LCM & HCF QUIZ 01

LCM & HCF QUIZ 01


Q1. पाँच अंकों की वह सबसे छोटी संख्या कौन-सी है जो 12, 15 और 18 से पूर्णरूपेण विभाजित हो जाती है?
A- 10010
B- 10051
C- 10020
D- 10080✔

Q2. चार अंकों की वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करें जो 15, 25, 40 और 75 से विभाजित हो जाएः
A- 9000
B- 9400
C- 9600 ✔
D- 9800

Q3. वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात करें जिसे 2497 में जोड़ने पर योगफल 5, 6, 4 और 3 से पूर्णरूप से विभाजित हो।
A- 37
B- 13
C- 23 ✔
D- 33

Q4. विद्यार्थियों की वह अधिकतम संख्या ज्ञात करें जिसमें 429 आम और 715 संतरे को समान रूप से वितरित किया जा सके।
A- 100
B- 120
C- 160
D- 143 ✔

Q5. वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करें जिसे 115, 149 और 183 से विभाजित करने पर शेष क्रमशः 3, 5 और 7 आए।
A- 14
B- 16 ✔
C- 18
D- 20

Q6. वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात करें जिसको 3000 में घटाने पर 7, 11 और 13 से पूर्ण रूप से विभाजित हो
A- 1799
B- 2099
C- 1899
D- 1999 ✔

Q7.दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य 630 और उनका महत्तम समापवर्तक 9 है। यदि दोनों संख्याओं का योग 153 है, तो उनका अंतर होगाः
A- 17
B- 23
C- 27 ✔
D- 31

Q8.दो सह-अभाज्य संख्याओं का गुणनफल 117 है तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य होगा:
A- 1
B- 117 ✔
C- उनके महत्तम समापवर्तक के बराबर
D- ज्ञात नहीं किया जा सकता

Q9. दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक क्रमशः 2400 और 16 है। यदि उनमें से एक संख्या 480 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात करें।
A- 40
B- 80 ✔
C- 60
D- 70

Q10. दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य 280 और उनका अनुपात 7:8 है, तो संख्याएँ हैं?
A- 70, 80
B- 54, 68
C- 35, 40 ✔
D- 28, 36

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website