RAS ART AND CULTURE QUIZ 03

RAS ART AND CULTURE QUIZ 03


Q-1..झीड़े क्या है ??
A- जैसलमेर में प्रचलित एक विशिष्ट काव्य पद्धति
B- जैसलमेर की स्थानीय कला का प्रचलित नाम
C- एक विशिष्ट प्रकार का शॉल
D- जैसलमेर में पाया जाने वाला एक विशेष जानवर


A-जैसलमेर में प्रचलित एक विशिष्ट काव्य पद्धति(ढोला मारु रा दुहा इसके अंतर्गत गाया जाने वाला सबसे पुराना काव्य है )?✔

Q-2.. अमर रासो ग्रंथ की रचना किसने की??
A-चन्ना चारण
B-  कुंभकरण सांदू
C-सुंदरदास
D- पंडित मधुबन व्यास

B-कुंभकरण सांदू(राजस्थानी भाषा  के इस ग्रंथ में जैसलमेर के जौहर, साके, युद्ध ,अभियानों और भाटी नरेशों की विशेष उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है यह डिंगल की उत्कृष्ट रचना है इसमें अलाउद्दीन खिलजी की जैसलमेर पर चढ़ाई और महारावल दूदा  द्वारा साका किए जाने का भी विस्तृत वर्णन हुआ है )?✔

Q-3.."लबरा, सितरा" है एक ??
A- पुरुषों के आभूषण
B- स्त्रियों के आभूषण
C- पुरुष और स्त्रियों के वस्त्र
D- विवाह के उद्देश्य से किया गया कन्या का अपहरण

A-पुरुषों और स्त्रियों के वस्त्र(वागड़ के पुरुष और महिलाओं के वस्त्रों को डूंगरपुर में लबरा और बांसवाड़ा में सितरां कहते हैं) ?✔

Q-4.. अरावली पहाड़ में "भाखर ढांणा" किसका प्रसिद्ध स्थान था??
A- डूंगजी- जवाहर जी
B-  अभैसिंह-चिमन सिंह
C- पृथ्वी सिंह
D- केसरी सिंह

B-अभैसिंह-चिमन सिंह(यह दो भाई जोधपुर रियासत से थे इन्होंने अंग्रेजों की डाक व छावनियों को लूट कर उन्हें खूब तंग किया था )?✔

Q-5.. राजस्थान के किस वंश के शासकों के सिक्कों पर एक और श्री सोमल देवी लिखा हुआ और दूसरी तरफ मोर का सिर बना हुआ है??
A- कछवाहा वंश
B- राठौड़ वंश
C- चौहान वंश
D- गुहिल वंश

C-चौहान वंश( चौहान नरेशों में राजा अजयदेव और उनकी रानी सोमल देवी ने यह सिक्के चलाए  इनके सिक्कों पर एक हॉस्पिटल देवी लिखा हुआ है और दूसरी तरफ मोर का सिर बना हुआ है )?✔

Q-6.. श्रीमती मन्नू भंडारी का संबंध किस विधा से है??
A- नृत्य
B- चित्रकारी
C- लोक कला
D- साहित्य सर्जन

D-साहित्य सर्जन(मन्नू भंडारी का जन्म 3 अप्रैल 1931 को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुर गांव में हुआ था उनका बचपन का नाम महेंद्र कुमारी था इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपने लिए मनु नाम चुनाव  इनके दो उपन्यास सर्वाधिक प्रसिद्ध हुए पहला आपका बंटी और दूसरा महाभोज  मनु भंडारी को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान अकादमी फेलोशिप और 2008 का व्यास सम्मान पुरस्कार इनकी आत्मकथा एक कहानी यह भी के लिए दिया गया था )?✔

Q-7.. निम्न में से एक किस संगीत घराने का उद्भव जयपुर घराने से नहीं हुआ??
A- किराना घराना
B- पटियाला घराना
C- अतरौली घराना
D- मेवाती घराना

A-किराना घराना( किराना  घर आने का सर्वाधिक प्रचलन  महाराष्ट्र में है  किराना घराने का नामकरण यूपी के प्रबुद्ध जिले की तहसील कस्बा किराना से हुआ है
घराना- भारतीय शास्त्रीय संगीत अथवा नृत्य की वह परंपरा है जो एक ही श्रेणी की कला को कुछ विशेषताओं के कारण दो या अनेक उप श्रेणियों में बाँटती है।)?✔

Q-8.. निम्न में से कौन सा राजस्थानी लोकगीत पति पत्नी के विरह के वियोग से संबंधित नहीं है??
A-कुरजॉ
B-सूंवटिया
C-हरजस
D-झोराव

