NCERT History Questions Answers : 4

NCERT History Questions Answers : 4


राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य (06)


प्रश्न=1. महाजनपदीय युग में कृषि क्षेत्र में दो बड़े परिवर्तन आए थे। इन परिवर्तनों के संदर्भ में निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार कीजिये :
1. हल के फाल अब लोहे के बनने लगे थे।
2. लोगों ने धान की कृषि बीज छिड़ककर करने के बजाय धान के पौधों का रोपण शुरू कर दिया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
(स)✔
व्याख्याः- उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। हल के फाल अब लोहे के बनने लगे। इससे कठोर जमीन को लकड़ी के फाल की तुलना में आसानी से जोता जा सकता था। इससे फसल की उपज बढ़ गई।
लोगों ने धान के बीज छिड़ककर उपजाने के बजाय धान के पौध-रोपण की प्रक्रिया सीख ली थी। इससे पहले की तुलना में बहुत अधिक पौधे जीवित रहते व पैदावार छयादा होती थी।
इसमें कमरतोड़ परिश्रम लगता था। ये काम अधिकतर दास, दासी तथा भूमिहीन खेतिहर मज़दूर (कम्मकार) करते थे।

प्रश्न=2. मगध के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. गंगा और सोन नदियाँ मगध से होकर गुज़रती थीं।
2. मगध का एक हिस्सा जंगलों से भरा था।
3. इस क्षेत्र में लौह अयस्क की खदानें हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 2 और 3
(द) 1, 2 और 3
(द)✔
व्याख्याः उपर्युक्त तीनों कथन सही हैं। लगभग 200 सालों के भीतर मगध सबसे महत्त्वपूर्ण जनपद बन गया। गंगा और सोन नदियाँ मगध से होकर गुज़रती हैं। अतः ये नदियाँ यातायात, जल-वितरण और जमीन को उपजाऊ बनाने के लिये महत्त्वपूर्ण थीं।
मगध का एक हिस्सा जंगलों से भरा था। यहाँ से सेना के लिये हाथी, रथ, गाड़ियों और घरों के लिये लकड़ियाँ प्राप्त होती थीं।
इन क्षेत्रों में लौह अयस्क की खदानें हैं जो मज़बूत औज़ार और हथियार बनाने के लिये उपयोगी थे।

प्रश्न=3. निम्नलिखित में से कौन मगध का शासक नहीं रहा था ?
(अ) बिम्बिसार
(ब) प्रसेनजित
(स) अजातशत्रु
(द) महापद्मनंद
(ब)✔
व्याख्याः बिम्बिसार, अजातशत्रु और महापद्मनंद मगध के महत्त्वपूर्ण राजा थे जबकि प्रसेनजित कोशल महाजनपद का राजा था।

प्रश्न=4. निम्नलिखित में से कौन-सा/से नगर मगध की राजधानी कभी नहीं रहा/रहे है/हैं ?
1. राजगृह
2. पाटलिपुत्र
3. श्रावस्ती
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 3
(द) 1, 2 और 3
(स)✔
व्याख्याः बिहार में राजगृह (आधुनिक राजगीर) कई सालों तक मगध की राजधानी बनी रही। बाद में पाटलिपुत्र (आज का पटना) को राजधानी बनाया गया, जबकि श्रावस्ती कोशल महाजनपद की राजधानी थी।

प्रश्न=5. सिकंदर द्वारा अपने विश्व-विजय अभियान के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप में मगध की ओर कूच करने के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. सिकंदर की सेना ने आगे बढ़ने से इंकार कर दिया।
2. सिकंदर की सेना भारत के शासकों के पैदल, रथ और हाथियों की बड़ी-बड़ी सेनाओं से भयभीत थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
(स)✔
व्याख्याः- उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। 2300 वर्ष पूर्व मेसिडोनिया का राजा सिकंदर विश्व-विजय करना चाहता था। पूरी तरह सफल न होने पर भी वह मिस्र और पश्चिमी एशिया के कुछ राज्यों को जीतता हुआ भारतीय उपमहाद्वीप में व्यास नदी के किनारे तक पहुँच गया।
जब उसने मगध की ओर कूच करना चाहा, तो उसके सिपाहियों ने इंकार कर दिया। वे इस बात से भयभीत थे कि भारत के शासकों के पास पैदल, रथ और हाथियों की बहुत बड़ी सेना थी।

