Ncert Questions and Answers : 5

Ncert Questions and Answers : 5


भूगोल एनसीईआरटी कक्षा 6


Qu 1:-पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों जैसे-पर्वतों, पठारों, मैदानों, नदियों, महासागरों इत्यादि को दर्शाने वाले मानचित्र को ___ कहा जाता है?
A.भौतिक मानचित्र
B.उच्चावच मानचित्र
C. A और B दोनों✅
D.राजनितिक मानचित्र

Qu2:-भौतिक मानचित्र में किन्हें शामिल किया जाता है?
1. पर्वत
2. पठार
3. मैदान
4. महासागर
5. देश या राज्यों की सीमाएँ
A.1, 3 और 5
B.1, 2, 4 और 5
C.1, 2, 3 और 4✅
D.उपरोक्त सभी

Qu 3:-राज्यों, नगरों, शहरों तथा गाँवों और विश्व के विभिन्न देशों व राज्यों तथा उनकी सीमाओं को दर्शाने वाले मानचित्र को कहा जाता है?
A.भौतिक मानचित्र
B.उच्चावच मानचित्र
C.थिमैटिक मानचित्र
D.राजनितिक मानचित्र✅

Qu4:-सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, रेलवे मानचित्र, वन तथा उद्योगों आदि के वितरण दर्शाने वाले मानचित्र को कहा जाता है?
A.भौतिक मानचित्र
B.रेखाचित्रमानचित्र
C.थिमैटिक मानचित्र✅
D.राजनितिक मानचित्र

Qu5:-मानचित्र के तीन घटक में शामिल होते हैं?
A.दिशा
B.दूरी
C.प्रतीक
D.उपरोक्त सभी✅

Qu6:-मानचित्र के संदर्भ में रूढ़ प्रतीक किसे कहा जाता है?
A.जिन प्रतीकों के उपयोग के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय सहमति हो।✅
B.जिन प्रतीकों के उपयोग के संबंध में राष्ट्र स्तर पर सहमति हो।
C.जिन प्रतीकों के द्वारा प्राकृतिक स्वरूपों को दर्शाया जाता हो।
D.उपरोक्त सभी

Qu7:-रेलवे लाइन,पक्की सड़क,गिरजाघर,कच्ची सड़क इत्यादि उदाहरण है?
A.रूढ़ प्रतीक✅
B.सड़क मानचित्र
C.रेल मानचित्र
D.उपरोक्त सभी

Qu8:-प्रदीप्त वृत्त किसे कहते हैं?
A.ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है।✅
B.ग्लोब पर वह वृत्त जो तापमान को विभाजित करता है।
C.ग्लोब पर वह वृत्त जिसके द्वारा किसी स्थान की सही स्थिति ज्ञात की जाती है।
D.इनमें से कोई नहीं।

Qu9:-21 जून को पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की तरफ झुका होता है। सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है। इसके परिणामस्वरूप ऊष्मा अधिक प्राप्त होती है। इन क्षेत्रों में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रातें होती हैं। पृथ्वी की इस अवस्था को क्या कहते हैं?
A.उत्तर अयनांत✅
B.दक्षिण अयनांत
C.विषुव
D.उपरोक्त में से कोई नहीं।

Qu10:-21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इसे कहा जाता है?
A.उत्तर अयनांत
B.दक्षिण अयनांत
C.विषुव✅
D.उपरोक्त में से कोई नहीं।

Qu11:-ग्रीष्म ऋतु में ही क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है?
A.ऑस्ट्रेलिया✅
B.उत्तरी अमेरिका
C.दक्षिणी अमेरिका
D.इनमे से कोई नहीं

Qu 12:- वह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया जाता है, उसे कहते हैं?
A..कक्षीय कोण
B.कक्षीय सतह कोण
C.समतल कोण
D.कक्षीय समतल ✅

Qu12:-पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती हुई लगभग ___ की गति से सूर्य की परिक्रमा करती है?
A.1,00,000 मीटर प्रति घंटा
B.1,00,000 किलोमीटर प्रति घंटा✅
C.1,00,000 किलोमीटर प्रति मिनट
D.इनमे से कोई भी नहीं।

Qu13:-किन खगोलीय पिंडों को तारा कहते हैं?
A.जो आकार में बहुत बड़े हों।
B.जिनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है।✅
C.जिनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश नहीं होता।
D.जो अपने अक्ष में घूमते हुए दूसरे पिंड की परिक्रमा करते हैं।

Qu14:-तारों के विभिन्न समूहों के द्वारा बनाई गई विविध आकृतियाँ क्या कहलाती हैं?
A.आकाश गंगा
B.सौरमंडल
C.एंट्रोमीडा
D.नक्षत्रमंडल✅

Qu15:-अंतरिक्ष से संबंधित अर्सा मेज़र या बिग बीयर का संबंध किससे है?
A.सौरमंडल
B.नक्षत्रमंडल✅
C.क्षुद्र ग्रह समूह
D.इनमें से कोई नहीं

Qu16:-किन खगोलीय पिंडों को ग्रह कहा जाता है?