C-हरजस(हरजस एक सगुण भक्ति लोकगीत है जिसमें मुख्यत राम और कृष्ण की लीलाओं का वर्णन होता है) ?✔

Q-9.. सरगड़ो का खानदानी वाद्य क्या है??
A-बॉकिया
B-भूंगल
C-मशक
D-सतारा

A-बॉकिया(यह पीतल का बना बिगुल जैसा वाद्य है यह विवाह आदि मे बजाया जाता है ?✔

Q-10..दमामा है ??
A- एक लोकगीत
B- एक लोकनाट्य
C- एक प्रकार का वाद्य यंत्र
D- जनजातियों में प्रचलित प्रथा

C-एक प्रकार का वाद्य यंत्र(दमामा को टामक भी कहते हैं  दमामा कढ़ाई के आकार का युद्ध के समय पृथ्वी लोहे का बहुत बड़ा नगाड़ा है ?✔

Q-11.. राजस्थान के किन लोकनाट्य में सुसज्जित मंच बनाए जाते हैं??
A- रम्मत
B- तुर्रा कलंगी
C-  नौटंकी
D-तमाशा

B-तुर्रा कलंगी( राजस्थान के लोक नाट्य में मंच सज्जा नहीं होती है लेकिन तुर्रा कलंगी इसके अपवाद है तुर्रा कलंगी नाटक का प्रचलन चित्तौड़गढ़ से प्रारंभ हुआ रुकमणी मंगल एक तुर्रा कलंगी  लोकनाट्य है) ?✔

Q-12.. जयपुर घराने में ताल के  मूल स्वरूप के  आधार पर ही किस शब्द की रचना कर उसे प्रदर्शित करने का प्रचलन रहा है??
A-थाट
B-तोड़े
C-आमद
D-परण
C-आमद-(अामद फारसी भाषा का शब्द हैआदम का अर्थ की आगमन अथवा अवतरण है अथार्थ जब नर्तक टुकड़ा नाचते हुए मंच पर प्रवेश करता है तो उसे आमद कहते हैं ?✔

Q-13..जयपुर राज्य के कारखानों का नाम जहां कलाकार  चित्र और लघु चित्र बनाते थे??
A-तोषाखाना
B-सुतरखाना
C-सूरतखाना
D-जवाहरखाना

C-सूरतखान(राजस्थान के विभिन्न रजवाड़ो में पोतीखाना ,सूरतखाना व नक्कारखाना की भांति गुणीजन खाता,तालीमखाना,या संगीत शाला की व्यवस्था थी उनमें  देश के  विख्यात  संगीतज्ञ और संगीतकार आदि वेतन भोगी कलाकार कार्यरत थे  17 वीं और 18 वीं शताब्दी में जयपुर36कारखाने  हुआ करते थे जो अलग अलग सेक्टर से जुड़े थे जैसे सूरतखाना   तोषाखाना ,रंग खाना औषध खाना आदि ,सवाई जयसिंह और राजा प्रताप सिंह के शासनकाल में चित्रकला काफी फली-फूली ! चित्र कला शिल्पशाला कारखाने को सूरतखाना के रूप में जाना जाता था जहां करीब 100 कलाकार कारीगर और सुलेखक काम करते थे ?✔

Q-14.. राजस्थान में जहांगीर के महल कहां स्थित है??
A- किशनगढ़
B- डीग
C- अजमेर
D- पुष्कर

D- पुष्कर(राजस्थान में जहांगीर के महल पुष्कर सरोवर के बड़े परिक्रमा मार्ग पर स्थित है  ज्ञातव्य है कि जहांगीर ने अपने शासनकाल के दौरान महल बनवा कर लंबे समय तक पुष्कर में ही प्रवास  किया था अब यह महल  पुरातत्व  विभाग ने संरक्षित कर लिया है )?✔

Q-15.. राजस्थान का एकमात्र ऐसा लोक वाद्य जिसकी डोटी में तनाव के लिए पखावज की तरह लकड़ी के गुटके डाले जाते हैं??
A-ढ़ाक
B-तासा
C-डेरू
D-रावलो की मादल

D-रावलो की मादल(रावलों की मादल- काष्ठ  खोलकर मढा हुआ वाद्य है जिस पर पखावज की भांति गट्टो का प्रयोग होता है दोनों ओर की चमड़े की कुड़्यों पर आटा लगाकर स्वर मिलाया जाता है नर व मादा भाग हाथ से बनाए जाते हैं यह वाद्य केवल चारणों के रावल के पास उपलब्ध है )?✔

