RAS ART AND CULTURE QUIZ 02

RAS ART AND CULTURE QUIZ 02


Q-1..  राजस्थान में स्थित किस किले की मरम्मत शाहजहां के एक सेनापति  गौड़ राजपूत विट्ठल दास द्वारा करवाई गई थी??
A- गढ़ बीठली दुर्ग-अजमेर
B- रणथंबोर दुर्ग-सवाई माधोपुर
C- मेहरानगढ़ जोधपु- जोधपुर
D-  सुवर्ण गिरी दुर्ग-जालौर


A-गढ़ बीठली दुर्ग-अजमेर( यह दुर्ग अजमेर जिले में गढ़वाली पहाड़ी(2855फिट ऊची)पर राजा अजयदेव द्वारा  बनवाया गया था यह किला  इससे पहले अजयमेरु दुर्ग के नाम से प्रसिद्ध था  यह किला पानी की झालरा के लिए प्रसिद्ध है इस किले का विस्तार 1 मील के घेरे में है  मालदेव की पत्नी रूठी रानी(उमादे)ने इसी  किले  में अपना समय व्यतीत किया थाइस किले को तारागढ़ के नाम से भी जाना जाता है )?✔

Q-2.. भेरुजी के भोपो का मुख्य वाद्य यंत्र है??
A- जोगी सारंगी
B- नौबत
C- इकतारा
D- अलगोजा

D-अलगोजा(अलगोजा मुंह से बजाए जाने वाला  वाद्ययंत्र है  अलगोजेनुमा नली से स्वर निकाले जाते हैं इसके स्वर पुंगी की तरह सुनाई देते हैं )?✔

Q-3..चरवाहा और राणका फकीरो  का वाद्य यंत्र है??
A- बांसुरी
B- पुंगी
C- अलगोजा
D- इकतारा

C-अलगोजा(अलगोजा दो भागों में बटा होता है राजस्थान का बाड़मेर जिला अलगोजा वाद्य के नाम से  सुना जाता है अलगोजा वादन में दूधिवा गांव शीर्ष स्थान पर है अलगोजा नडकट ,केर,टाली,बास की नली,सुपारी या कंगोर की लकड़ी से बना होता है अलगोजे की  नली में 4 से 7 तक छेद किए जाते इस अलगोजे को बजाने के लिए बड़ी नली से स्वांस को खींचकर छोटी नली से स्वर के रूप में निकाले जाते हैं 1982 के दिल्ली एशियाड का शुभारंभ अलगोजा वादन से किया गया था) ?✔

Q-4.. राजस्थान में स्थित किस संप्रदाय का प्रमुख धार्मिक ग्रंथ "जम्ब सागर" है??
A- जसनाथी संप्रदाय
B- विश्नोई संप्रदाय
C- निंबार्क संप्रदाय
D- वल्लभ संप्रदाय

B-विश्नोई संप्रदाय(बिश्नोई उत्तर भारत की एक जनजाति है यह संप्रदाय अहिंसा पर विशेष बल देता है इस संप्रदाय के प्रवर्तक जांभोजी पवार थे  इस संप्रदाय में शवों को गाड़ने की प्रथा है)?✔

Q-5.. राजस्थानी विचारधारा की चित्रकला का आरंभिक मुख्य केंद्र था??
A- जयपुर
B- बीकानेर
C- जैसलमेर
D- बूंदी

D-बूंदी-(राजस्थानी चित्रकला का प्रारंभिक स्वरूप मेवाड़ शैली है इसके पश्चात इसका आरंभिक मुख्य केंद्र कोटा और बूंदी शैली में देखा गया है इस शैली की प्रमुख विशेषता उसका रंग नेत्री के ऊपर और नीचे समानांतर रेखा है बूंदी शैली का विकास राओ सूजन सिह के समय से प्रारंभ होता है )?✔

Q-6.. संगीत सार और राग मंजरी के लेखक हैं??
A- राणा कुम्भा- महाराणा प्रताप सिंह
B- राजकवि राज भट्ट- राणा कुंभा
C- महा कवि पदमाकर- पुंडरीक विट्ठल
D- महाराजा सवाई प्रताप सिंह- पुंडरीक विट्ठल

