Maharana Pratap History Questions Part 01st

Maharana Pratap History Questions Part 01st


महाराणा प्रताप


प्रश्न=01 महाराणा प्रताप का जन्म कब हुआ था ?
(अ) 29 मई 1540
(ब) 15 मई 1542
(स) 9 मई 1540
(द) 11 मई 1540

(स)

व्याख्या:- महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को कुंभलगढ़ दुर्ग में स्थित कटार गढ़ के बादल महल में हुआ

प्रश्न=02. महाराणा प्रताप का बचपन में किस नाम से जाना जाता था ?
(अ) कीका
(ब) गजकेसरी
(स) नलिया कती
(द) पाथल

(अ)
व्याख्या:- राणा प्रताप को बचपन में पहाड़ी क्षेत्र में राणा कीका कहा जाता था जो छोटे बच्चों का संबोधन सूचक शब्द है

प्रश्न=03. चेतक (घोड़ा) की छतरी कहां स्थित है?
(अ) उदयपुर
(ब) जयपुर
(स) कोटा
(द) जोधपुर

(अ)
व्याख्या:- बलीचा गांव (उदयपुर) महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक का स्मारक बना हुआ है ।

प्रश्न=04. महाराणा प्रताप की छतरी कहां पर बनी हुई है?
(अ) बाडोली (उदयपुर)
(ब) जयपुर
(स) भरतपुर
(द) अलवर

(अ)
व्याख्या:- चावण्ड से ढाई मील दूर बाडोली उदयपुर में जलाया गया बाडोली में ही प्रताप की 8 खंभों की छतरी बनी हुई है।

प्रश्न=05. निम्न में से महाराणा प्रताप के उपनाम है?
(अ) नलियाकति
(ब) गजकेसरी
(स) पाथल
(द) उपरोक्त सभी

(द)

व्याख्या:- राणा प्रताप को अबुल फजल नलियाकति कहा है। राणा प्रताप को जेम्स टॉड में गजकेसरी कहा है। और साहित्य में प्रताप को पाथल (सूर्य) कहा गया है।

प्रश्न=06. हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ?
(अ) 1576
(ब) 1572
(स) 1518
(द) 1573

(अ)
व्याख्या:- इतिहासकार A.L श्रीवास्तव के अनुसार हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून को जबकि गोपीनाथ शर्मा के अनुसार ये युद्ध 21 जून को लड़ा गया था इसमें 18 जून की तिथि प्रमाणिक मानी जाती है

प्रश्न=07. प्रताप की सेना में हाथी था ?
(अ) गजमुक्ता
(ब) मर्दाना
(स) रामप्रसाद
(द) गजराज

(स)
व्याख्या:- प्रताप की सेना में रामप्रसाद और लूणा जैसे चर्चित हाथी थे।

प्रश्न=8. रामप्रसाद हाथी को मुगल सेना ने पकड़ लिया था और अकबर ने उसका नाम बदलकर क्या रखा ?
(अ) मर्दाना
(ब) गजमुक्ता
(स) गजराज
(द) पीर प्रसाद

(द)
व्याख्या:- प्रताप की सेना का रामप्रसाद (हाथी) को मुगल सेना ने पकड़ लिया था और अकबर ने उसका नाम बदलकर पीर प्रसाद कर दिया था

प्रश्न=09. महाराणा प्रताप की ओर से युद्ध करने वाला एकमात्र मुस्लिम सेनापति कौन था?
(अ) बदायूंनी
(ब) आसिफ खान
(स) शाहबाज खाँ
(द) हकीम खाँ सूरी

(द)
व्याख्या:- राणा का पठान सेनानायक तथा प्रताप सेना का कमांडर हल्दीघाटी के युद्ध में हकीम का एकमात्र मुस्लिम सेनापति था जो हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप की ओर से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ।

प्रश्न=10. महाराणा प्रताप के प्राण संकट में देखकर उनके सिर से राजकीय छत्र उतार कर अपने सिर पर धारण करने वाला कौन था?
(अ) झाला बीदा
(ब) मान सिंह सोनगरा
(स) शक्ति सिंह
(द) भीम डोडिया