Q-16.. गोगा जी को निम्न में से किस नाम से नहीं पुकारते हैं??
A- जहार पीर
B- गोगा बाप्पा
C- सांपों के देवता
D- गोगापीर
B-गोगा बाप्पा( गोगाजी की नीली घोड़ी को गोगा  बाप्पा के नाम से पुकारा जाता है  गोगा जी की पूजा स्थलों को मेड़ी कहा जाता है)?✔

Q-17.. निम्न में से कौन रामदेव जी से संबंधित नहीं है??
A- हड़बूजी
B- आईजी माता
C-  डाली बाई
D- केसरिया कुंवर जी
D-केसरिया कुंवर जी( हड़बूजी रामदेव जी के मौसेरे भाई थे डाली बाई इनकी भक्त व आईजी माता इन की शिष्या  थी )?✔

Q-18.. निम्न में से कौन सा कथन असत्य है??
A- इनका जन्म नाम वीरमदेव था
B- इनकी पत्नी पीपल दे थी
C- उनका स्वर्गवास देवमाली ब्यावर में हुआ
D- देवनारायण जी का जन्म संवत् 1300 में बगड़ावत परिवार में हुआ
A-इनका जन्म नाम वीरमदेव था(देवनारायण जी का जन्म नाम -उदयसिंह था, ?✔

Q-19..बुद्ध की 2500वीं जयंती पर सन्1976में स्थापित अशोक विहार किस जिले में है ??
A-अजमेर
B-अलवर
C-जयपुर
D-झालावाड़
A-अजमेर-(अशोक विहार थाईलैंड,ताईवान का बौद्ध संस्थाओ के सहयोग से स्थापित किया गया था )?✔

Q-20..भरतपुर में अनगिनत कब्रगाहे किस कस्बे के पास है ??
A-वैर
B-डीग
C-बयाना
D-कामां
C-बयाना(मध्यकाल में बयाना मे कई युद्ध हुए हैं अत:यहॉ कई मुसलमान योद्धाओ की मजारें है ?✔

Q-21..प्रसिद्ध आंगी गैर नृत्य किस जिले का है??
A-डूँगरपुर
B-बॉसवाड़ा
C-जालौर
D-भीलवाड़ा
D-भीलवाड़ा(भीलवाड़ा के गैर नर्तक पॉवो मे आंगी(लम्बा जामा) पहनते है, अत: इसे परिधान के कारण आंगी गैर नृत्य कहते हैं ?✔

Q-22..  चित्तौड़गढ़ दुर्ग में बने प्रसिद्ध मंदिर और कालिका माता का मंदिर किस काल के हैं??
A- उत्तर गुप्त कालीन
B- यदुवंश कालीन
C- मोर्य कालीन
D- प्रतिहार कालीन
D-प्रतिहार कालीन(इन्हें राणा कुंभा ने नहीं बनवाया था केवल  जीर्णोद्धार करवाया था ?✔

Q-23.. जयपुर के निम्न में से किस स्थलों का निर्माण स्वतंत्रता के पश्चात हुआ है??
A- जंतर मंतर
B- जय निवास उद्यान
C- रामबाग
D- सवाई मानसिंह संग्रहालय

D-सवाई मानसिंह संग्रहालय( रामबाग का निर्माण 1836 में,जंतर मंतर 1734 में व जय निवास उद्यान 17-18 वीं शताब्दी में और सवाई मानसिंह संग्रहालय का निर्माण 1959 में किया गया था ?✔

Q-24.. जैसलमेर शहर को अन्य प्रमुख नाम से भी जाना जाता है??
A- त्रिकुटांचल
B-  गोडहरा
C- स्वर्ण नगरी
D- उपरोक्त सभी
C-स्वर्ण नगरी(त्रिकुटांचल व गोडहरा जैसलमेर किले को कहते हैं ना कि शहर को )?✔

Q-25.. महान संस्कृत कवि और नाटककार राजशेखर निम्न में से किसके दरबार से संबंधित था??
A- महिपाल
B- राजा भोज
C- महेंद्रपाल प्रथम
D- इंद्र तृतीय

C- महेंद्रपाल प्रथम(राजशेखर कन्नौज के प्रतिहार वंश के राजा महेंद्र पाल और उसके पुत्र महिपाल की राज्यसभा में रहते थे  संस्कृत के प्रसिद्ध कवि और नाटककार थे राजशेखर  नाटककार कम, कवि अधिक थे इनके ग्रंथों में काव्यात्मकता अधिक है  वह शब्द कवि हैं भवभूति के समान राजशेखर के शब्दों में अर्थ की प्रति ध्वनि निकलती है इन्होंने लोकोक्तियां और मुहावरे का खुलकर प्रयोग किया राजशेखर ने पांच ग्रंथों की रचना की थी इनमें से चार नाटक और एक अलंकार शास्त्र का ग्रंथ है ?✔

