PHILOSOPHY QUIZ 06
प्रश्न 1 इनमें से एक पुरुषार्थ का प्रकार नहीं है -
अ- धर्म
ब- मोक्ष
स- अर्थ
द- प्रेम
द✔
प्रश्न 2 वैदिक साहित्य में ऋत का अर्थ क्या है ?
अ- यज्ञ आदि कर्मकांड
ब- आत्मा की अमरता
स- बहुदेववाद
द- शाश्वत नैतिक ब्रम्हांडीय व्यवस्था
द✔
प्रश्न 3 उपनिषद् शब्द का क्या अर्थ है ?
अ- आध्यात्मिक साहित्य
ब- वेद रहित कर्तव्यों की सूची
स- गुरु के समीप निष्ठापूर्वक बैठना
द- अनुभवातीय के विषयक विवेचन
स✔
प्रश्न 4 सुकरात के अनुसार निम्नलिखित में से क्या असत्य है ?
अ- ज्ञान ही सद्गुण है
ब- सद्गुण अप्राप्य है
स- सद्गुण सार रूप में एक है
द- सद्गुण शिक्षणीय है
ब✔
प्रश्न 5 निकोमेकियन एथिक्स के रचयिता कौन है ?
अ- प्लेटो
ब- स्पेंसर
स- अरस्तु
द- बेंथम
स✔
प्रश्न 6 प्लेटो द्वारा समर्थित नहीं है -
अ- न्याय
ब- चरित्र की उत्कृष्टता
स- वर्ग विहीन समाज
द- औपचारिक शिक्षा
स✔
प्रश्न 7 स्थूल सुखवाद की मान्यता है -
अ- सुखों में केवल गुणात्मक भेद होता है
ब- सुखों में केवल मात्रात्मक भेद होता है
स- सुखों में गुणात्मक एवं मात्रात्मक भेद होता है
द- सुख किसी उच्चतर साध्य की प्राप्ति का साधन है
ब✔
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से क्या काण्ट के नीतिशास्त्र में महत्वहीन एवं अप्रसांगिक है-
अ- कर्म फल
ब- शुभ संकल्प
स- संकल्प स्वातंत्र्य
द- साध्यों का राज्य
अ✔
प्रश्न 9 दंड के तीन सिद्धांत हैं , प्रतीकारात्मक, सुधारात्मक एवं ?
अ- सकारात्मक
ब- उपचारात्मक
स- काल्पनिक
द- प्रतिरोधात्मक/निवर्तनात्मक
द✔
प्रश्न 10 निम्न में से कौन सा विकल्प नियतिवाद के सिद्धांत को श्रेष्ठतम रूप से अभिव्यक्त करता है -
अ- जो घटित होता है , वह ईश्वरेच्छा है
ब- जो भी घटित होता है, वह भविष्यवाणी योग्य है
स- जो भी घटित होता है, वह पूर्व निर्धारित है
द- हर एक अपनी इच्छानुसार कार्य कर सकता है
स✔
प्रश्न 11 पुरुषार्थों का सही क्रम क्या है ?
अ- अर्थ,काम,मोक्ष ,धर्म
ब- काम ,अर्थ ,धर्म,मोक्ष
स- काम, धर्म, अर्थ, मोक्ष
द- धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष
द✔
प्रश्न 12 भगवद् गीता के अनुसार मुक्त जीव वह है, जिसने त्याग दिया है-
1- इच्छाओं का
2- कर्मों का
3- आसक्तियों का
4- क्रोध का
निम्न में से कौनसा विकल्प सही है ?
अ- 1 व 4
ब- 2 व 3
स- 2 व 4
द- 1 व 3
द✔
प्रश्न 13 किसके अनुसार प्रज्ञा, साहस, संयम एवं न्याय चार दार्शनिक सद्गुण है ?
अ- प्लेटो
ब- सुकरात
स- अरस्तु
द- काण्ट
अ✔
प्रश्न 14 निम्न मे से क्या वेद अंग नहीं है ?
अ- संहिता
ब- पुराण
स- ब्राह्मण
द- आरण्यक
ब✔
प्रश्न 15 चार आर्य सत्यों के अनुसार ऐसा नहीं है कि -
अ- दु:ख है
ब- दु:ख शाश्वत है
स- दु:ख का निरोध संभव है
द- दु:ख का कारण है
ब✔
प्रश्न 16 गांधीजी का सत्याग्रह अस्वीकार करता है -
अ- नैतिक बल
ब- विरोधी के लिए प्रेम
स- अहिंसा का मार्ग
द- निष्क्रिय प्रतिरोध
द✔
प्रश्न 17 देकार्त के अनुसार स्वयं सिद्ध सत्य है-
अ- ईश्वर दयालु और सर्वशक्तिमान है
ब- ईश्वर ने जगत की रचना की है
स- मैं सोचता हूं इसलिए मैं हूं
द- जगत् सदा परिवर्तनशील है
स✔
0 Comments