D-महाराजा सवाई प्रताप सिंह-पुंडरीक विट्ठल( सवाई प्रताप सिंह ने संगीत सम्मेलनों  के निष्कर्ष के आधार पर संगीत सार की रचना कराई थी इसका रचनाकाल 1779 से 1803 है राग मंजरी का रचनाकाल 16वीं शताब्दी है इसके रचनाकार जयपुर के रचनाकार पुंडरिक विट्ठल थे )?✔

Q-7.. रूप सिंह शेखावत दयाराम और तारा शर्मा राजस्थान के किस  नाट्य कला के  प्रसिद्ध कलाकार??
A- भवाई नाट्य
B-तुर्रा कलँगी नाट्य
C-तमाशा नाट्य
D-रम्मत

A-भवाई नाट्य(बाघाजी भवाई नाटक के जन्मदाता थे इस नृत्य नाट्य  में शारीरिक क्रियाओं में अद्भुत चमत्कार और लयकारी विविधता होती है  इस चमत्कारी नृत्य विद्या में गिलास पर नृत्य, थाली के किनारे पर नृत्य, तलवार पर नृत्य और कांच के टुकड़ों पर नृत्य किया जाता है यह  नृत्य नाट्य को  गुजरात की सीमा से सटे हुए राजस्थान के क्षेत्रों में लोकप्रिय है )?✔

Q-8.. विश्नोई संप्रदाय के संस्थापक जांभोजी का जन्म हुआ था??
A- 1441 में
B- 1446 में
C- 1451
D- 1461 में

C-1451में(विश्नोई संप्रदाय के संस्थापक जांभोजी का जन्म 1451 में नागौर जिले के पीपासर गांव में हुआ था संत जांभोजी ने 1482 में समराथल बीकानेर स्थान पर कलश स्थापना कर विश्नोई संप्रदाय की स्थापना की ) ?✔

Q-9.. नृत्य नाटक "सूरदास और शंकरिया"किस पेशेवर जाति से संबंध रखते हैं??
A- पातर
B- नट
C- भांड
D- भवाई

D-भवाई(यह नृत्य  नाटकों का संबंध  भवाई जाति से है इन नृत्य नाटकों द्वारा प्राप्त धन से यह जाति अपनी जीविका चलाती है  यह नृत्य-नाट्य  अत्याधिक उदयपुर संभाग में कीया जाता है) ?✔

Q-11..बोराबोरी,डिकरी,बीकाजी आदि है??
A- लोक नृत्य का नाम
B- लोकनाट्य का नाम
C- प्राचीन लोक कथा
D- स्त्री के आभूषण

B-लोक नाट्य नाम( यह नाटक भवाई जाति के कलाकारों द्वारा किया जाता है यह नाटक गोरा गोरी दीकरी बीकाजी ढोला-मारू सूरदास शंकरिया आदि के रूप में किया जाता है यह एक पेशेवर नाट्य है) ?✔

Q-12.. प्रदीप मुखर्जी का संबंध है??
A- मीनाकारी से
B- पड़ शैली
C- कत्थक नृत्य से
D- ख्याल गायन से

B-पड़ शैली(प्रदीप मुखर्जी पड़ शैली के प्रसिद्ध कलाकार हैं 12वीं शताब्दी के कवि जयदेव की कृति "गीत गोविंद" के सभी 292 श्लोकों की चित्रा भिव्यक्ति सर्वप्रथम उन्होंने ही एक ही फ्रेम मे  की थी ?✔

Q-13.. खराद कला प्रसिद्ध है??
A- कोटा की
B- अलवर की
C- उदयपुर की
D- जयपुर की

C-उदयपुर(उदयपुर की खराद कला लकड़ी को विभिन्न  आकारों मे   ढालने और बारीक गोल किनारियों के  कार्य के लिए विख्यात है खराद कार्य में मुख्यतः खिरनी की लकड़ी का प्रयोग होता है महाराणा जगतसिंह ने मारवाड़ से इस शिल्प के कुछ कारीगरों  को उदयपुर लाकर बसाया था) ?✔