Q-26.. अकबर द्वारा निर्मित कौन सी इमारत ग्वालियर के किले और बौद्ध विहारों की शैली पर आधारित है??
A- बुलंद दरवाजा
B- जामा मस्जिद
C- मरियम का घर
D-  शेख सलीम चिश्ती का मकबरा

A-बुलंद दरवाजा(फतेहपुर सीकरी में  अर्द्ध गुम्बद शैली(फारस से ली गई) में निर्मित एक स्मारक, ग्वालियर के किले और बौद्ध विहारों की शैली पर आधारित है  इसका निर्माण अकबर ने  1602 में अपनी गुजरात विजय के उपलक्ष्य में करवाया था यह विश्व में सबसे बड़ा प्रवेश द्वार है इस दरवाजे की ऊंचाई भूमि से 280 फुट है इसी दरवाजे से होकर शेख सलीम चिश्ती की दरगाह और जामा मस्जिद में प्रवेश किया जाता है )?✔

Q-27.. निम्नलिखित अभिलेखों में से किस लेख में अशोक नाम उल्लेखित है??
A- भाब्रू अभिलेख
B- 13 वा अभिलेख
C- रुम्मिनदेई स्तंभ लेख
D- मस्की का लघु शिलालेख

D- मस्की का लघु शिलालेख(अभिलेखों में अशोक को "देवानामप्रिय", "दीवानांप्रियदर्शी"और राजा के संबोधन से संबोधित किया गया है सर्वप्रथम मस्की अभिलेख में अशोक नाम मिलता है गुर्जरा लेख में भी इसका नाम अशोक मिलता है पुराणों में अशोक के "अशोक वर्धन"का नाम का उल्लेख मिलता है बौद्ध ग्रंथों के विवरण के अनुसार अशोक को तक्षशिला और अवंती प्रांतों का शासक नियुक्त किया गया था अपने राज्य अभिषेक के 7 वें वर्ष में शायद अशोक ने कश्मीर और खोतान  क्षेत्रों के अनेक भागों को विजित कर मौर्य साम्राज्य में मिलाया  कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार अशोक ने कश्मीर में वितस्ता नदी के किनारे श्रीनगर की स्थापना की )?✔

Q-28.. 1733 में जीजा "मुहम्मद शाही" पुस्तक जो नक्षत्रों संबंधी ज्ञान से संबंधित है के लेखक हैं??
A- जोधपुर के दरबार जसवंत सिंह
B- आमेर के राजा भारमल
C- जयपुर के सवाई  जय सिंह
D- उदयपुर के महाराणा अमर सिंह

C-जयपुर के सवाई जयसिंह( 1733 में जीजा मुहम्मद शाही पुस्तक जो नक्षत्र संबंधी ज्ञान से संबंधित है  के लेखक जयपुर के राजा सवाई जयसिंह है जयसिंह की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वह एक महान खगोल शास्त्री थे  उन्होंने दिल्ली-जयपुर उज्जैन और मथुरा में  बिल्कुल नई  और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित पर्यवेक्षण शालाएं बनाई कुछ उपकरण खुद जयसिंह  के बनाए हुए थे इनके खगोल शास्त्र के संबंधी परीक्षण आश्चर्यजनक रूप से सही होते थे इन्होने सारणियों का एक सेट तैयार किया जिससे लोगों को खगोल शास्त्र संबंधी पर्यवेक्षण करने में सहायता मिले इसका नाम जींज मुहम्मद शाही था उन्होंने यूक्लिड की रेखा गणित के तत्व का अनुवाद संस्कृत में कराया )?✔

Q-29.. दिल्ली में कौन सा ऐतिहासिक स्मारक भारतीय और फारसी वास्तु कला शैली का उदाहरण है??
A- क़ुतुब मीनार
B- लोदी का मकबरा
C- हुमायूं का मकबरा
D- लाल किला

C-हुमायूं का मकबरा( हुमायूं का मकबरा दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक इमारत है यह भारतीय और फारसी वास्तुकला का सुंदर नमूना है  यह एक ऐसा निर्माण कार्य है  जिसने स्थापत्य कला को एक नवीन दिशा प्रदान की  यह मकबरा अपनी परंपरा का बना पहला भवन है इसका निर्माण कार्य अकबर की सौतेली मां हाजी बेगम की देखरेख में 1564 में हुआ था  इस मकबरे का खाका इरान के वास्तुकार   मीरक मिर्जा ग्यास ने तैयार किया था यही कारण है कि इस मकबरे में इरानी या फारसी प्रभाव दिखाई पड़ता है इरानी प्रभाव के साथ-साथ इस मकबरे में हिंदू शैली के पंचरथ से भी प्रेरणा ली गई) ?✔

