History Question : 13

NCERT Book History Question : 13


इतिहास प्रश्नोतरी


प्रश्न=01. अतीत की जानकारी हमें किसके माध्यम से होती है?
(अ) भूगोल विद
(ब) इतिहासकार
(स) वैज्ञानिक
(द) यह सभी

(ब)✔

प्रश्न=02. गंगा के दक्षिणी सहायक नदियों के क्षेत्रों को प्राचीन काल में किस नाम से जाना जाता था?
(अ) अवंतिका
(ब) मगध
(स) तक्षशिला
(द) कालीकट

(ब)✔

प्रश्न=03. सोन किसकी सहायक नदी है?
(अ) सिंधु
(ब) ब्रह्मपुत्र
(स) कावेरी
(द) गंगा

(द)✔

प्रश्न=04. इंडिया शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई ?
(अ) इंडस
(ब) अंग्रेजी
(स) हिब्रू
(द) फारसी

(अ)✔

प्रश्न=05. manuscript शब्द किस खास चीज के लिए प्रयोग होता था ?
(अ) अभिलेख
(ब) ताम्रपत्र
(स) पांडुलिपि
(द) मूर्त

(स)✔

प्रश्न=06. अंग्रेजी में B, C का मतलब है?
(अ) Before crist
(ब) between crist
(स) become crist
(द) belive crist

(अ)✔

प्रश्न=07. कृषि का आरंभ कितने वर्षों पूर्व हुआ?
(अ) 8000 वर्ष पूर्व
(ब) 10000 वर्ष पूर्व
(स) 15000 वर्ष पूर्व
(द) 25000 वर्ष पूर्व

(अ)✔

प्रश्न=8. पांडुलिपि ओं अभिलेखों तथा पुरातत्व से प्राप्त जानकारी के लिए इतिहासकार प्राय किस शब्द का प्रयोग करते थे ?
(अ) अतीत
(ब) स्रोत
(स) भुर्जी
(द) ताम्रपत्र

(ब)✔

प्रश्न=09. किरथर तथा सुलेमान की पहाड़ियां किस देश में है?
(अ) अफगानिस्तान
(ब) पाकिस्तान
(स) श्री लंका
(द) भारत

(ब)✔

प्रश्न=10 A, D, का मतलब है?
(अ) Adinosin dry
(ब) ano domini
(स) aprail devolpment
(द) atrip dimo

(ब)✔

प्रश्न=11. गेहूं और जौ की फसलों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?
1. मनुष्य द्वारा सर्वप्रथम इन्हीं फसलों को उपजाने की शुरुआत की गई।
2. इन फसलों पर के उपजाने का क्षेत्र हिमालय और विंध्य की पहाड़ियां थी ।
उपयुक्त कथनों में से कौन- सा/ से सही है/है ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) ना तो 1 और नहीं 2

(अ)
व्याख्या:- सर्वप्रथम मनुष्य में गेहूं और जौ उपजाना आरंभ( लगभग 8000 वर्ष पूर्व )किया। इन फसलों को उपजाने का कार्य सुलेमान और किरथर पहाड़ी क्षेत्रों में हुआ न कि विंध्य क्षेत्रों में। अतः कथन दो गलत है।
गेहूं और जो उपजाने की प्राचीनतम साक्ष्य मेहरगढ़ (बलूचिस्तान )से प्राप्त होते हैं।
नवीनतम तथ्यों के अनुसार चावल उगाने के प्राचीनतम साक्ष्य संत कबीर नगर के लहूरादेव से पाए गए हैं । यह साक्ष्य लगभग 9000 से 8000 वर्ष पूर्व के हैं। सामान्यतः कृषि का विकास गारो तथा मध्य भारत के विंध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हुआ था।

प्रश्न=12. भारतीय उपमहाद्वीप के संदर्भ में निम्नलिखित पदों पर विचार कीजिए ?
1. आरंभिक नगरों का विकास सिंधु व इसकी सहायक नदियों के किनारे हुआ।
2. गंगा वह इसकी सहायक नदियों के किनारे नगरों का विकास लगभग 5000 वर्ष पूर्व हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है /है?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और नहीं 2

(अ)
व्याख्या:- कथन1 सही है। लगभग 4700वर्ष पूर्व सिंधु और उसकी सहायक नदियों के किनारे आरंभिक नगरों का विकास हुआ। इन्हीं नगरों में विकसित सभ्यता सिंधु सभ्यता के नाम से जानी जाती गई है।
गंगा व इसकी सहायक नदियों के किनारे नगरों का विकास लगभग 2500 वर्ष पूर्व हुआ यानी सिंधु नदी के किनारे सभ्यताएं पहले विकसित हुई है अतः कथन दो गलत है।

प्रश्न=13. गंगा नदी के दक्षिण में इसकी सहायक नदी सोन के आसपास का क्षेत्र प्राचीन काल में किस नाम से जाना जाता था?
(अ) अवन्ति
(ब) वज्जि
(स) काशी
(द) मगध

(द)
व्याख्या:- सोन नगरी के आसपास का क्षेत्र प्राचीन काल में मगध कहलाता था।
मगध प्राचीन काल का पहला बड़ा राज्य था। इसके शासक बहुत शक्तिशाली थे उन्होंने एक विशाल राज्य स्थापित किया था।