(अ)
व्याख्या:- पूर्व सादड़ी के सरदार इन्होंने युद्ध में महाराणा प्रताप के प्राण संकट में देखकर उनके सिर से राजकीय छत्र उतार कर अपने सिर पर धारण कर लिया जिससे शत्रु ने उन्हें महाराणा प्रताप समझ कर मार डाला और महाराणा प्रताप के प्राण बच गये।

प्रश्न=11. हल्दीघाटी के युद्ध को खमनोर का युद्ध किसने कहा है ?
(अ) कर्नल टॉड
(ब) अबुल फजल
(स) डॉक्टर गोपीनाथ शर्मा
(द) उपरोक्त कोई नहीं

(ब)
व्याख्या:- राजसमंद जिले में बनास नदी के तट पर स्थित खमनोर स्थान पर हल्दीघाटी के दर्रे के बाहर यह युद्ध हुआ इस स्थान विशेष के कारण हल्दीघाटी का युद्ध खमनोर के युद्ध के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न=12. मुन्तख- तवारीख ग्रंथ किसका है?
(अ) बदायूंनी
(ब) आसफ खां
(स) अबुल फजल
(द) श्रीवास्तव

(अ)
व्याख्या:- इस युद्ध में मानसिंह की ओर से इतिहास बदायूंनी ने भाग लिया तथा बांदायूनी ने अपने ग्रंथ मुन्तख- तवारीख में इस युग में आंखों देखा हाल लिखा है तथा इसे गोगुन्दा का युद्ध का है

प्रश्न=13. निम्न में से प्रताप की सेना में कौन से सेनापति शामिल नहीं थे?
(अ) मानसिंह सोनगरा
(ब) पूजा भील
(स) मेहतर खां
(द) झाला मानसिंह

(स)
व्याख्या:- इस युद्ध में प्रताप की सेना में कुमार अमर सिंह, भामाशाह ,ताराचंद ,मान सिंह सोनगरा , झाला मानसिंह, हकीम खां सूर और पूजा भील जैसे सेनापति शामिल थे

प्रश्न=14. अकबर के सेनापति के रूप में शाहबाज खा ने मेवाड़ पर कितनी बार आक्रमण किया?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 5
(द) 4

(ब)
व्याख्या:- सेनापति के रूप में शाहबाज खाँ ने 1577, 1578, 1579 तीन बार मेवाड़ पर आक्रमण किया

प्रश्न=15. संकट के समय राणा प्रताप को किसने आर्थिक सहायता दी थी?
(अ) भामाशाह
(ब) ताराचंद
(स) मान सिंह सोनगरा
(द) पूजा भील

(अ)
व्याख्या:- प्रताप और भामाशाह की मुलाकात चूलिया नामक स्थान पर हुई भामाशाह ने प्रताप को ₹20हजार स्वर्ण मुद्राएं और ₹25 लाख की आर्थिक सहायता दी थी जिससे प्रताप ने सेना का पुनर्गठन करके अपने मेवाड़ को पुनः जीत लिया

प्रश्न=16. भामाशाह को मेवाड़ का कर्ण किसने कहा?
(अ) जेम्स टॉड
(ब) गोपीनाथ शर्मा
(स) अबुल फजल
(द) श्रीवास्तव

(अ)
व्याख्या:- भामाशाह को मेवाड़ का रक्षक मेवाड़ का उद्धारक कहा जाता है जबकि जेम्स टॉड ने भामाशाह को मेवाड़ का कर्ण कहा है।

प्रश्न=17. राणा प्रताप ने कब कुंभलगढ़ पर पुनः अधिकार कर उसे अपनी राजधानी बना लिया?
(अ) 1572
(ब) 1575
(स) 1580
(द) 1585

(स)
व्याख्या:- राणा प्रताप ने 1580 में कुंभलगढ़ पर पुनःअधिकार कर उसे अपनी राजधानी बना लिया

प्रश्न=18. मेवाड़ की संकट कालीन राजधानी किसे कहते हैं ?
(अ) कुंभलगढ़ को
(ब) मांडलगढ़
(स) चित्तौड़गढ़
(द) रणथंबोर