Q-30.. रविंद्र नाथ टैगोर ने 1919 में किस गीत का रूपांतरण द मॉर्निंग सॉन्ग ऑफ इंडिया से किया है??
A- वंदे मातरम
B- जन गण मन
C- सारे जहां से अच्छा
D- भारत भाग्य विधाता

B-जन गण मन(1919 में स्वयं गुरुदेव ने इस गीत का रूपांतरण द मॉर्निंग सॉन्ग ऑफ इंडिया से किया है  भारत में इस गीत को राष्ट्रगान के रूप में  संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को अपनाया राष्ट्रगान को गाने में 52 सेकंड का समय लगता है गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रगान की रचना दिसंबर 1911 में की थी इसे सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था जनवरी 1912 में तत्वबोधिनी नामक पत्रिका में  भारत भाग्य विधाता शीर्षक से यह सर्वप्रथम प्रकाशित हुआ )?✔

Q-31.. स्वर्ण कमल पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है??
A- साहित्य
B- सिनेमा
C- शास्त्रीय संगीत
D- थिएटर
B-सिनेमा(स्वर्ण कमल और रजत कमल पुरस्कार फिल्म के क्षेत्र में दिया जाता है )?✔

Q-32.. भारत में प्रचलित किस ग्रंथ में पहली बार  राजसूय  और वाजपेय जैसे दो राजकीय समारोह का उल्लेख है??
A- ऋग्वेद में
B- सामवेद में
C- यजुर्वेद में
D- ब्राह्मण ग्रंथों में
C- यजुर्वेद में(यजुर्वेद में पहली बार  राजसूय और  वाजपेय जैसे दो राजकीय समारोह का उल्लेख है इस वेद की रचना गद्य और पद्य दोनों में की गई है इसमें 2000 रचनाएं हैं जिन में कई ऋग्वेद और सामवेद की है यह 40 अध्याय में विभाजित है यजुर्वेद में यज्ञ की विधि विधानों का विवरण प्राप्त होता है यजुर्वेद से तत्कालीन राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी मिलती है )?✔

Q-33.. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे??
A- लार्ड मेकाले
B-  कर्नल जेम्स टॉड
C- क्लाइव
D- सर जॉन मार्शल
D-सर जॉन मार्शल(सर जॉन मार्शल के नेतृत्व में खुदाई के फलस्वरुप 1921 में हड़प्पा और 1922 में मोहनजोदड़ो नामक नगरों के अवशेष मिले हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के उत्खनन कार्य श्री रायबहादुर दयाराम साहनी और राखालदास बनर्जी द्वारा किया गया ?✔

Q-34.. गुर्जरों को किस शासक ने पराजित किया था??
A- प्रभाकर वर्द्धन
B- राज्यवर्द्धन
C- हर्षवर्द्धन
D- शशांक
C-हर्षवर्द्धन-(हर्षवर्द्धन ने गुर्जरों को पराजित किया था  प्रभाकर वर्द्धन पुष्यभूति वंश के संस्थापक थे जिसकी राजधानी थानेश्वर थी प्रभाकरवर्द्धन के बाद राजवर्द्धन शासक बना राजवर्द्धन के  हर्षवर्द्धन शासक बना यह अपनी राजधानी थानेश्वर से कन्नौज ले आया )?✔

Q-35.. चोल शासकों के समय बनी हुई प्रतिभाओं में सबसे अधिक विख्यात हुई??
A- पत्थर की प्रतिमाएं
B- संगमरमर की प्रतिमा
C- नटराज शिव की कांस्य की प्रतिमाएं
D- विष्णु भगवान की पत्थर  शिलाओं पर अंकित प्रतिमाएं
C- नटराज शिव की कांस्य की प्रतिमाएं(चोल शासकों के समय बनी हुई प्रतिमाओं में सबसे अधिक नटराज शिव की कांस्य की प्रतिमा है यह प्रतिमा  10वीं शताब्दी की है और 72 फिट ऊंची है  शिवमूर्ति के अलावा  पार्वती, स्कंद,  कार्तिकेय और गणेश आदि  शैव देवताओं की मूर्तियां  कांस्य  द्वारा बनी है )?✔

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website