Rajasthan Current Affairs 2018 Question Quiz 11

Rajasthan Current Affairs 2018 Question Quiz 11


 

प्रश्न-1.. राजस्थान विधानसभा में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग विधेयक 2017 कब पारित किया गया??
(अ)- 16 जनवरी 2017
(ब)- 6 अप्रैल 2017
(स)- 6 मार्च 2017
(द)- 31 जुलाई 2017
स- 6 मार्च 2017(यह विधेयक राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को वैधानिक दर्जा प्रदान करने के लिए पारित किया गया है*✅⚜

प्रश्न-2.. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी की पहल पर राजस्थान के किस जिले में बाल मंदिर बनाया जाएगा??
(अ)- चित्तौड़गढ़
(ब)- भीलवाड़ा
(स)- बांसवाड़ा
(द)- डूंगरपुर
स- बांसवाड़ा( इसके माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए समाज को प्रोत्साहित किया जाएगा*✅⚜

प्रश्न-3.. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 2018- 19 में कितने जिलों में महिला शक्ति केंद्र खोले जाएंगे??
(अ)- 10
(ब)- 8
(स)- 7
(द)-5
द-5(यह जिले हैं धौलपुर करौली जैसलमेर सिरोही और बाड़मेर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जुड़े सभी 14 जिलों में भी जिला स्तरीय महिला शक्ति केंद्र खोले जाएंगे ✅⚜

प्रश्न-4.. पंचायत स्तर पर जागृति लाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 26 सितंबर 2017 को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में कौन सी योजना आरंभ की गई है??
(अ)- दुकाली योजना
(ब)-सांझी योजना
(स)- सखी योजना
(द)- चिराली योजना
द- चिराली योजना(इस योजना का आरंभ राज्य के 7 जिलों बांसवाड़ा भीलवाड़ा बूंदी जालौर झालावाड़ नागौर और प्रतापगढ़ में होगा इस योजना का उद्देश्य बालविवाह हिंसा लैंगिक उत्पीड़न के प्रति महिलाओं और किशोरियों में जागरूकता उत्पन्न करना है*✅⚜

प्रश्न-5.. 20 जनवरी 2018 को राज्य के किस जिले की पंचायत वोटिंग के जरिए शराबबंदी कराने वाली प्रदेश की तीसरी और जिले की दूसरी पंचायत बनी है??
(अ)- कोटा
(ब)- डूंगरपुर
(स)- राजसमंद
(द)- भीलवाड़ा
स- राजसमंद( राजसमंद के भीम पंचायत समिति के मंडावर पंचायत ने यह उपलब्धि प्राप्त की है मंडावर की सरपंच प्यारी देवी रावत हैं इससे पूर्व राजसमंद जिले की काछबली पंचायत में भी शराबबंदी हो चुकी है*✅⚜

प्रश्न-6.. राज ई पंचायत सॉफ्टवेयर संपूर्ण प्रदेश में कब लागू किया गया??
(अ)- 1 जून 2017
(ब)- 1 मई 2017
(स)- 1 अगस्त 2017
(द)- 1 जुलाई 2017
स- 1 अगस्त 2017✅⚜

प्रश्न-7.. 24 अप्रैल 2017 को राजस्थान के कितने पंचायती राज संस्थानों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया??
(अ)-7
(ब)-8
(स)-9
(द)-10
अ-7( राज्य की सम्मानित होने वाली संस्थाओं में श्री गंगानगर जिला परिषद,धौद, और सीकर की पंचायत समितियां नेतरवास(धौद) नारी (चिड़ावा) सम्वतसर( रायसिंहनगर )और रसूलपुर (खेतड़ी) की ग्राम पंचायतें शामिल है*✅⚜

प्रश्न-8.. दिसंबर 2017 के दौरान गुर्जर आरक्षण पर निर्णय हेतु केंद्र सरकार द्वारा किस कमेटी का गठन किया गया??
(अ)- लक्ष्मीकांत कमेटी
(ब)- चतुर्वेदी कमेटी
(स)- सांखला कमेटी
(द)- रोहिणी कमेटी
द- रोहिणी कमेटी✅⚜

प्रश्न-9.. राज्य के सभी जिलों में मिनी सचिवालय बनाने की योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा योजना के पहले चरण में कितने जिलों का चयन किया गया??
(अ)- 10 जिले
(ब)- 9 जिले
(स)- 8 जिले
(द)- 12 जिले
द- 12 जिले✅⚜

प्रश्न-10.. 19 सितंबर 2017 को राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश अनुसार तीसरी संतान वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी 5 वर्ष की रोक को घटाकर कितना कर दिया गया है??
(अ)- 1 वर्ष
(ब)- 2 वर्ष
(स)- 3 वर्ष
(द)- 4 वर्ष
स- 3 वर्ष✅⚜

प्रश्न-11.. राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा ई.आर.ओ.नेट का शुभारंभ कब किया गया??
(अ)- 20 अक्टूबर 2017
(ब)- 22 अक्टूबर 2017
(स)- 30 अक्टूबर 2017
(द)- 6 नवंबर 2017
स- 30 अक्टूबर 2017✅⚜

प्रश्न-12.. नवंबर 2017 में राजस्थान से राज्यसभा के लिए नव निर्वाचित सांसद हैं??
(अ)- के.जे.अल्फोंस
(ब)- विजय गोयल
(स)- अशोक परनामी
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं
अ-के.जे.अल्फोंस(अल्फोंस ने 27 नवंबर 2017 को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य की शपथ ग्रहण की वह केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री हैं यह राजस्थान से राज्यसभा सांसद परकीया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने से रिक्त हुई सीट पर निर्वाचित किए गए हैं ✅⚜