Q-14.. बीकानेर के उदासर गांव में जन्मी सोहनी देवी की प्रसिद्धि है??
A- तैराक के रूप में
B- साहित्यकार के रूप में
C- गायककार के रूप में
D- राजनीतिज्ञ के रूप में

C-गायककार के रूप में(रामदेव जी के गीत गाने में सोहनी देवी को महारत हासिल थी उनकी गायन शैली से प्रेरित होकर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे  ने इन का एक भजन "म्हाने अबके बचाले म्हारी माय" फिल्म सोनार किला में चित्रित किया था )?✔

Q-15.. निम्न में से किसने "ए मिटिंग बाई दी रीवर" नामक कॉम्पैक्ट डिस्क बनाई??
A- जाकिर हुसैन
B- पंडित विश्व मोहन भट्ट
C- हसरत जयपुरी
D- संदीप शर्मा

B-पंडित विश्व मोहन भट्ट( इनका जन्म जयपुर में हुआ पंडित विश्व मोहन भट्ट ने एक नई राग  गौरीम्मा का सर्जन किया गिटार में सितार सरोज और वीणा के 14 अतिरिक्त तारों के सटीक और अदभुत मुहावरों का समनवयक कर के इन्होने मोहन वीणा का आविष्कार किया ?✔

Q-16.. पैली एक है ??
A- परंपरा
B- वाद्य यंत्र
C- लोकगीत
D- आभूषण का एक प्रकार

B- वाद्य यंत्र(यह एक बांसुरी है जो अलगोजा का एक भाग है मरुप्रदेश के अतिरिक्त अलवर क्षेत्र की मेव जाति में यह अधिक प्रचलित है )?✔

Q-17..किस वाद्य यंत्र को गज के स्थान पर "नखे"से आघात करके बजाया जाता है ??
A-निशान
B-सुरनई
C-रवाज़
D-दमामा

C-रवाज़(यह सारंगी की तरह का वाद्ययंत्र है इसमें तारों की संख्या 12 होती है चार प्रमुख तार तांत के होते हैं इन में "घट" का तार सन की रस्सी का होता है आठ तार तरबों के होते हैं यह वाद्ययंत्र मेवाड़ के राव  व भाट जाति के लोग अधिक बजाते हैं )?✔

Q-18.. समुद्र लहर लहरिया कहां रंगा जाता है??
A-कोटा में
B-जोधपुर में
C-जयपुर में
D-बीकानेर में

C-जयपुर में(विभिन्न रंगो की आड़ी धारियों से रंगा हुआ कपड़ा लहरिया कहलाता है, यदि आड़ी धारियॉ खंजरीनुमा ढंग से रंगी जाएँ तो गंडादर कहलाता है) ?✔

Q-19..खरादिये कहलाते है ??
A-मीनाकारी का कार्य करने वाले व्यक्ति
B-  तोरण निर्माण का कार्य करने वाले व्यक्ति
C- लकड़ी के ठप्पे बनाने का कार्य करने वाले व्यक्ति
D- फड़ निर्माण का कार्य करने वाले व्यक्ति

C-लकड़ी के ठप्पे बनाने का कार्य करने वाले व्यक्ति(हाथ की छपाई के कार्य में सबसे महत्वपूर्ण लकड़ी के ठप्पे होते हैं इन्हें  बतकाड़े भी कहा जाता है यह ठप्पे  खरादिये बनाते हैं अब्दुल गनी,गय्यूर अहमद ,मोहम्मद रफीक ,इकराम खान आदि राजस्थान के प्रमुख खरादिये  हैं ठप्पे बनाने में सागवान, शीशम, गुरजन, आम और अरंडू  की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है )?✔

Q-20..सोवनपान आभूषण का  संबंध किस अंग से है??
A- हथेली
B- सिर
C-पैर
D-बॉह

A-हथेली( सोवनपान हथेली के ऊपरी भाग में पहना जाने वाला आभूषण है  इसे हथफूल भी कहते हैं यह पान के आकार का होता है  कलाई की चूड़ियों से जुड़ा हथफूल दूसरी और अंगुलियों से भी जुड़ा होता है )?✔