(अ)
व्याख्या:- कुंभलगढ़ को मेवाड़ के संकट कालीन राजधानी कहते हैं

प्रश्न=19. महाराणा प्रताप के दरबारी पंडित कौन थे?
(अ) हेमरतन
(ब) चक्रपाणि मिश्र
(स) विश्व वल्लभ
(द) दुरसा आढा

(ब)
व्याख्या:- महाराणा प्रताप के दरबारी पंडित चक्रपाणि मिश्र ने निम्न ग्रंथ लिखे
मुहूर्त माला
राज्याभिषेक पद्धति
विश्व वल्लभ

प्रश्न=20. मुगलों की अधीनता स्वीकार करने वाला मेवाड़ का पहला शासक कौन था?
(अ) महाराणा प्रताप
(ब) राणा अमर सिंह
(स) शक्ति सिंह
(द) भामाशाह

(ब)
व्याख्या:- राणा प्रताप के बाद 1597 से 1620 के मध्य राणा अमर सिंह मेवाड़ के शासक रहे जिन्होंने 5 फरवरी 1615 को जहांगीर से संधि करके मुगलों की अधीनता स्वीकार कर ली इस प्रकार मुगलों की अधीनता स्वीकार करने वाला मेवाड़ का पहला शासक राणा अमर सिंह था।

प्रश्न=21.प्रताप का जन्म कब और कहां हुआ था ?
(अ) 7 मई 1540
(ब) 9 मई 1540
(स) 10 मई 1540
(द) 11 मई 1540

(ब )
व्याख्या:- प्रताप का जन्म कुंभलगढ़ दुर्ग में बादल महल में जूनी कसेरी में हुआ ।

प्रश्न=22. प्रताप की माता का क्या नाम था ?
(अ) धीर भाई
(ब) जयवंता बाई
(स) सुमेर बाई
(द) रानी कुंवरानी

(ब)
व्याख्या:- राणा उदयसिंह के 20 रानिया व 25 पुत्र थे ।ज्येष्ठ पुत्र प्रताप था ।

प्रश्न=23.प्रताप को पहाड़ी में किस नाम से पुकारते थे ?
(अ) भीखा
(ब) राणा
(स) कीका
(द) कुँवर

(स)
व्याख्या:- प्रताप को पहाड़ी में कीका कहते थे क्युको छोटे बच्चे को गांव में कीका या कूका आज भी कहते हैं।

प्रश्न=24.प्रताप का राज्याभिषेक कहाँ व कितनी आयु में हुआ ?
(अ) गोगुन्दा में 33 आयु
(ब) कुंभलगढ़ में 29 आयु
(स) गोगुन्दा में 32 आयु
(द) कुंभलगढ़ में 39 आयु

(स)
व्याख्या:- गोगुन्दा में 32 वर्ष की आयु में उनका पिता की मृत्यु पर राज्याभिषेक हुआ।

प्रश्न=25.जगमाल नाराज हो कर अकबर की शरण में गया तो कोनसी जागीर दी गई ?
(अ) जहाजपुर व कुंभलगढ़
(ब) जहाजपुर व आंधी
(स) आंधी व कुंभलगढ
(द) उपयुक्त सभी

(ब)
व्याख्या:-महाराणा प्रताप के राज्याभिषेक करने पर जगमाल अकबर के पास गया जिसे दो जागीरे दी गई।

प्रश्न=26.जगमाल की मृत्यु कब व कहाँ हुई ?
(अ) 1584 में दत्तानि
(ब) 1585 में दत्तणि के युद्ध मे
(स) 1583में दत्तणि के युद्ध में
(द) 1586 में दत्तणि के युद्ध मे

( स)
व्याख्या:-सिरोही के दत्तणि नामक स्थान पर युद्ध मे मृत्यु हो गई।

प्रश्न=27. प्रताप ने सिहासन पर कितने वर्षों तक शासन किया ?
(अ) 26 वर्षो
(ब) 27वर्षो
(स) 28वर्षो
(द) 25 वर्षो