प्रश्न=14. भारत देश के नाम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन सा/ से कथन सही है/है?
लगभग 2500वर्ष पूर्व उत्तर पश्चिम की ओर से आने वाले ईरानीओं और यूनानीओं ने सिंधु को हिंदोंस अथवा इंदोस तथा इस नदी के पूर्व में स्थित भूमि प्रदेश को 'इंडिया' कहां।
2. ' भरत' नाम का प्रयोग उत्तर पश्चिम में रहने वाले लोगों के एक समूह के लिए किया जाता था ।इस समूह का उल्लेख संस्कृत भाषा की आरंभिक कृति ऋग्वेद में भी मिलता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो एक और नहीं दो

(स)
व्याख्या:- उपरोक्त दोनों कथन सही है ।उत्तर पश्चिम की ओर से आने वाले ईरानियों और यूनानियों ने सिन्धु को हिंदोस कहा। उन्होंने इस नदी के पूर्व में स्थित भूमि प्रदेश को 'इंडिया 'कहा ।
'भरत 'नाम का प्रयोग उत्तर पश्चिम में रहने वाले लोगों के एक समूह के लिए किया जाता था
। इस समूह का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है ।ऋग्वेद संस्कृत की आरंभिक कृति रहती है जो लगभग 35 00वर्ष पुरानी है बाद में इसी भरत समूह के नाम का प्रयोग देश के लिए होने लगा।

प्रश्न=15. पाण्डुलिपियों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नही है?
(अ) अतीत में हाथ से लिखी गई पुस्तकें पांडुलिपि कहलाती थी
(ब) अंग्रेजी में पांडुलिपि के लिए मैन्यूस्क्रिप्ट शब्द का प्रयोग होता है जो लैटिन भाषा के शब्द 'मेन' (जिसका अर्थ हाथ है) से निकला है।
(स) पांडुलिपिया ताड़ के पत्तों को काटकर अथवा हिमालय क्षेत्र में उगने वाले भूर्ज नामक पेड़ की छाल से विशेष तरीके से तैयार भोज पत्र पर लिखी जाती थी।
(द) पांडुलिपिया केवल मंदिरों और विहारओं में प्राप्त होती है जो केवल संस्कृत भाषा में लिखी गई है।

(द)
व्याख्या:- कथन (अ) (ब)व (स) सही है परंतु( द)गलत है क्योंकि पांडुलिपिंयाँ मंदिरों और विहारो के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी प्राप्त हुई है ।साथ ही पांडुलिपिया विभिन्न प्राचीन भाषाओ में प्राप्त हुई है ,जिनमें संस्कृत, प्राकृत और तमिल भी शामिल है।

प्रश्न=16. अभिलेखों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?
1. ऐसे लेख जो केवल पत्थरों पर उत्कीर्ण किए जाते थे अभिलेख कहलाते हैं
2. कभी कभी शासक अथवा अन्य लोग अपने आदेशों को इस तरह उत्कीर्ण करवाते थे ताकि लोग उन्हें देख व पढ़ सकें तथा उनका पालन कर सके।
उपयुक्त कथनों में से कौन सा/ से कथन सही है /है
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो एक और नहीं दो

(ब)
व्याख्या:- ऐसे लेख जो पत्थर अथवा धातु जैसी अपेक्षाकृत कठोर सतह पर उत्तीर्ण किए जाते थे वे अभिलेख कहलाते हैं।अतः कथन 1 गलत है कथन 2 सही है। अभिलेखों में राजाओं ,रानियों व अन्य लोगों के आदेश ,कार्य विवरण, विषय आदि का उल्लेख किया जाता था।

प्रश्न=17. अशोक का कांधार से प्राप्त अभिलेख निम्नलिखित में से किन लिपियों में लिखा गया है?
(अ) अरामाइक और ब्राह्मी
(ब) यूनानी और ब्राह्मी
(स) देवनागरी और तमिल
(द) यूनानी और अरामाइक

(द)
व्याख्या:- अशोक का कांधार अभिलेख इस क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाली यूनानी तथा अरामाइक नामक दो भिन्न लिपियों तथा भाषाओं में लिखा गया है।

प्रश्न=18. कथन(A): ईसा मसीह के जन्म के पूर्व की सभी तिथियाँ ई.पू. ( ईसा पूर्व) के रूप में जानी जाती है ?
कारण(R): वर्ष की गणना ईसाई धर्म प्रवर्तक ईसा मसीह के जन्म की तिथि से की जाती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं और ( R),(A)का सही स्पष्टीकरण है
(ब) (A)और(R) दोनों सही हैं परंतु(R),(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(स)( A) सही है, परंतु(R) गलत है
(द)(A)गलत हैं,परन्तु(R) सही हैं

(अ)
व्याख्या:- ईसा मसीह के जन्म की तिथि से वर्ष की गणना की जाती है।ई.पू. को अंग्रेजी में "बिफोर क्राइस्ट "(BC) कहते हैं।
हिंदी में वर्तमान में तिथि प्रयोग में 'ई.' का चलन है जिसे अंग्रेजी में ए डी (एनो डाँमिनी )कहा जाता है।
बी.सी.ई. का अर्थ 'बिफोर कॉमन एरा 'तथा सी .ई .का अर्थ 'कॉमन एरा 'होता है।
बी.पी का प्रयोग 'बिफोर प्रेजेंट' के लिए किया जाता है।

प्रश्न=19. अतीत से बनी वस्तुओं का अध्ययन करने वाले व्यक्ति को कहते हैं?
(अ) लेखाकार
(ब) भूगोलवेत्ता
(स) खगोल शास्त्री
(द) पुरातत्वविद  

( द)

प्रश्न=20. सोन किसकी सहायक नदी है?
(अ) नर्मदा
(ब) ब्रह्मपुत्र
(स) गंगा 
(द) ताप्ती

(स)

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

महेन्द्र चौहान, दीपक मैठाणी


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website