Latest Current Affairs 01 April 2019

Latest Current Affairs 01 April 2019


महत्वपूर्ण नवीनतम समसामयिकी प्रश्नोत्तरी  


Qu1:- हाल ही में आशिता का निधन हुआ, वे किस भाषा की प्रमुख लेखिका थीं ?
A. कन्नड़
B. Marathi
C. मलयालम ✅
D. Hindi

व्याख्या- आशिता मलयालम भाषा की प्रमुख लेखिका थीं। हाल ही में उनका निधन केरल में हुआ। उन्होंने अपनी कहानियों व कविताओं के माध्यम से महिलाओं की स्थिति का वर्णन किया।

Qu2:- हाल ही में सुर्ख़ियों में रही मांकड़िग किस खेल से सम्बंधित है ?
A. Badminton
B. Cricket ✅
C. Hockey
D. Tennis

व्याख्या- हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार मांकड़िग की घटना हुई, आईपीएल के इतिहास में यह घटना राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच मैच में हुई। इस मैच में पंजाब किंग्स इलेवन के कप्तान आर. अश्विन ने मांकड़िग विधि का उपयोग करते हुए राजस्थान के बल्लेबाज़ जोस बटलर को आउट किया। इस घटना पर नैतिकता व खेल भावना को लेकर काफी विवाद हुआ।

Qu3:- हाल ही में किस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म ने चुनावों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से टूल्स लांच किये हैं?
A. Google
B. Facebook ✅
C. WhatsApp
D. Instagram

व्याख्या- Social networking platform facebook ने हाल ही में भारत में दो नए टूल “ Candidate Connect ” तथा share you voted” नामक टूल लांच किये हैं। इन टूल्स का उद्देश्य 2019 के आम चुनावों में जन सहभागिता को बदहवा देना है। यह टूल्स 12 स्थानीय भाषाओँ में उपलब्ध होंगे।

Qu4:- हाल ही में किस IIT के अनुसंधानकर्ताओं ने AI बेस्ड रोग ढूँढने वाला उपकरण बनाया है?
A. IIT DELHI✅
B. IIT Mumbai
C. IIT Hyderabad
D. IIT Khadakpur

व्याख्या- हाल ही में IIT DELHI के अनुसंधानकर्ताओं ने AI based रोग ढूँढने वाला उपकरण बनाया है। इस उपकरण से मलेरिया, क्षयरोग तथा सर्वाइकल कैंसर जैसे रोगों का पता बेहद कम समय में लगाया जा सकता है। इस उपकरण के परिणाम काफी सटीक हैं। इस उपकरण से रोगों के निदान में आसानी होगी। इस प्रकार के उपकरण ग्रामीण तथा दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी होंगे।

Qu 5:- विश्व रंगमंच दिवस कब मनाया जाता है ?
A. 24 मार्च
B. 25 मार्च
C. 26 मार्च
D. 27 मार्च ✅

व्याख्या- प्रतिवर्ष 27 मार्च को विश्व रंगमंच ( Theater ) दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय थियेटर का आयोजन किया जाता है। 1961 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान ( ITI ) द्वारा विश्व रंगमंच दिवस की शुरुआत की गई थी।

Qu6:- भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसकी अध्यक्षता में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन किया है ?
A .नंदन निलेकणी ✅
B. नंदनी निलेकणी
C. सुभिमण्यम निलेकणी
D. राजीव यादव

व्याख्या- भारतीय रिज़र्व बैंक ने नंदन निलेकणी की अध्यक्षता में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति डिजिटल समावेश को बढ़ावा देने के लिए सुझाव देगी। इस समिति वर्तमान समय में वित्तीय समावेश में डिजिटल भुगतान के स्तर, डिजिटल भुगतान की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सुझाव तथा डिजिटल भुगतान के लिए लोगों को आश्वस्त करने के सुझाव देगी। यह समिति अपनी बैठक के 90 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Qu7:- विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
A. 76वां ✅
B. 77वां
C. 78वां
D. 79वां

व्याख्या- भारत विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में 76वें स्थान पर है, इस बार भारत के रैंक में दो स्थानों की वृद्धि हुई है। इस वार्षिक सूची को विश्व आर्थिक फोरम ने तैयार किया है। इस सूची में 115 देशों को रैंकिंग रदान की गयी है। इस सूची में पहले स्थान पर स्वीडन है। इसके बाद स्विट्ज़रलैंड और नॉर्वे का स्थान है। इस सूची में यूनाइटेड किंगडम 7वें, सिंगापुर 13वें, जर्मनी 17वें, जापान 18वें तथा अमेरिका 27वें स्थान पर है। एशियाई में मलेशिया सबसे ऊपर 31वें स्थान पर है, श्रीलंका 60वें, बांग्लादेश 90वें तथा नेपाल 93वें स्थान पर हैं।

Qu8:- हाल ही में भारतीय वायुसेना में किन नए हेलिकॉप्टर को शामिल किया गया?
A. वेंदात
B. चिनकू
C. चिनूक✅
D. इनमे से कोई नहीं

व्याख्या- हाल ही में भारत में चिनूक हेलीकाप्टर्स की पहली खेप पहुंची थी, पहले बैच में 4 चिनूक हेलीकाप्टर्स गुजरात पहुंचाए गये थे। इन हेलीकाप्टर्स का उपयोग भारतीय सैनिकों को कम समय में किसी स्थान पर तैनात करने के लिए किया जायेगा। इन हेलीकाप्टर्स को चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में अधिकारिक रूप से शामिल किया गया। भारत और अमेरिका के बीच 15 चिनूक हेलिकॉप्टर्स तथा 22 AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर्स के लिए सितम्बर, 2015 में समझौता हुआ था। यह सौदा 3 अरब डॉलर का है।

Qu9:-अर्चना कामत किस खेल से सम्बंधित हैं?
A. टेबल टेनिस ✅
B. किक्रेट
C. हाकी
D. तींरदाजी

व्याख्या- अर्चना कामत टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, हाल ही में उन्होंने अंडर-21 महिला एकल वर्ग में सीमास्टर IIT Challenge Plus 2019 ओमान ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रजत पदक जीता, इस स्पर्धा का आयोजन ओमान के मस्कट में किया गया था।

Qu10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा PRISMA सैटेलाइट किस यूरोपीय देश से सम्बंधित है ?
A. फ्रांस
B. स्पेन
C. इटली ✅
D. उपरोक्त सभी

व्याख्या- हाल ही में इटली के सैटेलाइट को यूरोपियन वेगा राकेट द्वारा गयाना स्पेस सेंटर से पृथ्वी की कक्षा में लांच किया गया। यह एक छोटा हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट है। इसका उपयोग पर्यावरण मोनिटरिंग, संसाधन प्रबंधन, प्रदूषण तथा फसल स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग के लिए किया जाएगा। इस सैटेलाइट का निर्माण OHB इटालिया द्वारा किया गया है। इसका संचालन इतालवी अन्तरिक्ष एजेंसी “अजेंजिया स्पाज़ीयाले इतालियाना” द्वारा किया जायेगा।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

KANCHAN 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website