NCERT Geography Questions Answers : 4

NCERT Geography Questions Answers : 4


प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन (अध्याय- 6)


प्रश्न=01. प्रेयरी घास पाई जाती है
(अ) उत्तरी अमेरिका
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) दक्षिण अफ्रीका
(द) ब्राज़ील
( अ)✔

प्रश्न=02. वेल्ड घास पाई जाती है
(अ) वेनजुएला में
(ब) ऑस्ट्रेलिया में
(स) दक्षिण अफ्रीका में
(द) ब्राजील में
(स)✔

प्रश्न=03. कंपोस घास पाई जाती है
(अ) ब्राजील में
(ब) वेनेजुएला में
(स) ऑस्ट्रेलिया में
(द) अमेरिका में
(अ)✔

प्रश्न=04. ध्रुवीय भालू पाए जाते हैं
(अ) उष्णकटिबंधीय वनों में
(ब) शंकुधारी वनों में
(स) शीतोष्ण वनों में
(द) शीतोष्ण पर्णपाती वन ओं में
(ब)✔

प्रश्न=05. सवाना घास पाई जाती है
(अ) पूर्वी अफ्रीका में
(ब) वेनेजुएला में
(स) ऑस्ट्रेलिया में
(द) उत्तरी अमेरिका
(अ)✔

प्रश्न=06. निम्नलिखित में से किन कारकों पर किसी वनस्पति की वृद्धि निर्भर करती है ?
1. तापमान
2. नमी
3. मिट्टी की परत की मोटाई
4. वन्य जीव
कूटः

(अ) 1 और 2
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1, 2 और 3
(द) उपरोक्त सभी
(स)✔
व्याख्याः वनस्पति की वृद्धि तापमान एवं नमी पर निर्भर करती है। इसके अलावा यह ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई जैसे कारकों पर भी निर्भर करती है।
किसी भी स्थल की ऊँचाई एवं वनस्पति की विशेषताएँ एक-दूसरे से संबंधित हैं। ऊँचाई में परिवर्तन के साथ जलवायु में परिवर्तन होता है, इसके कारण प्राकृतिक वनस्पति में भी बदलाव आता है।

प्रश्न=07. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों की विशेषताओं के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. ये वन भूमध्य रेखा एवं उष्णकटिबंध के पास पाए जाते हैं।
2. इन वनों के क्षेत्र गर्म होते हैं एवं पूरे वर्ष यहाँ अत्यधिक वर्षा होती है।
3. इन वनों में दिन के समय भी सूर्य का प्रकाश वन के अंदर तक नहीं पहुँच पाता।
4. इन वनों के वृक्ष शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ झाड़ देते हैं।
उपर्युक्त विशेषताओं में से कौन-सी विशेषताएँ सही हैं?
(अ) 1 और 2
(ब) 3 और 4
(स) 1, 2 और 3
(द) 1, 2, 3 और 4
(स)✔
व्याख्याः कथन 1, 2 एवं 3 सही हैं तथा कथन 4 गलत है। चूँकि उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन क्षेत्रों का मौसम कभी शुष्क नहीं होता, इसलिये यहाँ के पेड़ों की पत्तियाँ पूरी तरह नहीं झड़ती हैं। या दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि इन वन क्षेत्रों में वृक्षों की बहुत ज़्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं एवं ये अलग-अलग समय में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं, इस कारण से वन सदा हरे-भरे दिखाई देते हैं।

प्रश्न=08.उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
1. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन मानसूनी वन होते हैं।
2. इन वनों के वृक्ष जल संरक्षित करने के लिये शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ झाड़ देते हैं।

(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
(स)✔
व्याख्याः उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन मानसूनी वन होते हैं जो भारत, उत्तरी ऑस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते हैं। इन क्षेत्रों में मौसमी परिवर्तन होते रहते हैं। जल संरक्षित करने के लिये शुष्क मौसम में यहाँ के वृक्ष पत्तियाँ झाड़ देते हैं।

प्रश्न=09. नीचे दिये गए कथन को ध्यानपूर्वक पढ़ियेः-
1. ये वन मध्य अक्षांश के तटीय प्रदेशों में स्थित हैं।
2. ये वन सामान्यतः महाद्वीपों के पूर्वी किनारों पर पाए जाते हैं।
3. इन वनों में दृढ़ एवं मुलायम दोनों प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं।
उपरोक्त कथन किस प्रकार के वनों की विशेषताओं को बताते हैं ?
(अ) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
(ब) शीतोष्ण सदाबहार वन
(स) शीतोष्ण पर्णपाती वन
(द) भूमध्यसागरीय वनस्पति
(ब✔
व्याख्याः उपरोक्त कथन शीतोष्ण सदाबहार वन के संदर्भ में हैं। इस प्रकार के वन दक्षिण-पूर्व अमेरिका, दक्षिण चीन एवं पूर्वी ब्राजील में पाए जाते हैं।

