2. हेरीटेज ऑन व्हील्स- वर्तमान समय में यह ट्रेन बंद है।

3. रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स- यह लग्जरी ट्रेन है। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्र 8. राजस्थान में निर्धनता निवारण के लिए आपका क्या दृष्टिकोण है? स्पष्ट कीजिए। (निबंधात्मक)

उत्तर- 1. ग्रामीण,शहरी क्षेत्रों में परिवार कल्याण व परिवार नियोजन पर अधिक बल दिया जाना चाहिए।

2. भूमि सुधारों के कार्यक्रम को समय बद्ध तरीके से लागू करने का प्रयास किया जाना चाहिए

3. पंचायती राज,लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण,सहकारी समाज तथा जिला नियोजन को साकार रूप दिया जाना चाहिए।

4. सरकार को सामाजिक सेवाओं जैसे शिक्षा चिकित्सा पेयजल बिजली आदि का विस्तार करना चाहिए ताकि कम आमदनी वाले लोगों को भी जीवन की न्यूनतम आवश्यकताओं से वंचित न होना पड़े।

5. कृषिगत उत्पादन बढ़ाने के लिए सूखी खेती की विधि को लागू करना चाहिए ताकि जल ग्रहण विकास परियोजनाओं के माध्यम से पशुओं के पैदावार के साथ-साथ चारे,जलाने की लकड़ी आदि का उत्पादन बढ़ाया जा सके और लोगों को रोजगार मिल सके।

6. ग्रामीण निर्धनों का एक राजनीतिक संगठन बनाया जाना चाहिए जो उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकें।

7.ग्रामीण उद्योगों में उत्पादकता व गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए

गरीबी एक सामाजिक आर्थिक अभिशाप है इसके कई आयाम हैं। एक बहुत ही पेचीदा समस्या है इसको हल करना सुगम नहीं है फिर भी विभिन्न प्रकार के प्रयास करके इसकी तीव्रता को कम किया जा सकता है।

तीव्र गति से आर्थिक विकास,खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि,रोजगार सृजन के लिए कृषि आधारित उद्योगों का विकास,सामाजिक सेवाऐं जैसे- चिकित्सा, शिक्षा,पेयजल आदि का विकास करके गरीबी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। गरीबी दूर करने के लिए सामाजिक पिछड़ापन भी दूर करना होगा।

प्र 9. राजस्थान सरकार द्वारा पर्यटन विकास के प्रयासों का वर्णन कीजिए ? (निबंधात्मक)

उत्तर- राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राजस्थान में समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के कारण पर्यटन विशेष ध्यान देने वाला क्षेत्र है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन विकास हेतु समय-समय पर अनेक कदम उठाए गए।

1. पर्यटन निदेशालय-इसकी स्थापना 1955 में की गई। पर्यटन स्थलों का विकास,पर्यटन से संबंधित साहित्य प्रकाशन तथा पर्यटकों के परिवहन,आवास आदि महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न करता है।

2. राजस्थान राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड- इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1979 को की गई। राज्य में पर्यटन स्थलों को भी का संरक्षण एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित कर रहा है इस निगम द्वारा वीडियो कैसेट "डेजर्ट ट्राइ एंगल" तैयार किया गया है। जिसमें राज्य के पर्यटन स्थलों और संस्कृति को चित्रित किया गया है। यह निगम भारतीय रेल मंत्रालय के सहयोग से शाही रेलगाड़ी का भी संचालन करता है।

3. पर्यटन को उद्योग का दर्जा- राजस्थान सरकार ने 1989 में पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान किया है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिल जाने से उद्योग को उपलब्ध होने वाली सुविधाएं और छूट पर्यटन इकाइयों को भी उपलब्ध हो सकेगी।

4. हेरीटेज होटल योजना- राजस्थान के वैभव को संजोने वाले किलों महलों तथा हवेलियों के संरक्षण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से हरिटेज होटल योजना बनाई गई।

5. पर्यटक परिपथों का विकास- राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिज्म सर्किट का विकास किया। जयपुर टूरिज्म, अलवर टूरिज्म,मेवाड़ टूरिज्म,हाडौती टूरिज्म

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

DINESH MEENA


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website