Rajasthan Population Distribution Quiz : 01

Rajasthan Population Distribution Quiz : 01


राजस्थान : जनसंख्या वितरण एवं घनत्व


प्रश्न=1. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाले जिलों का अवरोही कर्म है?
(अ) बांसवाड़ा धौलपुर डूंगरपुर एवं श्री गंगानगर
(ब) बाड़मेर जैसलमेर जोधपुर एवं बांसवाड़ा
(स) धौलपुर हनुमानगढ़ बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
(द) डूंगरपुर बांसवाड़ा हनुमानगढ़ एवं धौलपुर

(ब)✔

प्रश्न=2. जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में लिंगानुपात है ?
(अ) 926
(ब) 921
(स) 943
(द) 928

(द)✔

प्रश्न=3. जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से राज्य के जिलों का अवरोही क्रम है ?
(अ) जयपुर भरतपुर दोसा अलवर
(ब) भरतपुर दौसा धौलपुर अलवर
(स) दोसा भरतपुर अलवर धौलपुर
(द) भरतपुर दौसा करौली अलवर

(अ)✔

प्रश्न=4. राज्य में सर्वाधिक साक्षरता वाले 2 जिले हैं ?
(अ) जयपुर एवं कोटा
(ब) जयपुर एवं अलवर
(स) जयपुर एवं झुंझुनू
(द) कोटा एवं जयपुर

(द)✔

प्रश्न=5. राज्य के वे जिले जिनकी साक्षरता न्यूनतम है?
(अ) जालौर सिरोही एवं प्रतापगढ़
(ब) डूंगरपुर उदयपुर एवं बांसवाड़ा
(स) झालावाड़ सिरोही एवं बाड़मेर
(द) जालौर पाली एवं बाड़मेर

(अ)✔

प्रश्न=6. राज्य में सबसे कम महिला साक्षरता वाले 2 जिले हैं?
(अ) बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
(ब) जालौर एवं सिरोही
(स) जालौर एवं बांसवाड़ा
(द) बाड़मेर एवं जालौर

(ब)✔

प्रश्न=7. जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है ?
(अ) सातवा
(ब) आठवां
(स) नौवां
(द) दशमा

(ब)✔

प्रश्न=8. राज्य की सबसे कम आबादी वाले 2 जिले हैं?
(अ) डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा
(ब) जैसलमेर एवं जालौर
(स) जैसलमेर एवं प्रतापगढ़
(द) जैसलमेर एवं दौसा

(स)✔

प्रश्न=9. जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार राज्य की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर है?
(अ) 28.4%
(ब) 17.7%
(स) 21.4%
(द) 21.3%

(द)✔

प्रश्न=10. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान के कितने जिलों में जनसंख्या घनत्व 500 से ऊपर है?
(अ) 4
(ब) 5
(स) 2
(द) 3

(स)✔

प्रश्न=11. 2001 - 2011 के दशक में राजस्थान में जनसंख्या की वृद्धि समस्त भारत की तुलना में लगभग कितने प्रतिशत अधिक हुई हे?
(अ) 3.6%
(ब) 4%
(स) 4.6%
(द) 5.4%

(अ)✔
व्याख्या:- 2001 - 2011 की अवधि में 2001 की जनसंख्या में लगभग 120 लाख व्यक्तियों की बढ़ोतरी हुई जो 21.30% को सूचित करती है इसी अवधि में भारत की जनसंख्या में 17.7% की वृद्धि हुई थी इस प्रकार 2001 - 2011 के दशक में राजस्थान में जनसंख्या की वृद्धि समस्त भारत की तुलना में लगभग 3.6% बिंदु अधिक हुई है

प्रश्न=12. 2001 - 2011 की अवधि में राजस्थान के 33 जिलों में जनसंख्या की सर्वाधिक वृद्धि दर बाड़मेर जिले में 32.5% पाई गई है जबकि सबसे कम वृद्धि दर किस जिले में रही?
(अ) गंगानगर
(ब) हनुमानगढ़
(स) जैसलमेर
(द) जोधपुर

(अ)✔
व्याख्या:- 2001 - 2011 की अवधि में राजस्थान के 33 जिलों में जनसंख्या की सर्वाधिक वृद्धि दर बाड़मेर जिले में 32.5% पाई गई है जबकि सबसे कम वृद्धि दर गंगानगर जिले में 10% रही है

प्रश्न=13. राज्य की औसत जनसंख्या वृद्धि दर 21.3% की तुलना में राज्य के ऐसे कितने जिले हैं जो राज्य की औसत वृद्धि दर से अधिक जनसंख्या प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई?
(अ) 10 जिले
(ब) 12 जिले
(स) 15 जिले
(द) 18 जिले

(स)✔
व्याख्या:- राज्य की औसत जनसंख्या वृद्धि दर 21.3% की तुलना में 15 जिलों में 【जयपुर दोसा डूंगरपुर धौलपुर जालौर बाड़मेर सिरोही अलवर उदयपुर कोटा बीकानेर बांसवाड़ा जैसलमेर जोधपुर व प्रतापगढ़ जिले में】 जनसंख्या में अधिक प्रतिशत वृद्धि हुई तथा अन्य 18 जिलों में राज्य की औसत से कम हुई