प्रश्न=10. शीतोष्ण पर्णपाती वनों के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं ?
1. उच्च अक्षांशों की ओर बढ़ने पर अधिक शीतोष्ण पर्णपाती वन मिलते हैं।
2. इस प्रकार के वन अधिकांशतः महाद्वीपों के पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी तटीय भागों में पाए जाते हैं।
3. इस प्रकार के वनों के वृक्ष अपनी पत्तियाँ शुष्क मौसम में झाड़ देते हैं।

(अ) 1 और 2
(ब) 2 और 3
(स) 1 और 3
(द) उपरोक्त सभी
(द)✔
व्याख्याः ऊपर दिये गए तीनों कथन सत्य हैं। शीतोष्ण पर्णपाती वन पूर्व एवं उत्तर-पूर्वी अमेरिका, चीन, चिली, न्यूजीलैंड एवं पश्चिमी यूरोप के तटीय भागों में पाये जाते हैं।

प्रश्न=11. किस प्रकार के वन प्रदेश को "विश्व का फलोद्यान" कहते हैं ?

(अ) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
(ब) शीतोष्ण पर्णपाती वन
(स) शीतोष्ण सदाबहार वन
(द) भूमध्यसागरीय वन
(द)✔
व्याख्याः भूमध्यसागरीय वन प्रदेश को फलों की कृषि के कारण "विश्व का फलोद्यान" भी कहा जाता है। इन क्षेत्रों में आमतौर पर संतरा, अंजीर, जैतून एवं अंगूर जैसे फल पैदा किये जाते हैं। लोगों ने अपनी इच्छानुसार कृषि करने के लिये यहाँ की प्राकृतिक वनस्पति को हटा दिया है। अतः यहाँ वन्य जीवन कम है।

प्रश्न=12. महाद्वीपों के किस भाग में भूमध्यसागरीय वनस्पति पाई जाती है ?
1. पश्चिमी भाग
2. पूर्वी भाग
3. दक्षिण-पश्चिम भाग
4. उत्तरी भाग
कूटः

(अ) 1 और 3
(ब) 2 और 4
(स) 1, 3 और 4
(द) 1, 2 और 4
(अ)✔
व्याख्याः महाद्वीपों के पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिम किनारों पर भूमध्यसागरीय वनस्पति पाई जाती है। यह अधिकतर यूरोप, अफ्रीका एवं एशिया के भूमध्यसागर के समीप वाले प्रदेशों में पाई जाती है। इसलिये इसका यह नाम पड़ा। इन प्रदेशों में गर्म-शुष्क वाली ग्रीष्म ऋतु एवं वर्षा वाली मृदु शीत ऋतु होती है।

प्रश्न=13. शंकुधारी वनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को ध्यान पूर्वक पढ़ियेः-
1. शंकुधारी वन उत्तरी गोलार्द्ध में उच्च अक्षांशों (50°-70°) में पाए जाते हैं।
2. हिमालय में ये वन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
3. शंकुधारी वनों के वृक्ष छोटे, कठोर एवं पर्णपाती प्रकार के के होते हैं।
4. शंकुधारी वनों को ‘टैगा’ भी कहा जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं ?

(अ) 1, 2 और 4
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1 और 3
(द) उपरोक्त सभी
(अ)✔
व्याख्याः शंकुधारी वनों के संदर्भ में कथन 3 गलत है। शंकुधारी वनों के वृक्ष लंबे, नरम काष्ठ वाले सदाबहार वृक्ष होते हैं। इन वृक्षों के काष्ठ का उपयोग लुगदी बनाने में किया जाता है, जो सामान्यतः अखबारी कागज बनाने के काम आती है।

प्रश्न=14. वन एवं उनके वृक्षों के संबंध में सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः

सूची-I सूची-II
अ. चीड़, देवदार 1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
ब. ऐश, बीच 2. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
स. सागवान, साल 3. शीतोष्ण पर्णपाती वन
द. आबनूस 4. शंकुधारी वन
कूटः

अ ब स द

(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1
(स) 4 1 3 2
(द) 2 1 3 4
(ब)✔
व्याख्याः चीड़, देवदार शंकुधारी वन
ऐश, बीच शीतोष्ण पर्णपाती वन
सागवान, साल उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
आबनूस उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

प्रश्न=15. उष्णकटिबंधीय घास के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः-
1. उष्णकटिबंधीय घासस्थल सिर्फ भूमध्य रेखा के उत्तर में पाए जाते हैं।
2. उष्णकटिबंधीय घास आमतौर पर छोटी होती है।
3. अफ्रीका का सवाना घास स्थल, उष्णकटिबंधीय घासस्थल का उदाहरण है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं ?

