Pcs Question Paper : 4

Pcs Question Paper : 4


भू - संसाधन तथा कृषि

Que. 1 कृषि गहनता है ?
【a】निवल बोया गया क्षेत्र/सकल बोया गया क्षेत्र×100
【b】सकल बोया गया क्षेत्र/निवल बोया गया क्षेत्र
【c】 सकल बोया गया क्षेत्र/ निवल बोया गया क्षेत्र×100✅
【d】 कोई नहीं

Que.2 कोनसे राज्य के किसान चावल की 3 फसलें बोते,जिन्हें- ओस, अमन, बोरो कहा जाता है ?
【a】गुजरात
【b】राजस्थान
【c】 दिल्ली
【d】पश्चिमी बंगाल ✅

Que.3 भारत विश्व का कितना%अनाज उत्पादन करता है ?
【a】18%
【b】33%
【c】 11%✅
【d】54%

Que.4 देश की दूसरी प्रमुख दाल फसल कोनसी है ?
【a】चना
【b】तुर
【c】 पिजन पी.
【d】b&c✅

Que. 5 कपास एक फसल है ?
【a】सभी
【b】आदर शीतोष्ण
【c】 उष्ण कटिबंधीय✅
【d】शीतोष्ण कटिबद्ध

Que.6 विश्व में कुल भूमि पर कितने%भाग पर कृषि की जाती हैं ?
【a】25
【b】33
【c】 50
【d】12✅

Que.7 भारत विश्व का कितना% चावल उत्पादन करता है ?
【a】21.2%✅
【b】43%
【c】 33%
【d】50%
Kapil Ji

Qu8:- निम्नलिखित में से भारत की प्रशासकीय इकाइयों के भौगोलिक क्षेत्र की सही जानकारी देने का दायित्व किस पर है?
A. भू-राजस्व विभाग
B. भारतीय सर्वेक्षण विभाग✅
C. a और b दोनों
D. इनमें से कोई नहीं|

Qu9:- निम्नलिखित कथनों में असत्य पर विचार कीजियेः
A. अर्थव्यवस्था का समय के साथ आकार बढ़ने से भूमि पर कोई प्रभाव नही पड़ता।✅
B. भले ही समय के साथ कृषि क्रियाकलापों का अर्थव्यवस्था में योगदान कम होता जाता है किंतु भूमि पर कृषि क्रियाकलापों का दबाव कम नहीं होता है।
C. समय के साथ अर्थव्यवस्था की संरचना में बदलाव से द्वितीय व तृतीयक सेक्टरों में प्राथमिक सेक्टर की अपेक्षा अधिक तीव्रता के साथ वृद्धि होती है।
D. सभी सही है।

Qu10:- निम्नलिखित कथनों में असत्य पर विचार कीजियेः
A. जिस भूमि पर फसलें उगाई व काटी जाती हैं, वह निवल बोया क्षेत्र कहलाता है।
B. ग्राम पंचायत के स्वामित्व वाली भूमि को ‘साझा संपत्ति संसाधन’ कहा जाता है।
C. भूमि जो प्रचलित प्रौद्योगिकी मदद से कृषि योग्य नहीं बनाई जा सकती है वर्तमान परती भूमि कहलाती है।✅
D. पाँच वर्षों तक या अधिक समय तक परती या कृषि रहित भूमि, कृषि योग्य व्यर्थ भूमि संवर्ग में सम्मिलित की जाती है।

Qu11:- निम्नलिखित में से भूमि के गैर-कृषि कार्यों में प्रयुक्त क्षेत्र में वृद्धि-दर अधिकतम्होने का कारण नहीं है।
A. भारतीय अर्थव्यवस्था की बदलती संरचना
B. गाँवों व शहरों में, बस्तियों के अंतर्गत क्षेत्रफल में विस्तार
C. वर्षा की अनियमितता✅
D. उपरोक्त सभी।

Qu12:- निम्नलिखित कथनों में असत्य पर विचार कीजियेः
A. द्वितीयक व तृतीयक आर्थिक क्रियाओं में भूमि का योगदान, कृषि उत्पादन में भूमि के योगदान से अधिक है।✅
B. साझा चारागाहों की न्यूनता का मुख्य कारण गैर-कानूनी तरीकों से कृषि विस्तार है।
C. कृषि योग्य व्यर्थ भूमि संवर्ग में कमी के बावजूद कृषि योग्य भूमि में कमी आई है।
D.सभी सही है।