Q-21.. दुल्हन द्वारा पहने जाने वाले लाल या गुलाबी रंग की ओढ़नी कहलाती है??
A-बॉकडी
B-लहरगोड़ा
C-ताश
D-पँवरी

D-पँवरी?✔

Q-22.. जोधपुर के प्रसिद्ध बंधेज कलाकार जो बांधनी कला के बादशाह कहलाते हैं??
A- मोहम्मद परवेज अहमद
B- मोहम्मद काले खाँ
C- मोहम्मद रफीक अहमद
D- मोहम्मद तैयब खाँ

D-मोहम्मद तैयब खाँ?✔

Q-23.."वैदिक मंत्रालय" नामक प्रिंटिंग प्रेस कहॉ लगाई गई थी ??
A-अजमेर में
B-जयपुर में
C-उदयपुर में
D-करौली में

A-अजमेर में(आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने वैदिक मंत्रालय नामक प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना करवाई थी )?✔

Q-24.. नीचे दिए गए रचनाकारों में से फरवरी 2009 में किस कवि पर डाक टिकट जारी किया गया था??
A-  महाकवि माघ
B-सूर्यमल मिश्रण
C- मुहणौत नैंसी
D- जयानक

A-महाकवि माघ(इन्हें राजस्थान का कालिदास भी कहते हैं यह भीनमाल (जालौर) के  निवासी है इन्होंने शिशुपाल वध नामक महाकाव्य की रचना की यह 20सर्गों में विभक्त ह)  ?✔

Q-25.. शरण रानी को जिस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है वह है??
A- साहित्य
B- संगीत
C- चित्रकला
D-नृत्य

B-संगीत(शरण रानी दिल्ली की रहने वाली थी शास्त्रीय संगीत की विद्यमान और  सुप्रसिद्ध सरोद वादक थी यह प्रथम महिला थी जिन्होंने सरोद जैसे मर्दाना साज को संपूर्ण ऊंचाई प्रदान की ,इन्हे सरोद रानी के नाम से भी जाना जाता है शरण रानी को म्यूजिक लीजेण्ड के नाम से भी जाना जाता है यह पदम भूषण और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित है पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इन्हें भारत की सांस्कृतिक राजधूत कहकर सम्मानित किया है) ?✔

Q-26.. मध्यकालीन मेवात के प्रसिद्ध संत थे??
A- चरणदास
B- लाल दास
C- हरिराम दास
D- सुंदर दास

B-लालदास(मध्यकालीन भारत के प्रसिद्ध संत लालदास थे संत लाल दास का जन्म अलवर जिले के धौलीदूब   ग्राम में  1540 में हुआ था  यह मेव जाति के थे  लाल दास ने तिजारा के मुस्लिम संत गहन विश्नी से भी दीक्षा ली थी इन्होने जीवन भर हिंदू और मुसलमान दोनों संप्रदाय को एकता के धागे में पिरोने का काम किया था )?✔

Q-27.. भारत का कौनसा शहर सांस्कृतिक घुलन केंद्र कहा जाता है??
A- हैदराबाद
B- लखनऊ
C- बेंगलुरु
D- दिल्ली

A-हैदराबाद(आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद को सांस्कृतिक  घुलन केंद्र के नाम से जाना जाता है )?✔

Q-28.. जैन समुदाय में प्रथम विभाजन के समय श्वेतांबर समुदाय के संस्थापक थे??
A- भद्रबाहु
B-  स्थूलभद्र
C- कालका चार्य
D- देव ऋषि-क्षमी वर्मन

B-स्थूलभद्र(जैन समुदाय में प्रथम विभाजन मठिया अनुशासन और वस्त्र धारण करने के मुद्दे पर हुआ था जैन श्वेतांबर और दिगंबर समूह में विभक्त हो गया मगध में अकाल पढ़ने पर भद्रबाहु के नेतृत्व में दिगंबर संप्रदाय दक्षिण भारत चला गया जबकि स्थूलभद्र के नेतृत्व में श्वेतांबर समुदाय मगध में ही रुका रहा श्वेतांबर समुदाय श्वेत वस्त्र धारण करता है जबकि दिगंबर समुदाय आकाश को अपना वस्त्र मानता है )?✔