प्रश्न-13.. 12 दिसंबर 2017 को राज्य कैबिनेट की बैठक में कितने नए जिलों के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई??
(अ)- दो
(ब)- तीन
(स)-चार
(द)-पाँच
द-पाँच(इनमें अजमेर जिले के ब्यावर जयपुर जिले का आशापुरा बाड़मेर जिले का बालोतरा नागौर जिले का डीडवाना और अलवर जिले का बहरोड शामिल है भाजपा सरकार ने नए जिलों के गठन के लिए सेवानिवृत्त आईएएस रमेश चंद्र की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था समिति की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद नए जिले बनाने का निर्णय किया गया ✅⚜

प्रश्न-14.. फरवरी 2018 में चौधरी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कितने सदस्य हैं??
(अ)- 20 सदस्य
(ब)- 22 सदस्य
(स)- 24 सदस्य
(द)- 25 सदस्य
द-25 सदस्य( दिसंबर 2013 में हुए चौधरी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के मात्र 21 सदस्य थे लेकिन सितंबर 2014 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को 3 सीटें और मिल गई जनवरी 2018 में उपचुनाव में कांग्रेस को 1 सीट और मिल गई अतः अब पार्टी के कुल 25 सदस्य हो गए हैं ✅⚜

प्रश्न-16.. 25 मई 2017 को जारी अधिसूचना के अनुसार स्थानीय निकायों में निर्वाचित अध्यक्षों को हटाने का अधिकार किसे सौंपा गया है??
(अ)- पार्षदों को
(ब)- सांसदों को
(स)- कमिश्नर को
(द)- महापौर को
अ- पार्षदों को(पूर्व में स्थानीय निकाय के अध्यक्ष को हटाने के लिए पब्लिक वोटिंग का प्रावधान था लेकिन वर्ष 2013- 14 में हुए चुनाव में अध्यक्ष के चुनाव की शक्ति पार्षदों को दे दी गई अतः अब अपने अविश्वास प्रस्ताव द्वारा अध्यक्षों को हटाने का अधिकार पार्षदों को दिया गया है इसमें अध्यक्ष को हटाने के लिए तीन चौथाई वोट आवश्यक होंगे*✅⚜

प्रश्न-17.. चुनाव आयोग द्वारा युवा मतदाताओं खासकर 18- 19 साल के युवाओं को मतदाता बनाने हेतु किस राज्य के मॉडल को अपनाया गया है??
(अ)- राजस्थान
(ब)- गुजरात
(स)- महाराष्ट्र
(द)- उड़ीसा
अ- राजस्थान(राजस्थान के 18 से 19 साल के युवाओं को मतदाता बनाने के मॉडल की तर्ज पर देशभर में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2017 तक डोर-टू-डोर विशेष अभियान संचालित किया गया राजस्थान में इस प्रयास के तहत 2100000 से अधिक नए मतदाता बने जिनमें से 1300000 18 से 19 साल तक के युवा है ✅⚜

प्रश्न-18.. राजस्थान में 29 जनवरी 2018 को विधानसभा उपचुनाव निम्न में से किस स्थान पर हुए हैं??
(अ)- नसीराबाद
(ब)-भवानी मंडी
(स)- मांडलगढ़
(द)- कोटपूतली
स- मांडलगढ़(मतगणना 1 फरवरी 2018 को हुई मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुए ✅⚜

प्रश्न-19.. 29 जनवरी 2018 को राजस्थान में लोकसभा उपचुनाव 2018 निम्न में से किस स्थान पर हुए??
(अ)- अजमेर
(ब)-अलवर
(स)- मांडलगढ़
(द)- अ और ब दोनों
द- अ और ब दोनों(मतगणना 1 फरवरी 2018 कोई अलवर से सांसद महंत चांदनाथ योगी और अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट का निधन हो जाने के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हुए जनसंघ के विलय और भाजपा के गठन के बाद से पिछले 38 साल में प्रदेश में यह छठे लोकसभा उपचुनाव हैं ✅⚜

प्रश्न-20.. 3 सितंबर 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के तहत राजस्थान के किस सांसद को राज्य मंत्री बनाया गया है??
(अ)- निहालचंद मेघवाल गंगानगर
(ब)- देवजी पटेल जालौर
(स)- गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर
(द)- सांवर लाल जाट अजमेर
स- गजेंद्र सिंह शेखावत( जोधपुर गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है साथ ही राजस्थान के राज्यवर्धन सिंह राठौर को प्रोन्नत कर युवा मामले और खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है 9 नवंबर 2017 को केजे अल्फोंस राजस्थान से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए अब तक केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राजस्थान से मंत्रियों की संख्या 7 हो गई है राज्यसभा सांसद विजय गोयल और बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल को संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है विजय गोयल को संसदीय कार्य मंत्री के साथ ही सांख्यिकी एवं योजना क्रियान्वयन और अर्जुन मेघवाल को जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा से संबंधित मंत्रालय में मंत्री बनाया गया है राज्यसभा सांसद से उप-राष्ट्रपति बने वैकेया नायडू कैबिनेट मंत्री थे अब मोदी मंत्रिमंडल में राज्य से कोई कैबिनेट मंत्री नहीं है*✅⚜

 

Quiz Winner- रणजीत सिंह जी गौड़ जयपुर- 13


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

ममता शर्मा -कोटा

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website