प्रश्न=14. राज्य में सबसे अधिक आबादी जयपुर जिले की रही है जो 2011 में 66.26 लाख थी राज्य की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत है ?
(अ) 8.67%
(ब) 9.67%
(स) 10.67%
(द) 11.67%

(ब)✔
व्याख्या:- राज्य में सबसे अधिक आबादी जयपुर जिले की रही है जो 2011 में 66.26 लाख की यह राज्य की कुल जनसंख्या का 9.67% आबादी की दृष्टि से जैसलमेर का स्थान अंतिम आता है 2011 में यहां की आबादी 6.70 लाख रही जो राज्य की कुल जनसंख्या का मात्र 0.98% रही है

प्रश्न=15. राज्य के ऐसे कितने जिले हैं जिसमें राज्य के औसत घनत्व से अधिक पाया गया है?
(अ) 15 जिले
(ब) 17 जिले
(स) 19 जिले
(द) 21 जिले

(स)✔
व्याख्या:- 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य के 33 जिलों में भी परस्पर घनत्व के काफी अंतर पाए जाते हैं जयपुर जिले में घनत्व 595 रहा जो सर्वाधिक था तथा जैसलमेर में यह न्यूनतम 17 रहा 【2001 में 13 था】 राज्य के 19 जिलों में घनत्व राज्य की औसत घनत्व से अधिक पाया गया तथा शेष 14 जिलों में यह राज्य के औसत घनत्व से कम पाया गया

प्रश्न=16. 2001 - 2011 की जनगणना की अवधि में राजस्थान में लिंग - अनुपात में कितने अंको की वृद्धि हुई ?
(अ) 5 अंको की
(ब) 7 अंको की
(स) 9 अंको की
(द) 12 अंको की

(ब)✔
व्याख्या:- राज्य में प्रति 1000 पुरुषों के पीछे स्त्रियों की संख्या 2011 में 928 रही जबकि 2001 में यह 921 रही थी इस प्रकार राज्य में लिंग अनुपात में 7 अंको की वृद्धि हुई है 2001 में डूंगरपुर जिले में लिंग अनुपात 1022 व राजसमन्द जिले में 1000 पाया गया था। जो 2011 में क्रमशः घटकर 994 तथा 990 रह गया हे। 2011 में न्यूनतम लिंग- अनुपात धौलपुर जिले में पाया गया हे जहा यह 846 रहा हे।

प्रश्न=17. राजस्थान में 0 - 6 की आयु समूह में लिंगानुपात 2001 में 909 से घटकर 2011 में कितना हो गया है ?
(अ) 886
(ब) 888
(स) 921
(द) 927

(ब)✔
व्याख्या:- 2011 की जनगणना के परिणामों में सबसे ज्यादा चर्चित और चिंता का विषय 0 - 6 आयु समूह में लिंग अनुपात का माना गया है राजस्थान में 0 - 6 की आयु समूह में लिंग अनुपात 2001 में 909 से घटकर 2011 में 888 हो गया इसका अर्थ यह है कि 1000 लड़कों के पीछे 2001 में लड़कियों की संख्या 909 थी जो 2011 में घटकर मात्र 888 रह गई

प्रश्न=18. 2011 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण स्त्रियों में साक्षरता की दर कितने प्रतिशत ?
(अ) 32.7%
(ब) 45.8%
(स) 52.1%
(द) 79.2%

(ब)✔
व्याख्या:- 2011 में राज्य में 7 वर्ष से अधिक आयु की जनसंख्या में साक्षर व्यक्तियों का अनुपात 66.1% रहा है पुरुषों में साक्षरता दर लगभग 79.2% थी तथा स्त्रियों में यह लगभग 52.1% रही है 2001 - 2011 के दशक में राजस्थान में कुल साक्षरता की दर में काफी सुधार हुआ है लेकिन आज भी राज्य साक्षरता की दृष्टि से पिछड़ा हुआ माना जाता है

राज्य में महिलाओं में साक्षरता की दर नीची है 2011 में ग्रामीण स्त्रियों में साक्षरता की दर केवल 45.8% थी जो बहुत नीची थी और सिरोही जिले में ग्रामीण महिलाओं की साक्षरता दर 32.7% 【न्यूनतम】 रही थी जबकि झुंझुनू जिले में यहां 59.8% 【अधिकतम】 रही थी

प्रश्न=19. राज्य सरकार ने राज्य के लिए नई जनसंख्या नीति की घोषणा कब की थी ?
(अ) 20 जनवरी 2000
(ब) 20 जनवरी 2001
(स) 20 जनवरी 2003
(द) 20 जनवरी 2005

(अ)✔
व्याख्या:- राज्य सरकार ने 20 जनवरी 2000 को राज्य के लिए नई जनसंख्या नीति की घोषणा की थी आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद जनसंख्या नीति की घोषणा करने वाला राजस्थान तीसरा राज्य था

प्रश्न=20. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत है?
(अ) 24.9%
(ब) 31.2%
(स) 37.4%
(द) 45.2%