प्रश्न=6. मगध के निकट ही ‘वज्जि’ राज्य था। वज्जि की राजधानी निम्नलिखित में से कौन-सी थी ?
(अ) वैशाली
(ब) मथुरा
(स) कौशाम्बी
(द) चम्पा
(अ)✔
व्याख्याः मगध के निकट ही वज्जि राज्य था, जिसकी राजधानी वैशाली (बिहार) थी। यहाँ अलग किस्म की शासन-व्यवस्था थी जिसे गण या संघ कहते थे।
मथुरा - सूरसेन महाजनपद की, कौशाम्बी - वत्स महाजनपद की और चम्पा - अंग महाजनपद की राजधानी थी।

प्रश्न=7 गण या संघ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. एक ही शासक के अधीन एक विशाल राज्य क्षेत्र गण या संघ कहलाता था।
2. बुद्ध तथा महावीर दोनों ही गण या संघ से संबंधित थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
(ब)✔
व्याख्याः- गण शब्द का प्रयोग कई सदस्यों वाले समूह के लिये किया जाता है। संघ शब्द का तात्पर्य संगठन या सभा से है।
गण या संघ में एक से अधिक शासक होते थे। प्रत्येक व्यक्ति राजा कहलाता था। ये सभी मिलकर विभिन्न अनुष्ठानों को करते थे। अतः कथन 1 गलत है।
ये सभाओं में बैठकर बहस, बातचीत और वाद-विवाद के ज़रिये फैसले लेते थे।
स्त्रियाँ, दास तथा कम्मकार इन सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे।
बुद्ध और महावीर दोनों ही गण या संघ से संबंधित थे। बौद्ध साहित्य में संघ के जीवन का बहुत ही सजीव वर्णन मिलता है।

प्रश्न=8. गणों या संघों पर निम्नलिखित में से किस शासक ने विजय प्राप्त की थी ?
(अ) मौर्य
(ब) गुप्त
(स) कुषाण
(द) सातवाहन
(ब)✔
व्याख्याः- कई शक्तिशाली राजा इन संघों को जीतना चाहते थे। इसके बावजूद उनका राज्य अब से लगभग 1500 वर्ष पूर्व तक चलता रहा।
इसके बाद गुप्त शासकों ने गण और संघ पर विजय प्राप्त कर उन्हें राज्य में मिला लिया।

प्रश्न=9.‘दीघ निकाय’ निम्नलिखित में से क्या है?

(अ) जैन ग्रंथ
(ब) बौद्ध ग्रंथ
(स) ब्राह्मण ग्रंथ
(द) उपनिषद्
(ब)✔
व्याख्याः दीघ निकाय एक प्रसिद्ध बौद्ध ग्रंथ है, जिसमें बुद्ध के कई व्याख्यान दिये गए हैं। इन्हें लगभग 2300 वर्ष पूर्व लिखा गया था।

प्रश्न=10. अजातशत्रु वज्जि संघ पर आक्रमण करना चाहता था। उसने उस विषय पर सलाह के लिये अपने एक मंत्री को बुद्ध के पास भेजा था। अजातशत्रु के उस मंत्री का नाम निम्नलिखित में से क्या था?
(अ) सुनीध
(ब) चेटक
(स) वस्सकार
(द) जीवक
(स)✔
व्याख्याः अजातशत्रु ने अपने मंत्री वस्सकार को वज्जि संघ पर आक्रमण के सन्दर्भ में सलाह लेने हेतु बुद्ध के पास भेजा था।

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


महेन्द्र चौहान, धर्मवीर शर्मा अलवर

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website