A.जो आकार में बहुत बड़े हों।
B.जिनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है।
C.जिनके पास अपनी ऊष्मा एवं प्रकाश नहीं होता है।✅
D.जिनका अपना गुरुत्वाकर्षण बल होता है।

Qu17:-नीचे दिये गए ग्रहों में से कौन- से आंतरिक ग्रह हैं?
A. बुध
B. शुक्र
C. मंगल
D.उपरोक्त सभी।✅

Qu18:-सौरमंडल में किन दो ग्रहों के बीच क्षुद्र ग्रह पट्टी पाई जाती है?
A.मंगल और बृहस्पति✅
B.बुद्ध और शुक्र
C.शुक्र और पृथ्वी
D.पृथ्वी और मंगल

Qu19:-सौरमंडल के ग्रह जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं उनके रास्ते किस आकार में फैले हैं?
A.वृत्ताकार
B.दीर्घवृत्ताकार✅
C.लघुवृत्ताकार
D.निश्चित नहीं हैं |

Qu20:-कौन-से वे दो ग्रह हैं जिनका सौरमंडल के अन्य ग्रहों की तुलना परिक्रमण विपरीत दिशा में है?
A.बुध और शुक्र
B.शुक्र और शनि
C. शुक्र और यूरेनस ✅
D.बृहस्पति और यूरेनस

Qu21:-नीचे दिये गए सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये-

सूची-I सूची-II
a. कर्क रेखा. 1. 66½° दक्षिण
b. मकर रेखा 2. 23½° उत्तर
c. उत्तर ध्रुव 3. 23½°दक्षिण
वृत्त
d. दक्षिण ध्रुव 4. 66½° उत्तर
वृत्त
कूटः
A.1 2 3 4
B.2 3 4 1✅
C.2 4 3 1
D.3 2 4 1

Qu 22:-उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को जोड़ने वाली संदर्भ रेखा को क्या कहा जाता है?
A.विषुवत वृत्त
B.देशांतरीय याम्योत्तर (रेखाएँ)✅
C.अक्षांश रेखाएँ
D.उत्तरी ध्रुव वृत्त

Qu23:-किसी स्थान का मानक समय निर्धारित करने का आधार होता है:?
A.अक्षांश रेखा
B.प्रमुख याम्योत्तर✅
C.अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
D.विषुवत रेखा

Qu24:-यदि कोई स्थान ग्रीनिच (ग्रीनविच) से 20° पूर्व में स्थित है तब ग्रीनिच (ग्रीनविच) और उस स्थान के समय में कितना अंतर होगा?
A.1 घंटा
B.1 घंटा 20 मिनट✅
C.1 घंटा 30 मिनट
D.एक समान समय होगा

Qu25:-जैव मंडल के अंतर्गत कौन-कौन से परिमंडल शामिल हैं-
A.स्थलमंडल एवं जलमंडल
B.जलमंडल एवं वायुमंडल
C.स्थलमंडल एवं वायुमंडल
D.स्थलमंडल, जलमंडल एवं वायुमंडल✅

Qu 26:-विश्व का सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है?
A.किलीमंजारो
B.माऊंट एवरेस्ट✅
C.के-2
D.कंचनजंगा

Qu27:-कंचनजंगा समुद्र तल से कितने मी. ऊँचा है?
A.8848 मी
B.8611 मी
C.8556 मी✅
D.8,584 मी

Qu28:-विश्व का सबसे गहरा भाग प्रशांत महासागर का मेरियाना गर्त है, जिसकी गहराई है?
A.11,002 मीटर
B.11,012 मीटर
C.11,022 मीटर ✅
D.11,032 मीटर

Qu29:-पृथ्वी के महाद्वीपों का आकार के अनुसार सही क्रम कौन-सा है?
A.एशिया> अफ्रीका > यूरोप > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका
B.एशिया > अफ्रीका > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका > यूरोप ✅
C.एशिया > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका > अफ्रीका > यूरोप
D.एशिया > यूरोप > अफ्रीका > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका

Qu30:-एशिया तथा यूरोप को अलग करने वाली स्थलीय संरचना में शामिल हैं?
D. यूराल पर्वत
B. यूराल नदी
C. काकेशस पर्वत
D.केवल a और b ✅

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

कंचन पीरथानी


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website