(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) केवल 3
(द) 1 और 2
(द)✔
व्याख्याः कथन 1 और 2 असत्य हैं। उष्णकटिबंधीय घास भूमध्यरेखा के किसी तरफ उग जाते हैं और भूमध्य रेखा के दोनों ओर से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों तक फैले हैं। यह घास काफी ऊँची लगभग 3 से 4 मीटर की ऊँचाई तक बढ़ सकती है। सामान्य रूप से उष्णकटिबंधीय घासस्थल में हाथी, जेब्रा, जिराफ, हिरण, तेंदुआ आदि जानवर पाए जाते हैं।

प्रश्न=16. शीतोष्ण घासस्थल के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. ये घासस्थल मध्यअक्षांशीय क्षेत्रों और महाद्वीपों के भीतरी भागों में पाए जाते हैं।
2. यहाँ की घास आमतौर पर छोटी एवं पौष्टिक होती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?

(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न 1 और न ही 2
(स)✔
व्याख्याः शीतोष्ण घासस्थल मध्यअक्षांशीय क्षेत्रों और महाद्वीपों के भीतरी भागों में पाए जाते हैं तथा यहाँ की घास आमतौर पर छोटी एवं पौष्टिक होती है।

प्रश्न=17. इन क्षेत्रों में बहुत ही सीमित प्राकृतिक वनस्पति मिलती है। यहाँ केवल काई, लाइकेन एवं छोटी झाड़ियाँ पाई जाती हैं।ये अल्पकालिक ग्रीष्म ऋतु के दौरान विकसित होती हैं।
उपरोक्त विशेषताएँ किस क्षेत्र के संदर्भ में कही गई हैं ?
(अ) भूमध्यसागरीय क्षेत्र
(ब) ध्रुवीय क्षेत्र
(स) उष्ण मरुस्थलीय क्षेत्र
(द) शीत मरुस्थलीय क्षेत्र
(ब)✔
व्याख्याः ऊपर दी गई विशेषताएँ ध्रुवीय क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पति के संदर्भ में हैं। इन वनस्पतियों को ‘टुंड्रा’ भी कहा जाता है। ये वनस्पतियाँ यूरोप, एशिया एवं उत्तरी अमेरिका के ध्रुवीय प्रदेशों में पाई जाती हैं।

प्रश्न=18. नीचे दिये गए घासस्थलों पर विचार कीजियेः
1. सवाना
2. वेल्ड
3. कंपोस
4. लानोस
उपरोक्त में से कौन-से उष्णकटिबंधीय घासस्थल के उदाहरण हैं?
(अ) 1 और 2
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1, 3 और 4
(द) उपरोक्त सभी
(स)✔
व्याख्याः विश्व में उष्णकटिबंधीय घासस्थल के प्रमुख उदाहरण हैं- पूर्वी अफ्रीका के सवाना घासस्थल
ब्राजील में पाए जाने वाले घासस्थल जिन्हें स्थानीय भाषा में कंपोस कहते हैं।
वेनेजुएला के घासस्थल जिन्हें लानोस नाम से जाना जाता है।

प्रश्न=19. निम्नलिखित घासस्थलों में कौन-से शीतोष्ण घासस्थल के प्रमुख उदाहरण है/हैं ?
1. पैंपास
2. प्रेयरी
3. वेल्ड
4. स्टेपी
5. डाउन्स
कूटः
(अ) 1, 2 और 3
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1, 3 और 4
(द) उपरोक्त सभी
(द)✔
व्याख्याः विश्व के प्रमुख शीतोष्ण कटिबंधीय घासस्थल
पैंपास अर्जेन्टीना
प्रेयरी उत्तरी अमेरिका
वेल्ड दक्षिण अफ्रीका
स्टेपी मध्य एशिया
डाउन्स ऑस्ट्रेलिया

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


कोमल शर्मा, महेन्द्र चौहान, रविकांत दिवाकर


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website