Qu13:- निम्नलिखित फसलों में से कौन-सी एक खरीफ ऋतु की फसल नहीं है?
A. अरहर
B. जूट
C. सरसो✅
D. बाजरा

Qu14:- निम्नलिखित फसलों में से कौन-सी जायद ऋतु की फसलें हैं ?
1. तरबूज
2. खीरा
3. चारा फसलें
4. चना
5. तोरई
6. मक्का
कूटः
A. केवल 1, 3, 4 और 5
B. केवल 1, 2 और 3✅
C. केवल 3, 4, 5 और 6
D. केवल 1 और 2

Qu15:- निम्नलिखित कथनों में सत्य पर विचार कीजियेः
A. रक्षित सिंचाई के अंतर्गत वर्षा के अतिरिक्त जल की कमी की पूर्ति सिंचाई द्वारा पूरा किया जाता है।✅
B. उत्पादक सिंचाई में जल निवेश की मात्रा रक्षित सिंचाई की अपेक्षा कम होती है।
C. बाजरा, रागी, जूट, गन्ना सभी आर्द्रभूमि कृषि फसलें हैं।
D.सभी सत्य है।

Qu16:- निम्नलिखित में से चावल की प्रति हेक्टेयर सबसे ज़्यादा पैदावार करने वाले राज्यों का सही अवरोही क्रम है-
A. पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश
B. पंजाब, तमिलनाडु, हरियाणा, आन्ध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल✅
C. बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल
D. महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड

Qu17:- उत्तर भारत में वह कौन-सी खरीफ फसल है जिसे मुख्यतः चारे के लिये उगाया जाता है ?
A. गेहूँ
B. ज्वार✅
C. बाजरा
D. मक्का

Qu18:- मक्का फसल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. मक्का की फसल निम्न कोटि मिट्टी व अर्धशुष्क जलवायवी परिस्थितियों में उगाई जाती है।
2. सर्वाधिक मक्का उत्पादन करने वाला राज्य आन्ध्र प्रदेश है।
3. मक्का की फसल पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी भारत को छोड़कर देश के लगभग सभी हिस्सों में बोई जाती है।
4. इसकी पैदावार दक्षिण राज्यों में अधिक है, जो मध्य भागों की ओर कम होती जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- से सही हैं ?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 4
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4✅

Qu19:-खाद्यान्न फसलों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में असत्य पर विचार कीजियेः
A. मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर राज्यों में गेहूँ की उत्पादकता कम है।
B. उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक गेहूँ उत्पादन करने वाला राज्य तो है किंतु प्रति हेक्टेयर पैदावार मध्यम स्तर की है।
C. चना उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों की फसल है।
D. देश में दाल का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य हरियाणा है।✅

Qu20:- देश में दालों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है, जो देश के कुल उत्पादन का __% उत्पादन करता है ?
A. 23%✅
B. 25%
C. 50%
D. none

Qu21:- निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं हैं ?
A. कपास का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।✅
B. जूट का तीन-चौथाई उत्पादन पश्चिम बंगाल राज्य करता है।
C. भारत का कपास के उत्पादन में चीन, अमेरिका तथा पाकिस्तान के पश्चात् चौथा स्थान है।
D. चाय उत्तरी चीन के पहाड़ी क्षेत्रों की देशज फसल है।

Qu22:- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है।
A. भारत में कॉफी का सर्वाधिक उत्पादन करने, वाला राज्य केरल है।
B. कॉफी उष्ण कटिबंधीय रोपण कृषि है।✅
C. चाय निर्यातक देशों में भारत प्रथम स्थान पर है।
D. भारत में चाय की खेती 1880 में असम की बह्मपुत्र घाटी से प्रारम्भ हुई।

Qu23:- निम्नलिखित में किन देशों द्वारा गेहूँ और चावल की अधिक उत्पादकता की किस्मों को विकसित किया गया था ?
A. मैक्सिको, अमेरिका
B. रूस, जापान
C. चीन, ऑस्ट्रेलिया
D. मैक्सिको, फिलीपींस✅

Qu24:- निम्नलिखित में से भारतीय कृषि उत्पादन में कमी का कारण हैं-
A. वित्तीय संसाधनों की बाध्यताएँ तथा ऋणग्रस्तता
B. व्यापक अल्प रोज़गारी
C. भूमि सुधारों की कमी
D. उपरोक्त सभी।✅

Qu25:-भारत में कपास का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है ?
A. गुजरात✅
B. महाराष्ट्र
C. उत्तर प्रदेश
D. कर्नाटक

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


कंचन पीरथानी


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website