(द)
व्याख्या:- प्रताप ने फरवरी 1572 से जनवरीव1597 ई तक 25 वर्षो तक शासन किया ।

प्रश्न=28. अकबर ने महाराणा के पास कितने शिष्ट मंडल वार्ता हेतु भेजे?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार

( द)
व्याख्या:-अकबर ने अपनी अधीनता स्वीकारने के लिए प्रताप के पास चार शिष्ट मंडल भेजे पर सभी नाकाम रहे।

प्रश्न=29.महाराणा प्रताप के पास हाथी के क्या नाम थे ?
(अ) रामप्रसाद व पीर
(ब) लूना व रामप्रसाद
(स) राणा व सुरवीर
(द) लूना व सुबेदार

(ब )
व्याख्या:- प्रताप के पास लूना व रामप्रसाद के अलावा खांडेराव ओर चक्रवाक हाथी थे ।

प्रश्न=30. मानसिंह के पास जो हाथी था उसका नाम है ?
(अ) मर्दाना
(ब) पीरप्रसाद
(स) रामप्रसाद
(द) गजराज

(अ)
व्याख्या:- मुंगलो की सेना में गजराज , रन मदार , मर्दाना आदि हाथी थे।

प्रश्न=31 प्रताप को जब मुंगल सेना से घिर जाने पर मेवाड़ का मुकुट पहना ?
(अ) झाला मानसिंग
(ब) झाला करणसिंह
(स) झाला रूपसिंग
(द) झाला बिदा

(द)
व्याख्या:- जब मेवाड़ पर संकट था तो झाला बीदा ने राणा प्रताप को जाने को कहा और मुकुट धारण कर शहीद हो गए।

प्रश्न=32.नीला घोड़ा रा असवार शब्द किसने किससे सुने?
(अ) राणा प्रताप ने शक्ति सिंह से
(ब) राणा शक्ति सिंह ने राणा प्रताप से
(स) राणा जगमाल ने शक्ति सिंह से
(द) राणा उदयसिंह ने शक्ति सिंह से

(अ)
व्याख्या:- जब चेतक घयल हो गया तब प्रताप के साथ शक्ति सिंह ने भी पीछा किया जिससे दोनों भायो में मित्रता हो गई।

प्रश्न=33.बदायुनी ने किससे पूछा था कि हम हमारी राजपूत सेना व प्रताप की राजपूत सेना को कैसे पहचानेगे ?
(अ) अबुल फजल से
(ब) आसफ खां से
(स) मानसिंग से
(द) रहीम खाने खाना

( ब)
व्याख्या:- जब धूप इतनी थी कि दोनों तरफ की राजपूत सेना को पहचान मुश्किल हो गया तब आसफ खा ने कहा जो भी राजपूत मरे मरने दो फायदा मुंगल का ही होगा ।

प्रश्न=34. दिवेर के युद्ध मे मुंगलो की ओर से मारा गया था ?
(अ) हरबाज खा
(ब) सेरिमा सुल्तान खा
(स) मुहमद सुल्तान
(द) अकरम सुल्तान खा

(ब )
व्याख्या:- इसको अमरसिंह के द्वारा पुतले की तरह गाड़ दिया जिससे मुंगल सेना काँपती हुई भागती बनी।

प्रश्न=35.महाराणा प्रताप को कहा जाता था ?
(अ) मेवाड़ केसरी
(ब) सूरज केसरी
(स) राय केसरी
(द) राज केसरी

(अ)

प्रश्न=36. महाराणा प्रताप को कहा जाता था ?
(अ) मेवात केसरी
(ब) हिंदुआ सूरज
(स) राय केसरी
(द) राज केसरी?*

(ब)
व्याख्या:- मेवाड़ केसरी व हिंदुआ सूरज दो नमो से संबोधित करते थे

प्रश्न=37. प्रताप का दरबारी कवि कौन था?
(अ) रुद्र पाणी
(ब) चक्रपाणि
(स) चन्दरचेकगर
(द) हरिविजय

(ब)

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

नेहा शर्मा ( झालावाड़ ), कल्याणसिंह डामोर


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website