Q-29.. रंगपुर जहां हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी है??
A- पंजाब में
B- राजस्थान में
C- सौराष्ट्र में
D- पूर्वी उत्तर प्रदेश में

C-सौराष्ट्र में (रंगपुर गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले में स्थित है सन 1931 में एम.ए.  वत्स और 1953-54 में एस. आर.राव ने यहां उत्खनन कार्य कराया था यहां से उत्खनन में न तो कोई मुद्रा और ना ही कोई मातृदेवी की मूर्ति प्राप्त हुई) ?✔

Q-30.. निम्न में से किसे पंजाबी भाषा का टैगोर माना जाता है??
A- पूरन सिंह
B- मोहन सिंह
C- अमृता प्रीतम
D- करतार सिंह दुग्गल

A-पूरण सिंह(पूरण सिंह का जन्म पश्चिमी सीमा प्रांत (जो वर्तमान में पाकिस्तान में है )के हजारा जिले के मुख्य नगर  एबटाबाद के समीप सलहद गांव में 17 फरवरी 1881 को हुआ था यह पैशे से अध्यापक थे यह भारत के देशभक्त ,शिक्षावि,  वैज्ञानिक और लेखक थे आधुनिक पंजाबी काव्य संस्थापकों में इनकी गणना होती है)?✔

Q-31.. मधुबनी लोक कला किस राज्य से संबंधित है??
A- उड़ीसा
B- पश्चिम बंगाल
C- बिहार
D- राजस्थान

C-बिहार( मधुबनी लोक कला अथवा मिथिला (चित्रकला) लोक कला बिहार राज्य से संबंधित हे बिहार राज्य के संपूर्ण मिथिलांचल क्षेत्र मे लोकप्रिय है ?✔

Q-32.. प्रयाग नगर को अलाहाबाद अल्लाह का नगर नाम किसने दिया था??
A- जहांगीर
B- हुमायूं
C- अकबर
D- बैरम खान

C-अकबर(प्रयाग में अकबर ने गंगा यमुना के तट पर एक किले का निर्माण कराया जिसे इलाहाबाद का किला कहते हैं )?✔

Q-33.. किसके शासनकाल में तुलसीदास ने रामचरित मानस लिखी??
A- अकबर
B- बाबर
C- हुमायूं
D- औरंगजेब

A-अकबर(तुलसीदास ने मुगल सम्राट अकबर के राज्य काल के दौरान अयोध्या में राम चरित मानस की रचना की थी रामचरितमानस तुलसीदास की सबसे प्रमुख कृति है रामचरितमानस 16वीं शताब्दी में रचित एक महाकाव्य है जिस में राम का संपूर्ण जीवन चरित्र वर्णित हुआ है रामचरितमानस के लेखक का प्रारंभ अयोध्या में विक्रम संवत 1631 (1574) को राम राम नवमी के दिन( मंगलवार) किया गया था ?✔

Q-34.. शिवाजी के समसामयिक मराठा संत का नाम था??
A- संत ध्यानेश्वर
B- नामदेव
C- संत एकनाथ
D- संत तुकाराम

D-संत तुकाराम(संत तुकाराम एक प्रसिद्ध वरकारी व आध्यात्मिक कवि थे उनका जन्म महाराष्ट्र के देहु गांव में 1577 में हुआ था वह शिवाजी के समकालीन थे) ?✔

Q-35.. कवि इकबाल जिन्होंने सारे जहां से अच्छा गीत लिखा भारत के किस स्थान से संबंधित हैं??
A- दिल्ली
B- उत्तर प्रदेश
C- कश्मीर
D- हैदराबाद

C-कश्मीर(मोहम्मद इकबाल जिनका जन्म 1876 में  कश्मीर में हुआ था  यह आधुनिक भारत के  प्रसिद्ध मुस्लिम कवि थे  इकबाल की रचनाएं मुख्यता फारसी भाषा में  है मोहम्मद इकबाल ने अपने तराना ए हिंद नामक ग्रंथ में इन्होंने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा नामक गीत लिखा  यह 1925 से 1928 तक पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष रहे  1930 में मुस्लिम लीग के अध्यक्ष बने )?✔​

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website