(अ)✔
व्याख्या:- 2011 की जनगणना के अनुसार शहरी जनसंख्या का प्रतिशत 24.9% हैं सर्वाधिक शहरी जनसंख्या प्रतिशत के हिसाब से कोटा जिले में है जबकि ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत 75.1% के साथ डूंगरपुर जिले में है

प्रश्न=21. सर्वाधिक बाल लिंगानुपात किस जिले में पाई जाती है ?
(अ) बांसवाड़ा
(ब) प्रतापगढ़
(स) झुंझुनू
(द) भीलवाड़ा

(अ)✔
व्याख्या:- 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक बाल लिंगानुपात बांसवाड़ा जिले में 934 पाई जाती है जबकि न्यूनतम बाल लिंगानुपात झुंझुनू जिले में 837 पाई गई है

प्रश्न=22. 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम साक्षरता दर किस जिले में पाई गई है?
(अ) जालौर
(ब) सिरोही
(स) प्रतापगढ़
(द) बांसवाड़ा

(अ)✔
व्याख्या:- 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम साक्षरता दर जालौर जिले में पाई गई है जबकि सर्वाधिक साक्षरता दर कोटा जिले में 76.6 प्रतिशत पाई गई है

प्रश्न=23. 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर किस जिले में पाई गई है?
(अ) झुंझुनू
(ब) प्रतापगढ़
(स) बांसवाड़ा
(द) सिरोही

(ब)✔
व्याख्या:- 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर झुंझुनू जिले में जबकि न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर प्रतापगढ़ जिले में दर्ज की गई है

प्रश्न=24. 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम महिला साक्षरता दर किस जिले में पाई गई है?
(अ) प्रतापगढ़
(ब) जालौर
(स) जैसलमेर
(द) सिरोही

(ब)✔
व्याख्या:- 2011 के अनुसार सर्वाधिक महिला साक्षरता दर कोटा जिले में जबकि न्यूनतम महिला साक्षरता दर जालौर जिले में दर्ज की गई है

प्रश्न=25. 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक अनुसूचित जाति प्रतिशत किस जिले में पाई गई है?
(अ) जयपुर
(ब) गंगानगर
(स) डूंगरपुर
(द) उदयपुर

(ब)✔
व्याख्या:-2011 के अनुसार सर्वाधिक अनुसूचित जाति की सर्वाधिक संख्या जयपुर जिले में जबकि प्रतिशत के हिसाब से गंगानगर जिले में और न्यूनतम अनुसूचित जाति की संख्या डूंगरपुर जिले में और प्रतिशत के हिसाब से भी डूंगरपुर जिले में पाई जाती है

प्रश्न=26. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान राज्य में अनुसूचित जनजाति की कितने प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है?
(अ) 13.47%
(ब) 17.82%
(स) 18.24%
(द) 19.23%

(अ)✔
व्याख्या:- राजस्थान राज्य में 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जन जातियों का प्रतिशत 13.47% है और अनुसूचित जनजातियों की सर्वाधिक संख्या उदयपुर जिले में प्रतिशत के हिसाब से बांसवाड़ा जिले में और अनुसूचित जनजातियों की न्यूनतम संख्या बीकानेर जिले में और प्रतिशत के हिसाब से नागौर जिले में दर्ज की गई है

प्रश्न=27. जनगणना 2011 के अनुसार 10 लाख से ऊपर आबादी वाला जिला नहीं है ?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) बीकानेर

(द)✔
व्याख्या:- 2011 की जनगणना के अनुसार 10 लाख से ऊपर आबादी वाले जिले निम्न 【जयपुर जोधपुर और कोटा】 और 5 लाख से ऊपर आबादी वाले जिले 【जयपुर जोधपुर कोटा बीकानेर】

प्रश्न=28. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में प्रति हजार पर मृत्यु दर कितनी पाई जाती गई है ?
(अ) 6.1
(ब) 7.1
(स) 8.1
(द) 9.1

(ब)✔
व्याख्या:- राजस्थान में प्रति हजार पर जन्म दर【 21.8%】 जबकि प्रति हजार पर मृत्यु दर【 7.1%】 और जीवन प्रत्याशा 【66.1%】 पाया गया है

प्रश्न=29. 400 से ऊपर जनसंख्या घनत्व वाले जिलों की संख्या है - ?
(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) पांच

(स)✔
व्याख्या:- 2011 की जनगणना के अनुसार 400 से अधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिलों की संख्या चार है जो निम्न है - जयपुर 【598】, भरतपुर 【503】, दोसा 【476】 और अलवर 438

प्रश्न=30. 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक दशकीय लिंगानुपात वृद्धि वाला जिला है ?
(अ) जयपुर
(ब) भरतपुर
(स) झालावाड़
(द) धौलपुर

(अ)✔
व्याख्या:- 2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात में सर्वाधिक वृद्धि जयपुर जिले में 【821 से 849= +28】 हुई जबकि न्यूनतम वृद्धि दर डूंगरपुर जिले में 【1022 से 990= -32】 रही।

 

Specially thanks Quiz Creator ( With Regards )

लाल शंकर पटेल डूंगरपुर, विजयपाल बधाल


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website